Sunday, January 12, 2025

छ. ग.राजपत्र स्कूल शिक्षा विभाग 5 मार्च 2019 के पदोन्नति नियम के पालन करते हुए व्याख्याता व प्राचार्य पदोन्नति के लिए प्रक्रिया प्रारम्भ किया जाय -विकास सिंह राजपूत



रायपुर- नवीन शिक्षक संघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह राजपूत ने सचिव व संचालक स्कूल शिक्षा विभाग से अपील करते हुए व्याख्याता पदोन्नति के लिए मात्र बीएड प्रशिक्षित शिक्षकों के सीआर मंगाए जाने पर रोक लगाकर 5 मार्च 2019 को जारी छ. ग.राजपत्र स्कूल शिक्षा विभाग के पदोन्नति नियम के अनुसार शिक्षकों के पदोन्नति के लिए संशोधित आदेश प्रशिक्षित स्नाकोत्तर विषय आधारित वरिष्ठता सूची जारी कर सीआर मंगवाये जाने की मांग किया है प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह राजपूत ने कहा है की भर्ती नियम व पदोन्नति नियम दोनो की छ.ग. राजपत्र स्कूल शिक्षा विभाग मे अलग - अलग वर्णन किया गया है नवीन भर्ती के लिए अलग नियम व पदोन्नति के लिए अलग नियम है जो छ. ग.राजपत्र स्कूल शिक्षा विभाग 5 मार्च 2019 को जारी नियम के अध्ययन करने से स्पष्ट हो जाता है अभी वर्तमान मे स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा मांगे गये सीआर की जानकारी छ. ग.राजपत्र स्कूल शिक्षा विभाग 5 मार्च 2019 के प्रावधान की विपरीत है उपरोक्त राजपत्र के पृष्ठ क्रमांक 158(11)  पदोन्नति द्वारा नियुक्त व पृष्ठ क्रमांक 158(15) चयन सूची मे स्पष्ट उल्लेख है की समिति/शासन द्वारा अंतिम रूप से अनुमोदित सूची अनुसूची - चार के कॉलम (2) मे उल्लेखित पदो से अनुसूची - चार के कॉलम (4) मे उल्लिखित पदो पर पदोन्नति के लिए चयन सूची होगी प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह राजपूत ने आगे बताया की अनुसूची -चार के कॉलम (1) के बिंदु क्रमांक 14 मे शिक्षक/ प्रधान पाठक प्रशिक्षित स्नातकोत्तर 5 वर्ष के अनुभव होने पर अनुसूची- चार कॉलम (4) के अनुसार व्याख्याता के पद पर पदोन्नति का प्रावधान उल्लिखित किया गया है और विभाग को 5 मार्च 2019 को जारी राजपत्र स्कूल शिक्षा विभाग का पालन करना चाहिए इस संबंध मे जल्दी ही नवीन शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल मंत्रालय महानदी व इंद्रवती भवन मे सचिव व संचालक महोदय से मुलाक़ात कर प्रशिक्षित स्नातकोत्तर शिक्षक/ प्रधान पाठक प्राथमिक शाला को व्याख्याता पदोन्नति देने की मांग पूरे तथ्यों के साथ किया जायेगा।

Thursday, December 19, 2024

पूर्व सेवा अवधि की गणना कर प्रथम नियुक्ति तिथि से वेतन व पेंशन निर्धारण करने साथ ही शिक्षक एलबी संवर्ग की पदोन्नति की मांग को लेकर पहुंचे मंत्रालय संघ प्रतिनिधि



