Tuesday, March 24, 2026

सहायक शिक्षक से शिक्षक व रिक्त प्रधान पाठक प्राथमिक /माध्यमिक की जल्दी ही पदोन्नति सूची जारी करने की रखी मांग



दुर्ग - नवीन शिक्षक संघ छ. ग. के प्रदेश सचिव गिरीश कुमार साहू व जिलाध्यक्ष संजीव मानिकपुरी के नेतृत्व मे सयुंक्त संचालक शिक्षा संभाग के नाम से ज्ञापन सौंपकर स्कूल शिक्षा विभाग छ. ग. शासन द्वारा विषयवार नई भर्ती व पदोन्नति हेतु राजपत्र प्रकाशित करने के बाद अब सहायक शिक्षकों की विषयवार व रिक्त प्राथमिक प्रधान पाठक के पदोन्नति सूची जारी करने के साथ ही पूर्व माध्यमिक शाला के प्रधान पाठक पदोन्नति मे असहमति व्यक्त व पदोन्नति पश्चात कार्यभार ग्रहण नही करने वाले शिक्षकों के स्थान पर जारी वरिष्ठता सूची से रिक्त पदो पर सहायक शिक्षकों व शिक्षकों का पदोन्नति प्रक्रिया जल्दी ही शुरू करने की मांग को प्रमुखता से रखा है दुर्ग ब्लॉक अध्यक्ष दीपक साहू व धमधा ब्लॉक अध्यक्ष संजय शर्मा, नरेंद्र साहू, प्रेम प्रताप ठाकुर, रुपेश बंजारे ने जल्दी प्राथमिक /माध्यमिक के रिक्त प्रधान पाठक के पद व सहायक शिक्षकों के विषयवार पदोन्नति सूची करने की मांग करते हुए सयुंक्त संचालक शिक्षा संभाग दुर्ग से शिक्षक संवर्ग के हित मे जल्दी निर्णय लेने की बात कही।

Friday, March 13, 2026

विद्यार्थियों को भीषण गर्मी से राहत मिले सुबह पाली मे शाला संचालन के लिए निर्देश जारी करने की मांग

 पड़ोसी जिला राजनांदगाँव व धमतरी मे शाला संचालन सुबह पाली मे करने हेतु निर्देश जारी -संजीव मानिकपुरी 

 

दुर्ग - नवीन शिक्षक संघ छ. ग. के जिलाध्यक्ष दुर्ग संजीव मानिकपुरी ब्लॉक अध्यक्ष धमधा संजय शर्मा, पाटन जागेश्वर चंद्राकर, दुर्ग दीपक साहू ने जिला शिक्षा अधिकारी जिला दुर्ग से मांग किया है की मार्च माह मे भीषण गर्मी से विद्यार्थियों की सेहत को ध्यान मे रखते हुए शाला का संचालन सुबह पाली मे करने का निर्देश जारी किया जाय जिससे सरकारी व निजी स्कूल मे पढ़ने वाले हजारों विद्यार्थियों को भीषण गर्मी से राहत मिल सके जिलाध्यक्ष संजीव मानिकपुरी ने बताया है की 16 मार्च 2026 से  जिला मे पाँचवी व आठवीं केंद्रीयकृत परीक्षा का आगाज हो रहा है परीक्षा का समय 9 बजे निर्धारित किया गया है वही पहली, दूसरी, तीसरी, चौथी, छठवीं, व सातवीं कक्षा के विद्यार्थियों सहित पाँचवी व आठवीं के विद्यार्थियों को परीक्षा नही होने की तारीख मे शाला मे पढ़ाई हेतु कितने बजे बुलाना है इस संबंध मे जिला शिक्षा कार्यालय द्वारा कोई दिशा निर्देश जारी नही किया गया है वही पड़ोसी जिला राजनांदगाँव, धमतरी मे जिला शिक्षा कार्यालय द्वारा शाला संचालन सुबह के पाली मे करने हेतु निर्देश जारी किया जा चूका है दुर्ग जिला मे भी विद्यार्थियों को गर्मी से राहत देने के लिए सुबह शाला संचालन के लिए दिशा निर्देश जारी किया जाना चाहिए।

Thursday, March 12, 2026

भीषण गर्मी को देखते हुए शाला संचालन सुबह 7.30 से किया जाय एवं 9 वीं व 11 वीं की स्थानीय परीक्षा सुबह के सत्र मे सम्पन्न किया जाय



