Wednesday, July 19, 2023

महंगाई भत्ता व गृह भत्ता बढ़ाने पर माननीय मुख्यमंत्री जी का आभार लेकिन सहायक शिक्षकों के वेतन विसंगति व पेंशन पर कोई निर्णय नहीं होने से नाराज 31 से होगा अनिश्चित कालीन हड़ताल



रायपुर - नवीन शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह राजपूत ने बयान जारी कर महंगाई भत्ता व गृह भत्ता बढ़ाने की घोषणा अनुपूरक बजट पर चर्चा करते हुए माननीय मुख्यमंत्री जी ने किया इसके लिए समस्त कर्मचारी संवर्ग की तरफ से माननीय मुख्यमंत्री जी का आभार प्रकट करते हुए आगे कहा की महंगाई भत्ता व गृह भत्ता केंद्र के द्वारा देय तिथि से नहीं देने के कारण प्रदेश के कर्मचारी अपने आप को ठगा महसूस कर रहे है इसके साथ ही प्रदेश के शिक्षक एलबी संवर्ग के संबंध मे भी कोई निर्णय नहीं करने से शिक्षक एलबी संवर्ग मे भारी निराशा उतपन्न हो गया है माननीय मुख्यमंत्री जी ने अधिकांश कर्मचारी संवर्ग के मांगो पर निर्णय लिया है लेकिन शिक्षक एलबी संवर्ग के प्रमुख माँग पूर्व सेवा अवधि की गणना कर प्रथम नियुक्ति तिथि से सही वेतन का निर्धारण कर सहायक शिक्षकों का वेतन विसंगति दूर करने,क्रमोन्नति वेतनमान पर कोई निर्णय नहीं करने साथ ही प्रथम नियुक्ति तिथि से पेंशन का निर्धारण नहीं करने व 33 वर्ष के स्थान पर 20 वर्ष सेवा  पेंशन के लिए नहीं करने से प्रदेश के शिक्षकों के मन मे भारी निराशा व्याप्त हो गया है चुंकि नवीन शिक्षक संघ छत्तीसगढ़ शिक्षक संघर्ष मोर्चा का घटक संघ है इसलिए जल्दी ही मोर्चा के प्रांतीय संचालक मनीष मिश्रा जी,वीरेंद्र दुबे जी,केदार जैन जी व संजय शर्मा जी से चर्चा कर 31 जुलाई से मोर्चा के अनिश्चितकालीन आंदोलन को और तेज करने पर विचार किया जाएगा जिससे मोर्चा के एक सूत्रीय माँग पर निर्णय करने राज्य सरकार बाध्य हो सके।

Tuesday, July 11, 2023

शिक्षक मोर्चा ने दी मंत्रालय में आंदोलन की सूचना 18 जुलाई को रायपुर में जंगी प्रदर्शन 31 जुलाई से अनिश्चितकालीन हड़ताल - स्कूलों में लटकेंगे ताले



रायपुर -

नवीन शिक्षक संघ के महिला प्रदेश अध्यक्ष उमा जाटव, बलविंदर कौर,गंगा शरण पासी,ज्योति सक्सेना,नंदनी देशमुख,गीता चन्द्राकार,सुमन लता यादव बयान जारी कर बताया है की प्रदेश में शिक्षक एलबी संवर्ग जिनकी संख्या लगभग 1 लाख 80 हजार से ज्यादा हैं जिनमे सहायक शिक्षक फेडरेशन प्रांताध्यक्ष मनीष मिश्रा, शालेय शिक्षक संघ प्रांताध्यक्ष वीरेंद्र दुबे, नवीन शिक्षक संघ प्रांताध्यक्ष विकास राजपूत,  प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ प्रांताध्यक्ष केदार जैन, टीचर्स एसोसिएशन प्रांताध्यक्ष संजय शर्मा,की 05 जुलाई 2023 को राजधानी रायपुर में एकता बैठक की गयी, जिसमें एलबी संवर्ग के शिक्षकों के भावना और हितो को सर्वोपरि मानते हुए तथा सरकार द्वारा शिक्षको के मांगो पर ध्यान नही देने के कारण शासन के विरोध में एकजुट होकर आंदोलन करने का निर्णय लिया गया, बैठक में सभी संघों द्वारा सर्वसम्मति से “छत्तीसगढ़ शिक्षक संघर्ष मोर्चा” का गठन किया गया है।

