Friday, October 21, 2022

दीपावली के पहले वेतन भगतान के लिए राज्य शासन जल्दी आदेश करे जारी



 रायपुर - नवीन शिक्षक संघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह राजपूत ने बयान जारी कर कहा है की भारत का सबसे बड़े त्यौहार सर पर लेकि सरकार द्वारा अभी तक दीपावली त्यौहार के पहले वेतन भुगतान करने का कोई निर्णय नहीं लिया गया है जिसके कारण प्रदेश के शिक्षकों को दीपावली त्यौहार के पहले वेतन मिलने पर संशय बना हुआ दीपावली त्यौहार के पहले वेतन नहीं मिलने पर प्रदेश के शिक्षकों का दीपावली फीका ही रहेगा. प्रदेश पदाधिकारी उमा जाटव, गिरीश साहू, दुष्यन्त कुम्भकार, अमितेश तिवारी, रूपेंद्र सिन्हा, संजय साहू, अजय कड़व, प्रकाशचंद कांगे, राजेश शुक्ला, बृजनारायण मिश्रा, सतीश टंडन, चंद्रशेखर रात्रे, गंगा शरण पासी, बलविंदर कौर, नंदनी देशमुख, ज्योति सक्सेना, गीता चंद्राकर, सुमनलता यादव ने कहा है की पुरे प्रदेश मे विकासखंड शिक्षा कार्यालय द्वारा वेतन देख़ बिल कोषालय मे प्रस्तुत कर दिया गया है राज्य शासन के आदेश के बिना वेतन भगतान जिला कोषालय द्वारा नहीं किया जा रहा है, जिला पदाधिकारी अनुभव तिवारी, रमन शर्मा, हरिकांत अग्निहोत्री, छन्नू लाल साहू, वेद प्रकाश साहू, संजीव मानिकपुरी, अमीन बंजारे, देवनाथ पटेल, नरेश चौहान, नरेश गुप्ता, लीलेश्वर महावे, गौतम मंडल, बी. प्रकाश, लोकेश साहू, गैंद लाल साहू, सवंत यादव ने कहा की सरकार द्वारा राज्य के अन्य शासकीय कर्मचारियों को सातवाँ वेतनमान के एरियर्स राशि के पांचवी किश्त जारी करने के आदेश कर दिए गए वहीं शिक्षक एलबी संवर्ग जो सिर्फ अपने वेतन के भरोसे जीवन यापन कर अपने व अपने परिवार के भरण पोषण करते है ऐसे शिक्षक एलबी संवर्ग वेतन नहीं मिलने पर दीपावली त्यौहार कैसे मना पाएंगे नवीन शिक्षक संघ छ. ग. ने राज्य सरकार से मांग करते हुए कहा है की अति शीघ्र ही सभी जिला कोषालय अधिकारियो को  कर वेतन देख़ बिल को क्लियर कर दीपावली के पहले समस्त शिक्षक एलबी संवर्ग व शासकीय कर्मचारियों के बैंक खाता मे वेतन भुगतान करने के लिए निर्देशित किया जाय जिससे प्रदेश के दो लाख शिक्षक संवर्ग व शासकीय कर्मचारी अपने घर परिवार के साथ ख़ुशी व उत्साह पूर्वक दीपावली पर्व पुरे हर्षोल्लास के साथ मना सके।

Thursday, October 20, 2022

न ही वेतन का ठिकाना न ही दीपावली अवकाश का शिक्षकों को बेसलाइन आंकलन करने किया जा रहा है मजबूर