रायपुर - नवीन शिक्षक संघ छ. ग. के महिला प्रकोष्ठ पदाधिकारी उमा जाटव, गंगा शरण पासी, बलविंदर कौर, नंदिनी देशमुख, ज्योति सक्सेना, गीता चंद्राकर, रूपा साहू ने स्कूल शिक्षा विभाग छ. ग. शासन से मांग किया है की भीषण गर्मी को देखते हुए विद्यार्थियों के सेहत को नुकसान  न हो इसलिए पुरे प्रदेश मे शाला संचालन हेतु सुबह 7.30 से किये जाने हेतु निर्देशित करने साथ ही नवमी व ग्यारहवीं की स्थानीय परीक्षा भीषण गर्मी से विद्यार्थियों को राहत देने के लिए स्थानीय परीक्षा सुबह के सत्र मे किये जाने हेतु निर्देशित करने की मांग किया है जिससे प्रदेश के स्कूलो मे पढ़ने वाले लाखो विद्यार्थियों को राहत मिल सके।

Friday, March 6, 2026

मुख्यमंत्री और स्कूल शिक्षा मंत्री के नाम सौंपा पूर्व सेवा अवधि की गणना कर पेंशन व वेतन विसंगति को दूर करने व टीईटी पात्रता से मुक्त रखने की रखने सहित पांच सूत्रीय मांग पत्र



बालोद - नवीन शिक्षक संघ छ. ग. के प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह राजपूत के नेतृत्व मे पूर्व सेवा अवधि की गणना कर पेंशन व वेतन विसंगति को दूर करने, नियम लागू होने के पहले नियुक्त व पदोन्नति प्राप्त शिक्षकों को टीईटी पात्रता परीक्षा से मुक्त रखने सहित पांच सूत्रीय मांग को लेकर लगातार अभियान चला रहे है प्रथम चरण मे जिला शिक्षा अधिकारी व कलेक्टर के माध्यम से मांग पत्र मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जा रहा है जल्दी ही द्वितीय चरण की शुरुवात किया जायेगा प्रथम चरण अभियान के अंतर्गत नवीन शिक्षक संघ का जिला प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री को जिलाध्यक्ष वेदप्रकाश साहू के नेतृत्व में अपर कलेक्टर अजय किशोर लकड़ा के माध्यम से सौंपा मांग पत्र।

जिलाध्यक्ष वेदप्रकाश साहू ने बताया कि प्रांताध्यक्ष विकास सिंह राजपूत के निर्देशानुसार 5 सूत्री मांग का ज्ञापन मुख्यमंत्री एवं  स्कूल शिक्षामंत्री के नाम सौंपा गया है।जिससे की लंबित मांगो पर शीघ्र कोई निर्णय मुख्यमंत्री द्वारा लिया जाकर शिक्षक संवर्ग को राहत पहुँचाया जावे।

संघ की पांच सूत्री मांग

जिला संयोजक हिलेश्वर देवांगन एवं सचिव प्रवीण पांडेय ने बताया कि  संघ की 5 सूत्री मांग है:-

1) पूर्व सेवा अवधि की गणना कर प्रथम नियुक्ति तिथि से देय समयमान वेतनमान के अनुसार पेंशन व वेतन निर्धारण कर वेतन में व्याप्त विसंगति दूर किया जाय।

2)नियम लागू होने से पहले भर्ती व पदोन्नति प्राप्त शिक्षक संवर्ग हेतु टी ई टी  की बाध्यता समाप्त किया जाय व व्याख्याता पदोन्नति हेतु पूर्व की भांति डीएड व बी एड प्रशिक्षित शिक्षकों को पदोन्नति प्रदान किया जाय।

3) शिक्षक संवर्ग हेतु शासन द्वारा मान्यता प्राप्त निजी व शासकीय हॉस्पिटल से कैशलेस इलाज प्रारम्भ किया जाय।

4) माननीय न्यायालय के निर्देशानुसार पेंशन की गणना व सोना साहू की तर्ज पर क्रमोन्नती वेतनमान हेतु समस्त शिक्षक एल बी संवर्ग के लिए जनरल आदेश जारी किया जाय।

5)राज पत्र प्रकाशन पश्चात शीघ्रसहायक शिक्षक व शिक्षक संवर्ग की पदोन्नति प्रक्रिया पूर्ण किया जावे।

ज्ञापन सौंपने जिला प्रतिनिधि मंडल में जिलाध्यक्ष वेदप्रकाश साहू,संयोजक हिलेश्वर देवांगन सचिव प्रवीण पांडेय जिला संगठन सचिव तोमन साहू,बालोद ब्लॉक अध्यक्ष लोकेश साहू सचिव उमेश साहू व गुंडरदेही ब्लॉक अध्यक्ष बलराम बंजारे उपस्थित थे