पहले पदोन्नति फिर युक्तियुक्तकरण छ. ग.शिक्षक संघर्ष मोर्चा ने रखी बैठक मे मजबूती से मांग जल्दी निर्णय नही होने पर 9 सितंबर को होगा हड़ताल
रायपुर- संचालक लोक शिक्षण संचालनालय के द्वारा रखे गये बैठक मे छ. ग. शिक्षक संघर्ष मोर्चा के संचालक विकास सिंह राजपूत,संजय शर्मा,वीरेंद्र दुबे, मनीष मिश्रा,कर्मचारी अधिकारी सयुंक्त मोर्चा के संयोजक अनिल शुक्ला, फेडरेशन से कमल वर्मा,राजेश चटर्जी,चंद्रशेखर तिवारी सहित अन्य व स्कूल शिक्षा विभाग से सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी,अशोक नारायण बंजारा,आशुतोष चावरे,शिवहरे जी शामिल हुए छ. ग. शिक्षक संघर्ष मोर्चा के संचालक विकास सिंह राजपूत,संजय शर्मा,वीरेंद्र दुबे, मनीष मिश्रा ने विभाग द्वारा आयोजित बैठक मे युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया स्थगित कर पहले सहायक शिक्षक,शिक्षक व व्याख्याता का पदोन्नति करने,2008 के सेटअप मे परिवर्तन नही करने,वाणिज्य संकाय,हिंदी,अंग्रेजी,संस्कृत को अलग विषय मानते हुए प्राथमिक ,माध्यमिक ,हाई व हायर सेकेण्डरी स्कूलो मे कक्षा व विषय अनुसार पर्याप्त शिक्षक सभी स्कूलो मे रखने की मांग को मजबूती से रखा कर्मचारी अधिकारी सयुंक्त मोर्चा के संयोजक अनिल शुक्ला व फेडरेशन के तरफ से अध्यक्ष कमल वर्मा ने भी पहले पदोन्नति फिर युक्तियुक्तकरण कर 2008 सेटअप को परिवर्तन नही करने का सुझाव दिया स्कूल मर्जीकरण का भी विरोध छ. ग.शिक्षक संघर्ष मोर्चा,कर्मचारी अधिकारी सयुंक्त मोर्चा व फेडरेशन ने एकजुट होकर शिक्षा,शिक्षक व विद्यार्थी हित मे मांग को जोरशोर से उठाया सचिव स्कूल शिक्षा विभाग छ. ग.शासन ने भी शासन का पक्ष रखते हुए एनपीेए 2020 व भारत सरकार के निर्देश पर स्कूलो का युक्तियुक्तकरण करने पर अपने विचार रखे साथ ही प्रधान पाठक पद समाप्त नही करने व पदोन्नति प्रक्रिया जल्दी पूर्ण करने का भरोसा दिलाया शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार करने की भी बात कही जिस पर छ. ग.शिक्षक संघर्ष मोर्चा के संचालक विकास सिंह राजपूत ने अपनी बात रखते कहा की सभी शिक्षक संगठनों का मांग पहले पदोन्नति पूर्ण होने तक युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया को स्थगित किये जाने 2008 की सेटअप मे परिवर्तन नही करने की है उसके बाद भी अगर शासन युक्तियुक्तकरण करना चाहती है तों सबसे पहले 2008 सेटअप के अनुसार शहर व शहर के आसपास ग्रामीण क्षेत्रो के स्कूलो मे पदस्थ अतिशेष शिक्षकों, 2008 सेटअप के विरुद्ध नवीन भर्ती मे पदस्थ परिवीक्षाधीन अतिशेष शिक्षकों व अतिथि शिक्षकों का जो 2008 सेटअप दर्ज संख्या व विषय के अनुसार अतिशेष हो ऐसे सभी शिक्षकों का शिक्षक विहीन व एकल शिक्षकीय स्कूलो मे पहले युक्तियुक्तकरण किया जाय फिर पदोन्नति प्रक्रिया मे तेजी लाकर नियमित (ई./टी. /एलबी) शिक्षकों का पदोन्नति पश्चात अगर अतिशेष बचते है तो युक्तियुक्तकरण किये जाने का सुझाव रखा जिस पर विभागीय अधिकारियों द्वारा पुनः संगठनों के साथ चर्चा करने की बात कही लेकिन कोई ठोस आश्वासन नही दिया इसलिए छ. ग.शिक्षक संघर्ष मोर्चा के संचालक विकास सिंह राजपूत,संजय शर्मा,वीरेंद्र दुबे व मनीष मिश्रा ने स्पष्ट कहा की शासन द्वारा हमारे मांगो व सुझाव पर जल्दी ही कोई निर्णय नही लिया जाता है तो 9 सितंबर को प्रस्तावित हड़ताल कर युक्तियुक्तकरण का पुरजोर विरोध किया जायेगा आज के बैठक मे छ. ग. शिक्षक संघर्ष मोर्चा,कर्मचारी अधिकारी सयुंक्त मोर्चा व फेडरेशन सभी ने एकजुट होकर शिक्षा,शिक्षक व विद्यार्थी हित मे युक्तियुक्तकरण का विरोध किया धर्मेश शर्मा, सुधीर प्रधान,मनोज सनाड्य, चंद्रशेखर तिवारी, चंद्रशेखर रात्रे,अशोक देवांगन ने बैठक के बेनतीजा होने पर सभी शिक्षक संवर्ग से अपील करते हुए 9 सितंबर के आंदोलन को सफल बनाने हेतु एकजुट होकर कार्य करने की बात कही
No comments:
Post a Comment