Saturday, November 15, 2025

बाल दिवस पर शिक्षक विद्यार्थियों से दूर लाखो शिक्षक गैर शैक्षणिक कार्य करने मजबूर गैर शैक्षणिक कार्यों से प्रदेश के स्कूलो मे पढ़ाई व्यवस्था बाधित सरकारी स्कूलो मे शिक्षा के स्तर को सुधारने व विद्यार्थियों के हित मे शिक्षकों का 27नवंबर को पैदल मार्च


 रायपुर - नवीन शिक्षक संघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह राजपूत के नेतृत्व मे पुरे प्रदेश मे गैर शैक्षणिक कार्यों मे शिक्षकों को संलग्न करने का विरोध लगातार किया जा रहा है जो अब प्रदेश मे एक बहुत बड़ा मुद्दा बन गया है अब धीरे धीरे अन्य शैक्षिक संगठन भी गैर शैक्षणिक कार्यों मे शिक्षकों को संलग्न करने का विरोध करना शुरु कर दिए है साथ ही जनमानस मे भी सीधा सीधा मैसेज जा रहा है की बच्चो की पढ़ाई मे सुधार व शिक्षा मे गुणवत्ता के लिये प्रदेश के शिक्षक बहुत ही चिंतित है गैर शैक्षणिक कार्यों मे शिक्षकों को संलग्न करने के विरोध के माध्यम से नवीन शिक्षक संघ छत्तीसगढ़ द्वारा सरकारी स्कूलो मे शिक्षा व्यवस्था मे सुधार व सरकारी स्कूलो को बचाने का एक प्रयास मात्र है इस संबंध मे नवीन शिक्षक संघ छ. ग. के प्रदेश सचिव गिरीश साहू उमा जाटव अमितेश तिवारी गंगा शरण पासी अजय कड़व बलविंदर कौर रूपेंद्र सिन्हा राजेश शुक्ला प्रकाश चंद कांगे चंद्र शेखर रात्रे  देवकांत सिन्हा शंकर लाल भार्गव मनोज चंद्रा ब्रिज नारायण मिश्रा का कहना है की 14 नवंबर बाल दिवस के दिन प्रदेश के लाखो शिक्षकों के आँखों मे आंसू थे निराशा का भाव स्पष्ट दिख रहा था क्योंकि बाल दिवस का इंतजार प्रति वर्ष बच्चो व शिक्षकों को रहता है लेकिन इस वर्ष गैर शैक्षणिक कार्यों मे शिक्षकों को संलग्न कर दिए जाने प्रदेश के लाखो शिक्षक बाल दिवस के दिन अपने स्कूलो मे उपस्थिति देने के स्थान पर गैर शैक्षणिक कार्य करने मजबूर रहे नवीन शिक्षक संघ दुर्ग जिलाध्यक्ष संजीव मानिकपुरी वेदप्रकाश साहू छन्नू लाल साहू सतीस टंडन सुनील राजपूत वेद साहू सतीस टंडन रमन शर्मा अमित मैसी नरेश चौहान नरेश गुप्ता चंद्रिका पाण्डेय हरिकांत अग्निहोत्री ने कहा है की गैर शैक्षणिक कार्यों मे शिक्षकों को संलग्न कर देने के कारण सरकारी स्कूलो के शिक्षा व्यवस्था एकदम चरमरा गया है बच्चो को शिक्षक ठीक से पढ़ा नही पा रहे है जिसके कारण शिक्षा का स्तर दिनोदिन नीचे जा रहा है नंदिनी देशमुख रूपा साहू ज्योति सक्सेना अभिषेक महोबे लोकेश साहू प्रफुल्ल झा जयप्रकाश झा राजेश पाण्डेय वीरेंद्र जायसवाल सैय्यद रफीक अली बलराम बंजारे सहित नवीन शिक्षक संघ के समस्त पदाधिकारियों

