Sunday, December 14, 2025

सरकारी कर्मचारियों व आश्रित परिजनों के केसलेस इलाज के लिये जगी उम्मीद संघ प्रतिनिधिमंडल मिले संचालक, स्वास्थ्य सेवाएँ, छत्तीसगढ़.से केसलेस इलाज के लिये कमेटी का गठन



रायपुर - नवीन शिक्षक संघ छ. ग. के प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह राजपूत ने जानकारी दिया है की सरकारी कर्मचारी एवं आश्रित परिजन ज़ब गंभीर रूप से बीमार हो जाये या किसी दुर्घटना के शिकार हो जाये तब छ. ग. शासन द्वारा निर्देशित राज्य व राज्य के बाहर अस्पतालो मे इलाज कराने के बाद विभागीय प्रक्रिया से गुजरने के बाद लगातार कई महीनो के इंतजार के बाद इलाज मे खर्च हुए लगभग 75%  ही चिकित्सा प्रतिपूर्ति राशि के रूप मे मिलता है साथ ही इलाज कराने के दौरान खर्च होने वाले राशि के व्यवस्था के लिये पीड़ित सरकारी कर्मचारी व परिजनों को काफ़ी पसीना बहाना पड़ता है प्रदेश पदाधिकारी गिरीश साहू, चंद्रशेखर रात्रे, सतीस टंडन, अमितेश तिवारी, प्रकाशचंद कांगे, अजय कड़व, मनोज चंद्रा, ब्रिजनारायण मिश्रा, शंकरलाल भार्गव, दुष्यन्त कुम्भकार, रूपेंद्र सिन्हा, संजय साहू, राजेश शुक्ला, नरेश गुप्ता ने आगे कहा की शासन द्वारा मान्यता प्राप्त अस्पताल मे इलाज करवाते समय आर्थिक रूप से कमजोर सरकारी कर्मचारी व परिजनों को अपने जिंदगी भर के जमा पूंजी, खेत खार, मकान, आदि बेचने के नौबत आ जाते है कई जिलों मे कर्मचारी ही आपस मे चर्चा कर सहयोग राशि एकत्रित कर पीड़ित परिवार को सहयोग राशि प्रदान करते है जो इलाज के लिये काफ़ी नही होता है महिला प्रकोष्ठ के पदाधिकारी उमा जाटव, गंगाशरण पासी, बलविंदर कौर, नंदिनी देशमुख, ज्योति सक्सेना, रूपा साहू ने शासन से मांग करते हुए सरकारी कर्मचारी व परिजनों के लिये बढ़ती महंगाई व चिकत्सकीय खर्च को देखते हुए केसलेस इलाज की सुविधा प्रदान करने की मांग किया है जिससे सरकारी कर्मचारी अपने व अपने परिजन का इलाज चिंतमुक्त होकर करवा सके।

संजीव मानिकपुरी, वेद प्रकाश साहू, छन्नूलाल साहू, चंद्रिका पाण्डेय, रमन शर्मा,वेद साहू, हरिकांत अग्निहोत्री, अमित मैसी,सावंत यादव, सैय्यद रफीक अली, जयप्रकाश झा, लोकेश साहू, बलराम बंजारे ने बताया की सरकारी कर्मचारी व आश्रित परिजनों के केसलेस इलाज के लिए नवीन शिक्षक संघ द्वारा लगातार स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियो से मिलकर प्रयास किया जा रहा है उसी परिपेक्ष्य मे नवीन शिक्षक संघ छ. के प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह राजपूत व अशोक देवांगन द्वारा पुनः संजीव कुमार झा जी संचालक, स्वास्थ्य सेवाएँ, छत्तीसगढ़.से मुलाक़ात कर प्रदेश के लगभग पांच लाख सरकारी कर्मचारी व परिजनों के केसलेस इलाज की सुविधा प्रदान करने की मांग को प्रमुखता से रखा जिस पर संचालक, स्वास्थ्य सेवाएँ, छत्तीसगढ़.ने जानकारी दिया की सरकारी कर्मचारी व परिजनों के केसलेस इलाज के लिए एक कमेटी का गठन कर दिया गया है कमेटी का प्रस्ताव तैयार होते ही सरकार के समक्ष रख दिया जायेगा जिसकी सूचना नवीन शिक्षक संघ को भी दिया जायेगा प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह राजपूत ने संचालक, स्वास्थ्य सेवाएँ, छत्तीसगढ़.से निवेदन करते हुए विभाग द्वारा गठित कमेटी का बैठक रखकर प्रदेश के लगभग पांच लाख कर्मचारियों के हित मे जल्दी निर्णय लेने की मांग किया जिससे प्रदेश के सरकारी कर्मचारी अपने व अपने परिजन का इलाज शासन द्वारा निर्धारित शासकीय व निजी अस्पताल मे चिंतमुक्त होकर करवा सके।

Wednesday, December 10, 2025

सचिव स्कूल शिक्षा विभाग एवं संचालक लोकशिक्षण संचालनालय को मांग पत्र सौंपकर पूर्व सेवा अवधि की गणना कर वेतन, पेंशन, क्रमोन्नति वेतन व सहायक शिक्षकों को पदोन्नति देने की मांग



