दीपावली के पहले वेतन भगतान के लिए राज्य शासन जल्दी आदेश करे जारी

रायपुर - नवीन शिक्षक संघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह राजपूत ने बयान जारी कर कहा है की भारत का सबसे बड़े त्यौहार सर पर लेकि सरकार द्वारा अभी तक दीपावली त्यौहार के पहले वेतन भुगतान करने का कोई निर्णय नहीं लिया गया है जिसके कारण प्रदेश के शिक्षकों को दीपावली त्यौहार के पहले वेतन मिलने पर संशय बना हुआ दीपावली त्यौहार के पहले वेतन नहीं मिलने पर प्रदेश के शिक्षकों का दीपावली फीका ही रहेगा. प्रदेश पदाधिकारी उमा जाटव, गिरीश साहू, दुष्यन्त कुम्भकार, अमितेश तिवारी, रूपेंद्र सिन्हा, संजय साहू, अजय कड़व, प्रकाशचंद कांगे, राजेश शुक्ला, बृजनारायण मिश्रा, सतीश टंडन, चंद्रशेखर रात्रे, गंगा शरण पासी, बलविंदर कौर, नंदनी देशमुख, ज्योति सक्सेना, गीता चंद्राकर, सुमनलता यादव ने कहा है की पुरे प्रदेश मे विकासखंड शिक्षा कार्यालय द्वारा वेतन देख़ बिल कोषालय मे प्रस्तुत कर दिया गया है राज्य शासन के आदेश के बिना वेतन भगतान जिला कोषालय द्वारा नहीं किया जा रहा है, जिला पदाधिकारी अनुभव तिवारी, रमन शर्मा, हरिकांत अग्निहोत्री, छन्नू लाल साहू, वेद प्रकाश साहू, संजीव मानिकपुरी, अमीन बंजारे, देवनाथ पटेल, नरेश चौहान, नरेश गुप्ता, लीलेश्वर महावे, गौतम मंडल, बी. प्रकाश, लोकेश साहू, गैंद लाल साहू, सवंत यादव ने कहा की सरकार द्वारा राज्य के अन्य शासकीय कर्मचारियों को सातवाँ वेतनमान के एरियर्स राशि के पांचवी किश्त जारी करने के आदेश कर दिए गए वहीं शिक्षक एलबी संवर्ग जो सिर्फ अपने वेतन के भरोसे जीवन यापन कर अपने व अपने परिवार के भरण पोषण करते है ऐसे शिक्षक एलबी संवर्ग वेतन नहीं मिलने पर दीपावली त्यौहार कैसे मना पाएंगे नवीन शिक्षक संघ छ. ग. ने राज्य सरकार से मांग करते हुए कहा है की अति शीघ्र ही सभी जिला कोषालय अधिकारियो को कर वेतन देख़ बिल को क्लियर कर दीपावली के पहले समस्त शिक्षक एलबी संवर्ग व शासकीय कर्मचारियों के बैंक खाता मे वेतन भुगतान करने के लिए निर्देशित किया जाय जिससे प्रदेश के दो लाख शिक्षक संवर्ग व शासकीय कर्मचारी अपने घर परिवार के साथ ख़ुशी व उत्साह पूर्वक दीपावली पर्व पुरे हर्षोल्लास के साथ मना सके।
No comments:
Post a Comment