Thursday, July 3, 2025

माननीय न्यायालय के शरण मे जाने वाले सैंकड़ो शिक्षकों विभाग ने भुगतान नही किया जून माह का वेतन



रायपुर - नवीन शिक्षक संघ छ. ग. के प्रदेश अध्यक्ष व शिक्षक साझा मंच के प्रांतीय संचालक विकास सिंह राजपूत ने कहा है की विभाग द्वारा जारी युक्तियुक्तयकरण दिशा निर्देश के अंतर्गत अतिशेष के सूची मे आने के बाद शिक्षकों ने अतिशेष सूची मे भारी विसंगति व गड़बड़ी के चलते न्याय मांगने माननीय हाईकोर्ट मे याचिका दायर किया जिस पर माननीय हाईकोर्ट ने याचिकाकर्ता शिक्षकों को जिला स्तरीय युक्तियुक्तकरण  समित के समक्ष अभ्यावेदन प्रस्तुत करने व समिति को सात दिनों मे प्रस्तुत अभ्यावेदन मे निर्णय करने कहा कहा जिस पर अतिशेष पीड़ित शिक्षकों ने माननीय कोर्ट द्वारा दिए गए समय सीमा के अंतर्गत अपना अभ्यावेदन जिला स्तरीय युक्तियुक्तकरण समिति के समक्ष प्रस्तुत कर दिया गया जिस पर कई जिलों मे अभी तक कोई निर्णय नही आने के कारण न्याय की प्रत्यासा मे अतिशेष पीड़ित शिक्षकों ने संबंधित स्कूलो मे कार्यभार ग्रहण नही किया ऐसे सैंकड़ो शिक्षकों को माह जून 2025 का वेतन विभाग द्वारा भुगतान नही किया गया है जिससे अतिशेष से पीड़ित शिक्षक मानसिक रूप से पहले ही परेशान है अब वेतन नही मिलने के कारण आर्थिक रूप से भी भारी परेशानी मे फंस गए है नवीन शिक्षक संघ के गिरीश साहू, दुष्यन्त कुम्भकार, अमितेश तिवारी, रूपेंद्र सिन्हा, अजय कड़व, प्रकाश चंद कांगे, सतीश टंडन, चंद्रशेखर रात्रे, शंकर लाल भार्गव, ब्रिज नारायण मिश्रा, नरेश गुप्ता,गंगा शरण पासी, बलविंदर कौर, उमा जाटव,ज्योति सक्सेना,रमन शर्मा, चंद्रिका पाण्डेय, अमित मैसी, सैय्यद रफीक अली, संजीव मानिकपुरी, वेदप्रकाश साहू, छन्नूलाल साहू ने स्कूल शिक्षा विभाग से माननीय कोर्ट मे न्याय मांगने गए सैंकड़ो शिक्षकों को जल्दी ही माह जून के वेतन भुगतान करने की अपील किया है जिससे अतिशेष पीड़ित शिक्षकों को मानसिक व आर्थिक परेशानी से मुक्ति मिल सके।

Sunday, June 22, 2025

संभाग आयुक्त व सयुंक्त संचालक शिक्षा संभाग दुर्ग से मिलकर युक्तियुक्तकरण मे गड़बड़ी होने के कारण स्थगित करने की मांग



