भगवान भरोसे सरकारी स्कूलो के पढ़ाई शिक्षकों की ड्यूटी अधिकारियो द्वारा बीएलओ मे लगाई सरकारी स्कूलो मे पढ़ने वाले विद्यार्थियों के हित मे शिक्षकों को गैर शैक्षणिक कार्यों से मुक्त रखने की मांग संघ के पदाधिकारी करेंगे विद्यार्थियों के हित मे पैदल मार्च


दुर्ग - नवीन शिक्षक संघ छ. ग. जिला दुर्ग के अध्यक्ष संजीव मानिकपुरी व प्रभारी ब्लॉक अध्यक्ष दीपक साहू ने बताया की दुर्ग जिले के ब्लॉक दुर्ग के स्कूलो के शिक्षकों की ड्यूटी खेत -खेत जाकर गिरदावली के बाद घर घर जाकर सर्वें करने वाले कार्य बीएलओ मे लगाया गया है जिससे सरकारी स्कूलो के विद्यार्थियों के पढ़ाई व्यवस्था मे व्यापक प्रभाव पड़ने वाला नवीन शिक्षक संघ प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह राजपूत ने कहा की शिक्षा सत्र 2025 -26 को माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा मुख्यमंत्री गुणवत्ता वर्ष घोषित किया गया है सरकारी स्कूलो मे पढ़ाई व्यवस्था को सुधारने के लिये लेकिन लगातार शिक्षकों की ड्यूटी अन्य गैर शैक्षणिक कार्यों मे लगाकर माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा घोषित मुख्यमंत्री गुणवत्ता वर्ष के अंतर्गत विद्यार्थियों के पढ़ाई व्यवस्था को खराब किया जा रहा है इस पर उच्च अधिकारियो को विशेष ध्यान देना चाहिए सरकारी स्कूलो मे पढ़ाई व्यवस्था को बेहतर बनाने पर प्रदेश सचिव गिरीश साहू, दुष्यन्त कुम्भकार, अमितेश तिवारी ने आगे कहा की घर -घर जाकर सर्वें करने वाले चुनावी कार्य बीएलओ ड्यूटी मे शिक्षकों को अपने मूल शाला से दस से पंद्रह किलोमीटर दूर वाले गांव या शहर मे अधिकारियो द्वारा लगा दिया गया है जिससे दूसरे जगह ड्यूटी करने वाले शिक्षकों को अपने स्कूल से दूर रहना होगा जिसका सीधा नुकसान उस सरकारी स्कूल मे पढ़ने वाले विद्यार्थियों को होगा धमधा ब्लॉक अध्यक्ष संजय शर्मा व पाटन ब्लॉक अध्यक्ष जागेश्वर चंद्राकर ने दुर्ग जिलाधीश से अपील करते हुए कहा है की सरकारी स्कूलो मे युक्तियुक्तकरण के बाद पहले से ही 2008 सेटअप के अनुसार दर्ज संख्या के आधार पर एक शिक्षक की प्रत्येक स्कूलो मे कमी बनी हुई है अब कई स्कूलो से आधे से अधिक पदस्थ शिक्षकों की ड्यूटी बीएलओ कार्य के लिये लगा देने से सरकारी स्कूलो की पढ़ाई व्यवस्था चरमरा जायेंगे इसलिए विद्यार्थियों के हित को ध्यान मे रखते हुए शिक्षकों को बीएलओ ड्यूटी सहित अन्य गैर शैक्षणिक कार्यों से शासन के निर्देशनुसार मुक्त रखने की मांग किया है प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह राजपूत, प्रदेश पदाधिकारी गिरीश साहू, दुष्यन्त कुम्भकार, अमितेश तिवारी, जिलाध्यक्ष संजीव मानिकपुरी, ब्लॉक अध्यक्ष धमधा संजय शर्मा, पाटन जागेश्वर चंद्राकर, दुर्ग दीपक साहू ने बताया है की सरकारी स्कूलो मे पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों के हित मे शिक्षकों को गैर शैक्षणिक कार्यों से मुक्त रखने की मांग को लेकर जल्दी ही पदयात्रा कर माननीय मुख्यमंत्री जी, शिक्षामंत्री जी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों व उच्च अधिकारियो को ज्ञापन सौपकर सरकारी स्कूलो मे गुणवत्ता पूर्ण पढ़ाई के लिये विद्यार्थीयो के हित मे शिक्षकों को गैर शैक्षणिक कार्यों से मुक्त रखने की मांग को प्रमुखता से रखा जायेगा।
No comments:
Post a Comment