Tuesday, November 10, 2020

प्रदेश के लाखों कर्मचारी निराश ,कर्मचारी हित मे सरकार ने नही लिया कोई निर्णय,दीपावली पर लंबित महंगाई भत्ता का नही किया एलान

 रायपुर- नवीन शिक्षक संघ छत्तीसगढ़ पंजीयन क्रमांक 122202094797 के प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह राजपूत ने कहा कि दीपावली पर्व पर प्रदेश के लाखों कर्मचारियों को विश्वास था कि कोरोना काल मे भी पूरी निष्ठा से अपने सेहत का परवाह किये बिना लगातार जनता की सेवा करने वाले सरकारी कर्मचारियों को राज्य सरकार के संवेदनशील मुख्यमंत्री जी द्वारा महंगाई भत्ता देने का निर्णय दीपावली पर्व के पहले लिया जाएगा लेकिन दीपावली पर्व के नजदीक आते-आते प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों का विश्वास टूट गया और कारण रहा की अभी तक राज्य सरकार द्वारा लंबित महंगाई भत्ता पर कोई निर्णय नही हुआ।महंगाई भत्ता में केंद्र व राज्य सरकार के सरकारी कर्मचारियों के बीच लगातार अंतर बना हुआ है जिससे राज्य सरकार के कर्मचारियों में निराशा पैदा हो गया है,

महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष उमा जाटव,गंगा पासी,बलविंदर कौर,नंदिनी देशमुख,गीता चन्द्राकर,संगीता बैस,प्रदेश पदाधिकारी अभिनय शर्मा,गिरीश साहू,दुष्यंत कुम्भकार,अमितेश तिवारी,रूपेंद्र सिन्हा,संजय साहू,अजय कडव,प्रकाशचन्द कांगे,राजेश शुक्ला,चन्द्रशेखर रात्रे,ब्रिजनारायन मिश्रा,मनोज चन्द्रा व अमित नामदेव ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा सरकारी कर्मचारियों के हित मे अभी तक कोई निर्णय नही लिया गया है जिससे प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों के मन मे आक्रोश पनप रहा है जिसके कारण प्रदेश के अधिकारी-कर्मचारी विगत एक नवम्बर को रायपुर के बूढ़ातालाब धरना स्थल पर अधिकारी-कर्मचारी फेडरेशन के संयोजक अनिल शुक्ला के नेतृत्व में  धरना प्रदर्शन कर लंबित महंगाई भत्ता सहित विभिन्न समस्याओं के निराकरण करने की मांग को प्रमुखता से रखा।

नवीन शिक्षक संघ छत्तीसगढ़ ने राज्य सरकार के मुखिया व संवेदनशील मुख्यमंत्री जी से अपील करते हुए जल्दी ही प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ता पर निर्णय लेने की अपील किया है जिससे प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को केंद्रीय कर्मचारियों के समान महंगाई भत्ता प्राप्त हो सके।


Thursday, November 5, 2020

नवीन शिक्षक संघ की मांग को कार्यवाही हेतु सयुंक्त संचालक शिक्षा सम्भाग दुर्ग ने भेजा संचालक लोकशिक्षण रायपुर को ज्ञापन की प्रति