रायपुर - नवीन शिक्षक संघ छ. ग. के प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह राजपूत के नेतृत्व मे लगातार नवीन शिक्षक संघ द्वारा लाखो शिक्षकों के हित मे पूर्व सेवा अवधि की गणना कर प्रथम नियुक्ति तिथि से वेतन व पेंशन की निर्धारण की मांग को लेकर प्रयास किया जा रहा है माननीय शिक्षामंत्री जी को ज्ञापन कुछ सप्ताह पूर्व देने के बाद अब सचिव स्कूल शिक्षा विभाग एवं संचालक लोकशिक्षण संचालनालय को मांग पत्र सौंपकर नवीन शिक्षक संघ छ. ग. ने पूर्व सेवा अवधि की गणना करने की मांग को आगे बढ़ाया है प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह राजपूत का स्पष्ट कहना है की पूर्व सेवा अवधि की गणना नही होने से लाखो शिक्षक एलबी संवर्ग को वेतन विसंगति का सामना करना पड़ रहा है इसलिए पूर्व सेवा अवधि की गणना करवाने मे सभी शिक्षकों व संघो को नवीन शिक्षक संघ छ. ग. के साथ कदम से कदम मिलाकर चलना चाहिए जिससे सभी मिलकर पूर्व सेवा अवधि की गणना करवाने मे सफल हो सके इसी परिपेक्ष्य मे 10 व 11 दिसंबर 2025 को लगातार दो दिन नवीन शिक्षक संघ छ. ग. द्वारा संचालक लोक शिक्षण संचालनालय को मांग पत्र सौंपकर निम्नलिखित मांग को प्रमुखता से रखा -

1.पूर्व सेवा अवधि की गणना कर प्रथम नियुक्ति तिथि से वेतन एवं पेंशन का निर्धारण किया जाय।

2.पदोन्नति मे पूर्व की भांति डीएड /बीएड प्रशिक्षित शिक्षकों को अवसर प्रदान किया जाय।

3.विषय आधारित भर्ती एवं पदोन्नति हेतु जल्दी ही राजपत्र प्रकाशित किया जाय।

4.पदोन्नति की भांति क्रमोन्नति हेतु पूर्व सेवा अवधि की गणना किया जाय।

5. सहायक शिक्षकों को संस्कृत सहित अन्य विषय के रिक्त पदो पर जल्दी ही पदोन्नति प्रदान करने हेतु संबंधित अधिकारियो को निर्देशित किया जाय। नवीन शिक्षक संघ छ. ग. ने मांग पत्र सौंपकर लाखो शिक्षकों के हित मे निर्णय लेने की मांग किया है 

 प्रतिनिधि मंडल मे प्रदेश महामंत्री चंद्रशेखर रात्रे,अशोक देवांगन,  सतीस टंडन, गंगा शरण पासी आदि शामिल थे

सयुंक्त संचालक शिक्षा संभाग दुर्ग को मांग पत्र सौंपकर त्रुटि पूर्ण वरिष्ठता सूची को सुधार करने एवं रिक्त पदो मे वृद्धि करने की रखी मांग



दुर्ग - नवीन शिक्षक संघ छ. ग. का एक प्रतिनिधिमंडल प्रदेश सचिव गिरीश साहू के नेतृत्व मे सयुंक्त संचालक शिक्षा संभाग दुर्ग को मांग पत्र सौंपकर पूर्व माध्यमिक शाला प्रधान पाठक पद मे पदोन्नति के लिये जारी कार्यालय द्वारा सूची मे व्यापक त्रुटि की ओर ध्यानाकर्षण कराकर बताया गया की कार्यालय द्वारा सूची के अवलोकन करने पर कई वरिष्ठ शिक्षक एलबी वरिष्ठता क्रमांक मे काफ़ी नीचे हो गया है जैसे शिक्षाकर्मी तीन पर एक साथ भर्ती आदेश /दिनांक, शिक्षकर्मी दो पर एक साथ पदोन्नति आदेश /दिनांक व संविलियन भी समान होने के बाद भी वरिष्ठता सूची जन्मतिथि के अनुसार प्रकाशित नही किया गया है शासन ने पूर्व मे ही आदेश जारी कर निर्देश दिया है की एक ही दिन भर्ती, एक ही दिन पदोन्नति होने पर जन्मतिथि के अनुसार वरिष्ठता सूची बनाया जाय लेकिन कार्यालय सयुंक्त संचालक द्वारा जारी वरिष्ठता सूची मे इस नियम का पालन नही होने से सैंकड़ो वरिष्ठ शिक्षक  वरिष्ठता सूची मे बहुत ही नीचे मे दर्शाया गया है जिससे प्रधान पाठक पदोन्नति से वंचित होना पड़ रहा है साथ ही अभी वर्तमान मे कुछ दिनों पूर्व माध्यमिक शाला के प्रधान पाठको का प्रचार्य के पद पर पदोन्नति होने से माध्यमिक शाला प्रधान पाठक का पद रिक्त हो गया है इसलिए पूर्व मे कार्यालय सयुंक्त संचालक  शिक्षा संभाग दुर्ग द्वारा जारी रिक्त पदो मे वृद्धि किया जाय जिससे कई शिक्षक एलबी संवर्ग को पदोन्नति का अवसर मिल सके नवीन शिक्षक संघ छ. ग. ने वरिष्ठता सूची मे सुधार एवं प्रधान पाठक माध्यमिक के रिक्त पदों मे वृद्धि की मांग को प्रमुखता से रखा है प्रतिनिधिमंडल मे बिसेन सिंह राजपूत,अशोक कुमार साहू,प्रभु राम साहू, राजाराम साहू,नरोतम वर्मा,नंदकुमार मस्तके, अलमू दास महिलांगे,नरेश साहू,प्रदीप भुआल,नरेंद्र साहू,सहित बेमेतरा,बालोद,कबीरधाम, खैरागढ़, छुई खदान,दुर्ग जिला के शिक्षक उपस्थित थे।