रायपुर- नवीन शिक्षक संघ छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधिमंडल प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह राजपूत के नेतृत्व मे प्रथम नियुक्ति तिथि से पूर्व सेवा अवधि की गणना कर देय समयमान/ कर्मोन्नति वेतनमान का निर्धारण कर शिक्षक एलबी संवर्ग के वेतन मे व्याप्त विसंगति को दूर करने , पूर्व सेवा अवधि की गणना कर पुरानी पेंशन का भुगतान करने वरिष्ठता सूची मे व्याप्त त्रुटि को सुधार कर शिक्षा मे गुणवत्ता बनाये रखने के लिए सहायक शिक्षक/शिक्षक/व्याख्याता एलबी संवर्ग का विषय आधारित पदोन्नति जल्दी करने, समन्वय मे स्थानांतरण के बजाय शिक्षक एलबी संवर्ग के लिए खुला स्थानांतरण नीति लागु कर स्थानांतरण प्रक्रिया चलू करने व पढ़ाई व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित हो इसलिए शिक्षकों को गैर शैक्षणिक कार्यो से मुक्त रखने की मांग को लेकर मंत्रालय पहुंचकर मांग पत्र सौपकर जल्दी ही उपरोक्त मांगो पर निर्णय लेने की अपील किया 

प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह राजपूत,गिरीश साहू,राजेश शुक्ला ने मोदी के गारंटी के अंतर्गत वेतन विसंगति दूर कर सहायक शिक्षक व शिक्षक एलबी संवर्ग के वेतन समयमान/ कर्मोन्नति वेतनमान के आधार निर्धारण करने की आवश्यकता बताई 

वही पर सतीश टंडन व चंद्रिका पाण्डेय ने शिक्षा के स्तर बनाये रखने के लिए शिक्षक एलबी संवर्ग के पदोन्नति विषय आधारित जल्दी ही प्रारम्भ करने की मांग पर जोर दिया 

साथ ही मनीष साहू,अशोक देवांगन,जय प्रकाश झा,शैलेन्द्र सिंह राठौर,राहुल मिश्रा व कन्हैया देवांगन ने समन्वय मे हो रहे स्थानांतरण को नीति संगत नही बताते हुए पुरी पारदर्शिता से शिक्षक एलबी संवर्ग का स्थानांतरण हो इसलिए खुली स्थानांतरण नीति बनाने की मांग को प्रमुखता से रखा।

Wednesday, December 18, 2024

केसलेस इलाज शिक्षकों,कर्मचारियों के लिए नितांत आवश्यकता


रायपुर- नवीन शिक्षक संघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह राजपूत के नेतृत्व मे संघ का प्रतिनिधिमंडल अपर मुख्य सचिव परिवार एवं कल्याण विभाग व संचालक स्वास्थ्य विभाग को मांग पत्र सौपकर प्रदेश के लाखो शिक्षकों,कर्मचारियों व आश्रित परिजनों का मान्यता प्राप्त सरकारी व निजी अस्पतालो मे केसलेस इलाज की मांग किया है।

 प्रदेश पदाधिकारी गिरीश साहू,राजेश शुक्ला ने कहा की बढ़ती महंगाई को देखते हुए प्रदेश के शिक्षकों एव कर्मचारियों के लिए केसलेस इलाज की नितांत आवश्यकता है।

 वही बलोदा बाजार जिलाध्यक्ष सतीश टंडन व कोरबा जिलाध्यक्ष चंद्रिका पाण्डेय ने कहा की केसलेस इलाज के आभाव मे शिक्षक व कर्मचारी अपने व अपने आश्रित परिजन के इलाज करवाने के दौरान अपने घर मे रखे थोड़ा बहुत सोने चांदी के गहने व जमीन को बेचने मजबूर हो जाते है जिससे इलाज के बाद संबंधित कर्मचारियों की आर्थिक स्थिति अत्यंत दयनीय हो जाती है ।


मनीष साहू,अशोक देवांगन,जय प्रकाश झा ,शैलेन्द्र सिंह राठौर, राहुल मिश्रा,कन्हैया देवांगन ने आगे कहा की केसलेस इलाज के अभाव मे चिकित्सा प्रतिपूर्ति राशि प्राप्त करने के लिए कर्मचारियों को अपने विभाग के साथ-साथ स्वास्थ्य विभाग लगातार चक्कर काटने के बाद भारी मुश्किल से चिकित्सा प्रतिपूर्ति राशि मिलता है जिससे कर्मचारी मानसिक रूप से अत्यधिक परेशान हो जाते है कर्मचारियों की आर्थिक व मानसिक परेशानियों को देखते हुए व पूर्ण ऊर्जा व स्वस्थ मन से कर्मचारी अपनी सेवा प्रदान कर सके इसलिए केसलेस इलाज सरकारी कर्मचारियों के लिए अत्यंत जरूरी है नवीन शिक्षक संघ छत्तीसगढ़ ने केसलेस इलाज प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों के लिए लागु करवाने के लिए लगातार संघर्ष व प्रयास करने प्रतिबद्धता दोहराई है

