Saturday, August 30, 2025
Friday, August 29, 2025
शनिवार को सुबह स्कूल नही होने से बच्चो के सर्वांगीण विकास पर लग सकता है ग्रहण साथ ही शिक्षकों को पारिवारिक जिम्मेदारी से दूर रखने का प्रयास सरकार को पुनः विचार कर शनिवार को पूर्ववत सुबह लगाने का निर्णय लेना चाहिए -विकास
रायपुर - लोकशिक्षण संचालनालय द्वारा जारी निर्देश के अंतर्गत प्रदेश के स्कूलो के संचालन का समय बदल दिया गया है पहले 7.30 से 11.30 तक सुबह स्कूल का संचालन किया जाता था अब वर्तमान दिशा निर्देश के अंतर्गत सोमवार से शनिवार तक 10 से 4 बजे तक स्कूल संचालित किया जाना है जिस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए नवीन शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह राजपूत ने कहा है की लोकशिक्षण संचालनालय रायपुर द्वारा जारी दिशा निर्देश सोमवार से शनिवार तक 10 से 4 स्कूल संचालन अव्यवहारिक है जारी दिशा निर्देश से सप्ताह मे एक दिन सुबह स्कूल संचालन करने से योगा, शारीरिक व्यायाम, खेलकूद बंद होने से बच्चो के सर्वांगीण विकास मे बाधक है वही शिक्षकों को भी इस अव्यवहारिक आदेश से अपने पारिवारिक जिम्मेदारी निभाने से दूर रखने का प्रयास है कुछ दिनों पूर्व विभाग द्वारा शहरों मे जमे अतिशेष शिक्षकों को युक्तियुक्तकरण कर ग्रामीण क्षेत्रो के स्कूलो मे पदस्थ करने के बजाय ग्रामीण क्षेत्रो के स्कूलो के शिक्षक के एक पद समाप्त कर हजारों शिक्षकों को अपने गृह ब्लॉक गृह जिला से सैंकड़ो किलोमीटर दूर के स्कूलो मे युक्तियुक्तकरण कर पदस्थ कर दिया गया है युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया मे व्यापक मात्रा मे गड़बड़ी का समाधान हुआ नही है सुनवाई जारी है शिक्षकों को सैंकड़ो किलोमीटर दूर स्कूलो मे पदस्थ शिक्षक अब वर्तमान मे जारी दिशा निर्देश के कारण अपने पारिवारिक जिम्मेदारी निभाने से भी वंचित रहेंगे आगे प्रदर्शन अध्यक्ष विकास सिंह राजपूत ने कहा की एक तरफ प्रदेश के समस्त कर्मचारियों को शनिवार अवकाश 30 दिनों का अर्जित अवकाश प्रदान किया जाता है वही दूसरी तरफ शिक्षकों को मात्र 10 दिनों का अर्जित अवकाश प्रदान किया जाता है साथ ही ग्रीष्मकालीन अवकाश भी कागजो मे सिमट कर रह गया है कुल मिलाकर शिक्षक अपने आप को शोषित व पीड़ित महसूस कर रहे है जो शिक्षा व्यवस्था के लिए उचित नही है इस संबंध मे माननीय मुख्यमंत्री जी व शिक्षामंत्री जी को स्वयं संज्ञान लेकर शिक्षा व शिक्षक हित मे उचित निर्णय लेना चाहिए जल्दी ही नवीन शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल माननीय मुख्यमंत्री जी व शिक्षामंत्री जी से मुलाक़ात कर शिक्षा व शिक्षकों के हित मे निर्णय लेने हेतु मांग पत्र सौंपा जायेगा।
Wednesday, August 6, 2025
नवीन शिक्षक भर्ती के पहले राजपत्र मे संशोधन कर विषय आधारित शिक्षक संवर्ग की पदोन्नति प्रक्रिया पूर्ण करने रखा नवीन शिक्षक संघ छ. ग. ने मांग