ने शासन व प्रशासन से निवेदन करते हुए कहा है की सरकारी स्कूलो मे शिक्षा के स्तर को ऊँचा उठाने के लिये शिक्षकों को गैर शैक्षणिक कार्यों से मुक्त किया जाय शिक्षकों को अन्य कार्य करने मजबूर न किया जाय शिक्षकों को सिर्फ पढ़ाने का अवसर दिया जाय जिससे सरकारी स्कूलो मे शिक्षा के स्तर मे व्यापक सुधार हो सके नवीन शिक्षक संघ छ. ग. के पदाधिकारियों ने शासन प्रशासन से शिक्षकों को गैर शैक्षणिक कार्यों से मुक्त रखने की अपील किया है गैर शैक्षणिक कार्यों से शिक्षकों को मुक्त नही रखने पर सरकारी स्कूलो मे शिक्षा व्यवस्था को बचाने, सुधारने व विद्यार्थियों के हित मे 27 नवंबर 2025 को पद यात्रा कर माननीय शिक्षामंत्री जी को ज्ञापन सौंपकर शिक्षकों को गैर शैक्षणिक कार्यों से मुक्त करने हेतु ज्ञापन सौपेंगे।

Monday, November 10, 2025

गैर शैक्षणिक कार्यों से शिक्षकों को मुक्त रखने की मांग को लेकर नवीन शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन 27 नवंबर को पैदल मार्च कर शिक्षामंत्री को सौपेंगे ज्ञापन



रायपुर - नवीन शिक्षक संघ छ. ग. के प्रदेश संगठन मंत्री महिला प्रकोष्ठ गंगा शरण पासी ने कहा है की राज्य मे शिक्षा के स्तर को सुधारने के लिये लगातार माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा पहल किया जा रहा है वही नवनियुक्त शिक्षामंत्री जी भी बेहतर शिक्षा के लिये प्रयासरत है शिक्षा के स्तर को सुधारने के लिये वर्तमान मे छ. ग. राज्य मे शिक्षा सत्र 2025-26 को मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता वर्ष घोषित किया है इसके साथ ही लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा शिक्षकों को गैर शिक्षकीय कार्यों मे शिक्षकों को संलग्न नही करने हेतु निर्देश भी जारी किया गया है लेकिन ज़ब धरातल मे आकर देखने पर पता चलता है की शिक्षको को विभिन्न गैर शैक्षणिक कार्यों मे जिला स्तर के अधिकारियो द्वारा संलग्न कर दिया जाता है जिससे पुरे स्कूल की पढ़ाई व्यवस्था चरमरा जाती  है और इसका सीधा नुकसान सरकारी स्कूलो मे पढ़ने वाले छोटे -छोटे विद्यार्थियों को होता है  और इस नुकसान की भरपाई किसी भी माध्यम से करना संभव नही है सरकारी स्कूलो मे पढ़ने वाले विद्यार्थियों की हित को ध्यान मे रखते हुए पुरे प्रदेश मे नवीन शिक्षक संघ छ. ग. के प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह राजपूत के नेतृत्व मे गैर शैक्षणिक कार्यों मे शिक्षकों को संलग्न करने का विरोध किया जा रहा है उसी के तहत नवीन शिक्षक संघ जिला इकाई रायपुर के द्वारा प्रदेश संगठन मंत्री महिला प्रकोष्ठ गंगा शरण पासी  के नेतृत्व मे जिला कलेक्टर व जिला शिक्षाधिकारी रायपुर को ज्ञापन सौंपकर शिक्षकों को गैर शैक्षणिक कार्यों से मुक्त रखने की मांग को प्रमुखता से रखा प्रदेश पदाधिकारी गंगा शरण पासी कहा है की इस संबंध मे जल्दी ही निर्णय नही लेने पर 27 नवंबर को पैदल मार्च कर माननीय शिक्षामंत्री जी को ज्ञापन सौंपकर पुरे प्रदेश के शिक्षकों को गैर शैक्षणिक कार्यों से मुक्त रखकर शिक्षा व्यवस्था मे व्यापक सुधार की ओर कदम बढ़ाने का निवेदन करेंगे जिससे मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान सफल हो सके शिक्षा के स्तर मे सुधार होने से सरकारी स्कूलो मे पढ़ने वाले विद्यार्थियों को सीधा लाभ होगा और छ. ग. राज्य शिक्षा के क्षेत्र मे अन्य राज्यों से अग्रणी रहेगा।

Tuesday, November 4, 2025

विषय आधारित भर्ती/पदोन्नति के लिये स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा किया जाय राजपत्र का प्रकाशन

नवीन भर्ती के पहले कार्यरत शिक्षक संवर्ग को पदोन्नति देने की मांग को लेकर मिलेंगे नवीन शिक्षक संघ छ. ग. का प्रतिनिधि मंडल सचिव व संचालक स्कूल शिक्षा विभाग से 