Friday, October 18, 2024

वेतन विसंगति दूर कराने व पूर्व सेवा अवधि गणना की सहित महंगाई भत्ता की मांग को लेकर 24 अक्टूबर को शिक्षक मोर्चा द्वारा छत्तीसगढ़ के सभी जिलों मे जंगी प्रदर्शन


 रायपुर- छत्तीसगढ़ शिक्षक संघर्ष मोर्चा के प्रांतीय संचालक विकास सिंह राजपूत ने बयान जारी कर कहा की सहायक शिक्षकों की वेतन विसंगति दूर करने, कर्मोन्नति वेतनमान प्रदान करने व केंद्र के समान देय तिथि से छ. ग. राज्य कर्मचारियों को महंगाई भत्ता देने के मोदी गारंटी मे प्रदेश के शिक्षक एलबी संवर्ग व राज्य कर्मचारियों से वादा कर चुनाव पूर्व सत्ताधारी दल ने अपना घोषणापत्र जारी किया था जिस पर दस माह हो जाने के बाद भी सत्ताधारी दल द्वारा कोई निर्णय नही लेने से प्रदेश के शिक्षक एलबी संवर्ग सहित लाखो सरकारी कर्मचारी के मन मे भारी आक्रोश है मोदी गारंटी, पूर्व सेवा अवधि की गणना व सोना साहू कर्मोन्नति केस पर हाईकोर्ट के डबल बेंच के निर्णय पर राज्य शासन सुप्रीम कोर्ट जाने के बजाय शिक्षक एलबी संवर्ग के लिए शासनादेश जारी करने की मांग को लेकर छत्तीसगढ़ शिक्षक संघर्ष मोर्चा द्वारा प्रदेश संचालक मनीष मिश्रा,वीरेंद्र दुबे, विकास राजपूत व संजय शर्मा के नेतृत्व मे छत्तीसगढ़ के समस्त जिलों मे 24 अक्टूबर को जिला स्तरीय जंगी धरना प्रदर्शन किया जायेगा जिसमे प्रदेश के लगभग पौने दो लाख शिक्षक एलबी संवर्ग सामूहिक अवकाश लेकर हड़ताल मे शामिल रहेंगे प्रदेश सह संचालक उमा जाटव,गिरीश साहू,बसंत चतुर्वेदी,सुधीर प्रधान,चंद्रशेखर तिवारी,धर्मेश शर्मा,बसंत कौशिक,रविन्द्र राठौर ने प्रदेश के समस्त शिक्षक एलबी संवर्ग से अपील करते हुए कहा है की शिक्षक एलबी संवर्ग के हित मे 24 अक्टूबर को शिक्षक मोर्चा के जिला स्तरीय धरना प्रदर्शन मे अधिक से अधिक संख्या मे शामिल होकर राज्य सरकार को जल्दी ही शिक्षक मोर्चा के मांगो पर निर्णय लेने का दबाव बनाया जाय अमितेश तिवारी,दुष्यन्त कुम्भकार,रूपेंद्र सिन्हा,अजय कड़व,संजय साहू,प्रकाश्चंद कांगे,बलविंदर कौर,सतीश टंडन,चंद्रशेखर रात्रे,गंगा पासी, देवकांत सिन्हा, राजेश शुक्ला,ज्योति सक्सेना,अमित नामदेव,ब्रिजनारायण मिश्रा,गीता चंद्राकर,रूपा साहू,हरिकांत अग्निहोत्री,रमन शर्मा,अमित मैसी,संतोष द्विवेदी,नरेश चौहान,देवनाथ पटेल,सुनील राजपूत,शिव आडिल, वैदराम साहू,लिलेश्वर महावे,छन्नू लाल साहू,वेदप्रकाश साहू,संजीव मानिकपुरी,सहित नवीन शिक्षक संघ के समस्त पदाधिकारियों ने राज्य सरकार से अपील करते हुए निवेदन किया है की मोदी गारंटी पर दिये गये वचन को पूर्ण कर मोदी गारंटी की मान सम्मान को बनाय रखे आने वाले समय मे प्रदेश के शिक्षक एलबी संवर्ग व अन्य सरकारी कर्मचारी मोदी के गारंटी पर विश्वास कर सके 24 अक्टूबर को प्रदेश के समस्त शिक्षक एलबी संवर्ग अपने अधिकार के संघर्ष मे शामिल होकर पूर्व सेवा गणना मिशन का जंगी आगाज करेंगे प्रदेश के एक एक शिक्षक एलबी संवर्ग अपने हक की संघर्ष शिक्षक मोर्चा के बैनर तले कर राज्य सरकार को शिक्षक एलबी संवर्ग के सहायक शिक्षकों के वेतन विसंगति को दूर कराने,पूर्व सेवा अवधि की गणना कराने,केंद्र के समान देय तिथि से महंगाई भत्ता व लंबित महंगाई भत्ता के एरियरस राशि पर जल्दी निर्णय लेने राज्य शासन पर संघर्ष के माध्यम से पुरा कराने के लिए पुरी ताकत के साध दबाव बनाने का प्रयास शिक्षक मोर्चा के बैनर तले किया जायेगा।