 रायपुर - नवीन शिक्षक संघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह राजपूत ने बयान जारी कर कहा है की भारत का सबसे बड़े त्यौहार सर पर लेकि सरकार द्वारा अभी तक दीपावली त्यौहार के पहले वेतन भुगतान करने का कोई निर्णय नहीं लिया गया है जिसके कारण प्रदेश के शिक्षकों को दीपावली त्यौहार के पहले वेतन मिलने पर संशय बना हुआ दीपावली त्यौहार के पहले वेतन नहीं मिलने पर प्रदेश के शिक्षकों का दीपावली फीका ही रहेगा साथ स्कूल शिक्षा विभाग के रुख को देखते हुए ऐसा प्रतीत होता है की शिक्षा विभाग मे बैठे उच्च अधिकारी शिक्षकों को दीपावली अवकाश मे भी स्कूल आकर बेसलाइन मूल्यांकन करने मजबूर कर शिक्षकों को मानसिक व शारीरिक रूप से परेशान कर रहे है अपने गृह जिला से सैकड़ो किलोमीटर दूर दराज क्षेत्रो मे पदस्थ शिक्षक दीपावली अवकाश मे अपने घर परिवार के साथ दीपावली नहीं मना पाएंगे और कारण है स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा तो बकायदा दीपावली अवकाश की घोषणा 21 से  26 अक्टूबर तक कर दिए है लेकिन वही प्रदेश के शिक्षकों को बेसलाइन मूल्यांकन कार्य करने हेतु 21 व 22 अक्टूबर को स्कूल आने मजबूर कर दिया गया है वही स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा पहिली बार भाई दूज पर्व पर अवकाश घोषित नहीं करने के कारण प्रदेश के लाखो शिक्षक व विद्यार्थी भाई दूज पर्व मनाने  से वंचित हो जायेंगे नवीन शिक्षक संघ ने प्रदेश के मुख्यमंत्री जी, शिक्षा मंत्री जी व शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियो से दीपावली त्योहार के पहले प्रदेश के शिक्षकों को वेतन भुगतान करने की व्यवस्था करने एवं 21व 22 तारीख के अवकाश के स्थान पर 23 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक प्रदेश के स्कूलो मे दीपावली अवकाश प्रदान करने की मांग किया है आज वेतन भुगतान व दीपावली अवकाश 23 से 30 अक्टूबर तक करने की मांग को लेकर माननीय मुख्यमंत्री जी,शिक्षा मंत्री जी व विभाग के उच्च अधिकारियो के नाम ज्ञापन सौपा जायेगा 

Wednesday, October 19, 2022

शिक्षकों के खुशियों को लगा ग्रहण दीपावली अवकाश मे स्कूलो मे कार्य करेंगे शिक्षक

 रायपुर - नवीन शिक्षक संघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह राजपूत ने बयान जारी कर स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा 19 व 20 अक्टूबर को बेसलाइन आंकलन  के बाद 21 व 22 अक्टूबर तक शिक्षकों को मूल्यांकन करने के लिए जारी निर्देश को अव्यवहारिक बताते हुए बेसलाइन मूल्यांकन कार्य को दीपावली अवकाश के बाद कराने की मांग किया है, प्रदेश पदाधिकारी उमा जाटव, गिरीश साहू, दुष्यन्त कुम्भकार, अमितेश तिवारी, रूपेंद्र सिन्हा, अजय कड़व, प्रकाशचंद कांगे, चंद्रशेखर रात्रे, सतीश टंडन, राजेश शुक्ला, बृजनारायण मिश्रा, गंगा शरण पासी, ज्योति सक्सेना, नंदिनी देशमुख, बलविंदर कौर, सुमनलता यादव, गीता चंद्राकर ने कहा की स्कूल शिक्षा विभाग कहने मात्र को स्कूलो मे 21 से 26 अक्टूबर तक दीपावली अवकाश घोषित किया है लेकिन शिक्षा विभाग के शिक्षकों के प्रति व्यवहार को देखकर नहीं लगता की प्रदेश के शिक्षक सुख चैन से दीपावली पर्व मना पाएंगे और कारण है की 21 व 22 अक्टूबर को शिक्षक अवकाश के समय बेसलाइन मूल्यांकन कार्य करेंगे जिससे अपने घर से दूर दराज क्षेत्र मे पदस्थ शिक्षक दीपावली पर्व पर अपने घर समय पर नहीं पहुंच पाएंगे, जिला पदाधिकारी संजीव मानिकपुरी, वेदप्रकाश साहू, छन्नू लाल साहू, अमीन बंजारे, लीलेश्वर महावे, नरेश गुप्ता, नरेश चौहान, देवनाथ पटेल, हरिकांत अग्निहोत्री, रमन शर्मा व अनुभव तिवारी ने कहा है की दीपावली अवकाश मे शिक्षकों को मूल्यांकन कार्य मे झोकने से ऐसा लगता है की दीपावली पर्व मे भी शिक्षकों के खुशियों मे विभागीय निर्देश के वजह से ग्रहण लग गया है स्कूल शिक्षा विभाग ही एक ऐसा विभाग है जहां अवकाश मे भी शिक्षकों को मूल्यांकन कार्य करने, प्रशिक्षण, सर्वें सहित अन्य कार्य करने पर मजबूर कर दिया जाता है जिससे प्रदेश के शिक्षक शारीरिक मेहनत करने के साथ साथ मानसिक रूप से हमेशा परेशान रहते है, नवीन शिक्षक संघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष ने राज्य के माननीय मुख्यमंत्री जी, शिक्षा मंत्री जी से अपील किया है की अवकाश के समय शिक्षकों को अतिआवश्यक कार्य नहीं होने पर स्कूल आने व कार्य करने पर मजबूर नहीं किया जाय व बेसलाइन मूल्यांकन कार्य दीपावली अवकाश मे करवाने के बजाय दीपावली अवकाश के बाद बेसलाइन मूल्यांकन कार्य करवाना चाहिए जिससे प्रदेश के शिक्षक अपने घर परिवार के साथ भारत के सबसे बड़े पर्व को हर्षोल्लास के साथ मना सके।