 अध्यक्ष उमा जाटव व बलविंदर कौर व गंगा शरण पासी ने कहा की मोर्चा के बैनर तले होने वाले आंदोलन की रणनीति के सम्बन्ध में शिक्षक संघर्ष मोर्चा के पदाधिकारियों ने रायपुर प्रेस क्लब में प्रेस कांफ्रेंस में संयुक्त वक्तव्य देते हुए कहा है कि सभी घटक संघ एकजुट हो जाये तथा अपनी पूर्व सेवा की गणना, प्रथम नियुक्ति तिथि से लेने हेतु समन्वय बनाये, प्रेस कांफ्रेंस के बाद मंत्रालय जाकर मुख्यसचिव, प्रमुख सचिव शिक्षा, सचिव वित्त व सामान्य प्रसाशन तथा डीपीआई को हड़ताल की सूचना देते हुए एलबी संवर्ग शिक्षको की एक सूत्रीय मांग “पुर्व सेवा की गणना कर – सही वेतन निर्धारण करते हुए सहायक शिक्षकों की वेतन विसंगति दूर कर / क्रमोन्नत वेतनमान प्रदान कर, पुरानी पेंशन प्रदान करे एवं कुल 20 वर्ष की पूर्ण सेवा पर पुरानी पेंशन दिया जावे।” का ज्ञापन दिया गया।

वही प्रवक्ता ज्योति सक्सेना,नंदिनी देशमुख,गीता चंद्राकर,सुमन लता यादव ने आगे कहा कि इस एक सुत्रीय मांग को लेकर आंदोलन का निर्णय लेकर रूपरेखा तय किया गया है । जिसके अंतर्गत आगामी 18 जुलाई 2023 को राजधानी रायपुर में एक दिवसीय जंगी  प्रदर्शन किया जाएगा।

मांगो की पूर्ति न होने की दशा में  31 जुलाई 2023 से सभी विकासखंड और जिला मुख्यालय में अनिश्चितकालीन आंदोलन का आगाज किया गया है। मांग और आंदोलन की सूचना मोर्चा द्वारा 11 से 13 जुलाई तक जिला मुख्यालय में कलेक्टर व तहसील में एसडीएम व तहसीलदार के माध्यम से शासन - प्रशासन को दिया जाएगा।


मोर्चा के प्रदेश संचालक विकास सिंह राजपूत ने बताया कि शिक्षक संवर्ग की मांगों को लगातार शासन प्रशासन को बताया गया, चर्चा किया गया, ज्ञापन दिया गया, धरना, आंदोलन व प्रदर्शन भी किया गया, परन्तु कोई भी निर्णय नही लिया गया।


जनघोषणा पत्र में शिक्षको की सहा.शिक्षकों की वेतन विसंगति,  क्रमोन्नति, पुरानी पेंशन, , पदोन्नति जैसे बड़े विषय को शामिल किया गया है, किन्तु अब तक निर्णय नही लिया गया है। शिक्षक संवर्ग का संविलियन किया गया है परंतु पूर्व सेवा की गणना नही करने से अपेक्षित लाभ नही मिल रहा है, शिक्षको से किये गए वादे पूरे नही किये गए है, जिससे एल बी संवर्ग के शिक्षको में भारी आक्रोश व्याप्त है। प्रदेश  मनीष मिश्रा, विरेंद्र दुबे, विकास राजपूत, केदार जैन,संजय शर्मा ने शिक्षकों से कहा है कि आंदोलन के लिए तैयार रहे।

