Wednesday, August 28, 2024

पहले पदोन्नति फिर युक्तियुक्तकरण छ. ग.शिक्षक संघर्ष मोर्चा ने रखी बैठक मे मजबूती से मांग जल्दी निर्णय नही होने पर 9 सितंबर को होगा हड़ताल


 

रायपुर- संचालक लोक शिक्षण संचालनालय के द्वारा रखे गये बैठक मे छ. ग. शिक्षक संघर्ष मोर्चा के संचालक विकास सिंह राजपूत,संजय शर्मा,वीरेंद्र दुबे, मनीष मिश्रा,कर्मचारी अधिकारी सयुंक्त मोर्चा के संयोजक अनिल शुक्ला, फेडरेशन से कमल वर्मा,राजेश चटर्जी,चंद्रशेखर तिवारी सहित अन्य व स्कूल शिक्षा विभाग से सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी,अशोक नारायण बंजारा,आशुतोष चावरे,शिवहरे जी शामिल हुए छ. ग. शिक्षक संघर्ष  मोर्चा के संचालक विकास सिंह राजपूत,संजय शर्मा,वीरेंद्र दुबे, मनीष मिश्रा ने  विभाग द्वारा आयोजित बैठक मे युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया स्थगित कर पहले सहायक शिक्षक,शिक्षक व व्याख्याता का पदोन्नति करने,2008 के सेटअप मे परिवर्तन नही करने,वाणिज्य संकाय,हिंदी,अंग्रेजी,संस्कृत को अलग विषय मानते हुए प्राथमिक ,माध्यमिक ,हाई व हायर सेकेण्डरी स्कूलो मे कक्षा व विषय अनुसार पर्याप्त शिक्षक सभी स्कूलो मे रखने की मांग को मजबूती से रखा कर्मचारी अधिकारी सयुंक्त मोर्चा के संयोजक अनिल शुक्ला व फेडरेशन के तरफ से अध्यक्ष कमल वर्मा  ने भी पहले पदोन्नति फिर युक्तियुक्तकरण कर 2008 सेटअप को परिवर्तन नही करने का सुझाव दिया स्कूल मर्जीकरण का भी विरोध छ. ग.शिक्षक संघर्ष मोर्चा,कर्मचारी अधिकारी सयुंक्त मोर्चा व फेडरेशन ने  एकजुट होकर शिक्षा,शिक्षक व विद्यार्थी हित मे मांग को जोरशोर से उठाया सचिव स्कूल शिक्षा विभाग छ. ग.शासन ने भी शासन का पक्ष रखते हुए एनपीेए 2020 व भारत सरकार के निर्देश पर स्कूलो का युक्तियुक्तकरण करने पर अपने विचार रखे साथ ही प्रधान पाठक पद समाप्त नही करने व पदोन्नति प्रक्रिया जल्दी पूर्ण करने का भरोसा दिलाया शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार करने की भी बात कही जिस पर छ. ग.शिक्षक संघर्ष मोर्चा के संचालक विकास सिंह राजपूत ने अपनी बात रखते कहा की सभी शिक्षक संगठनों का मांग पहले पदोन्नति पूर्ण होने तक युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया को स्थगित किये जाने 2008 की सेटअप मे परिवर्तन नही करने की है उसके बाद भी अगर शासन युक्तियुक्तकरण करना चाहती है तों सबसे पहले 2008 सेटअप के अनुसार शहर व शहर के आसपास ग्रामीण क्षेत्रो के स्कूलो मे पदस्थ अतिशेष शिक्षकों, 2008 सेटअप के विरुद्ध नवीन भर्ती   मे पदस्थ परिवीक्षाधीन अतिशेष शिक्षकों व अतिथि शिक्षकों का जो 2008 सेटअप दर्ज संख्या व विषय के अनुसार अतिशेष हो ऐसे सभी शिक्षकों का शिक्षक विहीन व एकल शिक्षकीय स्कूलो मे पहले युक्तियुक्तकरण किया जाय फिर पदोन्नति प्रक्रिया मे तेजी लाकर नियमित (ई./टी. /एलबी) शिक्षकों  का पदोन्नति पश्चात  अगर अतिशेष बचते है तो युक्तियुक्तकरण किये जाने का सुझाव रखा जिस पर विभागीय अधिकारियों द्वारा पुनः संगठनों के साथ चर्चा करने की बात कही लेकिन कोई ठोस आश्वासन नही दिया इसलिए छ. ग.शिक्षक संघर्ष मोर्चा के संचालक विकास सिंह राजपूत,संजय शर्मा,वीरेंद्र दुबे व मनीष मिश्रा ने स्पष्ट कहा की शासन द्वारा हमारे मांगो व सुझाव पर जल्दी ही कोई निर्णय नही लिया जाता है तो 9 सितंबर को प्रस्तावित हड़ताल कर युक्तियुक्तकरण का पुरजोर विरोध किया जायेगा आज के बैठक मे छ. ग. शिक्षक संघर्ष मोर्चा,कर्मचारी अधिकारी सयुंक्त मोर्चा व फेडरेशन सभी ने एकजुट होकर शिक्षा,शिक्षक व विद्यार्थी हित मे युक्तियुक्तकरण का विरोध किया धर्मेश शर्मा, सुधीर प्रधान,मनोज सनाड्य,  चंद्रशेखर तिवारी, चंद्रशेखर रात्रे,अशोक देवांगन ने बैठक के बेनतीजा होने पर सभी शिक्षक संवर्ग से अपील करते हुए 9 सितंबर के आंदोलन को सफल बनाने हेतु एकजुट होकर कार्य करने की बात कही