दुर्ग -स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा वर्तमान मे जारी युक्तियुक्तकरण दिशा निर्देश के अंतर्गत अतिशेष शिक्षकों का मूल शाला से अन्य शाला मे पदास्थापना दिया गया जिसमे विभिन्न प्रकार की गड़बड़ी सामने आया प्रांतीय संचालक शिक्षक साझा मंच विकास सिंह राजपूत, विष्णु साहू, कमल मुरचले, धरमदास बंजारे ने  आयुक्त दुर्ग संभाग व सयुंक्त संचालक शिक्षा संभाग दुर्ग से मुलाक़ात कर विद्यालय संख्या, विद्यालय मे दर्ज संख्या, विद्यालय मे कार्यरत शिक्षकों की संख्या की सूची आज तक सार्वजनिक नही करने, काउंसलिंग के एक दिन पहले अतिशेष सूची जारी करना, काउंसलिंग के दिन प्रातः काल संशोधित अतिशेष सूची जारी करना, किसी भी पीड़ित शिक्षकों को दावा आपत्ति का अवसर नही देना जिसके कारण अधिकारियो द्वारा अपने चहेतो को बचाने के लिए वरिष्ठ को कनिष्ठ बनाया गया, कला वाले को गणित, अंग्रेजी विज्ञान बताया गया, शाला के दर्ज संख्या मे छेड़छाड़ किया गया, विद्यार्थी संख्या के अनुसार अधिक शिक्षक पदस्थ होने के बाद भी अपनों को बचाने के लिए अतिशेष सूची मे नाम नही रखना, एकल शिक्षकीय शाला का नाम छुपा कर रखना, जिला दुर्ग व बालोद मे विज्ञान व गणित सहित अन्य विषय रिक्त होने के बाद भी संभाग स्तरीय काउंसलिंग मे शिक्षकों व व्याख्याता को अन्य जिला मे जाने मजबूर करना, दिव्यांग शिक्षकों के लिए संभाग के सभी जिलों मे अलग अलग मापदंड निर्धारित करना सहित शिक्षक साझा मंच द्वारा अतिशेष सूची मे विभिन्न गड़बड़ी को सामने रखकर दुर्ग संभाग के अंतर्गत सभी जिलों के अतिशेष सूची को निरस्त कर निष्पक्ष पारदर्शिता पूर्वक जाँच कर संबंधित अधिकारियो पर कार्यवाही कर पूरी पारदर्शिता व निष्पक्षता के साथ अतिशेष सूची तैयार कर युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया पुनः प्रारम्भ करने की मांग को प्रमुखता से रखा गया प्रतिनिधि मंडल मे प्रांतीय संचालक विकास सिंह राजपूत, विष्णु साहू, कमल मुरचूले, धरम दास बंजारे व अशोक देवांगन शामिल थे

Monday, June 16, 2025

2008 सेटअप के छेड़छाड़ के विरोध व कर्मोंनती व पुरानी पेंशन कि मांग को लेकर काली पट्टी बांधकर शिक्षकों ने किया स्कूलो मे विरोध प्रदर्शन



दुर्ग -शिक्षक साझा मंच के प्रदेश सह संचालक गिरीश साहू ने जानकारी देते हुए कहा कि प्रदेश संचालक विकास सिंह राजपूत व अन्य 22 प्रदेश संचालको के मार्गदर्शन मे स्कूल खुलने के पहले ही दिन दुर्ग जिला सहित प्रदेश के शिक्षकों द्वारा अपने स्कूलो मे ही काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है जिला संचालक दुर्ग संजीव मानिकपुरी ने बताया कि शिक्षक साझा मंच छत्तीसगढ़ का युक्ति युक्तिकरण रद्द करने, 2008 का सेटअप लागू करने, सोना साहू के तर्ज पर एरियर्स सहित समस्त शिक्षकों को क्रमोन्नत वेतनमान देने, प्रथम सेवागणना कर पुरानी पेंशन सहित समस्त लाभ देने एवं पदोन्नति में बीएड की अनिवार्यता खत्म करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर प्रदेशभर के शिक्षक आज से काली पट्टी लगाकर स्कूल गए है। इस प्रकार साझा मंच का सांकेतिक विरोध प्रदर्शन जारी है।

शिक्षक साझा मंच छत्तीसगढ़ के प्रदेश संचालक केदार जैन, मनीष मिश्रा, वीरेंद्र दुबे, संजय शर्मा, विकास राजपूत, कृष्ण कुमार नवरंग, राजनारायण द्विवेदी एवं जाकेश साहू ने बताया प्रदेशभर के 23 शिक्षक संगठनों के संयुक्त फोरम शिक्षक साझा मंच द्वारा अपनी मांगों को लेकर विगत दिनों से लगातार विरोध प्रदर्शन जारी है।