Tuesday, December 2, 2025

शिक्षामंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर पूर्व सेवा अवधि की गणना के साथ -साथ पदोन्नति मे डीएड /बीएड को समान अवसर देने की मांग



रायपुर - नवीन शिक्षक संघ छ. ग. के प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह राजपूत ने बयान जारी कर कहा है की शिक्षकर्मी से पंचायत शिक्षक से शिक्षक एलबी बनने के बाद भी लाखो शिक्षक एलबी संवर्ग की समस्या जस की तस बनी हुई है शिक्षक एलबी संवर्ग को न तो पूर्ण वेतन का लाभ मिल रहा है और न ही पूर्ण पेंशन का लाभ मिल रहा है जिसके कारण शिक्षक एलबी संवर्ग को प्रतिमाह हजारों रूपये का आर्थिक नुकसान सहना पड़ रहा है वही विभाग के द्वारा माननीय न्यायालय का हवाला देकर अनुभव से परिपूर्ण शिक्षक संवर्ग को बीएड की अनिवार्यता लागू कर पदोन्नति से भी वंचित किया जा रहा है जिससे हजारों शिक्षक एलबी संवर्ग इस निर्णय से पदोन्नति से वंचित रह जायेंगे आगे चर्चा करते हुए प्रदेश पदाधिकारी गिरीश साहू, अमितेश तिवारी, सतीस टंडन, चंद्रशेखर रात्रे, अजय कड़व जिला अध्यक्ष संजीव मानिकपुरी  व छन्नुलाल साहू ने कहा की एक तरफ शासन  पूर्व सेवा अवधि की गणना कर प्रथम नियुक्ति तिथि को आधार मानकर हजारों शिक्षक एलबी संवर्ग को पदोन्नति प्रदान कर चुके है वही ज़ब शिक्षक एलबी संवर्ग द्वारा पूर्व सेवा अवधि के अनुसार क्रमोंनती वेतनमान की मांग किया जाता है तब विभाग द्वारा बार बार एक ही बात दोहराया जाता है की शिक्षक एलबी संवर्ग पूर्व मे शासकीय कर्मचारी नही है शासकीय सेवक की सुविधा 2018 संविलियन होने के तिथि से माना जायेगा जो की विभाग व शासन की शिक्षक एलबी संवर्ग के साथ दोहरा रवैया अपनाने को साबित करता है वही उपस्थित महिला प्रकोष्ठ के पदाधिकारी उमा जाटव, गंगा शरण पासी, नंदिनी देशमुख, रूपा साहू ने कहा की विभाग द्वारा 2023 मे राजपत्र मे संशोधन कर विषय आधारित भर्ती व पदोन्नति को बंद कर दिया गया है विषय आधारित शिक्षक नही होने के कारण सरकारी स्कूलो मे पढ़ने वाले विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र मे बहुत ही नुकसान होता है इस नुकसान की भरपाई विषय आधारित भर्ती एवं पदोन्नति से किया जा सकता है प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह राजपूत ने बताया की इन्ही सभी मुद्दो को लेकर नवीन शिक्षक संघ छत्तीसगढ़ द्वारा माननीय शिक्षामंत्री जी के नाम ज्ञापन सौंपकर पूर्व सेवा अवधि की गणना कर प्रथम नियुक्ति तिथि के अनुसार वेतन एवं पेंशन के निर्धारण, पदोन्नति हेतु पूर्व की भांति डीएड /बीएड प्रशिक्षण प्राप्त शिक्षकों को अवसर दिए जाने, पदोन्नति की भांति क्रमोन्नति वेतनमान हेतु शिक्षक एलबी संवर्ग के लिये वरिष्ठता का निर्धारण करने की मांग को प्रमुखता से रखा है शिक्षामंत्री जी की अनुपस्थिति मे कार्यालय मे ज्ञापन सौंपा गया है आने वाले समय मे जल्दी ही माननीय शिक्षा मंत्री जी से मुलाक़ात कर उपरोक्त सभी बिन्दुओ पर सहानुभूति पूर्वक निर्णय लेने का निवेदन नवीन शिक्षक संघ छ. ग. द्वारा किया जायेगा।