रायपुर- नवीन शिक्षक संघ छत्तीसगढ़ पंजीयन क्रमांक 122202094797 के प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह राजपूत ने कहा कि दीपावली पर्व पर प्रदेश के लाखों कर्मचारियों को विश्वास था कि कोरोना काल मे भी पूरी निष्ठा से अपने सेहत का परवाह किये बिना लगातार जनता की सेवा करने वाले सरकारी कर्मचारियों को राज्य सरकार के संवेदनशील मुख्यमंत्री जी द्वारा महंगाई भत्ता देने का निर्णय दीपावली पर्व के पहले लिया जाएगा लेकिन दीपावली पर्व के नजदीक आते-आते प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों का विश्वास टूट गया और कारण रहा की अभी तक राज्य सरकार द्वारा लंबित महंगाई भत्ता पर कोई निर्णय नही हुआ।महंगाई भत्ता में केंद्र व राज्य सरकार के सरकारी कर्मचारियों के बीच लगातार अंतर बना हुआ है जिससे राज्य सरकार के कर्मचारियों में निराशा पैदा हो गया है,
महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष उमा जाटव,गंगा पासी,बलविंदर कौर,नंदिनी देशमुख,गीता चन्द्राकर,संगीता बैस,प्रदेश पदाधिकारी अभिनय शर्मा,गिरीश साहू,दुष्यंत कुम्भकार,अमितेश तिवारी,रूपेंद्र सिन्हा,संजय साहू,अजय कडव,प्रकाशचन्द कांगे,राजेश शुक्ला,चन्द्रशेखर रात्रे,ब्रिजनारायन मिश्रा,मनोज चन्द्रा व अमित नामदेव ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा सरकारी कर्मचारियों के हित मे अभी तक कोई निर्णय नही लिया गया है जिससे प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों के मन मे आक्रोश पनप रहा है जिसके कारण प्रदेश के अधिकारी-कर्मचारी विगत एक नवम्बर को रायपुर के बूढ़ातालाब धरना स्थल पर अधिकारी-कर्मचारी फेडरेशन के संयोजक अनिल शुक्ला के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन कर लंबित महंगाई भत्ता सहित विभिन्न समस्याओं के निराकरण करने की मांग को प्रमुखता से रखा।
नवीन शिक्षक संघ छत्तीसगढ़ ने राज्य सरकार के मुखिया व संवेदनशील मुख्यमंत्री जी से अपील करते हुए जल्दी ही प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ता पर निर्णय लेने की अपील किया है जिससे प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को केंद्रीय कर्मचारियों के समान महंगाई भत्ता प्राप्त हो सके।