समय के साथ हमने अपने आंदोलन का स्वरूप बदला है। अब हम बच्चों को स्कूलों में प्रवेश दिलवाएंगे। गणवेश एवं कापी पुस्तक वितरण कराएंगे। नियमानुसार प्रतिदिन स्कूल जाकर बच्चों की पढ़ाई भी लगातार करवाएंगे। इसके साथ ही साथ प्रतिदिन 16 से 30 जून तक काली पट्टी लगाकर काम करते हुए सरकार की गलत नीतियों का सांकेतिक विरोध जारी रहेगा 

 साझा मंच के प्रदेश संचालकगण भूपेंद्र बनाफर, शंकर साहू, भूपेंद्र गिलहरे, चेतन बघेल, गिरीश केशकर, लैलूंन भरतद्वाज, प्रदीप पांडे, प्रदीप लहरे, राजकिशोर तिवारी, कमल दास मुरचले, प्रीतम कोशले, विक्रम राय, विष्णु प्रसाद साहू, धरम दास बंजारे एवं अनिल कुमार टोप्पो ने कहा कि प्रदेशभर में 16 से 30 जून तक सभी स्कूलों में प्रवेश उत्सव समारोह में आए हुए ग्रामीणजन, गांव के पंच सरपंचगण, जनपद सदस्य, जिला पंचायत सदस्य, पालक समिति एवं विद्यालय प्रबंध समिति को सभी शिक्षको द्वारा राज्य सरकार की शिक्षा और शिक्षक विरोधी कार्यों को बताया जाएगा।

राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के सभी प्राथमिक, मिडिल, हाई एवं हायर सेकेंडरी स्कूलों में एक-एक शिक्षकों की संख्या कम की गई है। प्रधान पाठक के पदों को समाप्त किया जा रहा है। स्कूलों को मर्ज करने से प्रधान पाठक के पद समाप्त हो गए हैं।

स्कूलों में शिक्षकों के पदों में कमी करने से गुणवत्ता प्रभावित होगी। प्राथमिक शाला में मात्र दो शिक्षक रह गए। इस प्रकार मिडिल स्कूल में मात्र 3 से 4 शिक्षक ही रहेंगे। क्या इन तीन से चार शिक्षकों और प्राथमिक शाला में दो शिक्षकों से शिक्षा में गुणवत्ता आ पाएगी।

यह एक बड़ा प्रश्न है। इसी बातों को लेकर शिक्षक साझा मंच का प्रदेश भर में काली पट्टी लगाकर सांकेतिक विरोध प्रदर्शन जारी है। शिक्षक साझा मंच ने छत्तीसगढ़ में प्रदेश के सभी जिले, समस्त विकासखंड एवं समस्त संकुलों में संघ प्रतिनिधियों एवं समस्त आम शिक्षक साथियों से अपील की है कि सभी शिक्षक आज से 30 जून तक प्रतिदिन काली पट्टी लगाकर स्कूल जाए एवं सरकार की गलत नीतियों का विरोध करें।

Sunday, June 15, 2025

16 जून से प्रदेश के शिक्षक काली पट्टी लगाकर सेटअप मे छेड़छाड़ का करेंगे विरोध

 *- आगामी कार्यक्रम -*

--------------------------------

         सेटअप से छेड़छाड़ कर 46 हजार से अधिक पदों की कटौती करने, युक्तियुक्त करण से आक्रोशित शिक्षक सांझा मंच ने आंदोलन को विस्तार करने का निर्णय लिया है। 

           

प्रदेश, जिला व संभाग स्तर पर आयोजित आंदोलन के बाद मंच की 14 जून को आयोजित ऑनलाइन समीक्षा बैठक में आंदोलन की रूपरेखा तय कर आगामी 5 सितंबर शिक्षक दिवस को प्रदेश स्तरीय विशाल आंदोलन करने का एलान  किया है।

      शिक्षक सांझा मंच के सभी संचालकगण एक मतेंन निर्णय लेकर प्रदेश के शिक्षक साथियों से सामिल होने का आव्हान किया :- 

कार्यक्रम की रूपरेखा - 

01) काली पट्टी लगाकर 16 जून से 30 जून तक विरोध करेंगे।

02) साझा मंच के सभी पदाधिकारी एवं प्रदेशभर के सभी आम शिक्षक शिक्षिकाएं 16 जून से 20 जून तक पालकों से संपर्क कर, युक्तियुक्तकरण के विसंगतियों तथा सेटअप में शिक्षक के पदों में कटौती  की जानकारी देकर समर्थन प्राप्त करना।

03) युक्तियुक्तकरण में प्रभावित व पीड़ित शिक्षक डीपीआई एवं शिक्षा सचिव मंत्रालय के नाम स्वतः उपस्थित होकर या डाक के माध्यम से आवेदन जमा करेंगे तथा उसकी एक प्रति शिक्षक साझा मंच के ब्लॉक / जिला/ संभाग/ प्रदेश संचालक को देंगे।

04) युक्तियुक्तकरण में प्रभावित शिक्षक 20 जून को भारत के मुख्य न्यायाधीश के नाम डाक के माध्यम से आवेदन भेजेंगे

05) शिक्षक साझा मंच के सभी पदाधिकारी एवं युक्तियुक्तकरण में प्रभावित शिक्षक 30 जून को माननीय प्रधानमंत्री जी के नाम मांग पत्र भेजेंगे।

06) शिक्षक साझा मंच द्वारा डीपीआई एवं शिक्षा सचिव को विसंगतियों का ज्ञापन दिया जाएगा।

07) राज्य के 146 ब्लॉक मुख्यालय  में 1 जुलाई 2025 को शाला बहिष्कार कर एकदिवसीय धरना प्रदर्शन करेंगे।

08)  आगामी 5 सितम्बर शिक्षक दिवस को बड़ा प्रदर्शन राज्य स्तर पर किया जाएगा।

प्रदेश संचालक गण

मनीष मिश्रा, केदार जैन, वीरेंद्र दुबे संजय शर्मा, विकास राजपूत कृष्णकुमार नवरंग, राजनारायण द्विवेदी जाकेश साहू, भूपेंद्र बनाफर, शंकर साहूभूपेंद्र गिलहरे, चेतन बघेल, गिरीश केशकरलैलूंन भरतद्वाज, प्रदीप पांडे, प्रदीप लहरेराजकिशोर तिवारी, कमल दास मुरचलेप्रीतम कोशले, विक्रम राय विष्णु प्रसाद साहू, धरम दास बंजारे अनिल कुमार टोप्पो


भीषण गर्मी व उमस के चलते ग्रीष्मकालीन अवकाश मे वृद्धि करने कि मांग

 भीषण गर्मी व उमस के चलते ग्रीष्मकालीन अवकाश मे वृद्धि करने कि मांग

रायपुर - नवीन शिक्षक संघ छ. ग. के प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह ने माननीय मुख्यमंत्री जी को ईमेल के माध्यम से ग्रीष्मकालीन अवकाश मे वृद्धि करने कि मांग को प्रमुखता से रखते हुए कहा है कि एक मई से पंद्रह जून तक शिक्षा विभाग द्वारा प्रदेश के स्कूलो मे ग्रीष्मकालीन अवकाश दिया गया था जो सोलह जून सोमवार से स्कूल खुल जायेगा लेकिन वर्तमान मे प्रदेश मे भीषण गर्मी, उमस व मौसम विभाग द्वारा कई जिलों मे लू चलने कि चेतावनी दिया गया है इसलिए छोटे छोटे विद्यार्थियों के सेहत को ध्यान मे रखते हुए ग्रीष्मकालीन अवकाश मे वृद्धि किया जाना चाहिए जिससे प्रदेश के स्कूलो मे पढ़ने वाले विद्यार्थियों के स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव न पड़े नवीन शिक्षक संघ छ. ग. ने उम्मीद जताया है कि प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री जी छोटे छोटे बच्चो के हित मे उचित निर्णय लेकर ग्रीष्मकालीन अवकाश मे वृद्धि कर सकते है।

Thursday, May 22, 2025

भ्रम फैलाना बंद करे विभाग अधिकांश प्राथमिक शाला मे दो से अधिक कमरा पांच कक्षा के 60 बच्चो को कैसे पढ़ाएंगे दो शिक्षक



रायपुर - विभाग द्वारा फैलाया जा रहा है भ्रम ------------

नवीन शिक्षक संघ छ. ग. के प्रदेश सचिव गिरीश साहू,चंद्रशेखर रात्रे,रूपेंद्र सिन्हा, अजय कड़व, प्रकाश चंद कांगे ने कहा है की स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा समाचार पत्रों के माध्यम से प्रदेश के जनता के सामने प्राथमिक स्कूलो मे मात्र दो कमरा है करके भ्रम फैलाया जा रहा है जिससे विसंगति पूर्ण किये जा रहे युक्तियुक्तकरण का विरोध शिक्षकों के साथ -साथ आम जनता भी न कर दे।

अधिकांश स्कूलो मे पर्याप्त कमरा उपलब्ध है ---------

 ब्रिज नारायण मिश्रा,मनोज चंद्रा, दुष्यन्त कुम्भकार, अमितेश तिवारी, संजय साहू ने स्कूल शिक्षा विभाग के प्राथमिक शाला मे दो कमरा के दावे पर कहा है की विभाग के अधिकारियो द्वारा गलत जानकारी परोसा जा रहा उनके दावे के उलट पुरे प्रदेश के अधिकांश प्राथमिक शाला मे दो से अधिक कमरा है जिसमे पांच कक्षा संचालित है अधिकांश स्कूलो मे पर्याप्त कमरा उपलब्ध है।

पांच कक्षा पांच विषय पांच शिक्षक होना चाहिए --------

नरेश गुप्ता, शंकर लाल भार्गव, राजेश शुक्ला, अमित नामदेव, देवकांत सिन्हा ने सरकार से गुणवत्ता पूर्वक शिक्षा व प्रदेश के विद्यार्थियों के हित मे पांच कक्षा पांच के लिए प्रधान पाठक सहित पांच शिक्षक रखने की मांग किया है जिससे सरकार के मंशा अनुरूप शिक्षा मे गुणवता अभियान को सफल बनाया जा सकता है।

पांच कक्षा पांच शिक्षक जितने विषय उतने शिक्षक ---------

संजीव मानिकपुरी, सतीश टंडन, वेदप्रकाश साहू, छन्नुलाल साहू, वेद कुमार साहू, रमन लाल शर्मा, हरीकांत अग्निहोत्री, सुनील राजपूत,संतोष द्विवेदी, देवनाथ पटेल, चंद्रिका पाण्डेय ने स्पष्ट कहा है की मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान को सफल बनाना है तो प्राथमिक शाला मे पांच कक्षा पांच शिक्षक उसी प्रकार माध्यमिक शाला, हाई स्कूल, हायर सेकेण्डरी स्कूलो मे जितने विषय उतने शिक्षक अनिवार्य करना चाहिए जिससे प्रदेश के लाखो विद्यार्थी को अच्छे व गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा का लाभ मिल सके।

28 मई को मंत्रालय घेराव -------

नवीन शिक्षक संघ छत्तीसगढ़ के सभी पदाधिकारियों ने बताया हाई की प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह राजपूत के नेतृत्व मे लगातार विसंगति पूर्ण युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया का विरोध किया जा रहा है प्रदेश के 23 शिक्षक संगठन एकजुट होकर शिक्षक साझा मंच के माध्यम से पूरी एकजुटता के साथ विभाग द्वारा किये जा रहे विसंगति युक्त युक्तियुक्तकरण का विरोध किया जा रहा है सभी 23 शिक्षक संगठनों के प्रदेश अध्यक्ष ने साझा बयान जारी कर शासन को चर्चा के माध्यम से समस्या के समाधान होने तक युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया को  स्थगित करने की अपील किया है 27 मई तक समाधान नही होने पर प्रदेश के लाखो शिक्षकों का जन सैलाब मंत्रालय घेराव के लिए 28 मई को रायपुर के सड़को पर नजर आएंगे एकजुट 23 शिक्षक संगठनों के साझा मंच ने 28 तारीख को मंत्रालय घेराव का एलान किया जिसका नवीन शिक्षक संघ छत्तीसगढ़ ने पुरे मनोयोग से साथ मे रहकर मंत्रालय घेराव को सफल बनाने की बात कहते हुए प्रदेश के सभी शिक्षकों को 28 मई को रायपुर पहुंच कर मंत्रालय घेराव को सफल बनाने की अपील किया है।

Wednesday, May 21, 2025

युक्तियुक्तकरण स्थगित कर पहले पदोन्नति प्रक्रिया पूर्ण किया जाय

28 मई होगा मंत्रालय का घेराव सर्व शिक्षक मंच 

रायपुर - महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष नवीन शिक्षक संघ छ. ग., उमा जाटव व बलविंदर कौर ने बताया है की स्कूल शिक्षा विभाग राज्य शासन छ. ग. द्वारा स्कूलो एवं शिक्षकों का युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया किया जा रहा है जिसने जारी दिशा निर्देश मे विभिन्न प्रकार की विसंगति है गंगा शरण पासी व नंदनी देशमुख ने कहा की स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी युक्तियुक्तकरण दिशा निर्देश मे व्याप्त विसंगति को दूर करने के लिए स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियो को प्रदेश के शैक्षिक संगठनों के साथ चर्चा कर सुसंगत समाधान निकालना चाहिए जिससे शासन व शिक्षक संगठनों के बीच टकराव की नौबत नही आये ज्योति सक्सेना,गीता चंद्राकर, रूपा साहू, खिलेशवरी साहू, तेश्वरी साहू, तुलेश ठाकुर, कल्पना राजपूत सहित अन्य महिला शिक्षकों ने राज्य शासन स्कूल शिक्षा विभाग से कहा है की युक्तियुक्तकरण से कई स्कूलो बंद हो रहे है साथ प्रधान पाठक प्राथमिक, माध्यमिक व हजारों शिक्षकों के पद समाप्त हो रहे है जिससे आने वाले समय प्रदेश के लाखो विद्यार्थियों को शिक्षकों के कमी के कारण गुणवत्ता पूर्वक शिक्षा नही मिल पायेगा छोटे छोटे बच्चो को पैदल दूर तक चलकर स्कूल जाना पड़ेगा जिससे बच्चे बीच मे ही पढ़ाई छोड़ सकते है साथ ही शिक्षकों के पद कम होने से शिक्षकों को पदोन्नति व डीएड बीएड किये युवा बेरोजगार को शिक्षक बनने का अवसर कम प्राप्त होगा इसलिए नवीन शिक्षक संघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह राजपूत के नेतृत्व मे लगातार युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया को स्थगित करने की मांग को लेकर प्रयास किया जा रहा है लेकिन अभी तक किसी भी प्रकार से सरकार के तरफ चर्चा के लिए कोई पहल नही किया गया जिससे आंदोलन की शिक्षकों को जाना पड़ रहा है इस संबंध मे प्रदेश के 23 शिक्षक संगठन एकजुट होकर सर्व शिक्षक मंच बनाकर सरकार को वार्ता के माध्यम से 27 मई तक युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया पर समाधान करने की चेतावनी दिया है समाधान नही होने की स्थिति मे 28 मई को सभी 23 शिक्षक संगठन एकजुट होकर अपने शिक्षक साथियो के साथ मंत्रालय घेराव किया जायेगा नवीन शिक्षक संघ छत्तीसगढ़ ने विभाग व सरकार से युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया स्थगित कर समस्त पात्र सहायक शिक्षक, शिक्षक व व्याख्याता को पहले पदोन्नति प्रदान कर पदोन्नति प्राप्त स्कूलो मे पदास्थापना आदेश जारी करे व रिक्त सहायक शिक्षकों के पदों नवीन भर्ती जल्दी करे जिससे शिक्षक विहीन, एकल शिक्षकीय स्कूलो मे शिक्षकों की कमी को दूर किया जा सकता है।