 हड़ताल की सूचना व ज्ञापन सौपने वाले प्रतिनिधि मंडल में प्रदेश संचालक मनीष मिश्रा, विरेंद्र दुबे, विकास राजपूत, केदार जैन, संजय शर्मा शामिल थे

Sunday, July 9, 2023

ब्रेक इन सर्विस करने के बजाय अपना वादा पूरा करें सरकार नहीं तो होगा 18 जुलाई को हड़ताल

 रायपुर  - नवीन शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह राजपूत ने बयान जारी कर कहा है कि 


आंदोलन मे जाने वाले कर्मचारियों पर कार्यवाही के नाम पर ब्रेक इन सर्विस करने का सामान्य प्रशासन का आदेश आगामी 31 जुलाई से छ. ग.  शिक्षक संघर्ष मोर्चा एवं कर्मचारी अधिकारी सयुंक्त मोर्चा के 1अगस्त के अनिश्चितकालीन आंदोलन से घबराकर कर्मचारियों को डराने दबाने और आंदोलन को तोड़ने का सरकार का प्रयास मात्र है लेकिन ऐसे छोटे मोटे कार्यवाही से प्रदेश संघर्षशील शिक्षक एलबी संवर्ग व अन्य कर्मचारी संवर्ग घबराने वाले नहीं है हम जुल्म के आगे नहीं झुकेंगे जितना दमन करेंगे उससे ज्यादा उग्र संघर्ष करेंगे हमारा छ. ग. शिक्षक संघर्ष मोर्चा का 18 जुलाई को रायपुर मे जंगी प्रदर्शन व 31 जुलाई से अनिश्चितकालीन परिणाम मूलक हो और एक सूत्रीय माँग पूर्व सेवा अवधि की गणना कर प्रथम नियुक्ति तिथि से वेतन का सही निर्धारण कर सहायक शिक्षक का वेतन विसंगति दूर करने /क्रमोन्नति / पेंशन एवं 33 वर्ष के स्थान पर 20 वर्ष पेंशन पात्रता के लिए संघर्ष किया जाएगा शासन को शिक्षक एलबी संवर्ग और अन्य कर्मचारियों के मांगो पर निर्णय लेना चाहिए जिससे कर्मचारी अपने कर्तव्यपथ पर चलते रहे कोई भी कर्मचारी हड़ताल नहीं करना चाहता हड़ताल करने शासन मजबूर करता है कार्यवाही के स्थान पर कर्मचारियों के मांगो पर निर्णय ले सरकार।


Saturday, July 1, 2023

शाला समय मे परिवर्तन के बाद प्राथमिक प्रधान पाठक पदोन्नति करने की नवीन शिक्षक संघ के माँग पर निकला आदेश



दुर्ग - नवीन शिक्षक संघ छ.ग. के प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह राजपूत के दिशा - निर्दश पर प्रदेश सचिव गिरीश साहू व जिलाध्यक्ष दुर्ग संजीव मानिकपुरी के नेतृत्व मे ज़िला शिक्षा अधिकारी के अनुपस्थिति मे सहायक  संचालक श्रीमान अमित घोष जी से मुलाकात कर पाँच सूत्रीय माँग पत्र सौपकर  जिले मे कार्यरत शिक्षक संवर्ग को सही गणना कर समयमान वेतनमान की एरियर्स राशि भुगतान,शिक्षक एलबी संवर्ग का जीपीएफ पासबुक संधारण,नवीन शिक्षा सत्र मे शिक्षकों को गैर शैक्षणिक कार्यों से मुक्त रखने, शनिवार को शाला संचालन पूर्व की भांति 7.30 से 11.45 तक  एवं प्रतीक्षा सूची से प्राथमिक प्रधान पाठक के रिक्त पदों पर सहायक शिक्षकों के पदोन्नति के लिए प्रक्रिया प्रारम्भ करने की माँग को प्रमुखता से रखकर चर्चा किया गया सहायक संचालक घोष जी ने नवीन शिक्षक संघ के माँग पत्र पर ज़िला शिक्षा अधिकारी जी से चर्चा कर समस्याओ के समाधान करने की बात कहीं जिस पर ज़िला शिक्षाधिकारी महोदय जी द्वारा नवीन शिक्षक संघ के माँग पर दो बिन्दुओ पर निर्देश जारी कर दिया गया है पहला शनिवार शाला संचालन पूर्व की भांति 7.30 से 11.45 तक करने एवं सहायक शिक्षकों का पदोन्नति रिक्त प्राथमिक प्रधान पाठक के पदों पर करने निर्देश जारी हो चुका है प्रदेश सचिव गिरीश साहू व जिलाध्यक्ष दुर्ग संजीव मानिकपुरी ने ज़िला शिक्षाधिकारी अभय जायसवाल व सहायक संचालक अमित घोष को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए नवीन शिक्षक संघ के माँग पत्र के अन्य बिब्दुओ पर भी शीघ्र निर्णय लेकर शिक्षक संवर्ग के समस्याओ के समाधान करने की उम्मीद किया है प्रतिनिधि मंडल मे विनोद ठाकुर,मनोज जोशी,रूपा साहू,दीपक साहू, मनीष साहू,दिलीप देशमुख,धनेश नेताम,रितेश जोशी,राजेश साहू, खिलेन्द बघेल,अशोक साव ,मणिकांत मरकाम आदि शामिल थे

