Friday, July 15, 2022

नवीन शिक्षक संघ,टीचर्स एसोसियेशन व शालेय शिक्षक संघ ने एकजुट होकर अनिश्चितकालिन आंदोलन करने का किया आह्वान

 रायपुर - नवीन शिक्षक संघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह राजपूत,टीचर्स एसोसियेशन के प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा एवं शालेय शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र दुबे ने प्रदेश के समस्त कर्मचारी संगठनों से एक साथ एकजुट होकर 25 जुलाई से  प्रस्तावित पाँच दिवसीय आंदोलन के स्थान पर 25 जुलाई से ही अनिश्चित कालीन आंदोलन करने का आह्वान किया है ।


संजय शर्मा,वीरेंद्र दुबे व विकास सिंह राजपूत ने कहा है की एक दिन या पाँच दिन के आंदोलन से सरकार पर कोई प्रभाव नहीं पड़ने वाला है और इसका उदाहरण केबिनेट के बैठक मे दिखा पाँच दिवसीय हड़ताल के बाद भी  सरकार विधायकों का तो वेतन बढ़ा देते है वही पर शासकीय कर्मचारीयों के महंगाई भत्ता पर चर्चा तक नहीं किये है

 वीरेंद्र दुबे,संजय शर्मा व विकास सिंह राजपूत ने कहा कि आज केंद्र सरकार,मध्यप्रदेश,राजस्थान,उत्तरप्रदेश,हरियाणा,गोवा,उड़ीसा, बिहार,पंजाब,उत्तराखण्ड,झारखण्ड सहित अन्य राज्य सरकार अपने शासकीय कर्मचारीयों को 34% महंगाई भत्ता दे रहे है वही छत्तीसगढ़ सरकार बिजली कर्मचारीयों को 34% व अखिल भारतीय कर्मचारीयों को 31%  महंगाई भत्ता दे रहे है जबकि छत्तीसगढ़ राज्य के रीढ़ कहे जाने वाले शिक्षकों सहित शासकीय कर्मचारीयों को मात्र 22% महंगाई भत्ता देकर प्रदेश के राज्य कर्मचारीयों के साथ भेदभाव कर रहे है।

संजय शर्मा,वीरेंद्र दुबे व विकास सिंह राजपूत ने प्रदेश के समस्त संगठनों से 25 तारीख के पहले एक बैठक कर महंगाई भत्ता के लिए ठोस रणनीति बनाकर एकजुटता के साथ प्रस्तावित पाँच दिवसीय आंदोलन को अनिश्चितकालिन करने का सुझाव दिया जिससे महंगाई भत्ता के लिए निर्णायक संघर्ष किया जा सके व पूरे प्रदेश के स्कूलों सहित प्रत्येक कार्यालय मे कामकाज भारी मात्रा मे प्रभावित हो।

Tuesday, July 12, 2022

प्रदेश के कर्मचारी हो एकजूट बहुत हुआ निश्चितकालीन आंदोलन अब महंगाई भत्ता के लिए होना चाहिए अनिश्चितकालीन आन्दोलन पूरी एकजुटता के साथ - विकास सिंह राजपूत