Tuesday, October 18, 2022

दीपावली अवकाश 27अक्टूबर तक बढ़ाने की मांग भाई दूज के दिन पहले की तरह छुट्टी घोषित करे सरकार

 

रायपुर - नवीन शिक्षक संघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह राजपूत ने कहा है की हिन्दुओ के प्रमुख त्यौहार दीपावली मे भाई दूज के दिन पहिली बार स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा स्कूलों मे अवकाश घोषित नहीं किया है जिससे स्कूल शिक्षा विभाग मे पदस्थ शिक्षक, कर्मचारी व छोटे -छोटे बच्चे भाई दूज पर्व नहीं मना पाएंगे भाई दूज पर्व मे अवकाश नहीं मिलने से भाई बहन के लिए महत्वपूर्ण दिन भाई दूज के दिन शिक्षक, कर्मचारियों व विद्यार्थियों के खुशियों पर ग्रहण लगने के सामान है प्रदेश पदाधिकारी उमा जाटव, गिरीश साहू, दुष्यन्त कुम्भकार, अमितेश तिवारी, रूपेंद्र सिन्हा, संजय साहू, अजय कड़व, प्रकाशचंद्र कांगे, चंद्रशेखर रात्रे, सतीश टंडन, अमित नामदेव, ब्रिज नारायण मिश्रा, गंगा शरण पासी, बलविंद्र कौर, नंदिनी देशमुख, ज्योति सक्सेना, गीता चंद्राकर, सुमन लता यादव, रमन शर्मा, अनुभव तिवारी, हरिकांत अग्निहोत्री, संजीव मानिकपुरी, वेदप्रकाश साहू, अमीन बंजारे, छन्नूलाल साहू ने कहा है की पहले दीपावली अवकाश धन्तेरस से भाईदुज तक शासन द्वारा अवकाश घोषित किया जाता था लेकिन इस बार बीच मे सूर्य ग्रहण होने के कारण भाई दूज पर्व एक दिन बाद 27 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ के अधिकांश जिलों मे मनाया जा रहा है लेकिन शासन द्वारा 27 अक्टूबर को अवकाश घोषित नहीं करने के कारण स्कूली कर्मचारियों के साथ -साथ विद्यार्थी भी भाई दूज जैसे पवित्र पर्व को मनाने से वंचित हो जायेंगे इसलिए नवीन शिक्षक संघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह राजपूत ने पहल करते हुए माननीय मुख्यमंत्री जी, शिक्षामंत्री जी, मुख्य सचिव, सचिव व संचालक स्कूल शिक्षा विभाग को पत्र लिखकर 21 से 26 अक्टूबर तक घोषित अवकाश मे संशोधन कर पहले की ही तरह 21से 27 अक्टूबर तक अवकाश घोषित करने की निवेदन किया है जिससे प्रदेश के शिक्षक व विद्यार्थी सुख पूर्वक ख़ुशी -ख़ुशी भाई दूज त्यौहार मना सके।