Tuesday, February 25, 2020

खेलगडिया राशि बनाम चेक के विरोध में उतरी संघ*

🔹🔹🔹🔹🔹🔹🔹
〰〰〰〰〰〰〰

दुर्ग-ब्लॉक के शालाओ में शासन द्वारा  खेलगाडिया समान खरीदने हेतु राशि आबंटित की गई थी। जिसमे उन्हें अपनी शालाओ हेतु खेल समान खरीदना था। परंतु अब उच्च कार्यालय के निर्देशानुसार *खेल समान कार्यालय द्वारा भेज कर उसके बदले स्कूलों से चेक मांगने की बात* कही जा रही है। जो सवर्था अनुचित है। साथ ही यह प्रक्रिया *प्रधानपाठक, शिक्षकीय स्टाफ व शाला प्रबन्ध समिति के  अधिकार का हनन* भी है। अगर राशि दी गई है तो उसे खेल समान खरीदने हेतु शालाओ को स्वतंत्रता भी दी जाए अन्यथा उक्त राशि उच्चकार्यालय द्वारा वापस मंगा लिया जाय। खेल समान के बदले कार्यालय द्वारा स्कूलों से चेक मांगने का *नवीन शिक्षाकर्मी संघ जिला व ब्लॉक इकाई धमधा कड़े शब्दों में विरोध करती है* इस सम्बंध में निराकरण नही होने पर जल्दी ही नवीन शिक्षाकर्मी संघ का प्रतिनिधिमंडल जिला कलेक्टर दुर्ग व संभाग आयुक्त दुर्ग समभाग से मुलाकात कर जानकारी दिया जाएगा

               भवदीय
*संजीव मानिकपुरी*
जिलाध्यक्ष दुर्ग
          *संजय शर्मा*
           ब्लॉक अध्यक्ष
नवीन शिक्षाकर्मी संघ धमधा

〰〰〰〰〰〰〰
🔹🔹🔹🔹🔹🔹🔹

No comments:

Post a Comment