Thursday, October 1, 2020
Thursday, September 3, 2020
5 सितम्बर शिक्षक दिवस को ट्वीटर व फेसबुक के माध्यम से प्रदेश के शिक्षक पहुंचाएंगे मुख्यमंत्री तक अपनी मांग
रायपुर-नवीन शिक्षक संघ छ. ग. के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनोज चन्द्रा,प्रवक्ता दुष्यंत कुम्भकार,गंगा पासी ने बताया है कि शिक्षक दिवस पांच सितंबर 2017 को नवीन शिक्षक(शिक्षाकर्मी) संघ छ. ग.ने दिल्ली के राजधानी जंतर-मंतर में प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह राजपूत के नेतृत्व में संम्पूर्ण संविलियन की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन कर संविलियन क्रांति का आगाज किया था,प्रदेश पदाधिकारी गिरीश साहू,अभिनय शर्मा,अमितेश तिवारी,अमित नामदेव,अजय कडव व संजय साहू ने कहा है कि दिल्ली से ही संविलियन की आग दिल में लेकर हजारों शिक्षक साथी छत्तीसगढ़ आकर संविलियन के लिए सभी शिक्षक साथियो से मिलकर एकजुट होकर संविलियन आंदोलन को गति दिया,प्रकाशचन्द कांगे,बलविंदर कौर,राजेश शुक्ला,महेंद्र देवांगन,नरेश चौहान ने आगे बताया कि आज सभी शिक्षक पँचायत संवर्ग शिक्षक बनने की ओर अग्रसर हो गए है ।
रूपेंद्र सिन्हा,ब्रिजनारायन मिश्रा,चन्द्रशेखर रात्रे,सतीश टण्डन,ने जानकारी दी है कि 2017 की तरह अब पुनः नवीन शिक्षक संघ छ. ग.के प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह राजपूत व उमा जाटव के नेतृत्व में पांच सितंबर 2020 शिक्षक दिवस को देश की राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर के स्थान पर शिक्षक साथी अपने-अपने घरों में ही रहकर ट्वीटर व फेसबुक के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री जी व जनघोषणा पत्र के अध्यक्ष/पँचायत मंत्री जी तक प्रथम नियुक्ति तिथि से सेवा गणना कर देय समयमान वेतनमान के आधार पर संविलियन पश्चात सातवां वेतनमान के निर्धारण करने की मांग को पुरजोर तरीके से पहुचायेंगे,हरिकांत,अनुभव तिवारी,रमन शर्मा,छन्नूलाल साहू,वेदप्रकाश साहू,संजीव मानिकपुरी,अमीन बंजारे,नरेश चौहान,रोशन मंसुरे,सतीश टण्डन,संजय डोंगरे,रोशन गुप्ता,संतोष द्विवेदी,देवनाथ पटेल,नंदिनी देशमुख,गीता चन्द्राकर,सपना राय, ज्योति ठाकुर,संगीता बैस,लालमन पटेल,कृष्णा दास,बी.प्रकाश,चन्द्रजीत यादव,लोकेश साहू,गेंदलाल साहू,बलराम बंजारे,मिलन साहू,प्रफ्फुल झा,जगेश्वर चन्द्राकर,संजय शर्मा,रोहित देवांगन,प्रदीप राजपूत,शत्रुघ्न सिन्हा,सहित अन्य पदाधिकारियो ने प्रदेश के समस्त शिक्षक संवर्ग से ट्वीटर व फेसबुक डाउनलोड कर 5 सितम्बर शिक्षक दिवस को नवीन शिक्षक संघ द्वारा किये जाने वाले ट्वीट को री-ट्वीट व फेसबुक में शेयर कर माननीय मुख्यमंत्री जी व पँचायत मंत्री जी तक शिक्षक संवर्ग की महत्वपूर्ण मांग को रखकर नवीन शिक्षक संघ छ. ग.के शिक्षक न्याय आंदोलन में साहयोग करने की अपील किया है।
