Monday, April 6, 2026
त्रुटिपूर्ण वरिष्ठता सूची को अप्रेल 2026 की स्थिति मे सुधार कर जल्दी ही सहायक शिक्षकों व शिक्षकों को रिक्त पदो पर पदोन्नति देने की मांग
अवकाश अवधि मे किये कार्य को सेवा पुस्तिका मे अर्जित अवकाश के रूप मे दर्ज करने की मांग
Saturday, April 4, 2026
- टीईटी के अनिवार्यता के खिलाफ देश की राजधानी दिल्ली में हुए आंदोलन में छत्तीसगढ़ के हजारों शिक्षक हुए शामिल
भाजपा के वरिष्ठ सांसद जगदंबिका पाल ने मंच में पहुंचकर आंदोलन का किया समर्थन... कहा किसी भी शिक्षकों के साथ नहीं होगा कोई अन्याय... इस मुद्दे पर वे स्वयं प्रधानमंत्री एवं शिक्षामंत्री से मिलकर करेंगे हस्तक्षेप की मांग
रायपुर - नवीन शिक्षक संघ छ. ग. के प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह राजपूत ने बताया है की देश की राजधानी दिल्ली के रामलीला मैदान में चार अप्रेल को टेट (टीईटी) की अनिवार्यता के विरोध में टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के बैनर तले देशभर के शिक्षकों का राष्ट्रीय स्तर का आंदोलन हुआ।
राष्ट्रीय स्तर के इस आंदोलन मे
छत्तीसगढ़ प्रदेश से टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के आह्वान पर नवीन शिक्षक संघ छ. ग. के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रकाश चंद कांगे व महिला प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष बलविंदर कौर के नेतृत्व में नवीन शिक्षक संघ सहित अन्य संगठनों की शिक्षक हजारों की संख्या मे शामिल हुए।
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष केदार जैन ने बताया कि यह आंदोलन टीईटी के अनिवार्यता को रद्द करने, काला कानून वापस लेने तथा शिक्षकों की नौकरी पर मंडरा रहे खतरे को खत्म करने के लिए हो रहा है।
नवीन शिक्षक संघ छ. ग. के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रकाश चंद कांगे व महिला प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष बलविंदर कौर ने कहा की टीईटी की अनिवार्यता संबंधी काला कानून आने के बाद पूरे देश भर के शिक्षकों की नौकरी खतरे में है। जिसके कारण देशभर के शिक्षकों में सरकार के केंद्र एवं राज्य सरकारों के प्रति काफी ज्यादा आक्रोश निर्मित हो गया है।
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ सांसद जगदंबिका पाल आज स्वयं आंदोलन के दौरान रामलीला मैदान में मंच पर पहुंचकर शिक्षकों की मांगों का समर्थन करते हुए कहा कि देश में किसी भी शिक्षकों के साथ कोई सहित नहीं होने दिया जाएगा। इस मुद्दे पर वे स्वयं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान से बात करेंगे।
वही टीएफआई के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनीष मिश्रा ने आगे कहा कि यदि सरकार इसके बाद भी हरकत में नहीं आती है और उक्त काला कानून को वापस नहीं लेती है तो आने वाले दिनों में देशभर के विभिन्न राज्यों के साथ साथ छत्तीसगढ़ में भी व्यापक आंदोलन होगा।
छत्तीसगढ़ से आज के उक्त आंदोलन में टीएफआई के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष केदार जैन, मनीष मिश्रा, प्रांताध्यक्षगण रविन्द्र राठौर, कमलेश बिसेन, प्रदीप पांडे, रामचंद सोनवंशी,प्रकाश चंद कांगे, बालविन्दर कौर, फागुआ राम भुआर्य,ममता खालसा, संतोष टांडे, अजय गुप्ता,रितिका कावड़े, रूपा मरकाम, चंदुलाल साहू, नारायण चन्द्रवंशी, बृजेश राणा, सेवकराम कोमरे, जैन सिंह चन्द्रवंशी, तुमेश्वर विश्वकर्मा आदि के नेतृत्व में विभिन्न शिक्षक संगठनों के जिला ब्लाक अध्यक्ष, पदाधिकारियों सहित हजारों की संख्या में शिक्षक सम्मिलित हुए।
Subscribe to:
Comments (Atom)