Wednesday, June 7, 2023

एस्मा लगाना समस्या का समाधान नही कर्मचारी संगठनों से चर्चा कर वेतन विसंगति, महंगाई भत्ता सहित अन्य समस्याओ का सरकार करें निराकरण - विकास सिंह राजपूत



रायपुर - नवीन शिक्षक संघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह राजपूत ने बयान जारी कर राज्य  शासन द्वारा पटवारी आंदोलन पर एस्मा लगाकर प्रदेश के आंदोलनकारी पटवारी को डराने के बजाय पटवारी संगठन के माँग को निराकरण करना चाहिए प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह राजपूत ने आगे कहा की आज प्रदेश के विभिन्न संवर्ग के कर्मचारी लगातार अपने माँग को लेकर समय समय पर आंदोलन धरना प्रदर्शन कर सरकार को जगाने का प्रयास कर रहे है लेकिन सरकार प्रदेश के कर्मचारी संगठनों से चर्चा कर समाधान निकालने का कोई प्रयास नहीं कर रहे इसका नतीजा प्रदेश के कर्मचारियो को समय पर केंद्र सरकार के सामान महंगाई और गृह भत्ता भी नहीं मिल पा रहा है प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह राजपूत ने कहा है कि एस्मा लगाने से समस्या का कोई समाधान नहीं होगा राज्य सरकार को प्रदेश के विभिन्न कर्मचारी संगठनों से चर्चा कर वेतन विसंगति,महंगाई भत्ता ,गृह भत्ता सहित अन्य समस्या का उचित निराकरण करना चाहिए जिससे प्रदेश के कर्मचारी आंदोलन, धरना प्रदर्शन न कर सरकारी कार्य को जनता के हित मे समय पर निपटा सके समस्या के समाधान नहीं होने पर प्रदेश के कर्मचारी सड़क पर उतरकर आंदोलन धरना प्रदर्शन करने बाध्य होगा जिससे आम जनता को परेशानी होगा और इसके जिम्मेदार प्रदेश के सरकारी कर्मचारी नहीं बल्कि शासन प्रशासन की होगी

Sunday, May 28, 2023

अदालत नहीं आंदोलन से तय करेंगे पूर्व सेवा अवधि कि गणना कर प्रथम नियुक्ति तिथि से पेंशन व वेतन की राह - विकास सिंह राजपूत