रायपुर - माननीय मुख्यमंत्री जी के घोषणा के बाद शिक्षकों की कमी को दूर करने के लिए स्कूल शिक्षा विभाग छ. ग. शासन द्वारा 5000 नवीन शिक्षकों की भर्ती के लिए पहल प्रारम्भ कर दिया गया है जिस नवीन शिक्षक संघ छ. ग. के प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह राजपूत ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए स्कूलो मे शिक्षकों की कमी को देखते हुए नवीन शिक्षक भर्ती करने का सरकार के निर्णय का स्वागत करते हुए छ. ग. सरकार से मांग किया है की नवीन शिक्षक भर्ती करने से पहले स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी 2023 राजपत्र को संशोधित कर विषय आधारित भर्ती पदोन्नति नियम हेतु जल्दी ही स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा राजपत्र प्रकाशित कर पहले शिक्षक संवर्ग को पदोन्नति दिया जाय जिससे सहायक शिक्षक से प्रधान पाठक प्राथमिक /शिक्षक, शिक्षक से प्रधान पाठक माध्यमिक /व्याख्याता, व्याख्याता से प्राचार्य बनने का अवसर हजारों शिक्षक संवर्ग को मिल सके शिक्षक संवर्ग को पहले पदोन्नति देने से सहायक शिक्षक, शिक्षक व व्याख्याता के रिक्त पदों की वास्तविक आंकड़ा शासन को नवीन भर्ती के लिए मिल सकता है इस संबंध मे जल्दी ही नवीन शिक्षक संघ छ. ग. द्वारा संबंधित अधिकारियो व जनप्रतिनिधियों से मुलाक़ात कर ज्ञापन सौपा जायेगा।
Thursday, July 3, 2025
माननीय न्यायालय के शरण मे जाने वाले सैंकड़ो शिक्षकों विभाग ने भुगतान नही किया जून माह का वेतन
रायपुर - नवीन शिक्षक संघ छ. ग. के प्रदेश अध्यक्ष व शिक्षक साझा मंच के प्रांतीय संचालक विकास सिंह राजपूत ने कहा है की विभाग द्वारा जारी युक्तियुक्तयकरण दिशा निर्देश के अंतर्गत अतिशेष के सूची मे आने के बाद शिक्षकों ने अतिशेष सूची मे भारी विसंगति व गड़बड़ी के चलते न्याय मांगने माननीय हाईकोर्ट मे याचिका दायर किया जिस पर माननीय हाईकोर्ट ने याचिकाकर्ता शिक्षकों को जिला स्तरीय युक्तियुक्तकरण समित के समक्ष अभ्यावेदन प्रस्तुत करने व समिति को सात दिनों मे प्रस्तुत अभ्यावेदन मे निर्णय करने कहा कहा जिस पर अतिशेष पीड़ित शिक्षकों ने माननीय कोर्ट द्वारा दिए गए समय सीमा के अंतर्गत अपना अभ्यावेदन जिला स्तरीय युक्तियुक्तकरण समिति के समक्ष प्रस्तुत कर दिया गया जिस पर कई जिलों मे अभी तक कोई निर्णय नही आने के कारण न्याय की प्रत्यासा मे अतिशेष पीड़ित शिक्षकों ने संबंधित स्कूलो मे कार्यभार ग्रहण नही किया ऐसे सैंकड़ो शिक्षकों को माह जून 2025 का वेतन विभाग द्वारा भुगतान नही किया गया है जिससे अतिशेष से पीड़ित शिक्षक मानसिक रूप से पहले ही परेशान है अब वेतन नही मिलने के कारण आर्थिक रूप से भी भारी परेशानी मे फंस गए है नवीन शिक्षक संघ के गिरीश साहू, दुष्यन्त कुम्भकार, अमितेश तिवारी, रूपेंद्र सिन्हा, अजय कड़व, प्रकाश चंद