त्रुटिपूर्ण वरिष्ठता सूची को निरस्त कर जल्दी ही 01/04/2026 के अनुसार त्रुटि रहित वरिष्ठता सूची प्रकाशित कर शिक्षक संवर्ग को पदोन्नति दिया जाय

रायपुर - नवीन शिक्षक संघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह राजपूत ने बयान जारी कर लोक शिक्षण संचालनालय इंद्रावती भवन अटल नगर नवा रायपुर के द्वारा शिक्षक संवर्ग के पदोन्नति हेतु वरिष्ठता प्रकाशित किया गया है जिसमे व्यापक रूप से त्रुटि नजर आ रहा है ऐसे त्रुटि पूर्ण वरिष्ठता सूची को तत्काल निरस्त कर 01/04 /2026 के अनुसार त्रुटि रहित वरिष्ठता सूची प्रकाशित कर शिक्षक संवर्ग को पदोन्नति दिया जाना चाहिए नवीन शिक्षक संघ छ. ग. के प्रदेश पदाधिकारी गिरीश साहू, प्रकाश चंद कांगे, मनोज चंद्रा, बृजनारायण मिश्रा , शंकरलाल भार्गव,अजय कड़व, रूपेंद्र सिन्हा, संजय साहू, अमितेश तिवारी, दुष्यन्त कुम्भकार, चंद्र शेखर रात्रे, सतीस टंडन, राजेश शुक्ला ने जानकारी दिया है की लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा शिक्षकों के पदोन्नति के लिए प्रकाशित वरिष्ठता सूची को देखने से ही पता चलता है की पुरानी सूची को बिना सुधारे हूबहू अप्रेल 2025 के अनुसार प्रकाशित कर दिया गया है जिसमे कई शिक्षकों का वरिष्ठता क्रम में भारी परिवर्तन हुआ है जो शिक्षक वरिष्ठ है उसे कनिष्ठ बना दिया गया है जिसके कारण कई वरिष्ठ शिक्षकों का नाम पदक्रम में काफ़ी नीचे आ गया है साथ ही विषय के स्थान में भी त्रुटि देखने को मिला है जिसमे जिसमे कला संकाय वाले शिक्षकों के विषय को विज्ञान, गणित दर्ज कर दिया गया है महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश पदाधिकारी उमा जाटव, गंगा शरण पासी,बलविंदर कौर, नंदिनी देशमुख, रूपा साहू, गीता चंद्राकर, ज्योति सक्सेना ने आगे बताया की लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा प्रकाशित सूची में जिन शिक्षकों का निधन हो गया है,सेवानिवृत शिक्षकों व पदोन्नति प्राप्त शिक्षकों का नाम भी प्रकाशित वरिष्ठता सूची से विलोपित नही किया गया है यहां तक की जिन शिक्षकों ने पदोन्नति लेने इंकार कर दिए है व पदोन्नति के बाद कार्यभार ग्रहण नही किये है ऐसे शिक्षकों का नाम भी वरिष्ठता सूची में बिना किसी टिप्पणी के दर्ज है प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह राजपूत ने आगे कहा की अप्रेल 2025 के अनुसार त्रुटि पूर्ण वरिष्ठता सूची के कारण कई पात्र शिक्षकों को पदोन्नति से वंचित रहना पड़ सकता है इसलिए लोक शिक्षण संचालनालय को वर्तमान में जारी त्रुटिपूर्ण वरिष्ठता सूची को निरस्त कर प्रदेश के समस्त सयुंक्त संचालक शिक्षा संभाग व जिला शिक्षा अधिकारियो को निर्देशित कर पदोन्नति प्राप्त शिक्षकों, सेवानिवृत हुए शिक्षकों, निधन हुए शिक्षकों,पदोन्नति के बाद कार्यभार ग्रहण नही करने वाले शिक्षकों व पदोन्नति से इंकार करने वाले शिक्षकों के नाम विलोपित कर शिक्षकों के नाम को वरिष्ठता के अनुसार सही पद क्रम में रखकर अप्रेल 2026 के अनुसार वरिष्ठता सूची प्रकाशित कर शिक्षकों से दावा आपत्ति मंगाकर दावा आपत्ति के निराकरण पश्चात त्रुटि रहित वरिष्ठता सूची प्रकाशित किया जाय जिससे पात्र शिक्षकों का पदोन्नति किया जा सके इस संबंध में जल्दी ही नवीन शिक्षक संघ छ. ग. का प्रतिनिधिमंडल सचिव व संचालक स्कूल शिक्षा विभाग छ. ग. शासन से मुलाक़ात कर ज्ञापन सौंपकर त्रुटि रहित वरिष्ठता सूची प्रकाशित करने की मांग को प्रमुखता से रखेंगे।
No comments:
Post a Comment