रायपुर - नवीन शिक्षक संघ छ. ग. के प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह राजपूत के नेतृत्व संघ प्रतिनिधि मंडल प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा विभाग व वित्त विभाग छ. ग. शासन को माँग पत्र सौपकर पूर्व सेवा अवधि की गणना कर प्रथम नियुक्ति तिथि से  वेतन एवं पेंशन साथ ही वन टाइम रिलेक्सेशन के तहत पदोन्नति से वंचित शिक्षक एलबी संवर्ग जिनका पाँच वर्ष पूर्ण हो चुका है ऐसे समस्त शिक्षक एलबी संवर्ग को जुलाई 2023 से समयमान / क्रमोन्नति वेतनमान प्रदान करने की माँग करते हुए अधिकारियो से चर्चा कर ज्ञापन सौपा जिस पर प्रमुख स्कूल सचिव  शिक्षा विभाग का रुख बेहद ही निराशा जनक रहा सविंदा मे नियुक्त शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव प्रारम्भ से ही पूर्व सेवा अवधि की गणना कर प्रथम नियुक्ति तिथि से वेतन एवं पेंशन देने के नवीन शिक्षक संघ सहित अन्य संगठनों के माँग को नकारते रहे जिसके कारण आज पाँच वर्ष बीतने को है फिर भी शिक्षक एलबी संवर्ग के वेतन विसंगति सहित अन्य कई समस्या जस की तस बनी हुई है नवीन शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह राजपूत ने आगे कहा की आगामी शिक्षा सत्र प्रारम्भ होने के बाद नवीन शिक्षक संघ छ. ग. द्वारा निर्णायक संघर्ष का आगाज कर शिक्षक एलबी संवर्ग के हक एवं अधिकार को प्राप्त करने का बेहतर व रणनीतिक प्रयास किया जाएगा प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह राजपूत ने  आगे कहा की पूर्व सेवा अवधि की गणना कर प्रथम नियुक्ति तिथि से वेतन एव पेंशन निर्धारण की माँग को जीवित रखते हुए नवीन शिक्षक संघ के जिम्मेदार प्रदेश प्रमुख होने के नाते हमने राज्य शासन द्वारा 2018 से पेंशन व वेतन निर्धारण के विरोध स्वरूप अभी तक एनपीएस व ओपीएस के विकल्प फार्म का चयन नहीं किये और पूर्व सेवा अवधि की गणना कर प्रथम नियुक्ति तिथि से वेतन एवं पेंशन के लिए लगातार संघर्ष जारी रखे हुए है प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह राजपूत ने आगे कहा कि पूर्व सेवा अवधि की गणना कर प्रथम नियुक्ति तिथि से वेतन एवं पेंशन निर्धारण करने के लिए नवीन शिक्षक संघ अदालत से नहीं बल्कि पहले की तरह सड़क पर उतरकर आंदोलन की राह से संघर्ष कर पूर्व सेवा अवधि की गणना कर प्रथम नियुक्ति तिथि से वेतन एवं पेंशन निर्धारण करवाने का पूरा प्रयास करेंगे नवीन शिक्षक संघ ने आगामी शिक्षा सत्र के पहले शिक्षक एलबी संवर्ग को पूर्व सेवा अवधि की गणना कर प्रथम नियुक्ति तिथि से वेतन एवं पेंशन देने साथ ही पदोन्नति से वंचित शिक्षक एलबी संवर्ग को समयमान / क्रमोन्नति वेतनमान देकर वेतन विसंगति को दूर करने की अपील राज्य शासन से किया नवीन शिक्षक संघ के माँग पर जल्दी ही निर्णय नहीं होने पर आगामी शिक्षा सत्र मे निर्णायक आंदोलन का आगाज किया जाएगा प्रदेश के समस्त शिक्षक एलबी संवर्ग बिना वर्गवाद व वर्षवाद के नवीन शिक्षक संघ के साथ मिलकर निर्णायक संघर्ष करने तैयार रहे।

Wednesday, May 24, 2023

महंगाई भत्ता व गृह भत्ता केंद्र के सामान नहीं देना प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों के साथ अन्याय जल्दी ही केंद्र के सामान महंगाई व गृह भत्ता प्रदान करने की उठी आवाज