रायपुर - नवीन शिक्षक संघ छ. ग. के प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह राजपूत ने स्कूल शिक्षा विभाग छ. ग. शासन से मांग किया है की 5000 नवीन भर्ती के पहले स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी राजपत्र 2023 मे संशोधन कर विषय आधारित भर्ती व पदोन्नति के लिये नवीन राजपत्र का प्रकाशन किया जाय जिससे सरकारी स्कूलो मे पढ़ने वाले विद्यार्थियों को विषय आधारित शिक्षक मिल सके साथ प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह राजपूत ने आगे कहा की विषय आधारित राजपत्र प्रकाशन के बाद5000 शिक्षकों के नवीन भर्ती के पहले स्कूल शिक्षा विभाग छ. ग. शासन को सहायक शिक्षकों को प्रधान पाठक प्राथमिक व शिक्षक के पद पर , शिक्षकों को प्रधान पाठक माध्यमिक व व्याख्याता के पद पर व व्याख्याताओ को प्राचार्य के पद पर पहले पदोन्नति प्रदान किया जाना चाहिए विषय आधारित भर्ती /पदोन्नति के लिये राजपत्र मे संशोधन व कार्यरत शिक्षक संवर्ग के नवीन भर्ती के पहले पदोन्नति की मांग को लेकर जल्दी ही नवीन शिक्षक संघ छ. ग. का प्रतिनिधि मंडल स्कूल शिक्षा सचिव व संचालक महोदय जी से मुलाक़ात कर 2023 राजपत्र मे संशोधन व नवीन भर्ती से पहले पदोन्नति के लिये ज्ञापन सौपकर चर्चा किया जायेगा।

Wednesday, October 29, 2025

भगवान भरोसे सरकारी स्कूलो के पढ़ाई शिक्षकों की ड्यूटी अधिकारियो द्वारा बीएलओ मे लगाई सरकारी स्कूलो मे पढ़ने वाले विद्यार्थियों के हित मे शिक्षकों को गैर शैक्षणिक कार्यों से मुक्त रखने की मांग संघ के पदाधिकारी करेंगे विद्यार्थियों के हित मे पैदल मार्च




दुर्ग - नवीन शिक्षक संघ छ. ग. जिला दुर्ग के अध्यक्ष संजीव मानिकपुरी व प्रभारी ब्लॉक अध्यक्ष दीपक साहू ने बताया की दुर्ग जिले के ब्लॉक दुर्ग के स्कूलो के शिक्षकों की ड्यूटी खेत -खेत जाकर गिरदावली के बाद घर घर जाकर सर्वें करने वाले कार्य बीएलओ मे लगाया गया है जिससे सरकारी स्कूलो के विद्यार्थियों के पढ़ाई व्यवस्था मे व्यापक प्रभाव पड़ने वाला नवीन शिक्षक संघ प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह राजपूत ने कहा की शिक्षा सत्र 2025 -26 को माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा मुख्यमंत्री गुणवत्ता वर्ष घोषित किया गया है सरकारी स्कूलो मे पढ़ाई व्यवस्था को सुधारने के लिये लेकिन लगातार शिक्षकों की ड्यूटी अन्य गैर शैक्षणिक कार्यों मे लगाकर माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा घोषित मुख्यमंत्री गुणवत्ता वर्ष के अंतर्गत विद्यार्थियों के पढ़ाई व्यवस्था को खराब किया जा रहा है इस पर उच्च अधिकारियो को विशेष ध्यान देना चाहिए सरकारी स्कूलो मे पढ़ाई व्यवस्था को बेहतर बनाने पर प्रदेश सचिव  गिरीश साहू, दुष्यन्त कुम्भकार, अमितेश तिवारी ने आगे कहा की घर -घर जाकर सर्वें करने वाले चुनावी कार्य बीएलओ ड्यूटी मे शिक्षकों को अपने मूल शाला से दस से पंद्रह किलोमीटर दूर वाले गांव या शहर मे अधिकारियो द्वारा लगा दिया गया है जिससे दूसरे जगह ड्यूटी करने वाले शिक्षकों को अपने स्कूल से दूर रहना होगा जिसका सीधा नुकसान उस सरकारी स्कूल मे पढ़ने वाले विद्यार्थियों को होगा धमधा ब्लॉक अध्यक्ष संजय शर्मा  व पाटन ब्लॉक अध्यक्ष जागेश्वर चंद्राकर ने दुर्ग जिलाधीश से अपील करते हुए कहा है की सरकारी स्कूलो मे युक्तियुक्तकरण के बाद पहले से ही 2008 सेटअप के अनुसार दर्ज संख्या के आधार पर एक शिक्षक की प्रत्येक स्कूलो मे कमी बनी हुई है अब कई स्कूलो से आधे से अधिक पदस्थ शिक्षकों की ड्यूटी बीएलओ कार्य के लिये लगा देने से सरकारी स्कूलो की पढ़ाई व्यवस्था चरमरा जायेंगे इसलिए विद्यार्थियों के हित को ध्यान मे रखते हुए शिक्षकों को बीएलओ ड्यूटी सहित अन्य गैर शैक्षणिक कार्यों से शासन के निर्देशनुसार मुक्त रखने की मांग किया है प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह राजपूत, प्रदेश पदाधिकारी गिरीश साहू, दुष्यन्त कुम्भकार, अमितेश तिवारी, जिलाध्यक्ष संजीव मानिकपुरी, ब्लॉक अध्यक्ष धमधा संजय शर्मा, पाटन जागेश्वर चंद्राकर, दुर्ग दीपक साहू ने बताया है की सरकारी स्कूलो मे पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों के हित मे शिक्षकों को गैर शैक्षणिक कार्यों से मुक्त रखने की मांग को लेकर जल्दी ही पदयात्रा कर माननीय मुख्यमंत्री जी, शिक्षामंत्री जी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों व उच्च अधिकारियो को ज्ञापन सौपकर सरकारी स्कूलो मे गुणवत्ता पूर्ण पढ़ाई के लिये विद्यार्थीयो के हित मे शिक्षकों को गैर शैक्षणिक कार्यों से मुक्त रखने की मांग को प्रमुखता से रखा जायेगा।

