Thursday, February 26, 2026

वेतन व पेंशन मे व्याप्त विसंगति को दूर कर मोदी गारंटी को पूरा करने की मांग मुख्यमंत्री जी व शिक्षामंत्री जी के नाम सौंपा ज्ञापन

 कोरबा - नवीन शिक्षक संघ छत्तीसगढ़ के जिला अध्यक्ष चंद्रिका पाण्डेय के नेतृत्व मे जिला शिक्षा अधिकारी के माध्यम से पूर्व सेवा अवधि की गणना कर प्रथम नियुक्ति तिथि से देय समयमान वेतनमान के अनुसार वेतन  व पेंशन का निर्धारण कर वेतन व पेंशन मे व्याप्त विसंगति को दूर करने,नियम लागू होने के पहले भर्ती व पदोन्नत शिक्षक संवर्ग को टीईटी पात्रता परीक्षा से मुक्त रखने,शिक्षक संवर्ग को शासकीय व मान्यता प्राप्त निजी अस्पताल मे केसलेस इलाज की सुविधा प्रदान करने,माननीय न्यायालय के निर्देशानुसार पुरानी पेंशन की गणना व श्रीमती सोना साहू जी की तरह क्रमोन्नत वेतनमान हेतु जनरल आदेश जारी करने एवं राजपत्र प्रकाशन पश्चात् जल्दी ही शिक्षक संवर्ग को पदोन्नति देने की मांग को प्रमुखता से रखते हुए माननीय मुख्यमंत्री जी व माननीय शिक्षामंत्री जी के नाम ज्ञापन सौंपा गया ज्ञापन सौपने के बाद जिलाध्यक्ष चंद्रिका पाण्डेय व कोषाध्यक्ष जयप्रकाश झा ने कहा की पूर्व सेवा अवधि की गणना नही करने से अभी वर्तमान मे सेवानिवृत होने वाले शिक्षक एलबी संवर्ग को पेंशन नही मिलने के कारण अपने व अपने परिवार के भरण -पोषण करने मे अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है उम्र के अंतिम पड़ाव मे रोजी मजदूरी कर जीवन निर्वहन करना पड़ रहा है इसलिए सरकार नियम क़ानून मे संशोधन कर शिक्षक एलबी संवर्ग को पूर्व सेवा अवधि की गणना कर पुरानी पेंशन का लाभ व देय समयमान वेतनमान के अनुसार वेतन का निर्धारण कर वेतन मे व्याप्त विसंगति को दूर करने की मांग किया है जिससे मोदी गारंटी की पूर्ति किया जा सके ब्लॉक अध्यक्ष पोड़ी -उपरोड़ा रुपेश कुमार चौहान, शिवकुमार चंदा, रामनारायण चौहान, उमेश कुमार, जानू वैष्णव ने नवीन शिक्षक संघ छ. ग. के महत्वपूर्ण मांग केसलेस इलाज के लिए बजट भाषण मे माननीय वित्त मंत्री जी के घोषणा का स्वागत करते हुए माननीय मुख्यमंत्री जी, स्वास्थ मंत्री जी, व वित्त मंत्री जी का आभार व्यक्त करते हुए प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह राजपूत को सफल प्रयास के लिए बधाई देते हुए पुरानी पेंशन व वेतन विसंगति को दूर करवाने हेतु नवीन शिक्षक संघ छ. ग. का संघर्ष मांग पूर्ति तक जारी रखने का संकल्प दोहराया है साथ कोरबा जिला के समस्त शिक्षकों से अपील किया है आने वाले निर्णायक संघर्ष के लिए तैयार रहे।

No comments:

Post a Comment