Monday, October 14, 2024

छ. ग. शिक्षक संघर्ष मोर्चा द्वारा सभी जिलों मे सौपा गया ज्ञापन 24 अक्टूबर को सामूहिक अवकाश लेकर जिला मुख्यालय में देंगे धरना, रैली निकालकर सौपेंगे ज्ञापन




छत्तीसगढ़ शिक्षक संघर्ष मोर्चा के प्रदेश संचालक मनीष मिश्रा,वीरेंद्र दुबे, विकास राजपूत व संजय शर्मा के मार्गदर्शन व समस्त जिला संचालको के नेतृत्व मे जिला कलेक्टर/ एस डी एम  व डीईओ को माननीय मुख्यमंत्री, शिक्षा सचिव छत्तीसगढ़ शासन व विभागीय अधिकारियों के नाम ज्ञापन सौंपा गया। प्रांतीय संचालक मनीष मिश्रा राजनांदगांव,वीरेंद्र दुबे रायपुर,विकास राजपूत दुर्ग व संजय शर्मा बिलासपुर मे ज्ञापन सौपते समय उपस्थित रहे


सौंपे गए ज्ञापन में मोदी जी के गारंटी के तहत, सहायक शिक्षकों के वेतन विसंगति दूर कर, समस्त एल बी संवर्ग को क्रमोन्नत वेतनमान प्रदान किया जावे। समतुल्य वेतनमान (पुनरीक्षित वेतनमान ) में सही वेतन का निर्धारण कर 1.86 के गुणांक पर वेतन निर्धारण किया जावे। पूर्व सेवा अवधि की गणना करते हुए समस्त शिक्षक एलबी संवर्ग के पुरानी पेंशन को निर्धारित करें एवं भारत सरकार द्वारा 2 सितंबर 2008 को जारी आदेश के समान 33 वर्ष में पूर्ण पेंशन के स्थान पर 20 वर्ष में पूर्ण पेंशन का प्रावधान किया जावे। माननीय उच्च न्यायालय बिलासपुर द्वारा याचिका क्रमांक WA/261/2024 में डबल बैंच द्वारा पारित निर्णय दिनांक 28/02/2024 के तहत सभी पात्र एल बी संवर्ग के शिक्षको के लिए क्रमोन्नति/समयमान का विभागीय आदेश किया जावे। शिक्षक व कर्मचारियों को केंद्र के समान 01 जनवरी 2024 से 4 प्रतिशत महंगाई भत्ता दिया जाये तथा जुलाई 2019 से देय तिथि पर महंगाई भत्ते के एरियर राशि का समायोजन जीपीएफ/सीजीपीएफ खाता में किया जाए। उपरोक्त मांग प्रमुखता से रखी गई है।