  रायपुर- नवीन शिक्षक संघ छ. ग. के प्रदेश प्रवक्ता               

दुष्यंत कुम्भकार, ज्योति सक्सेना व गंगा शरण पासी ने जानकारी दिया है कि प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह राजपूत,उमा जाटव ने बयान जारी कर पूरे प्रदेश के शासकीय कर्मचारियो से एकजुट होने की अपील करते हुए कहा है कि हमने महंगाई भत्ता संघर्ष मोर्चा के बैनर तले एक दिन व तीन दिन का निश्चित कालीन आंदोलन कर लिया है वही शासकीय अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन के बैनर में भी एक दिन के लिये दो बार हड़ताल कर चुके है और अब पुनः 25 जुलाई से 29 जुलाई तक निश्चित कालीन आंदोलन किया जा रहा है अलग-अलग व निश्चित कालीन  आंदोलन करने से अभी तक  शासन प्रशासन को कोई फर्क नही पड़ा है बहुत हुआ अलग-अलग व निश्चित कालीन आंदोलन अब सभी कर्मचारी संगठनों को आपस मे बातचीत कर बेहतर तालमेल के साथ अनिश्चितकालीन आंदोलन पर विचार करना चाहिए जिससे सभी कार्यालयों में तालाबंदी की स्थिति हो कर्मचारी संगठनों के एकजुटता से निश्चित रूप से शासन प्रशासन को फर्क पड़ना ही है और हम सब मिलकर लंबित 12 प्रतिशत महंगाई भत्ता जारी करने के लिए शासन प्रशासन को बाध्य कर सके। प्रदेश पदाधिकारी गिरीश साहू,अमितेश तिवारी, रूपेंद्र सिन्हा, अजय कड़व,प्रकाश चंद कांगे, बलविंदर कौर,नंदिनी देशमुख, गीता चन्द्राकर, सतीस टण्डन, चन्द्र शेखर रात्रे,देवकांत सिन्हा, अमित नामदेव,राजेश शुक्ला, ब्रिज नारायण मिश्रा ने कहा है कि सभी संगठन मिलकर अब एक दिन,तीन दिन व पांच दिन के स्थान पर अनिश्चित कालीन आंदोलन करने पर विचार करे प्रदेश के कर्मचारी व पेंशनर आज भी केंद्र व राजस्थान, मध्यप्रदेश, बिहार, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तराखंड, झारखंड, उड़ीसा सहित अन्य राज्यों से 12 प्रतिशत महंगाई भत्ता से पीछे है। संजीव मानिकपुरी, वेदप्रकाश साहू,छन्नूलाल साहू,अमीन बंजारे,देवनाथ पटेल,हरिकांत अग्निहोत्री, अनुभव तिवारी, रमन शर्मा, सन्तोष द्विवेदि,तारा मुनि तिग्गा, विजय कुमार डेहरिया, नरेश चौहान, नरेश गुप्ता ने आगे कहा कि प्रदेश में अखिल भारतीय कैडर के अधिकारियों को 31 प्रतिशत व बिजली कर्मचारियो को 34 प्रतिशत महंगाई भत्ता दिया जा रहा है वही शासकीय कर्मचारियो को मात्र 22 प्रतिशत महंगाई भत्ता दिया जा रहा है जिससे प्रदेश के समस्त कर्मचारियो में भारी आक्रोश व्याप्त है अब प्रदेश के कर्मचारी अनिश्चित कालीन आंदोलन करने के लिए बाध्य हो रहे है।नवीन शिक्षक संघ छ. ग.के समस्त पदाधिकारियों व सदस्यों ने महंगाई भत्ता के लिये एक साथ एकजुट होकर अनिश्चित कालीन आंदोलन करने की अपील सभी संगठनों से किया  है और अनिश्चित कालीन आंदोलन को सफल बनाने जल्दी ही निष्पक्ष बैनर में 23 जुलाई के पहले सभी संगठनों के बैठक रायपुर में करने का सुझाव दिया है

Thursday, June 16, 2022

शिक्षक को बार-बार के प्रशिक्षण व अन्य गैर शैक्षणिक कार्यो से मुक्त रखने पर ही आ सकता है शिक्षा में गुणवत्ता - विकास सिंह राजपूत



रायपुर- नवीन शिक्षक संघ छ. ग.के प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह राजपूत ने प्रदेश के शिक्षको एवं विद्यार्थियों को नवीन शिक्षण सत्र 2022-23 के प्रारम्भ होने पर बधाई देते हुए प्रदेश के कर्तव्य निष्ठ,ईमानदार व मेहनती शिक्षको के अधक प्रयास से आज स्कूली शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार हुआ है कोरोना काल के भयावह दौर में हमारे शिक्षक साथियो ने जिस विद्यार्थियों को किसी न किसी माध्यम से पढ़ाई व  पुस्तक से जोड़े रखा साथ ही स्वास्थ्य व राजस्व विभाग से बेहतर तालमेल स्थापित कर आम जनता की पूरी निष्ठा के साथ सेवा किया जो हम शिक्षको की कर्तव्यनिष्ठा,ईमानदारी,लगन व शासन द्वारा दिये गए दायित्व को कुशलता पूर्वक सम्पन्न कराने का प्रमाण है,

