बालोद - नवीन शिक्षक संघ छ. ग. के प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह राजपूत के नेतृत्व मे पूर्व सेवा अवधि की गणना कर पेंशन व वेतन विसंगति को दूर करने, नियम लागू होने के पहले नियुक्त व पदोन्नति प्राप्त शिक्षकों को टीईटी पात्रता परीक्षा से मुक्त रखने सहित पांच सूत्रीय मांग को लेकर लगातार अभियान चला रहे है प्रथम चरण मे जिला शिक्षा अधिकारी व कलेक्टर के माध्यम से मांग पत्र मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जा रहा है जल्दी ही द्वितीय चरण की शुरुवात किया जायेगा प्रथम चरण अभियान के अंतर्गत नवीन शिक्षक संघ का जिला प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री को जिलाध्यक्ष वेदप्रकाश साहू के नेतृत्व में अपर कलेक्टर अजय किशोर लकड़ा के माध्यम से सौंपा मांग पत्र।
जिलाध्यक्ष वेदप्रकाश साहू ने बताया कि प्रांताध्यक्ष विकास सिंह राजपूत के निर्देशानुसार 5 सूत्री मांग का ज्ञापन मुख्यमंत्री एवं स्कूल शिक्षामंत्री के नाम सौंपा गया है।जिससे की लंबित मांगो पर शीघ्र कोई निर्णय मुख्यमंत्री द्वारा लिया जाकर शिक्षक संवर्ग को राहत पहुँचाया जावे।
संघ की पांच सूत्री मांग
जिला संयोजक हिलेश्वर देवांगन एवं सचिव प्रवीण पांडेय ने बताया कि संघ की 5 सूत्री मांग है:-
1) पूर्व सेवा अवधि की गणना कर प्रथम नियुक्ति तिथि से देय समयमान वेतनमान के अनुसार पेंशन व वेतन निर्धारण कर वेतन में व्याप्त विसंगति दूर किया जाय।
2)नियम लागू होने से पहले भर्ती व पदोन्नति प्राप्त शिक्षक संवर्ग हेतु टी ई टी की बाध्यता समाप्त किया जाय व व्याख्याता पदोन्नति हेतु पूर्व की भांति डीएड व बी एड प्रशिक्षित शिक्षकों को पदोन्नति प्रदान किया जाय।
3) शिक्षक संवर्ग हेतु शासन द्वारा मान्यता प्राप्त निजी व शासकीय हॉस्पिटल से कैशलेस इलाज प्रारम्भ किया जाय।
4) माननीय न्यायालय के निर्देशानुसार पेंशन की गणना व सोना साहू की तर्ज पर क्रमोन्नती वेतनमान हेतु समस्त शिक्षक एल बी संवर्ग के लिए जनरल आदेश जारी किया जाय।
5)राज पत्र प्रकाशन पश्चात शीघ्रसहायक शिक्षक व शिक्षक संवर्ग की पदोन्नति प्रक्रिया पूर्ण किया जावे।
ज्ञापन सौंपने जिला प्रतिनिधि मंडल में जिलाध्यक्ष वेदप्रकाश साहू,संयोजक हिलेश्वर देवांगन सचिव प्रवीण पांडेय जिला संगठन सचिव तोमन साहू,बालोद ब्लॉक अध्यक्ष लोकेश साहू सचिव उमेश साहू व गुंडरदेही ब्लॉक अध्यक्ष बलराम बंजारे उपस्थित थे