 

मोर्चा पदाधिकारी उमा जाटव,गिरीश साहू,बसंत चतुर्वेदी, सुधीर प्रधान, चंद्रशेखर तिवारी, धर्मेश शर्मा, बसंत कौशिक,रविंद राठौर  ने बताया कि अपनी मांगों के निराकरण के लिए मोर्चा के प्रदेश इकाई के चरणबद्ध आंदोलन के तहत आज का ज्ञापन सभी जिलों मे सौंपा गया। अगले चरण में 24 अक्टूबर को सभी जिलो में शिक्षक एल बी संवर्ग एक दिवसीय सामूहिक अवकाश लेकर जिला मुख्यालय में धरना प्रदर्शन कर जंगी रैली निकालकर अपनी मांगों को पुरजोर तरीके से सरकार के समक्ष पहुंचाएंगे।

Thursday, October 3, 2024

माध्यमिक शिक्षा मंडल का तुगलकी फरमान हजारों विद्यार्थियों का टूटेगा अरमान ऐसे तुगलकी आदेश माशिमं वापस ले



रायपुर- नवीन शिक्षक संघ, छत्तीसगढ़ की महिला अध्यक्ष उमा जाटव, गंगा शरण पासी, ज्योति सक्सेना, ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर द्वारा स्कूल प्रचार के लिए निर्देश जारी कर 10वीं और 12वीं के मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदन प्रपत्र फेल के अंतिम दिन निकल जाने के बाद शेष छात्रों के लिए आवेदन फॉर्म जमा करने के लिए माध्यमिक शिक्षा मंडल का पोर्टल खोल दिया गया है, लेकिन इसके साथ ही माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा एक तुगलकी आदेश भी जारी किया गया है, जिसे स्कूल द्वारा मुख्य परीक्षा दी गई है। फॉर्म की सिफारिश से वंचित प्रत्येक छात्र के लिए ग्रेड हजार जमा किया गया है, जिसमें प्रदेश के सैंकड़ों स्कूलों के कार्यशालाओं के संयोजन में विकट स्थिति पैदा हो गई है और बहुत अधिक परेशानी महसूस हो रही है।

 प्रदेश के राजेश शुक्ला (दुर्ग), ब्रिज नारायण मिश्रा (कोरिया), अमित नामदेव (बिलासपुर), अमित मैसी, सैय्यद रफीक अली (जांजगीर), रूपेंद्र सिन्हा (बालोद), अजय कड़व (राजनंदगांव), चंद्र शेखर रात्रे (रायपुर), रोशन मंसूरे (कोंडागांव), प्रकाश चंद कांगे (कांकेर), सतीस टंडन (बलौदाबाजार), नरेश गुप्ता (धमतरी), देवकांत सिन्हा (गरियाबंद), गीता चंद्राकर (बेमेतरा), देवनाथ पटेल (कवर्धा), रमन शर्मा (मुंगेली) ने उच्च शिक्षा प्राप्त की शिक्षा मंडल रायपुर के इस तुगलकी दावेदार का विरोध करते हुए कहा गया कि ऐसे आदेश से सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले हजारों छात्रों को बोर्ड परीक्षा से वंचित कर दिया जाएगा, जिससे छात्र आगे चलकर उच्च शिक्षा ग्रहण करने के अरमान टूट जाएंगे।