नवीन शिक्षक संघ छ.ग.के प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह राजपूत,उमा जाटव,गिरीश साहू ,दुष्यंत कुम्भकार,अमितेश तिवारी,रूपेंद्र सिन्हा,अजय कड़व,प्रकाशचन्द कांगे,बलविंदर कौर,सतीस टण्डन,चंद्रशेखर रात्रे,गंगा शरण पासी,नंदिनी देशमुख,ज्योति सक्सेना,अमित नामदेव,ब्रिज नारायण मिश्रा,राजेश शुक्ला व रोशन मंसूरे, संजीव मानिकपुरी,वेदप्रकाश साहू,छन्नूलाल साहू,रमन शर्मा,अनुभव तिवारी,हरिकांत अग्निहोत्री,अमीन बंजारे,विजय कुमार डहरिया व तारा मुनि तिग्गा ने आगे कहा कि विभाग द्वारा एनजीओ के माध्यम से शिक्षको को बार-बार संकुल,ब्लॉक व जिला स्तर के प्रशिक्षण, गैर शैक्षणिक व अन्य विभागों के कार्यो में  में झोंक दिया जाता है जिससे स्कूलो में पढ़ाई व्यवस्था बुरी तरह से प्रभावित होता है और सीधा नुकसान विद्यार्थियों को होता है इसलिए शिक्षको को बार-बार के प्रशिक्षण,गैर शैक्षणिक व अन्य विभागों के कार्यो से मुक्त रखा जाए तभी शिक्षा में गुणवत्ता स्थायी रूप से आ सकता है और इसका सीधा लाभ प्रदेश के नन्हे- मुन्हे विद्यार्थियों को मिलेगा शासन को नवीन शिक्षक संघ के सुझाव पर पूरी गम्भीरता के साथ विचार करना चाहिए।

Sunday, May 29, 2022

शासकीय कर्मचारी महंगाई भत्ता के हकदार, केंद्र के समान महंगाई भत्ता नही मिलने पर आंदोलन के लिए तैयार



रायपुर- केंद्र सरकार द्वारा अपने केन्द्रीय कर्मचारियो को समय-समय पर महंगाई भत्ता प्रदान कर महंगाई के इस दौर में कुछ राहत देने का प्रयास किया गया लेकिन छत्तीसगढ़ के शासकीय कर्मचारियो को कटौती कर मात्र 22% महंगाई भत्ता दिया जा रहा है इस पर चर्चा करते हुए नवीन शिक्षक संघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह राजपूत ने कहा कि केंद्रीय कर्मचारियो को अभी वर्तमान में 34% महंगाई भत्ता दिया जा रहा वही पर छत्तीसगढ़ राज्य कर्मचारियो को 12% कम मात्र 22% महंगाई भत्ता दिया जा रहा है वो भी महंगाई भत्ता संघर्ष मोर्चा के बैनर में पूरे प्रदेश के 97% कर्मचारियो के तीन दिवसीय आंदोलन के बाद महिला प्रकोष्ठ के अध्यक्ष उमा जाटव,गंगा शरण पासी,बलविंदर कौर,नंदिनी देशमुख,गीता चन्द्राकर,विद्या जुर्री,तरमुनि तिग्गा,ज्योति सक्सेना ने कहा कि महंगाई भत्ता कम तो दे रहे है  साथ ही साथ गृहभाड़ा भत्ता भी सातवे वेतनमान के अनुसार नही देकर आज भी  छठवें वेतनमान के अनुसार प्रदान कर रहे है जो कर्मचारियो के हित मे कुठाराघात है,गिरीश साहू,दुष्यंत कुम्भकार,अमितेश तिवारी,रूपेंद्र सिन्हा,अजय कड़व,प्रकाश चंद कांगे,चंद्रशेखर रात्रे,सतीस टण्डन,अमित नामदेव,राजेश शुक्ला,देवकांत सिन्हा,ब्रिज नारायण मिश्रा ने राज्य सरकार से पुनः अपील किया है कि छत्तीसगढ़ राज्य कर्मचारियो को केंद्र के समान महंगाई भत्ता व गृहभाड़ा भत्ता प्रदान किया जाए जिस प्रकार से छत्तीसगढ़ में कार्यरत अखिल भारतीय कर्मचारियो व बिजली कर्मचारियो को केंद्र के समान महंगाई व गृहभाड़ा भत्ता दिया जा रहा है उसी के समान राज्य कर्मचारियो को महंगाई व गृहभाड़ा भत्ता जल्दी देने का निर्णय राज्य सरकार को लेना चाहिए नही तो छत्तीसगढ़ के शासकीय कर्मचारी  तीन दिवसीय आंदोलन के बाद पुनः आने वाले दिनों एकजुट होकर अपने-अपने कार्यालय को बन्दकर सड़क पर उतरकर अपने अधिकार व हक के लिए आंदोलन करने बाध्य होंगे

