Saturday, January 20, 2024

रामलला प्राण प्रतिष्ठा व गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर कर्मचारियों एवं पेंशनरो को जुलाई 2023 से लंबित 4% महंगाई भत्ता प्रदान करने की मांग



रायपुर -  नवीन शिक्षक संघ छ. ग. के प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह राजपूत ने प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय विष्णुदेव साय जी को मांग पत्र प्रेषित कर केंद्रीय सरकार द्वारा केंद्रीय कर्मचारियों को जुलाई 2023 से महंगाई भत्ता मे 4% तक वृद्धि कर कुल 46% महंगाई भत्ता दिया जा रहा है जिससे छ. ग.प्रदेश के लगभग 5 लाख कर्मचारी एवं पेंशनर केंद्र के समान महंगाई भत्ता से वँचित हो रहे है नवीन शिक्षक संघ ने मांग पत्र के माध्यम से श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा एवं गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर  छ. ग.के कर्मचारियों एवं पेंशनरो को जुलाई 2023 से लंबित 4% महंगाई भत्ता प्रदान कर केंद्र के समान 46% महंगाई भत्ता प्रदान करने की मांग की है।

नवीन शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह राजपूत, महिला प्रकोष्ठ के अध्यक्ष उमा जाटव,प्रदेश सचिव गिरीश साहू,अमितेश तिवारी,रूपेंद्र सिन्हा, अजय कड़व,दुष्यन्त कुम्भकार,प्रकाश चंद कांगे,सतीश टंडन,ब्रिज नारायण मिश्रा,बलविन्द्र कौर,गंगा शरण पासी, नंदिनी देशमुख ,मनोज चंद्रा संजीव मानिकपुरी,वेदप्रकाश साहू,छंनूलाल साहू,अमीन बंजारे,चंद्र शेखर रात्रे,देवकांत सिन्हा, हरीकांत अग्निहोत्री,रमन शर्मा,अनुभव तिवारी,ज्योति सक्सेना,सुमनलता यादव,रूपा साहू सहित सभी पदाधिकारियों ने विधानसभा चुनाव के पूर्व जारी संकल्प पत्र मोदी गारंटी के अनुसार प्रदेश सरकार से केंद्र समान जुलाई 2023 से 4% वृद्धि कर कुल 46%महंगाई  भत्ता छ. ग.प्रदेश के लगभग 5 लाख कर्मचारियों एवं पेंशनरो को जल्दी ही प्रदान करने की मांग किया है जिससे मोदी की गारंटी पर प्रदेश के सभी कर्मचारियों व पेंशनरो को भरोसा हो सके।

No comments:

Post a Comment