नवीन शिक्षक संघ छत्तीसगढ़ के सभी सहयोगियों ने एक स्वर में कहा कि तकनीकी दिक्कत व ग्रामीण क्षेत्र में नेटवर्क समस्या के कारण प्रदेश भर के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले हजारों बच्चों का सुरक्षित भविष्य और आगे उच्च शिक्षा की पढ़ाई करने का सपना चकनाचूर न हो इस दृष्टि से ध्यान मे रखे गए माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर द्वारा अपने द्वारा जारी तुगलकी प्रतिभागिता को वापस लेकर पूर्व की माध्यमिक शिक्षा मंडल का पोर्टल वीडियो क्लिप विद्यार्थियों को मुख्य परीक्षा में शामिल करने के लिए आवेदन प्रपत्र अनुमोदन की सुविधा प्रदान की जानी चाहिए।

Wednesday, September 25, 2024

दुर्घटना मे घायल व बीमारी से पीड़ित शिक्षक संवर्ग को चिकित्सा अवकाश अवधि मे वेतन भुगतान की मांग



दुर्ग- नवीन शिक्षक संघ छत्तीसगढ़ जिला इकाई दुर्ग का एक प्रतिनिधिमंडल जिला शिक्षाधिकारी दुर्ग से मुलाक़ात कर ज्ञापन सौंपकर दुर्घटना मे गंभीर रूप से घायल हरेंद्र राठौर,संदीप पाण्डेय व बीमारी से पीड़ित कु.सावित्री कुर्रे की आर्थिक व शारीरिक स्थिति को देखते हुए चिकित्सा अवकाश अवधि का वेतन नियमित भुगतान करने,

हरेंद्र राठौर सहित अन्य दुर्घटना मे घायल व गंभीर रूप से बीमारी से ग्रसित शिक्षक संवर्ग को चिकित्सा प्रतिपूर्ति राशि भुगतान के लिए सिविल सर्जन सह अस्पताल अधीक्षक जिला चिकित्सालय दुर्ग को पत्र लिखकर जल्दी भुगतान हो का प्रयास करने ग्रीष्मकालीन समर कैम्प सहित अन्य अवकाश अवधि मे किये गये कार्यो को व प्रशिक्षण को सेवा पुस्तिका मे दर्ज करने दुर्ग,पाटन व धमधा बीईओ को निर्देशित करने,रिक्त प्रधान पाठक प्राथमिक/माध्यमिक/प्राचार्य साथ ही शिक्षक व व्याख्याता के रिक्त पदो के पूर्ति हेतु जल्दी ही जिला व संभाग कार्यालय को दस्तावेज उपलब्ध कराने हेतु तीनो बीईओ को निर्देशित करने शिक्षकों को गैर शैक्षणिक कार्यो से मुक्त रखने की मांग पर चर्चा किया

 जिस पर जिलाशिक्षाधिकारी महोदय जी द्वारा प्राथमिक प्रधान पाठक के रिक्त पदो के लिए जल्दी ही काउंसलिंग हेतु सूची जारी करने, दुर्घटना मे घायल व गंभीर बीमारी से पीड़ित शिक्षक संवर्ग को मेडिकल अवकाश अवधि मे आर्थिक व शारीरिक स्थिति को देखते हुए नियमित वेतन भुगतान व चिकित्सा प्रतिपूर्ति राशि  के लिए उचित कार्यवाही करने साथ ही अन्य बिन्दुओ पर भी उचित कार्यवाही जिला शिक्षा कार्यालय की तरफ से करने का आश्वासन नवीन शिक्षक संघ जिला इकाई दुर्ग के प्रतिनिधिमंडल को दिया 

प्रतिनिधिमंडल मे जिला अध्यक्ष संजीव मानिकपुरी, प्रदेश सचिव गिरीश साहू,प्रदेश कोषाध्यक्ष अमितेश तिवारी,प्रदेश प्रवक्ता दुष्यन्त कुभकार,विनोद ठाकुर,संजय मानिकपुरी,मनोज जोशी,दुर्ग ब्लॉक अध्यक्ष मनीष साहु,राकेश धनकर, ब्लॉक संगठन मंत्री विजयशंकर डहरिया,आनंद साहु,देवेंद्र राय,दीपक साहु, ,सुनील शर्मा,लक्ष्मीकांत नागवंशी आदि शामिल थे