Sunday, May 15, 2022

नेता प्रतिपक्ष धरम लाल कौशिक ने किया खेद व्यक्त,प्रदेश के एकमात्र शिक्षक संघ नवीन शिक्षक संघ छत्तीसगढ़ ने किया था कौशिक के बयान का खुलकर विरोध



रायपुर- नेता प्रतिपक्ष व पूर्व भाजपा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक जी ने प्रेस को सम्बोधित करते हुए प्रदेश के शिक्षको को शराबी कहकर संबोधित किया था जिसका विरोध प्रदेश के एकमात्र शिक्षक संगठन नवीन शिक्षक संघ छत्तीसगढ़ ने विरोध किया था प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह राजपूत ने बयान जारी कर *2017 में हमारे आंदोलन के समय शौचालय को बंद करवा दिया था,दूध पीते बच्चो के माताओं को जेल में डालने वाले लोगो से और क्या उम्मीद कर सकते है महत्वपूर्ण पदों में बैठे लोगों को ऐसे गैरजिम्मेदाराना बयान से बचना चाहिए कुछ शिक्षको के कारण सभी  शिक्षको को शराबी कहने वाले नेता प्रतिपक्ष के बयान का नवीन शिक्षक संघ छ. ग.निंदा करते हुए माफी मांगने का मांग करता है ऐसे बयान से कर्तव्यनिष्ठ शिक्षको का मनोबल गिरता है*

नवीन शिक्षक संघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह राजपूत के विरोध के बाद कई शिक्षको ने भी नेता प्रतिपक्ष के बयान का विरोध करते हुए माफी मांगने की मांग किया जिस पर आज नेता प्रतिपक्ष धरम लाल कौशिक जी ने शिक्षको के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए शिक्षको के ऊपर दिए अपने बयान को तोड़मरोड़ कर प्रस्तुत करने की बात कहते हुए खेद व्यक्त किया है।

नेता प्रतिपक्ष के शिक्षको के प्रति दिए बयान पर खेद व्यक्त करने पर नवीन शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह राजपूत ने कहा कि जिम्मेदार पदों पर बैठे लोगों को इस तरह के बयान देने से बचना चाहिए,प्रदेश के शिक्षक पूरी ईमानदारी व कर्तव्यनिष्ठ होकर शासन द्वारा दिये गए हर दायित्व को समय पर सफलता पूरक पूर्ण करने में अपना योगदान देते आ रहे है कोरोना काल के भीषण संक्रमण के दौर में भी प्रदेश के शिक्षक अपने जान व सेहत के परवाह किये बिना प्रदेश के जनता की सेवा लगातार करते रहे जिसका परिणाम रहा कि आज कोरोना का संक्रमण लगभग पूरी तरह समाप्त हो गया है।

Wednesday, May 11, 2022

शिक्षा में गुणवत्ता लाने प्राथमिक में प्रति कक्षा,माध्यमिक से प्रति विषय एक शिक्षक रहना जरूरी -विकास सिंह राजपूत



