बस्तर लोकसभा क्षेत्र से लोकतंत्र के महापर्व का आगाज छत्तीसगढ़ मे आज से हो गया बस्तर में लोकसभा चुनाव 2019 की वोटिंग खत्म हो चुकी है। अब पोलिंग पार्टीज को वापस लाने का काम जारी है। राजधानी में बस्तर इलाके में हुई वोटिंग के आंकड़ों को लेकर चीफ इलेक्श्न ऑफिसर सुब्रत साहू ने प्रेस कॉन्फ्रेंस ली। उन्होंने बताया कि 5 बजे तक आई जानकारी के मुताबिक 57 परसेंट वोटिंग हुई है। फायनल आंकड़े देर रात या कल सुबह तक ही साफ हो पाएंगे। चुनाव को शांति पूर्ण सम्पन्न बता दिया गया। जबकि कांकेर में नक्सलियों के डर से कुछ पोलिंग बूथ बदले गए, आईईडी ब्लास्ट नारायणपुर में हुआ, कुछ नक्सलियों के गिरफ्तार होने और शाम होते-होते जवानों पर हुई फायरिंग के बाद एक नक्सली की मौत की खबर आई।
7 उम्मीदवार बस्तर से लोकसभा सांसद बनने के लिए चुनाव लड़ रहे थे। यहां कुल मतदाता - 13,77,946 हैं जिनमें पुरूष मतदाता - 6,62,355, महिला मतदाता - 7,15,550 और 41 थर्ड जेंडर हैं
7 उम्मीदवार बस्तर से लोकसभा सांसद बनने के लिए चुनाव लड़ रहे थे। यहां कुल मतदाता - 13,77,946 हैं जिनमें पुरूष मतदाता - 6,62,355, महिला मतदाता - 7,15,550 और 41 थर्ड जेंडर हैं
साल 2014 के लोकसभा चुनावों में बस्तर के वोटिंग परसेंट और इस बार के आंकड़ों पर एक नजर
लोकसभा निर्वाचन 2014 लोकसभा निर्वाचन 2019 (5.00 बजे की स्थिति में)
83-कोण्डागांव 71.30% 56.45%
84-नारायणपुर 63.50% 36.92%
85-बस्तर 75.60% 70.73%
86-जगदलपुर 67.50% 67.28%
87-चित्रकोट 66.15% 65.94%
88-दंतेवाड़ा 46.70% 43.63%
89-बीजापुर 32.60% 41.73%
90-कोण्टा 29.63% 28.34%
औसत प्रतिषत 59.3 57%
No comments:
Post a Comment