कांगे, सतीश टंडन, चंद्रशेखर रात्रे, शंकर लाल भार्गव, ब्रिज नारायण मिश्रा, नरेश गुप्ता,गंगा शरण पासी, बलविंदर कौर, उमा जाटव,ज्योति सक्सेना,रमन शर्मा, चंद्रिका पाण्डेय, अमित मैसी, सैय्यद रफीक अली, संजीव मानिकपुरी, वेदप्रकाश साहू, छन्नूलाल साहू ने स्कूल शिक्षा विभाग से माननीय कोर्ट मे न्याय मांगने गए सैंकड़ो शिक्षकों को जल्दी ही माह जून के वेतन भुगतान करने की अपील किया है जिससे अतिशेष पीड़ित शिक्षकों को मानसिक व आर्थिक परेशानी से मुक्ति मिल सके।
Sunday, June 22, 2025
संभाग आयुक्त व सयुंक्त संचालक शिक्षा संभाग दुर्ग से मिलकर युक्तियुक्तकरण मे गड़बड़ी होने के कारण स्थगित करने की मांग
दुर्ग -स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा वर्तमान मे जारी युक्तियुक्तकरण दिशा निर्देश के अंतर्गत अतिशेष शिक्षकों का मूल शाला से अन्य शाला मे पदास्थापना दिया गया जिसमे विभिन्न प्रकार की गड़बड़ी सामने आया प्रांतीय संचालक शिक्षक साझा मंच विकास सिंह राजपूत, विष्णु साहू, कमल मुरचले, धरमदास बंजारे ने आयुक्त दुर्ग संभाग व सयुंक्त संचालक शिक्षा संभाग दुर्ग से मुलाक़ात कर विद्यालय संख्या, विद्यालय मे दर्ज संख्या, विद्यालय मे कार्यरत शिक्षकों की संख्या की सूची आज तक सार्वजनिक नही करने, काउंसलिंग के एक दिन पहले अतिशेष सूची जारी करना, काउंसलिंग के दिन प्रातः काल संशोधित अतिशेष सूची जारी करना, किसी भी पीड़ित शिक्षकों को दावा आपत्ति का अवसर नही देना जिसके कारण अधिकारियो द्वारा अपने चहेतो को बचाने के लिए वरिष्ठ को कनिष्ठ बनाया गया, कला वाले को गणित, अंग्रेजी विज्ञान बताया गया, शाला के दर्ज संख्या मे छेड़छाड़ किया गया, विद्यार्थी संख्या के अनुसार अधिक शिक्षक पदस्थ होने के बाद भी अपनों को बचाने के लिए अतिशेष सूची मे नाम नही रखना, एकल शिक्षकीय शाला का नाम छुपा कर रखना, जिला दुर्ग व बालोद मे विज्ञान व गणित सहित अन्य विषय रिक्त होने के बाद भी संभाग स्तरीय काउंसलिंग मे शिक्षकों व व्याख्याता को अन्य जिला मे जाने मजबूर करना, दिव्यांग शिक्षकों के लिए संभाग के सभी जिलों मे अलग अलग मापदंड निर्धारित करना सहित शिक्षक साझा मंच द्वारा अतिशेष सूची मे विभिन्न गड़बड़ी को सामने रखकर दुर्ग संभाग के अंतर्गत सभी जिलों के अतिशेष सूची को निरस्त कर निष्पक्ष पारदर्शिता पूर्वक जाँच कर संबंधित अधिकारियो पर कार्यवाही कर पूरी पारदर्शिता व निष्पक्षता के साथ अतिशेष सूची तैयार कर युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया पुनः प्रारम्भ करने की मांग को प्रमुखता से रखा गया प्रतिनिधि मंडल मे प्रांतीय संचालक विकास सिंह राजपूत, विष्णु साहू, कमल मुरचूले, धरम दास बंजारे व अशोक देवांगन शामिल थे
Monday, June 16, 2025
2008 सेटअप के छेड़छाड़ के विरोध व कर्मोंनती व पुरानी पेंशन कि मांग को लेकर काली पट्टी बांधकर शिक्षकों ने किया स्कूलो मे विरोध प्रदर्शन