दुर्ग-नवीन शिक्षक संघ छत्तीसगढ़ पंजीयन क्रमांक 122202094797 के प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह राजपूत ने बालोद जिलाशिक्षाधिकारी के द्वारा प्रदेश के शिक्षको पर आपत्तिजनक टिप्पणी सोशल मीडिया में करने पर सयुंक्त संचालक शिक्षा सम्भाग दुर्ग को संचालक लोक शिक्षण रायपुर के नाम ज्ञापन सौंपकर प्रदेश के शिक्षको पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के लिए पद से हटाने की मांग को प्रमुखता से रखा था जिस पर संज्ञान लेते हुए सयुंक्त संचालक शिक्षा सम्भाग दुर्ग ने नवीन शिक्षक संघ छत्तीसगढ़ की मांग पत्र को कार्यवाही हेतु संचालक लोकशिक्षण रायपुर को प्रेषित कर दिया है,इस संबंध में प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह राजपूत ने सयुंक्त संचालक शिक्षा सम्भाग दुर्ग का आभार व्यक्त करते हुए संचालक लोकशिक्षण रायपुर से जिलाशिक्षाधिकारी बालोद को प्रदेश के शिक्षको पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के लिए पद से हटाने की अपील किया है जिससे भविष्य में कोई भी अधिकारी-कर्मचारी शिक्षक जैसे गरिमामय पद पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने से पहले हजार बार सोचे,प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह राजपूत ने आगे कहा कि आज प्रदेश के शिक्षक पढ़ाई व्यवस्था के साथ-साथ चुनाव,जनगणना,विभिन्न प्रकार के सर्वे,अभिहित अधिकारी,बीएलओ,सहित कोरोना वाइरस के खतरनाक संक्रमण के बीच बिना चिकित्सा अनुभव,बिना सुरक्षा साधन व बिना बीमा सुरक्षा के अपने सेहत की परवाह न करते हुए आम व खास लोगो सुरक्षा प्रदान करते हुए लगातार सेवा दे रहे है,कोरोना योद्धा के रूप में कार्य करते हुए कई शिक्षक साथी अपने जान को गवां चुके है,स्कूल बंद होने की स्थिति में लगभग सभी शिक्षक ऑनलाइन व ऑफलाइन क्लास के माध्यम से शासन के दिशा-निर्देश का पालन करते हुए स्कूली बच्चों को शिक्षा प्रदान कर रहे है यहां तक कि गणवेश, पाठ्य-पुस्तक व सूखा राशन घर -घर जाकर बांट रहे ऐसी स्थिति में बालोद जिलाशिक्षाधिकारी के द्वारा प्रदेश के शिक्षको पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने बहुत ही निंदनीय है।


Sunday, November 1, 2020

अजब संयोग इतिहास में पहिली बार एक साथ नाम परिवर्तन एक नवम्बर 2020 को इधर शिक्षाकर्मी बने शिक्षक,उधर नवीन शिक्षाकर्मी संघ बने नवीन शिक्षक संघ छ. ग.


रायपुर-नवीन शिक्षकर्मी संघ छ. ग.पंजीयन क्रमांक 3435 के प्रांतीय प्रवक्ता दुष्यंत कुम्भकार,गंगा शरण पासी व मीडिया प्रभारी मनोज चन्द्रा ने कहा है कि चुनावी जनघोषणा पत्र में वर्तमान सत्ताधारी दल ने प्रदेश के शिक्षाकर्मियों से किये वादे दो वर्ष पूर्ण कर चुके समस्त शिक्षाकर्मियों का संविलियन शिक्षाविभाग में किया जाएगा इसी वचन को विधानसभा भवन में बजट सत्र के दौरान प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल जी द्वारा घोषणा करते हुए कहा गया था कि एक जुलाई 2020 को दो वर्ष पूर्ण कर चुके समस्त शिक्षाकर्मियों का संविलियन शिक्षा विभाग में किया जाएगा लेकिन कोरोना संक्रमण के खतरनाक दौर को देखते हुए एक जुलाई के स्थान पर  राज्य स्थापना दिवस के दिन एक नवम्बर से दो वर्ष पूर्ण कर चुके समस्त शिक्षाकर्मियों का संविलियन करने की घोषणा पुनः किया गया उसी घोषणा के अनुरूप स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा सभी शिक्षाकर्मियों का पँचायत विभाग के कर्मचारी से शिक्षा विभाग में शासकीय कर्मचारी के शिक्षक एलबी.संवर्ग के पद पर संविलियन किया गया,दो वर्ष पूर्ण कर चुके समस्त शिक्षाकर्मियों के शिक्षा विभाग में संविलियन होने पर नवीन शिक्षाकर्मी संघ के प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह राजपूत के नेतृत्व में एक नवम्बर 2020 को रायपुर के कलेक्टर गार्डन में बैठक आयोजित कर शिक्षकर्मी पद के अंत के साथ नवीन शिक्षाकर्मी संघ पंजीयन क्रमांक 3435 को भी भंग कर नया नाम, नया कलेवर नई ऊर्जा के साथ पुनः शिक्षक हित मे संघर्ष करने हेतु  नवीन शिक्षक संघ छत्तीसगढ़ पंजीयन क्रमांक 122202094797 का गठन किया गया,