Monday, October 27, 2025

छ. ग.राज्य स्थापना रजत जयंती वर्ष मे शासकीय कर्मचारियों व पेंशनरो को केंद्र के समान लंबित एरियर्स सहित महंगाई भत्ता देने की मांग संघ ने लिखा मुख्यमंत्री व वित्त मंत्री को पत्र

 

रायपुर - भारत सरकार द्वारा प्रति वर्ष लगातार जनवरी व जुलाई मे केंद्रीय कर्मचारियों को महंगाई भत्ता एरियर्स सहित दिया जा रहा है उसी के अंतर्गत अभी कुछ दिन पूर्व केंद्रीय कर्मचारियों को जुलाई 2025 से 3% महंगाई भत्ता देना शुरु कर दिए है इस पर नवीन शिक्षक संघ छ. ग. के प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा की भारत सरकार अपने कर्मचारियों को समय पर एरियर्स सहित महंगाई भत्ता दे रहे है लेकिन ठीक इसके उलट छ. ग. सरकार द्वारा कोरोना के समय से ही महंगाई भत्ता बिना एरियर्स के वर्ष भर बाद या छः महीना बाद जिस माह महंगाई भत्ता दिए जाने की घोषणा करते है उसी माह से महंगाई भत्ता देने की परम्परा बना लिये है इसके लिये पूर्व व वर्तमान सरकार बराबर के जिम्मेदार है चुनाव पूर्व वर्तमान सत्ताधारी दल ने प्रदेश के कर्मचारियों की वोट लेने के लिये चुनावी घोषणा पत्र जिसे मोदी की गारंटी नाम दिया गया था उसमे स्पष्ट उल्लेख है की प्रदेश के कर्मचारियों को केंद्र के समान महंगाई भत्ता दिया जायेगा साथ ही लंबित समस्त एरियर्स भुगतान किया जायेगा लेकिन वर्तमान सरकार भी पूर्व सरकार के रास्ते मे चलते हुए कई महीनो बाद महंगाई भत्ता देने कई घोषणा करते है और एरियर्स भी प्रदान नही करते है जिससे प्रदेश के कर्मचारियों को बहुत ही ज्यादा आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ रहा है इसीलिए नवीन शिक्षक संघ छ. ग. ने प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री जी, माननीय वित्त मंत्री जी के साथ सचिव वित्त विभाग छ. ग. शासन को मांग पत्र प्रेषित कर छ. ग. राज्य स्थापना रजत जयंती वर्ष मे मोदी गारंटी के अनुरूप केंद्रीय कर्मचारियों के समान महंगाई भत्ता मे 3%वृद्धि करते हुए 58% महंगाई भत्ता व कोरोना काल से लंबित सभी महंगाई भत्ता को एरियर्स सहित प्रदेश के कर्मचारियों व पेंशनरो को भुगतान करने की मांग को प्रमुखता से रखा है अब इस पर माननीय मुख्यमंत्री जी व वित्त मंत्री जी को मोदी के गारंटी के अनुरूप छ. ग. राज्य स्थापना रजत जयंती वर्ष के शुभ अवसर पर निर्णय लेना है प्रदेश के कर्मचारियों व पेंशनरो के हित मे।

Wednesday, October 15, 2025

गैर शैक्षणिक कार्यों का लगातार विरोध जारी महिला प्रकोष्ठ के पदाधिकारी ने जारी किया बयान




रायपुर -नवीन शिक्षक संघ महिला प्रकोष्ठ के फायर ब्रांड प्रदेश पदाधिकारी गंगा शरण पासी ने बयान जारी कहा है की छ. ग. राज्य के स्कूलो के लिये माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा शिक्षा सत्र 2025-26 को मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता वर्ष घोषित किया है जिससे सरकारी स्कूलो मे पढ़ने वाले विद्यार्थियों के शिक्षा मे व्यापक सुधार हो सके लेकिन इसके ठीक विपरीत स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा शिक्षकों को लगातार जाति प्रमाण पत्र बनाने, सांसद खेल महोत्सव मे जिम्मेदारी, बाढ़ नियंत्रण, बीएलओ कार्य, जमीन खसरा गिरदावली, निवासी प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, आधार अपडेशन कार्य,मां के नाम एक पेड़,अपार आई डी बनवाने सहित कई प्रकार के गैर शैक्षणिक कार्यों को करने के लिये शिक्षकों पर दबाव डाला जाता है साथ ही ऑफलाइन कार्यों को विभिन्न लिंक व ऐप के माध्यम से अधिकांश दिनों मे तत्काल जानकारी मंगवाया जाता है जिससे सीधा नुकसान सरकारी स्कूलो मे पढ़ने वाले विद्यार्थियों का होता है ऐसे नुकसान की भरपाई करना मुश्किल है एक शिक्षक लगातार गैर शैक्षणिक कार्य करके मानसिक रूप से परेशान हो जाता है सरकार अगर वास्तव मे सरकारी स्कूलो मे शिक्षा के स्तर को सुधारना चाहती है तो शिक्षकों को गैर शैक्षणिक कार्यों को बिल्कुल ही करने से रोक देना चाहिए शिक्षकों को सिर्फ पढ़ाने दिया जाय उसके बाद सरकार व आम जनता को सरकारी स्कूल के पढ़ाई का स्तर को परखना चाहिए शिक्षक को अपने मूल कार्य पढ़ाई को करने के लिये पर्याप्त समय देना चाहिए प्रदेश के स्कूलो मे गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा के लिये शिक्षकों को गैर शैक्षणिक कार्यों से मुक्त रखा जाय बस हम इतना ही निवेदन शासन प्रशासन से करते है।

Sunday, October 12, 2025

नवीन शिक्षक संघ ने लिखा माननीय मंत्री जी व सचिव वित्त विभाग छ. ग. शासन को निवेदन -पत्र



रायपुर - नवीन शिक्षक संघ छ. ग. के प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह राजपूत ने भारत देश व छ. ग. राज्य के सबसे बड़े पर्व दीपावली पर्व के पहले समस्त शासकीय कर्मचारियो को वेतन भुगतान करने की मांग करते हुए प्रदेश के माननीय मंत्री महोदय जी एवं सचिव महोदय जी छ. ग. शासन रायपुर को मांग पत्र प्रेषित कर दीपावली पर्व के पहले वेतन भुगतान प्रदेश के समस्त शासकीय कर्मचारियो को करने हेतु नवीन शिक्षक संघ छ. ग. के तरफ से निवेदन किया है जिससे प्रदेश के समस्त शासकीय कर्मचारी बिना किसी आर्थिक परेशानी के खुशी - खुशी अपने परिवार के साथ दीपावली पर्व मना सके।