Wednesday, January 28, 2026

खोपली शिक्षा रत्न से सम्मानित हुए शासकीय प्राथमिक शाला खोपली के शिक्षक गिरीश साहू




 उतई-शासकीय प्राथमिक शाला खोपली के शिक्षक श्री गिरीश साहू को गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह में सरपंच श्रीमती मंजू वर्मा ,उपसरपंच देवेंद्र भारती ने शिक्षा ,समाज,और बच्चो के विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने के लिए खोपली शिक्षा रत्न सम्मान से साल श्रीफल प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। गिरीश साहू ने अपने शाला ,शिक्षा,और बच्चो के लिए निरंतर  विकास के लिए बेहतर कार्य किए।उनके प्रयास से बच्चो में बेहतर कलात्मकता का विकास हुआ,उनके प्रयास से शाला भवन को प्रिंट रिच वातावरण और सुसज्जित करने का प्रयास किया और सफल हुए।बच्चो के साथ बेहतर मेल जोल ,शिक्षक साथियों के साथ बढ़िया तालमेल से शाला विकास के कार्य किए शिक्षा रत्न खोपली से सम्मानित शिक्षक गिरीश साहू ने बच्चो व स्कूल के विकास व गुणवत्तापूर्वक शिक्षा के लिए अनेक प्रयास किये जिसमे 1/मुख्यमंत्री जतन योजना से एक बड़ा अम्बेडकर हाल का निर्माण

2/प्रोजेक्टर ,कंप्यूटर की उपलब्धता

3/दुर्ग जिले के लगभग एक लाख बच्चो को विभिन्न संस्थाओं के माध्यम से स्वेटर,कॉपी,बैग,

4/नशामुक्ति ,पर्यावरण संरक्षण,स्वच्छता अभियान 

5/समाज हित,छात्र हित एवं जन जागरुकता करना प्रमुख है ।शासकीय प्राथमिक शाला के प्रधान पाठक कुमार साहू पूर्व प्रधान पाठक छबिलाल रघुवंशी,,दीपक साहु, रामेश्वरी चंदेल,रोशनी चंद्राकर ,संतोषी कश्यप एवम् ग्राम पंचायत खोपली के सरपंच मंजू वर्मा उपसरपंच देवेंद्र भारती,रमेश वर्मा,पूर्व सरपंच फत्ते लाल वर्मा,प्राचार्य वीणा दुबे,संकुल समन्वयक इंद्रेश बंजार, पूर्व प्रधान पाठक हरिश्चंद्र देवांगन ,बी आर सपहा,जनपद सदस्य बिंदु दिनेश देशलहरे, समस्त शालेय एवं ग्रामवासियों ने गिरीश साहू  को उत्कृष्ट कार्य में खोपली शिक्षा रत्न सम्मान मिलने पर बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।

No comments:

Post a Comment