Monday, April 6, 2026

त्रुटिपूर्ण वरिष्ठता सूची को अप्रेल 2026 की स्थिति मे सुधार कर जल्दी ही सहायक शिक्षकों व शिक्षकों को रिक्त पदो पर पदोन्नति देने की मांग

अवकाश अवधि मे किये कार्य को सेवा पुस्तिका मे अर्जित अवकाश के रूप मे दर्ज करने की मांग 

दुर्ग -नवीन शिक्षक संघ छ. ग. के प्रदेश पदाधिकारी गिरीश साहू, दुष्यन्त कुम्भकार व जिलाध्यक्ष संजीव मानिकपुरी के नेतृत्व मे प्रतिनिधि मंडल ने सयुंक्त संचालक शिक्षा संभाग दुर्ग व जिला शिक्षाधिकारी दुर्ग से मुलाक़ात कर 01/04 /2026 की स्थिति मे जारी वरिष्ठता सूची मे व्यापक त्रुटि होने की जानकारी देते हुए त्रुटिपूर्ण वरिष्ठता सूची को सुधारकर जल्दी ही संचालक लोक शिक्षण संचालनालय के निर्देशानुसार 01/04/2026 की स्थिति मे पदोन्नत, पदोन्नति से इंकार, पदोन्नति लेने से असहमत मृत्यु, व सेवानिवृत शिक्षकों का नाम विलोपित कर पूरी पारदर्शिता के साथ सूची जारी कर दावा आपत्ति करने हेतु पात्र शिक्षकों को पर्याप्त अवसर देने, सहायक शिक्षकों का रिक्त प्रधान पाठक प्राथमिक shala  व विषयवार शिक्षक, शिक्षकों का रिक्त प्रधान पाठक माध्यमिक शाला मे जल्दी पदोन्नति देने व अवकाश के दिनों मे कार्य करने वाले शिक्षकों से आवेदन मांगकर ब्लॉक स्तर पर सर्विस बुक मे अर्जित अवकाश संधारण किये जाने हेतु सभी बीईओ को निर्देशित करने की मांग को प्रमुखता से रखा जिस पर चर्चा करते हुए सयुंक्त संचालक शिक्षा संभाग दुर्ग व जिला शिक्षाधिकारी दुर्ग ने नवीन शिक्षक संघ के मांग पत्र जल्दी ही नियमानुसार कार्यवाही करने की बात कही है प्रतिनिधिमंडल मे गिरीश साहू,दुष्यन्त कुंभकार,संजीव मानिकपुरी,बी. प्रकाश,मनोज जोशी,दीपक साहू,आनंद पांडे,प्रकाश हिरवानी,रितेश जोशी, कमलेश्वर गंगवाल, टोमन लाल साहू, छबिलाल साहू, भूपेंद्र कुमार, सुधा बल्हारिया आदि शामिल थे।

No comments:

Post a Comment