नवीन शिक्षक संघ छ. ग.पंजीयन प्रमाण पत्र का विमोचन अभिनय शर्मा,उमा जाटव,गिरीश साहू व अजय कडव  व गंगा पासी द्वारा किया गया,अमितेश तिवारी,सतीश टण्डन,देवकांत सिन्हा,छन्नूलाल साहू ने कहा कि नवीन शिक्षाकर्मी संघ पंजीयन क्रमांक 3435 को जब तक प्रदेश के शिक्षाकर्मियों का संविलियन शिक्षा विभाग में नही हो जाता तब तक भंग नही कर आठ वर्ष बन्धन की समाप्ति हेतु संघर्ष करने का निर्णय लिया गया था उसी के अनुरूप आज एक नवम्बर से पँचायत विभाग में शेष बचे शिक्षाकर्मियों का शिक्षा विभाग में संविलियन होने के साथ ही नवीन शिक्षाकर्मी संघ छ. ग.पंजीयन क्रमांक 3435 के स्थान पर अब नवीन शिक्षक संघ छ. ग.पंजीयन क्रमांक 122202094797 के नाम शिक्षक हित मे संघर्ष करने का निर्णय लिया गया है,

नवीन शिक्षक संघ छ. ग.1222094797 के प्रथम प्रांतीय बैठक को सम्बोधित करते हुए विकास सिंह राजपूत ने कहा कि  सितम्बर 2011 से नवीन शिक्षाकर्मी संघ का पंजीयन होने के बाद शिक्षाकर्मी हित को ध्यान में रखते हुए नवीन  शिक्षाकर्मी संघ ने 2011 से 2020 तक प्रत्येक शिक्षाकर्मी आंदोलन में प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से पूरे समर्पण भाव से शामिल रहा,नवीन शिक्षाकर्मी संघ द्वारा किसी भी शिक्षाकर्मी आंदोलन का विरोध नही किया गया बल्कि अपने स्तर पर प्रत्येक शिक्षाकर्मी आंदोलन में सहभागिता निभाने का प्रयास किया गया,आने वाले समय मे भी अब नवीन शिक्षाकर्मी संघ के स्थान पर नवीन शिक्षक संघ के नवीन नाम के साथ शिक्षक हित मे संघर्ष करने की बात कही,विकास सिंह राजपूत ने आगे कहा कि नवीन शिक्षक संघ छ. ग. द्वारा नया नाम व नया पंजीयन के साथ वेटेज, समयमान वेतनमान के आधार पर संविलियन पश्चात वेतन निर्धारण व पेंशन की मांग को लेकर निर्णायक संघर्ष करने की बात कही, विकास सिंह राजपूत,उमा जाटव,गिरीश साहू,अभिनय शर्मा,दुष्यंत कुम्भकार,अमितेश तिवारी,अजय कडव,सतीश टण्डन,देवकांत सिन्हा,गंगा शरण पासी,नितिन जांगड़े,कलिहारी जी सहित उपस्थित सभी सदस्यों ने सबसे पहले 2012 व 2017 के आंदोलन के दौरान अपने प्राणों की आहुति देने वाले सभी दिवंगत शिक्षाकर्मी साथियो के प्रति कृतज्ञता प्रकट करते हुए विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित किया गया फिर 2013 से लगातार आठ वर्ष के बन्धन समाप्त करने हेतु नवीन शिक्षाकर्मी संघ छ. ग.के साथ प्रत्येक संघर्ष में कदम से कदम मिलाकर चलने वाले समस्त साथियो का धन्यवाद ज्ञापित किया गया फिर दो वर्ष पूर्ण कर एक नवम्बर को पँचायत कर्मचारी से शासकीय कर्मचारी बनने वाले साथियो शिक्षा विभाग में स्वागत करते हुए बधाई दिया गया व नवीन शिक्षक संघ छ. ग.का नया पंजीयन क्रमांक के साथ अभिनन्दन करते हुए नई ऊर्जा,नई जोश,व पूरी ताकत के साथ शिक्षक हित मे संघर्ष करने की बात कहते हुए राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ माता की जय-घोष के साथ प्रांतीय बैठक का समापन किया गया।