दुर्ग -शिक्षक साझा मंच के प्रदेश सह संचालक गिरीश साहू ने जानकारी देते हुए कहा कि प्रदेश संचालक विकास सिंह राजपूत व अन्य 22 प्रदेश संचालको के मार्गदर्शन मे स्कूल खुलने के पहले ही दिन दुर्ग जिला सहित प्रदेश के शिक्षकों द्वारा अपने स्कूलो मे ही काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है जिला संचालक दुर्ग संजीव मानिकपुरी ने बताया कि शिक्षक साझा मंच छत्तीसगढ़ का युक्ति युक्तिकरण रद्द करने, 2008 का सेटअप लागू करने, सोना साहू के तर्ज पर एरियर्स सहित समस्त शिक्षकों को क्रमोन्नत वेतनमान देने, प्रथम सेवागणना कर पुरानी पेंशन सहित समस्त लाभ देने एवं पदोन्नति में बीएड की अनिवार्यता खत्म करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर प्रदेशभर के शिक्षक आज से काली पट्टी लगाकर स्कूल गए है। इस प्रकार साझा मंच का सांकेतिक विरोध प्रदर्शन जारी है।
शिक्षक साझा मंच छत्तीसगढ़ के प्रदेश संचालक केदार जैन, मनीष मिश्रा, वीरेंद्र दुबे, संजय शर्मा, विकास राजपूत, कृष्ण कुमार नवरंग, राजनारायण द्विवेदी एवं जाकेश साहू ने बताया प्रदेशभर के 23 शिक्षक संगठनों के संयुक्त फोरम शिक्षक साझा मंच द्वारा अपनी मांगों को लेकर विगत दिनों से लगातार विरोध प्रदर्शन जारी है।
समय के साथ हमने अपने आंदोलन का स्वरूप बदला है। अब हम बच्चों को स्कूलों में प्रवेश दिलवाएंगे। गणवेश एवं कापी पुस्तक वितरण कराएंगे। नियमानुसार प्रतिदिन स्कूल जाकर बच्चों की पढ़ाई भी लगातार करवाएंगे। इसके साथ ही साथ प्रतिदिन 16 से 30 जून तक काली पट्टी लगाकर काम करते हुए सरकार की गलत नीतियों का सांकेतिक विरोध जारी रहेगा
साझा मंच के प्रदेश संचालकगण भूपेंद्र बनाफर, शंकर साहू, भूपेंद्र गिलहरे, चेतन बघेल, गिरीश केशकर, लैलूंन भरतद्वाज, प्रदीप पांडे, प्रदीप लहरे, राजकिशोर तिवारी, कमल दास मुरचले, प्रीतम कोशले, विक्रम राय, विष्णु प्रसाद साहू, धरम दास बंजारे एवं अनिल कुमार टोप्पो ने कहा कि प्रदेशभर में 16 से 30 जून तक सभी स्कूलों में प्रवेश उत्सव समारोह में आए हुए ग्रामीणजन, गांव के पंच सरपंचगण, जनपद सदस्य, जिला पंचायत सदस्य, पालक समिति एवं विद्यालय प्रबंध समिति को सभी शिक्षको द्वारा राज्य सरकार की शिक्षा और शिक्षक विरोधी कार्यों को बताया जाएगा।
राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के सभी प्राथमिक, मिडिल, हाई एवं हायर सेकेंडरी स्कूलों में एक-एक शिक्षकों की संख्या कम की गई है। प्रधान पाठक के पदों को समाप्त किया जा रहा है। स्कूलों को मर्ज करने से प्रधान पाठक के पद समाप्त हो गए हैं।
स्कूलों में शिक्षकों के पदों में कमी करने से गुणवत्ता प्रभावित होगी। प्राथमिक शाला में मात्र दो शिक्षक रह गए। इस प्रकार मिडिल स्कूल में मात्र 3 से 4 शिक्षक ही रहेंगे। क्या इन तीन से चार शिक्षकों और प्राथमिक शाला में दो शिक्षकों से शिक्षा में गुणवत्ता आ पाएगी।
यह एक बड़ा प्रश्न है। इसी बातों को लेकर शिक्षक साझा मंच का प्रदेश भर में काली पट्टी लगाकर सांकेतिक विरोध प्रदर्शन जारी है। शिक्षक साझा मंच ने छत्तीसगढ़ में प्रदेश के सभी जिले, समस्त विकासखंड एवं समस्त संकुलों में संघ प्रतिनिधियों एवं समस्त आम शिक्षक साथियों से अपील की है कि सभी शिक्षक आज से 30 जून तक प्रतिदिन काली पट्टी लगाकर स्कूल जाए एवं सरकार की गलत नीतियों का विरोध करें।
Sunday, June 15, 2025
16 जून से प्रदेश के शिक्षक काली पट्टी लगाकर सेटअप मे छेड़छाड़ का करेंगे विरोध
*- आगामी कार्यक्रम -*
--------------------------------
सेटअप से छेड़छाड़ कर 46 हजार से अधिक पदों की कटौती करने, युक्तियुक्त करण से आक्रोशित शिक्षक सांझा मंच ने आंदोलन को विस्तार करने का निर्णय लिया है।
प्रदेश, जिला व संभाग स्तर पर आयोजित आंदोलन के बाद मंच की 14 जून को आयोजित ऑनलाइन समीक्षा बैठक में आंदोलन की रूपरेखा तय कर आगामी 5 सितंबर शिक्षक दिवस को प्रदेश स्तरीय विशाल आंदोलन करने का एलान किया है।
शिक्षक सांझा मंच के सभी संचालकगण एक मतेंन निर्णय लेकर प्रदेश के शिक्षक साथियों से सामिल होने का आव्हान किया :-
कार्यक्रम की रूपरेखा -
01) काली पट्टी लगाकर 16 जून से 30 जून तक विरोध करेंगे।
02) साझा मंच के सभी पदाधिकारी एवं प्रदेशभर के सभी आम शिक्षक शिक्षिकाएं 16 जून से 20 जून तक पालकों से संपर्क कर, युक्तियुक्तकरण के विसंगतियों तथा सेटअप में शिक्षक के पदों में कटौती की जानकारी देकर समर्थन प्राप्त करना।
03) युक्तियुक्तकरण में प्रभावित व पीड़ित शिक्षक डीपीआई एवं शिक्षा सचिव मंत्रालय के नाम स्वतः उपस्थित होकर या डाक के माध्यम से आवेदन जमा करेंगे तथा उसकी एक प्रति शिक्षक साझा मंच के ब्लॉक / जिला/ संभाग/ प्रदेश संचालक को देंगे।
04) युक्तियुक्तकरण में प्रभावित शिक्षक 20 जून को भारत के मुख्य न्यायाधीश के नाम डाक के माध्यम से आवेदन भेजेंगे
05) शिक्षक साझा मंच के सभी पदाधिकारी एवं युक्तियुक्तकरण में प्रभावित शिक्षक 30 जून को माननीय प्रधानमंत्री जी के नाम मांग पत्र भेजेंगे।
06) शिक्षक साझा मंच द्वारा डीपीआई एवं शिक्षा सचिव को विसंगतियों का ज्ञापन दिया जाएगा।
07) राज्य के 146 ब्लॉक मुख्यालय में 1 जुलाई 2025 को शाला बहिष्कार कर एकदिवसीय धरना प्रदर्शन करेंगे।
08) आगामी 5 सितम्बर शिक्षक दिवस को बड़ा प्रदर्शन राज्य स्तर पर किया जाएगा।
प्रदेश संचालक गण
मनीष मिश्रा, केदार जैन, वीरेंद्र दुबे संजय शर्मा, विकास राजपूत कृष्णकुमार नवरंग, राजनारायण द्विवेदी जाकेश साहू, भूपेंद्र बनाफर, शंकर साहूभूपेंद्र गिलहरे, चेतन बघेल, गिरीश केशकरलैलूंन भरतद्वाज, प्रदीप पांडे, प्रदीप लहरेराजकिशोर तिवारी, कमल दास मुरचलेप्रीतम कोशले, विक्रम राय विष्णु प्रसाद साहू, धरम दास बंजारे अनिल कुमार टोप्पो
Subscribe to:
Posts (Atom)





