Wednesday, October 19, 2022

शिक्षकों के खुशियों को लगा ग्रहण दीपावली अवकाश मे स्कूलो मे कार्य करेंगे शिक्षक

 रायपुर - नवीन शिक्षक संघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह राजपूत ने बयान जारी कर स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा 19 व 20 अक्टूबर को बेसलाइन आंकलन  के बाद 21 व 22 अक्टूबर तक शिक्षकों को मूल्यांकन करने के लिए जारी निर्देश को अव्यवहारिक बताते हुए बेसलाइन मूल्यांकन कार्य को दीपावली अवकाश के बाद कराने की मांग किया है, प्रदेश पदाधिकारी उमा जाटव, गिरीश साहू, दुष्यन्त कुम्भकार, अमितेश तिवारी, रूपेंद्र सिन्हा, अजय कड़व, प्रकाशचंद कांगे, चंद्रशेखर रात्रे, सतीश टंडन, राजेश शुक्ला, बृजनारायण मिश्रा, गंगा शरण पासी, ज्योति सक्सेना, नंदिनी देशमुख, बलविंदर कौर, सुमनलता यादव, गीता चंद्राकर ने कहा की स्कूल शिक्षा विभाग कहने मात्र को स्कूलो मे 21 से 26 अक्टूबर तक दीपावली अवकाश घोषित किया है लेकिन शिक्षा विभाग के शिक्षकों के प्रति व्यवहार को देखकर नहीं लगता की प्रदेश के शिक्षक सुख चैन से दीपावली पर्व मना पाएंगे और कारण है की 21 व 22 अक्टूबर को शिक्षक अवकाश के समय बेसलाइन मूल्यांकन कार्य करेंगे जिससे अपने घर से दूर दराज क्षेत्र मे पदस्थ शिक्षक दीपावली पर्व पर अपने घर समय पर नहीं पहुंच पाएंगे, जिला पदाधिकारी संजीव मानिकपुरी, वेदप्रकाश साहू, छन्नू लाल साहू, अमीन बंजारे, लीलेश्वर महावे, नरेश गुप्ता, नरेश चौहान, देवनाथ पटेल, हरिकांत अग्निहोत्री, रमन शर्मा व अनुभव तिवारी ने कहा है की दीपावली अवकाश मे शिक्षकों को मूल्यांकन कार्य मे झोकने से ऐसा लगता है की दीपावली पर्व मे भी शिक्षकों के खुशियों मे विभागीय निर्देश के वजह से ग्रहण लग गया है स्कूल शिक्षा विभाग ही एक ऐसा विभाग है जहां अवकाश मे भी शिक्षकों को मूल्यांकन कार्य करने, प्रशिक्षण, सर्वें सहित अन्य कार्य करने पर मजबूर कर दिया जाता है जिससे प्रदेश के शिक्षक शारीरिक मेहनत करने के साथ साथ मानसिक रूप से हमेशा परेशान रहते है, नवीन शिक्षक संघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष ने राज्य के माननीय मुख्यमंत्री जी, शिक्षा मंत्री जी से अपील किया है की अवकाश के समय शिक्षकों को अतिआवश्यक कार्य नहीं होने पर स्कूल आने व कार्य करने पर मजबूर नहीं किया जाय व बेसलाइन मूल्यांकन कार्य दीपावली अवकाश मे करवाने के बजाय दीपावली अवकाश के बाद बेसलाइन मूल्यांकन कार्य करवाना चाहिए जिससे प्रदेश के शिक्षक अपने घर परिवार के साथ भारत के सबसे बड़े पर्व को हर्षोल्लास के साथ मना सके।

No comments:

Post a Comment