रायपुर - नवीन शिक्षक संघ छ.ग.  के प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह राजपूत के नेतृत्व मे संघ का प्रतिनिधि मंडल वित्त सचिव छ.ग. शासन के नाम ज्ञापन सौपकर प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों  को केंद्र के सामान महंगाई व गृह भत्ता देने की माँग को प्रमुखता से रखा प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह राजपूत ने कहा की केंद्र सरकार लगातार अपने केंद्रीय  कर्मचारियों  को समय - समय पर महंगाई भत्ता दे रहे है जिससे आज महंगाई भत्ता 42% केंद्रीय कर्मचारियों  को मिल रहा है साथ ही आने वाले जुलाई माह मे कम से कम चार प्रतिशत महंगाई भत्ता देने की तयारी केंद्र सरकार द्वारा किया जा रहा है वही छत्तीसगढ़ के शासकीय कर्मचारियों  को वर्तमान मे मात्र 33% महंगाई भत्ता व छठवां वेतनमान के अनुसार गृह भत्ता प्रदान किया जा रहा है जो इस भीषण महंगाई के दौर मे ऊंट के मुंह मे जीरा के सामान है प्रदेश पदाधिकारी गिरीश साहू व उमा जाटव ने कहा है की केंद्र व राज्य सरकार के द्वारा दिए जा रहे महंगाई व गृह भत्ता मे जमीन आसमान का अंतर है महंगाई भत्ता छत्तीसगढ़ के शासकीय कर्मचारियों  को केंद्रीय  कर्मचारियों  से 9% कम मिल रहा है केंद्रीय कर्मचारियों  के सामान महंगाई भत्ता नहीं मिलने से छ. ग. के शासकीय कर्मचारियों  के साथ लगातार अन्याय जारी है नवीन शिक्षक संघ के समस्त पदाधिकारियों ने राज्य सरकार से माँग करते हुए केंद्र के सामान छ. ग. के शासकीय कर्मचारियों  को भी 42% महंगाई भत्ता व सातवें वेतनमान के अनुसार गृह भत्ता प्रदान कर न्याय करने की माँग किया है दुष्यन्त कुम्भकार, अमितेश तिवारी,रुपेन्द्र सिन्हा,सतीस टंडन, ब्रिज नारायण मिश्रा,प्रकाश चन्द कांगे,संजय साहू,अजय कड़व, चन्द्र शेखर रात्रे,मनोज चन्द्रा,बलविंद्र कौर,गंगा शरण पासी,नंदिनी देशमुख,ज्योति सक्सेना,सुमन लता यादव,गीता चन्द्राकार,रूपा साहू सहित अन्य पदाधिकारियों ने जल्दी ही महंगाई व गृह भत्ता केंद्र सामान देने की माँग शासन - प्रशासन से किया जल्दी ही केंद्र सामान महंगाई व गृह भत्ता देने का निर्णय शासन द्वारा नहीं लिया जाता है तो प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों  द्वारा आंदोलन व धरना प्रदर्शन,रैली निकालने बाध्य होगा,संजीव मानिकपुरी,वेद प्रकाश साहू,छन्नूलाल साहू, अनुभव तिवारी,रमन शर्मा, हरिकांत अग्निहोत्री, आमीन बंजारे,नरेश चौहान,नरेश गुप्ता,सावंत यादव ने कहा है कि प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों  को महंगाई व गृह भत्ता के लिए आंदोलन करना पड़ रहा है इससे ज्यादा प्रदेश के लिए दुर्भाग्य क्या होगा प्रदेश के मुखिया प्रत्येक मंच से छ. ग. राज्य के आर्थिक स्तिथी अन्य प्रदेश से बेहतर होने का दावा करते है जबकि दावा के उलट स्तिथी देखा जा रहा है जो सरकार अपने शासकीय कर्मचारियों   को समय पर केंद्र के सामान महंगाई व गृह भत्ता प्रदान नहीं कर पा रहे है प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों  को अपने ही महंगाई व गृह भत्ता के लिए आंदोलन करना पड़े इससे समझा जा सकता है की प्रदेश की आर्थिक स्तिथी कितना बेहतर है।