Friday, October 30, 2020

आठ वर्ष के बन्धन समाप्त करने के लिए लम्बा संघर्ष किया नवीन शिक्षाकर्मी संघ छ. ग. ने एक नवम्बर से शिक्षकर्मी बनेंगे शासकीय कर्मचारी--- गिरीश साहू


छत्तीसगढ़-नवीन शिक्षाकर्मी  संघ के प्रदेश सचिव गिरीश साहू ने बयान जारी कर कहा है कि प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह राजपूत ने एक नवम्बर से शिक्षक पँचायत से शिक्षक एलबी संवर्ग बनने वाले समस्त साथियो का शिक्षा विभाग में स्वागत करते हुए पँचायत कर्मचारी से शासकीय कर्मचारी बनने पर बधाई दिया है,प्रदेश सचिव गिरीश साहू ने आगे कहा कि 2012-13 में पूर्व शासन द्वारा आठ वर्ष के बन्धन के साथ पँचायत शिक्षको को शिक्षको के समतुल्य वेतनमान देने का निर्णय लिया उस समय प्रदेश के सभी शिक्षाकर्मी संगठन खामोश रहे कुछ संगठन तो पूर्व मुख्यमंत्री जी का जगह-जगह फूल-मालाओं व लड्डू से तौलकर आभार प्रदर्शन कर रहे थे तब प्रदेश के एकमात्र शिक्षाकर्मी संघ नवीन शिक्षाकर्मी संघ छत्तीसगढ़ पंजीयन क्रमांक 3435 ने आठ वर्ष के बन्धन का खुलकर विरोध किया और 2013 से प्रत्येक मंच से नवीन शिक्षाकर्मी संघ द्वारा आठ वर्ष के बन्धन समाप्ति करने के लिए आंदोलन व ज्ञापन के माध्यम से प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह राजपूत के नेतृत्व में तत्कालीन सत्ता पक्ष,विपक्ष व शासन-प्रशासन का ध्यानाकर्षण करने का लगातार प्रयास जारी करते रहे,आठ वर्ष के बन्धन समाप्ति के लिए नवीन शिक्षाकर्मी संघ के आंदोलन,ज्ञापन व मांग पूर्ण नही होने पर कई लोगो ने नवीन शिक्षाकर्मी संघ छ. ग.का उपहास भी उड़ाया लगातार सोशल मीडिया में ताने भी देते रहे लेकिन लोगो द्वारा दिये गए ताने व उड़ाया गया उपहास से बेफिक्र नवीन शिक्षाकर्मी संघ ने लगातार अपना संघर्ष जारी रखा,2014 से 2016 तक प्रत्येक 5 सितम्बर को माननीय प्रधानमंत्री जी व मानव संसाधन मंत्री जी के नाम ज्ञापन सौंपकर पूरे देश से शिक्षाकर्मी,नियोजित शिक्षक,शिक्षामित्र,विद्या मितान जैसे अनुबंध के आधार पर शिक्षक प्रथा को समाप्त कर नियमित शासकीय बनाने की मांग को लगातार भारत सरकार के समक्ष भी रखा गया,उसी तरह 5 सितम्बर 2017 को नवीन शिक्षाकर्मी संघ ने आठ वर्ष के बन्धन समाप्ति कर समस्त शिक्षक पँचायत संवर्ग की संविलयन की मांग को लेकर देश की राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर मैदान में धारा- 144 लागू होने के बाद भी नवीन शिक्षाकर्मी संघ के सदस्यों ने जोरदार धरना-प्रदर्शन किया उस धरना प्रदर्शन में उमा जाटव,बलविंदर कौर,नंदिनी देशमुख सहित रूपेंद्र सिन्हा जी के नेतृत्व में बालोद जिले से लगभग एक दर्जन महिला शिक्षक पँचायत संवर्ग की जोरदार उपस्थिति दिल्ली के जंतर -मंतर मैदान में रही,दिल्ली के जंतर-मंतर मैदान से प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह राजपूत ने नेतृत्व में नवीन शिक्षाकर्मी संघ ने संविलियन क्रांति का आगाज किया जो 2018 में नवीन शिक्षाकर्मी संघ, प्रदेश शिक्षक संघ,संयुक्त शिक्षाकर्मी संघ सहित अन्य दो संघो के साथ मिलकर हुए महा आंदोलन के बाद प्रदेश के पूर्व सरकार ने पुनः आठ वर्ष के बन्धन के साथ शिक्षा विभाग में संविलियन का निर्णय लिया और सरकार के पुनः आधे-अधूरे संविलियन के निर्णय के तुरंत बाद प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह राजपूत व चन्द्रदेव राय(वर्तमान बिलाईगढ़ विधायक) ने बयान जारी कर आठ वर्ष के बन्धन का विरोध करते हुए उसी दिन सम्पूर्ण संविलियन की मांग को पुरजोर तरीके से उठाया गया साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री के गृहजिला राजनांदगांव,कांकेर, दुर्ग, बालोद,जांजगीर,कोरिया रायपुर सहित अन्य ज़िलों धरना प्रदर्शन कर आठ वर्ष के बन्धन समाप्त करने की मांग को प्रमुखता से रखा,चुनाव बाद सत्ता परिवर्तन हुआ मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल जी बने मुख्यमंत्री बनने के कुछ दिनों बाद नवीन शिक्षाकर्मी संघ का प्रतिनिधिमंडल विधायक व पूर्व शिक्षकर्मी नेता चन्द्रदेव राय जी के नेतृत्व में मुलाकात कर चुनावी घोषणापत्र के अनुसार आठ वर्षबन्धन को समाप्त करने की मांग को रखा जिस पर माननीय मुख्यमंत्री जी ने स्पष्ट कहा था कि पहले वर्ष किसानों का फिर दूसरे वर्ष के बजट में शिक्षाकर्मियों के लिए खास रहेगा और उसी वादा के अनुरूप माननीय भूपेश बघेल जी ने दूसरे वर्ष के बजट में आठ वर्ष के स्थान पर दो वर्ष पूर्ण कर चुके समस्त शिक्षक पंचा./न.नि. संवर्ग का संविलियन करने का निर्णय विधानसभा के पटल पर घोषणा किया और कोरोना के कहर के कारण एक जुलाई के स्थान पर एक नवम्बर से संविलियन करने हेतु स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है,महिला प्रदेश अध्यक्ष उमा जाटव,गंगा पासी,बलविंदर कौर,गीता चन्द्राकर,नंदिनी देशमुख,नानकी अन्दानी, संगीता बैस,तुलेश ठाकुर,विद्या जुर्री,खिलेश्वरी साहू,प्रदेश पदाधिकारी अभिनय शर्मा,दुष्यंत कुम्भकार,अमितेश तिवारी,रूपेंद्र सिन्हा,संजय साहू,अजय कडव,राजेश शुक्ला,प्रकाशचन्द कांगे,चन्द्रशेखर रात्रे,सतीश टण्डन,अमित नामदेव,देवकांत सिन्हा,मनोज चन्द्रा,ब्रिजनारायन मिश्रा ने कहा है कि आठ वर्ष बन्धन को हटाकर सभी शिक्षक पँचायत संवर्ग का संविलियन करने हेतु कोई एक दो माह संघर्ष नवीन शिक्षकर्मी संघ द्वारा नही किया गया है बल्कि 2013 से 2020 तक हर मंच,हर जगह पर सफलता असफलता पर ध्यान दिए बिना नवीन शिक्षकर्मी संघ का संघर्ष अनवरत जारी रहा जो एक नवम्बर2020 को संघर्ष का सफल परिणाम होगा,नवीन शिक्षकर्मी संघ छत्तीसगढ़ पंजीयन क्रमांक 3435 ने प्रदेश के समस्त शिक्षक पँचायत संवर्ग को एक नवम्बर से संविलियन होने पर बहुत-बहुत बधाई प्रेषित किया है।

