Monday, April 14, 2025

नवीन शिक्षक संघ अंतागढ ने शिक्षक पद पर विषय-वार पदोन्नति हो करके विधायक विक्रम उसेण्डी को दिया ज्ञापन





                                                             अंतागढ़ -नवीन शिक्षक संघ अंतागढ़ के ब्लॉक अध्यक्ष लीलेश्वर महावे ने कहा है की पूर्व सरकार ने राजपत्र 2019 पदोन्नति नियम में संसोधन करके विषय बाध्यता को समाप्त कर दिया था। जबकि नवोदय,एकलव्य, आत्मानन्द, पीएम श्री शासन के इन महत्वकांक्षी योजना शालाओं में विषय आधरित पदोन्नति एवं भर्ती का प्रावधान है। विषय बाध्यता समाप्त करने के कारण ग्रामीण बच्चों की शिक्षा गुणवत्ता युक्त नही हो पा रहा। हिंदी के शिक्षक विज्ञान का विषय अध्यापन करा रहे वही अंग्रेजी के शिक्षक गणित का अध्यापन करा रहे है जिससे बच्चों की शिक्षा गुणवत्ता गिरती जा रही है विषय विशेषज्ञ शिक्षकों के मार्गदर्शन में शिक्षा प्राप्त करेंगे तो बच्चों की शिक्षा उच्च गुणवत्तापूर्ण होगी। पालक संघ एवं st/sc/obc समाज एवं अंतिम व्यक्ति भी इस विषय बाध्यता को हटाने के नियम का विरोध करती है। चूंकि ग्रामीण बच्चो के साथ अन्याय हो रहा है जबकि Rte एवं nep कहता है विषय विशेषज्ञों के द्वारा हर एक बच्चो को  शिक्षा प्राप्त करना कानूनी अधिकार है बच्चो के इन मौलिक अधिकार को भी पुरवर्ती सरकार ने छीन लिया और गलत नियम थोप दिया।  पुरवर्ती सरकार के इस फैसले से हजारों ऐसे शिक्षक जिन्होंने अंग्रेजी, विज्ञान,गणित जैसे कठिन विषयों में मेहनत कर योग्यता हासिल किया है उनके साथ अन्याय कर रही है। वर्तमान सरकार आते ही 30-01-2025 के शिक्षा विभाग के बैठक में बिंदु क्रमांक 18 में पुनः विषय आधरित लागू करने हेतु प्रस्ताव पास किया है पर देखना है कि इसका आदेश कब तक करती है अभी वर्तमान में बस्तर संभाग में सँयुक्त संचालक द्वारा 1.04.24 के वरिष्ठता सूची जारी किया है जो कि त्रुटिपूर्ण है स्थान्तरण से आये शिक्षकों को वरिष्ठता क्रम में ऊपर स्थान दिया गया,अनेक शिक्षक जिनकी मृत्यु , जॉब छोड़ चुके है एवं कई ऐसे सहायक शिक्षक जिनका पदोन्नत प्राथमिक प्राधान पाठक में हो गया है ऐसे शिक्षकों का नाम भी सूची में आना बस्तर सँयुक्त संचालक की लापरवाही को दर्शाता है। जिसे त्रुटि सुधार कर 1.04.2025 के स्थिति में वरिष्ठता सूची जारी की जाए। साथ ही पदोन्नति/भर्ती नियम में 50%- 50% के रेशियों के आधार होना है इस अनुसार बस्तर संभाग में 4000 से अधिक पद रिक्त है इन सभी पदों पदोन्नति दी जाय। इन  तमाम मांगो को लेकर सहायक शिक्षकों द्वारा ज्ञापन दिया गया। प्रतिनिधि मंडल में लिलेश्वर माहवे नवीन शिक्षक संघ अंतागढ, मोनू कौशल,भावना खापर्डे,अरुण रामटेके,सन्तोष पासवान, एवं अन्य शिक्षक साथी उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment