टीईटी मे छूट व पूर्व सेवा अवधि की गणना कर वेतन व पेंशन मे व्याप्त विसंगति दूर करने की मांग मुख्यमंत्री व शिक्षामंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा

दुर्ग - नवीन शिक्षक संघ छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह राजपूत के दिशा -निर्देश मे रायपुर जिला व कोरबा जिला के बाद दुर्ग जिला मे प्रदेश सचिव गिरीश साहू व प्रदेश कोषाध्यक्ष अमितेश तिवारी के नेतृत्व मे माननीय गजेंद्र यादव जी शिक्षामंत्री छ. ग. शासन के शासकीय कार्यालय मे पूर्व सेवा अवधि की गणना कर प्रथम नियुक्ति तिथि से देय समयमान वेतनमान के अनुसार वेतन व पेंशन का निर्धारण कर वेतन व पेंशन मे व्याप्त विसंगति को दूर करने,नियम लागू होने के पहले भर्ती व पदोन्नत शिक्षक संवर्ग को टीईटी पात्रता परीक्षा से मुक्त रखने,शिक्षक संवर्ग को शासकीय व मान्यता प्राप्त निजी अस्पताल मे केसलेस इलाज की सुविधा प्रदान करने,माननीय न्यायालय के निर्देशानुसार पुरानी पेंशन की गणना व श्रीमती सोना साहू जी की तरह क्रमोन्नत वेतनमान हेतु जनरल आदेश जारी करने एवं राजपत्र प्रकाशन पश्चात् जल्दी ही शिक्षक संवर्ग को पदोन्नति देने की मांग को प्रमुखता से रखते हुए माननीय मुख्यमंत्री जी व माननीय शिक्षामंत्री जी के नाम ज्ञापन सौंपा गया ज्ञापन सौपने के बाद प्रदेश सचिव गिरीश साहू ने कहा की पूर्व सेवा अवधि की गणना नही करने से अभी वर्तमान मे सेवानिवृत होने वाले शिक्षक एलबी संवर्ग को पेंशन नही मिलने के कारण अपने व अपने परिवार के भरण -पोषण करने मे अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है उम्र के अंतिम पड़ाव मे रोजी मजदूरी कर जीवन निर्वहन करना पड़ रहा है इसलिए सरकार नियम क़ानून मे संशोधन कर शिक्षक एलबी संवर्ग को पूर्व सेवा अवधि की गणना कर पुरानी पेंशन का लाभ व देय समयमान वेतनमान के अनुसार वेतन का निर्धारण कर वेतन मे व्याप्त विसंगति को दूर करने की मांग किया है जिससे मोदी गारंटी की पूर्ति किया जा सके प्रदेश कोषाध्यक्ष अमितेश तिवारी ने कहा है की माननीय सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद श्रीमती सोना साहू जी को स्कूल शिक्षा विभाग व पंचायत विभाग से क्रमोन्नत वेतनमान दिया गया है श्रीमती सोना साहू जी की तरह प्रदेश के समस्त शिक्षक संवर्ग जो पंचायत व शिक्षा विभाग मे सफलता पूर्वक दस वर्ष पूर्ण कर चुके है ऐसे शिक्षक एलबी संवर्ग के लिए राज्य शासन द्वारा क्रमोन्नत वेतनमान देने हेतु जनरल आदेश जारी किया जाना चाहिए जिलाध्यक्ष दुर्ग संजीव मानिकपुरी, पवन सिंह, सुनील स्वर्णकार, राकेश धनकर, संजय मानिकपुरी, व डोमनलाल देवांगन ने कहा की नवीन शिक्षक संघ छ. ग. के महत्वपूर्ण मांग केसलेस इलाज के लिए बजट भाषण मे माननीय वित्त मंत्री जी के घोषणा का स्वागत करते हुए माननीय मुख्यमंत्री जी, स्वास्थ मंत्री जी, व वित्त मंत्री जी का आभार व्यक्त करते हुए प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह राजपूत को सफल प्रयास के लिए बधाई देते हुए पुरानी पेंशन व वेतन विसंगति को दूर करवाने हेतु नवीन शिक्षक संघ छ. ग. का संघर्ष मांग पूर्ति तक जारी रखने का संकल्प दोहराया है साथ दुर्ग जिला के समस्त शिक्षकों से अपील किया है आने वाले निर्णायक संघर्ष के लिए तैयार रहे।
No comments:
Post a Comment