Thursday, October 29, 2020

सहायक शिक्षक फेडरेशन के आंदोलन को नवीन शिक्षाकर्मी संघ का समर्थन प्रदेश प्रवक्ता सहित अन्य पदाधिकारी आंदोलन में शामिल


रायपुर-सहायक शिक्षक फेडरेशन के द्वारा 28 अक्टूबर को रायपुर बूढ़ातालाब धरना स्थल पर धरना प्रदर्शन कर वेतन विसंगति,क्रमोन्नति,पदोन्नति आदि मांगो को लेकर धरना प्रदर्शन कर मौन रैली निकालकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर जल्दी ही मांग पूरा करने का निवेदन छ. ग.सरकार से किया है,सहायक शिक्षक फेडरेशन के अध्यक्ष मनीष मिश्रा जी के द्वारा नवीन शिक्षाकर्मी संघ के प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह राजपूत से मोबाइल के माध्यम से चर्चा कर 28 अक्टूबर के आंदोलन में शामिल होने की अपील किया था जिस पर शिक्षक हित को ध्यान में रखकर प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह राजपूत ने नवीन शिक्षाकर्मी संघ के प्रांतीय पदाधिकारियो से चर्चा कर सहायक शिक्षक फेडरेशन के आंदोलन का बिना शर्त समर्थन करने का निर्णय लिया व सार्वजनिक प्रदेश के शिक्षको के नाम अपील जारी कर 28 अक्टूबर के आंदोलन में शामिल होने का निवेदन किया,नवीन शिक्षाकर्मी संघ के प्रदेश प्रवक्त गंगा पासी,सतीश टण्डन, सिन्हा,राजेश शुक्ला सहित अन्य पदाधिकारियो ने धरना स्थल पर पहुंचकर 28 तारीख के आंदोलन का नवीन शिक्षाकर्मी संघ के तरफ से समर्थन किया,प्रदेश प्रवक्ता गंगा पासी ने राज्य सरकार के मुखिया माननीय मुख्यमंत्री से वेतन विसंगति दूर करने,क्रमोन्नति वेतनमान,दो वर्ष बाद वेटज देने व पदोन्नति की मांग को जल्दी ही पूरा करने का निवेदन किया है,प्रदेश प्रवक्ता गंगा पासी ने कहा है की नवीन शिक्षाकर्मी संघ सहायक शिक्षको के वेतन विसंगति व समयमान वेतनमान के आधार पर संविलियन पश्चात सातवां वेतनमान व दो वर्ष पश्चात एक  वार्षिक वेतनवृद्धि प्रति वर्ष वेटेज लाभ देने की मांग को शासन प्रशासन तक प्रमुखता से रखते आ रहे है,प्रदेश प्रवक्ता गंगा पासी ने प्रदेश के शिक्षको को भरोसा दिलाया है कि नवीन शिक्षाकर्मी संघ हमेशा शिक्षक शिक्षक हित मे संघर्ष जारी रखेगा और अन्य संघो को जो शिक्षक हित मे संघर्षरत है ऐसे संगठन को सहयोग करता रहेगा।

Thursday, October 1, 2020

कोरोना रोकथाम व बचाव कार्य मे लगा शिक्षको की ड्यूटी,बढ़ते खतरे के बीच न बीमा सुरक्षा और न ही पर्याप्त सुरक्षा संसाधन


