जनगणना कार्य करने रिजर्व व एसआरआई मे संलग्न शिक्षकों कर्मचारियों को मानदेय भुगतान की मांग को सौंपा ज्ञापन
कार्य क्षेत्र से अन्य जगह जनगणना कार्य मे ड्यूटी नही लगाने की मांग नवीन शिक्षक संघ द्वारा
दुर्ग - नवीन शिक्षक संघ छ. ग. के प्रदेश सचिव गिरीश साहू के नेतृत्व मे संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधीश दुर्ग को ज्ञापन सौंपकर रिजर्व जनगणना कर्मी व एसआरआई मे संलग्न शिक्षकों व कर्मचारियों को मानदेय भुगतान करने, शिक्षकों की जनगणना कार्य हेतु स्थानीय स्तर पर लगाने व कार्य स्थल के बजाय दूसरे जगह एसआरआई कार्य मे संलग्न शिक्षकों को टीए /डीए देने की मांग को प्रमुखता से रखा नवीन शिक्षक संघ प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह राजपूत ने कहा है की महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य जनगणना हेतु शिक्षकों एवं अन्य कर्मचारियों का ड्यूटी रिजर्व कर्मी के रूप संलग्न किया गया है लेकिन रिजर्व कर्मियों के मानदेय के संबंध मे कोई स्पष्ट दिशा -निर्देश नही है जिसके कारण रिजर्व मे संलग्न कर्मी के मन मे मानदेय को लेकर भ्रम की स्थिति है वही एसआईआर मे संलग्न कई शिक्षकों का अपने कार्य स्थल से दूर अन्य गांव/शहर मे ड्यूटी लगा दिया गया था जिसे टीए /डीए सहित मानदेय का भुगतान नही किया गया है इस संबंध मे प्रदेश के सभी जिला कलेक्टर को पहल कर जिम्मेदारी पूर्वक अपने कर्तव्य का निर्वहन करने वाले शिक्षकों व कर्मचारियों को मानदेय भुगतान हो सके रिजर्व जनगणना कर्मियों व एसआईआर मे संलग्न शिक्षकों को मानदेय भुगतान हेतु राज्य शासन स्तर पर मानदेय भुगतान हेतु दिशा -निर्देश जारी करना चाहिए।गिरीश साहू,संजीव मानिकपुरी,दुष्यन्त कुंभकार, बी प्रकाश,मनोज जोशी,दीपक साहू,आनंद पांडे,प्रकाश हिरवानी,रितेश जोशी, कमलेश्वर गंगवाल, टोमन लाल साहू, छबिलाल साहू, भूपेंद्र कुमार, सुधा बल्हारिया आदि प्रतिनिधिमंडल मे शामिल थे
No comments:
Post a Comment