Monday, August 17, 2020
पूर्व सेवा अवधि में देय समयमान वेतन के आधार पर संविलियन पश्चात सातवां वेतनमान के लिए सभी जिलों से सौपा जाएगा ज्ञापन 25 अगस्त को
रायपुर- नवीन शिक्षक संघ के प्रदेश पदाधिकारी उमा जाटव गिरीश साहू,रूपेंद्र सिन्हा,प्रकाशचन्द कांगे,बलविंदर कौर व राजेश शुक्ला बताया है कि 13 अगस्त को नवीन शिक्षक संघ छ. ग.की ऑनलाइन वर्चुअल बैठक प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह राजपूत के अध्यक्षता में हुआ,ऑनलाइन बैठक में लगभग 18 पदाधिकारी शामिल रहे,नवीन शिक्षक संघ ने ऑनलाइन बैठक में निर्णय लिया है शिक्षक हित मे अन्य संघो की तरह अनेक मांग शासन के समक्ष रखने के स्थान पर सिर्फ दो सूत्रीय मांग को सरकार के पास प्रमुखता से रखा जाएगा।ब्रिजनारायन मिश्रा,संजय साहू,अजय कडव,चन्द्रशेखर रात्रे,नंदिनी देशमुख व अमित नामदेव ने कहा है कि प्रथम नियुक्ति तिथि पूर्व सेवा अवधि में देय समयमान वेतनमान के आधार पर संविलियन पश्चात शिक्षक एलबी संवर्ग का सातवां वेतनमान का निर्धारण करने की मांग को प्रमुखता से रखा जाएगा।
अभिनय शर्मा, दुष्यंत कुम्भकार,अमितेश तिवारी, मनोज चन्द्रा,सतीश टण्डन व गंगा पासी ने कहा कि दूसरा प्रमुख मांग आठ वर्ष के बन्धन समाप्त कर दो वर्ष पूर्ण कर चुके शिक्षक पंचायत संवर्ग के संविलियन के लिये राजपत्र प्रकाशित कर आठ वर्ष पश्चात संविलियन हुए शिक्षक एलबी संवर्ग को प्रतिवर्ष अनुसार एक वार्षिक वेतनवृद्धि वेटेज लाभ देने की मांग सरकार तक प्रमुखता रखा जाएगा।
प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह राजपूत ने जानकारी दिया है कि उपरोक्त दोनों मांगो को लेकर पहले चरण में नवीन शिक्षक संघ द्वारा 25 अगस्त को सभी जिलों में मुख्यमंत्री,पंचायत मंत्री,शिक्षा मंत्री,मुख्य सचिव सहित विभागीय सचिव के नाम जिला कलेक्टर व सयुंक्त संचालक शिक्षा दुर्ग, रायपुर, सरगुजा,बिलासपुर व बस्तर सम्भाग को ज्ञापन जाएगा।
प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह राजपूत ने कहा है कि दोनों मांगो से प्रदेश के शिक्षक संवर्ग के वेतन में जो विसंगति है उसे दूर किया जा सकता है,वेतन विसंगति दूर करने का वादा जनघोषणा पत्र में वर्तमान सत्ताधारी दल ने विधानसभा चुनाव पूर्व किया था,बैठक में शामिल अनुभव तिवारी,अमीन बंजारे,संजीव मानिकपुरी,हरिकांत अग्निहोत्री व रमन शर्मा ने राजीव गांधी किसान न्याय योजना,गौधन न्याय योजना की तरह ही शिक्षक न्याय योजना के माध्यम से शिक्षक एलबी संवर्ग के वेतन में जो विसंगति है उसे दूर करने की अपील छ. ग.शासन से की है।
नवीन शिक्षक संघ छ. ग.ने समस्त शिक्षक संवर्ग को नवीन शिक्षक संघ छ. ग.के बैनर तले एकजुट होकर शिक्षक न्याय आंदोलन में सहयोग कर वेतन विसंगति दूर करवाने के लिए साथ देने की अपील किया है।
Saturday, August 15, 2020
25 अगस्त से चरणबद्ध न्याय आंदोलन का आगाज,पूर्व सेवा में देय समयमान वेतनमान के आधार पर संविलियन बाद सातवां वेतनमान के निर्धारण की मांग
रायपुर-नवीन शिक्षक संघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश प्रवक्ता दुष्यंत कुम्भकार,गंगा पासी मीडिया प्रभारी मनोज चन्द्रा ने जानकारी दिया है कि नवीन शिक्षक संघ छ. ग.के प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह राजपूत के अध्यक्षता में नवीन शिक्षक संघ का ऑनलाइन बैठक सम्पन्न हुआ,ऑनलाइन बैठक में नवीन शिक्षक संघ के लगभग 18 पदाधिकारियो की उपस्थिति रही,नवीन शिक्षक संघ छ. ग.के ऑनलाइन बैठक में शिक्षक हित मे विभिन्न मुद्दों पर सभी पदाधिकारियो ने एक -एक कर अपनी सुझाव को रखकर शिक्षक हित मे महत्वपूर्ण निर्णय लिया,नवीन शिक्षक संघ ने निर्णय लिया है कि अन्य संघो के लम्बी मांग सूची के जैसे अनेक मांग के स्थान पर शासन-प्रशासन तक मांग पत्र छोटे स्वरूप में प्रस्तुत किया जाएगा जिससे शिक्षक हित मे शासन को निर्णय लेने पर मजबूर किया जा सके,नवीन शिक्षक संघ छ. ग.ने शिक्षाकर्मी पद पर प्रथम नियुक्ति तिथि से सेवा गणना कर पूर्व सेवा में देय समयमान वेतनमान के आधार पर शिक्षक एलबी. संवर्ग में संविलियन पश्चात सातवां वेतनमान का निर्धारण कर वेतन भुगतान करने व आठ वर्ष बन्धन को समाप्त कर दो वर्ष पूर्ण कर चुके शिक्षक पंचायत के संविलियन के लिए जल्दी ही राजपत्र प्रकाशन कर संविलियन प्रक्रिया को प्रारम्भ कर शिक्षक पंचायत संवर्ग से शिक्षा विभाग में संविलियन हुए शिक्षक एलबी.संवर्ग को प्रथम नियुक्ति तिथि से दो वर्ष पश्चात प्रतिवर्ष का वार्षिक वेतन वृद्धि निर्धारण कर वेटेज लाभ प्रदान करने की मांग को प्रमुखता से माननीय मुख्यमंत्री,समस्त मंत्री,विधायक,सांसद, स्थानीय जनप्रतिनिधियों,शिक्षा,पंचायत,नगरीय निकाय व सम्बन्धित मंत्रालय स्तर के उच्चाधिकारियों तक चरणबद्ध तरीके से दो सूत्रीय मांग को रखकर सरकार से चुनावी घोषणा पत्र में किये गए वादों को पूरा कर शिक्षको के साथ न्याय करने की मांग को प्रमुखता रखकर न्याय आंदोलन का आगाज 25 अगस्त से करने का निर्णय लिया गया है,नवीन शिक्षक संघ छ. ग.के प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह राजपूत व महिला प्रकोष्ठ के अध्यक्ष उमा जाटव ने प्रदेश के समस्त शिक्षक संवर्ग से नवीन शिक्षक संघ छ. ग.के निर्णायक संघर्ष में सहयोग देकर नवीन शिक्षक संघ के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने की अपील किया है,ऑनलाइन बैठक में विकास सिंह राजपूत,उमा जाटव,अभिनय शर्मा,दुष्यंत कुम्भकार,अमितेश तिवारी,अजय कडव,ब्रिज नारायण मिश्रा,बलविंदर कौर,गंगा पासी,अनुभव तिवारी,रमन शर्मा,अमीन बंजारे,संजीव मानिकपुरी, हरिकांत अग्निहोत्री सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Friday, August 7, 2020
दो वर्ष पूर्व जब सब संगठन चुप बैठे थे उस समय सिर्फ और सिर्फ नवीन शिक्षक संघ ने वर्ष बन्धन,क्रमोन्नति,वेतन विसंगति की मुद्दा को उठाकर धरना प्रदर्शन कर आवाज बुलंद किया
नवीन शिक्षक संघ छ. ग.के प्रदेश पदाधिकारी उमा जाटव,गिरीश साहू,अभिनय शर्मा,दुष्यंत कुम्भकार,अमितेश तिवारी,रूपेंद्र सिन्हा,संजय साहू,अजय कडव,प्रकाशचन्द कांगे,गंगा पासी,बलविंदर कौर,नंदिनी देशमुख,अमित नामदेव,ब्रिज नारायण मिश्रा,राजेश शुक्ला ने कहा है दो वर्ष पूर्व जब तत्कालीन सरकार के मन्त्रिमण्डल द्वारा आठ वर्ष के बन्धन के साथ संविलियन का निर्णय लिया उसके बाद नवीन शिक्षक(शिक्षाकर्मी) संघ ने तत्कालीन राज्य सरकार के निर्णय के तुरंत आठ वर्ष के बन्धन समाप्त,वेतन विसंगति दूर करने,क्रमोन्नति वेतनमान व अनुकम्पा नियुक्ति की मांग को लेकर नवीन शिक्षाकर्मी संघ के प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह राजपूत व प्रदेश शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष व वर्तमान बिलाईगढ़ विधायक चन्द्रदेव राय ने आंदोलन का आगाज किया उसी तारतम्य में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह जी के गृह जिला राजनांदगांव में धरना प्रदर्शन के बाद सुदूर वनांचल कांकेर में 7 अगस्त 2018 के धरना प्रदर्शन के बाद पूर्व में जारी प्रेस विज्ञप्ति आप सब शिक्षक साथियो को प्रेषित है -आज 7 अगस्त 2018 को नक्सल प्रभावित क्षेत्र बस्तर के जिला कांकेर में नवीन शिक्षाकर्मी संघ के प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह राजपूत के नेतृत्व में शिक्षाकर्मियों द्वारा वेतन विसंगति,वर्ष बंधन की समाप्ति,दिवंगत परिवार वालो को अनुकम्पा नियुक्ति,क्रमोन्नति की मांग को लेकर शिक्षामंत्री के गृह संभाग में धरना प्रदर्शन कर कलेक्टरेट का घेराव किया गया,इसी प्रकार विगत दिनों मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र राजनांदगांव में भी धरना प्रदर्शन कर घेराव किया गया,और आगामी 9 अगस्त के दिन रायपुर के बूढ़ातालाब में विशाल धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
सरकार की गलत नीतियों के कारण शिक्षाकर्मी, सचिव,आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका,रसोइया स्वीपर नर्स 108 कर्मचारी सभी परेशान हैं क्योकि ये मूलरूप से छत्तीसगढ़िया है इसीलिये इनको कम वेतन दिया जा रहा है अधिकारी ,नेता लोग सब बाहर से है उनको ज्यादा वेतन मिल रहा है ।
अब तो छत्तीसगढ़िया लोगो को जागना ही होगा।।
जागो छत्तीसगढ़िया जागो ।
7 अगस्त 2018 की यादें---
जब सभी शिक्षाकर्मी संघ के चुप थे उस समय संघर्ष का बिगुल फुंक कर शिक्षक(शिक्षाकर्मी) संघ ने आठ वर्ष का बन्धन समाप्त करने,वेतन विसंगति दूर कर क्रमोन्नति वेतनमान व अनुकम्पा नियुक्ति की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन कर मांग को प्रमुखता से रखा था।