रायपुर-नवीन शिक्षक संघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश प्रवक्ता दुष्यंत कुम्भकार,गंगा पासी व प्रदेश मीडिया प्रभारी मनोज चन्द्रा ने जानकारी दिया है कि प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह राजपूत व महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष उमा जाटव ने चर्चा करते हुए कहा है कि प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर कोरोना वाइरस के बचाव व रोकथाम के लिए डाटा एंट्री व घर-घर सर्वे कार्य के लिए स्वास्थ्य कार्य मे अनुभव नही होने के बावजूद शिक्षको की ड्यूटी लगा दिया गया है,कोरोना वाइरस के बढ़ते खतरे के बीच राज्य सरकार द्वारा कोरोना योद्धा के रूप में कार्य करने वाले शिक्षको सहित अन्य शासकीय कर्मचारियों के लिए न तो बीमा सुरक्षा का प्रावधान किया गया है और न ही पर्याप्त सुरक्षा संसाधन उपलब्ध कराया गया है,प्रदेश पदाधिकारी गिरीश साहू,अभिनय शर्मा,अमितेश तिवारी,रूपेंद्र सिन्हा,संजय साहू,अजय कडव,प्रकाशचन्द कांगे,राजेश शुक्ला,बलविंदर कौर,नंदिनी देशमुख चन्द्रशेखर रात्रे,अमित नामदेव व ब्रिज नारायण मिश्र ने कहा है की बीमा सुरक्षा के अभाव में कोरोना योद्धा के रूप में कार्य करते हुए हमारे कुछ शिक्षक साथी अपने जान से हाथ धो बैठे है,हरिकांत अग्निहोत्री,अनुभव तिवारी,रमन शर्मा,संतोष द्विवेदी,छन्नूलाल साहू,वेदप्रकाश साहू,संजीव मानिकपुरी,अमीन बंजारे,देवनाथ पटेल,नरेश चौहान,महेंद्र देवांगन,लालमन पटेल,गीता चन्द्राकर,रोशन मंसुरे, संजय डोंगरे,गिरिजा शंकर(महासमुंद),खिलेश्वरी साहू ने आगे कहा कि ऐसे विकट समय मे लोगो की सेवा करते हुए कोरोना संक्रमण से अपने जान देने वाले हमारे शिक्षक साथियो के परिजन को अभी तक से राज्य शासन द्वारा केंद्रीय कर्मचारियों के समान पचास लाख की बीमा सुरक्षा का लाभ नही दिया गया है,नवीन शिक्षक संघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह राजपूत सहित सभी प्रदेश, जिला व ब्लॉक पदाधिकारियो ने राज्य सरकार के संवेदन शील मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री जी से अपील करते हुए कहा है कि कोरोना योद्धा के रूप में कार्य कर प्रदेश के जन-सामान्य की सेवा में लगे कोरोना योद्धा शिक्षको सहित अन्य विभाग के शासकीय कर्मचारियों को केंद्र के कर्मचारियों की तरह ही पचास लाख राशि की बीमा सुविधा राज्य शासन द्वारा प्रदान करने का निर्णय जल्दी ही लिया जाय व कोरोना योद्धा के रूप में कार्य कर रहे समस्त कर्मचारियों को सेनेटाइजर,फेस-मास्क,हैंड-ग्लब्स,सहित अन्य सुरक्षा के संसाधन उपलब्ध कराया जाना चाहिए जिससे कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच कार्य करने वाले कोरोना योद्धा के शरीर मे कोरोना संक्रमण फैलने की संभावना ही न ही हो,बिना बीमा राशि के प्रावधान व पर्याप्त सुरक्षा संसाधन के अभाव में शिक्षको सहित अन्य शासकीय कर्मचारियों का ड्यूटी लगाना शासकीय कर्मचारियों के जान से खिलवाड़ होगा क्योंकि जब कोई शासकीय कर्मचारियों की कोरोना संक्रमण के बीच कार्य करते हुए मृत्यु हो जाने पर जिम्मेदार अधिकारी -कर्मचारी अपना पल्ला झाड़ लेते है और परिजन खाली हाथ रह जाते है परिवार के लालन-पालन करने वाले सदस्य को खो कर,परिवार के सामने दुख के पहाड़ के अलावा और कुछ हाथ नही आता है।