रायपुर- नवीन शिक्षक संघ छ. ग.के प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह राजपूत ने बयान जारी कर कहा है कि  राज्य शासन स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा स्कूली शिक्षा व्यवस्था संचालन हेतु जारी सेटअप में कही न कही खामी नजर आ रहा जिसमे प्रमुख खामी है शिक्षको की पद सरंचना प्रत्येक स्कूल में विद्यार्थियों के संख्या के अनुसार निर्धारित किया गया है,स्कूलो में विद्यार्थियों के संख्या के अनुसार शिक्षको की संख्या निर्धारित करने से प्राथमिक विद्यालय में सभी कक्षा के लिए शिक्षको की कमी बना रहेगा ठीक उसी प्रकार माध्यमिक से लेकर हायर सेकेंडरी विद्यालय में भी प्रत्येक विषय व संकाय के अनुसार शिक्षक नही होने से विद्यार्थियों के पढ़ाई में बुरा असर पड़ना स्वाभाविक है इसलिए स्कूल शिक्षा विभाग राज्य शासन छ. ग. को अपने जारी सेटअप  पर पुनर्विचार कर प्राथमिक शाला के लिए प्रधान पाठक सहित प्रत्येक कक्षा हेतु एक शिक्षक व माध्यमिक से लेकर हायर सेकेंडरी स्कूलो में प्रति विषय एक शिक्षक होने से विद्यार्थियों को अपने संकाय अनुसार प्रति विषय   विशेषज्ञ शिक्षक होने से पढाई में व्यापक लाभ मिल सकता है प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह राजपूत ने आगे कहा कि नित नये-नये प्रयोग से शिक्षा में सुधार नही हो रहा है इसलिए नवीन शिक्षक संघ के इस सुझाव पर एक बार प्रयोग करके स्कूल शिक्षा विभाग को देखना चाहिए प्रति कक्षा व विषय शिक्षक होने से स्कूलो में पढ़ाई व्यवस्था में व्यापक सुधार होगा साथ ही साथ स्कूली विद्यार्थियों को भी शिक्षा ग्रहण करने में लाभ होगा विद्यार्थी हित में जल्दी ही नवीन शिक्षक संघ द्वारा स्कूल शिक्षा विभाग को सुझाव प्रेषित किया जाएगा।

Tuesday, May 10, 2022

वादा करके भूल गए भूलन कांदा-भूलन कांदा महंगाई भत्ता समय पर देने के वादा को भूलने पर नवीन शिक्षक संघ छ. ग. का महंगाई भत्ते को केंद्र के समान देने की मांग

 नवीन शिक्षक संघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह राजपूत ने बयान जारी कर कहा है कि देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी द्वारा केंद्रीय कर्मचारियो के हित मे निर्णय लेकर इस भीषण महंगाई से निजात दिलाने   कोरोना संक्रमण घटने व आर्थिक स्थिति पटरी पर आने से लगातार समय-समय पर महंगाई भत्ता दिया जारी किया जा रहा है वर्तमान में केंद्रीय कर्मचारियो को 34% महंगाई भत्ता दिया जा रहा है साथ ही भाजपा शासित राज्य मध्यप्रदेश,उत्तरप्रदेश,उत्तरांचल,गोवा,मणिपुर,बिहार,हरियाणा जैसे राज्य में भी 31% महंगाई भत्ता अपने राज्य कर्मचारियो को दिया जा रहा है वही पर छत्तीसगढ़ राज्य में विधानसभा चुनाव के समय राज्य कर्मचारियो से समय पर महंगाई भत्ता देने की वादा करके सत्ता में आये सत्ताधारी दल के पूर्व अध्यक्ष व छ. ग.राज्य के मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल जी अपना वादा भूलकर राज्य कर्मचारियो के लिए महंगाई भत्ता ऊंट के मुंह मे जीरा समान जारी कर रहे कोरोना संक्रमण काल के भीषण दौर में अपने जान व सेहत का परवाह किये बिना लगातार जनता की सेवा करने वाले राज्य कर्मचारियो को मात्र 17 प्रतिशत महंगाई भत्ता दिया जा रहा है और अभी कुछ दिन पूर्व राज्य शासन द्वारा लंबित 17 प्रतिशत महंगाई भत्ता के स्थान पर बिना एरियर्स के सिर्फ 5 प्रतिशत महंगाई भत्ता मई से देने का आदेश जारी किया है जिससे प्रदेश के कर्मचारियो में खुशी के स्थान पर भारी आक्रोश है, नवीन शिक्षक संघ छ. ग.के प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह राजपूत ने वादा करके वादा भूलने वाली सत्ताधारी दल व राज्य के मुखिया द्वारा केंद्र के समान महंगाई भत्ता नही देने के कारण प्रसिद्ध गायक कलाकार श्रीमान कैलाश खेर की द्वारा गाये गाना को सुनकर अपना आक्रोश व केंद्र के समान महंगाई भत्ता की मांग को लेकर आने वाले समय मे होने वाले संघर्ष के लिए तैयार रहने की अपील किया है।