Thursday, September 3, 2020

5 सितम्बर शिक्षक दिवस को ट्वीटर व फेसबुक के माध्यम से प्रदेश के शिक्षक पहुंचाएंगे मुख्यमंत्री तक अपनी मांग

रायपुर-नवीन शिक्षक संघ छ. ग. के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनोज चन्द्रा,प्रवक्ता दुष्यंत कुम्भकार,गंगा पासी ने बताया है कि शिक्षक दिवस पांच सितंबर 2017 को नवीन शिक्षक(शिक्षाकर्मी) संघ छ. ग.ने दिल्ली के राजधानी जंतर-मंतर में प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह राजपूत के नेतृत्व में संम्पूर्ण संविलियन की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन कर संविलियन क्रांति का आगाज किया था,प्रदेश पदाधिकारी गिरीश साहू,अभिनय शर्मा,अमितेश तिवारी,अमित नामदेव,अजय कडव व संजय साहू ने कहा है कि दिल्ली से ही संविलियन की आग दिल में लेकर हजारों शिक्षक साथी छत्तीसगढ़ आकर संविलियन के लिए सभी शिक्षक साथियो से मिलकर एकजुट होकर संविलियन आंदोलन को गति दिया,प्रकाशचन्द कांगे,बलविंदर कौर,राजेश शुक्ला,महेंद्र देवांगन,नरेश चौहान ने आगे बताया कि  आज सभी शिक्षक पँचायत संवर्ग शिक्षक बनने की ओर अग्रसर हो गए है ।

रूपेंद्र सिन्हा,ब्रिजनारायन मिश्रा,चन्द्रशेखर रात्रे,सतीश टण्डन,ने जानकारी दी है कि 2017 की तरह अब पुनः नवीन शिक्षक संघ छ. ग.के प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह राजपूत व उमा जाटव के नेतृत्व में पांच सितंबर 2020 शिक्षक दिवस को देश की राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर के स्थान पर शिक्षक साथी अपने-अपने घरों में ही रहकर ट्वीटर व फेसबुक के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री जी व जनघोषणा पत्र के अध्यक्ष/पँचायत मंत्री जी तक प्रथम नियुक्ति तिथि से सेवा गणना कर देय समयमान वेतनमान के आधार पर संविलियन पश्चात सातवां वेतनमान के निर्धारण करने की मांग को पुरजोर तरीके से पहुचायेंगे,हरिकांत,अनुभव तिवारी,रमन शर्मा,छन्नूलाल साहू,वेदप्रकाश साहू,संजीव मानिकपुरी,अमीन बंजारे,नरेश चौहान,रोशन मंसुरे,सतीश टण्डन,संजय डोंगरे,रोशन गुप्ता,संतोष द्विवेदी,देवनाथ पटेल,नंदिनी देशमुख,गीता चन्द्राकर,सपना राय, ज्योति ठाकुर,संगीता बैस,लालमन पटेल,कृष्णा दास,बी.प्रकाश,चन्द्रजीत यादव,लोकेश साहू,गेंदलाल साहू,बलराम बंजारे,मिलन साहू,प्रफ्फुल झा,जगेश्वर चन्द्राकर,संजय शर्मा,रोहित देवांगन,प्रदीप राजपूत,शत्रुघ्न सिन्हा,सहित अन्य पदाधिकारियो ने प्रदेश के समस्त शिक्षक संवर्ग से ट्वीटर व फेसबुक डाउनलोड कर 5 सितम्बर शिक्षक दिवस को नवीन शिक्षक संघ द्वारा किये जाने वाले ट्वीट को री-ट्वीट व फेसबुक में शेयर कर माननीय मुख्यमंत्री जी व पँचायत मंत्री जी तक शिक्षक संवर्ग की महत्वपूर्ण मांग को रखकर नवीन शिक्षक संघ छ. ग.के शिक्षक न्याय आंदोलन में साहयोग करने की अपील किया है।