Sunday, August 11, 2024

पहले शिक्षकों की पदोन्नति फिर जारी युक्तियुक्तकरण दिशा निर्देश पर शिक्षक संगठनों से चर्चा के बाद युक्तियुक्तकरण नीति मे संशोधन कर युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया पूर्ण किया जाय



रायपुर- नवीन शिक्षक संघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह राजपूत ने बयान जारी कर कहा है की स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी युक्तियुक्तकरण  दिशा निर्देश शिक्षा व शिक्षक दोनो के लिए हितकारी नही है विभाग द्वारा जारी युक्तियुक्तकरण दिशा निर्देश से स्कूल शिक्षा व्यवस्था चौपट होने की आशंका है इसलिए स्कूल शिक्षा विभाग को सबसे पहले शिक्षक संवर्ग का पदोन्नति प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद जारी युक्तियुक्तकरण दिशा निर्देश के उपर समस्त शिक्षक संगठनों से चर्चा पश्चात जारी युक्तियुक्तकरण दिशा निर्देश मे संशोधन करने के बाद युक्तियुक्तकरण दिशा निर्देश जारी करना चाहिए जिससे शिक्षा व शिक्षक संवर्ग के लिए हितकारी हो और पढ़ाई व्यवस्था भी प्रदेश के स्कूलो मे सुव्यवस्थित ट्राइक से संचालित हो सके प्रदेश पदाधिकारी उमा जाटव,गंगा शरण पासी, ज्योति सक्सेना,नंदनी देशमुख,सुमनलता यादव,बलविंदर कौर,गीता चंद्राकर,गिरीश साहू,दुष्यन्त कुम्भकार,अमितेश तिवारी,रूपेंद्र सिन्हा,अजय कड़व,संजय साहू,प्रकाश चंद कांगे,राजेश शुक्ला,चंद्रशेखर रात्रे,सतिस टंडन,मनोज चंद्रा, अमित नामदेव,बृजनारायण मिश्रा ने कहा है की सभी शिक्षक संगठनों को एकजुट होकर विभाग द्वारा जारी त्रुटिपूर्ण युक्तियुक्तकरण का विरोध करना चाहिए और जरूरत पड़ने पर सभी संगठन एकजुट होकर आंदोलन भी करना चाहिए प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह राजपूत ने जानकारी दिया है की 8 अगस्त को संचालक लोक शिक्षण संचालनालय से मुलाक़ात कर नवीन शिक्षक संघ छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधि मंडल ने शिक्षकों के पदोन्नति प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया पूर्ण करने के संबंध मे चर्चा कर मांग पत्र सौपा है आगे अगर विभाग त्रुटि पूर्ण युक्तियुक्तकरण आदेश मे संशोधन नही करती है तो सभी शिक्षक संगठन एकजुट होकर विरोध दर्ज करायेगे और जरूरत पड़ी तो आंदोलन भी शिक्षक व शिक्षा हित मे किया जायेगा।

Thursday, August 8, 2024

केसलेस इलाज,पूर्व सेवा अवधि की गणना खुली स्थानांतरण प्रक्रिया सहित अन्य मांगो को लेकर संचालक लोकशिक्षण संचालनालय से मिले शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल



रायपुर-नवीन शिक्षक संघ के प्रदेश प्रवक्ता ज्योति सक्सेना ने जानकारी दिया है की डीपीआई मे एक दिन बैठक के बाद लोक शिक्षण संचालनालय इंद्रवती भवन नवा रायपुर अटल नगर मे नवीन शिक्षक संघ छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधिमंडल प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह राजपूत के नेतृत्व मे संचालक लोकशिक्षण संचालनालय से मुलाक़ात कर चर्चा कर नवीन शिक्षक संघ छत्तीसगढ़ ने पूर्व सेवा अवधि की गणना कर प्रथम नियुक्ति तिथि से पेंशन पदोन्नति से वंचित शिक्षक संवर्ग को संविलियन के बाद पांच वर्ष पूर्ण करने के बाद क्रमोन्नति /समयमान वेतनमान प्रदान कर वेतन विसंगति को दूर करने,सहायक शिक्षक,शिक्षक व व्याख्याता एलबी के जल्दी पदोन्नति प्रदान करने,पदोन्नति प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद युक्तियुक्तकरण करने युक्तियुक्तकरण मे विषय शिक्षक के स्थान पर विकल्प लेकर अन्य विषय शिक्षक को अतिशेष मानते हुए युक्तियुक्तकरण करने,शिक्षक संवर्ग के लिए जल्दी स्थानांतरण प्रक्रिया शुरु करने, आकस्मिक अवकाश को पूर्व की भांति ऑफलाइन करने,शिक्षक संवर्ग को गैर शैक्षणिक कार्यो से मुक्त रखने,पदोन्नति हेतु जारी वरिष्ठता सूची मे हुई त्रुटि को सुधार कर पुनः प्रकाशित करने की मांग को प्रमुखता से रखा जिस पर संचालक लोकशिक्षण संचालनालय छ. ग.शासन ने केसलेस इलाज के लिए विभाग के माध्यम से पहल करने का आश्वाशन दिया आकस्मिक अवकाश को ऑनलाइन करने पर शासन का पक्ष रखा लेकिन नवीन शिक्षक संघ ने मजबूती से पूर्व की भांति ऑफलाइन आवेदन स्वीकार करने का तर्क रखा,पदोन्नति प्रक्रिया त्रुटि रहित वरिष्ठता सूची जारी होने के बाद जल्दी प्रारम्भ करने की बात कही युक्तियुक्तकरण पर नवीन शिक्षक संघ के सुझाव पर विचार करने का आश्वासन दिया स्थानांतरण नीति,पूर्व सेवा अवधि की गणना पर कोई आश्वासन नही दिया इस पर सरकार ही निर्णय कर सकते है तत्पश्चात नवीन शिक्षक संघ छ. ग.का प्रतिनिधिमंडल संचालक स्वास्थ विभाग से मिलने कार्यालय पहुंचे जहां पर संचालक महोदय की अनुपस्थिति मे निज सचिव से मुलाक़ात कर प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों एवं आश्रित परिजनों का मान्यता प्राप्त शासकीय व आशासकीय अस्पताल मे केसलेस इलाज करने हेतु मांग पत्र सौपा प्रदेश  पदाधिकारी गिरीश साहू,उमा जाटव, बलविंदर कौर,गंगा शरण पासी,अमितेश तिवारी ,दुष्यन्त कुम्भकार,रूपेंद्र सिन्हा,अजय कड़व,प्रकाश चंद कांगे,सतिस टंडन,ब्रिज नारायण मिश्रा,मनोज चंद्रा,राजेश शुक्ला,नरेश गुप्ता ने कहा है की नवीन शिक्षक संघ छ. ग.के मांग पत्र मे दिये गये बिन्दुओ पर शासन द्वारा विचार नही किया जाता है तो पुनः जल्दी मंत्रालय स्तर के संबधित विभागीय अधिकारियों को स्मरण पत्र सौपा जायेगा उसके बाद भी शासन स्तर पर पहल नही होने पर नवीन शिक्षक संघ छ. ग. द्वारा परिणाम मूलक संघर्ष का आगाज किया जायेगा रमन शर्मा,वेदप्रकाश साहू,छन्नूलाल साहू,वेदराम साहू,अमीन बंजारे,चंद्रशेखर रात्रे,देवकांत सिन्हा,मुकेश यादव,संजीव मानिकपुरी,हरिकांत अग्निहोत्री,सैय्यद रफीक कुरैशी,देवनाथ पटेल,नरेश चौहान,संतोष द्विवेदी ने कहा है की नवीन शिक्षक संघ छ. ग.लगातार शिक्षक संवर्ग के हित मे शासन प्रशासन का ध्यानकर्षण करते आ रहे है संतोष जनक निर्णय नही होने पर प्रदेश के शिक्षक मजबूरी मे आंदोलन करने बाध्य होंगे शासन प्रशासन को जल्दी ही नवीन शिक्षक संघ के मांग व सुझाव पर निर्णय लेना चाहिए जिससे प्रदेश के शिक्षक संवर्ग आंदोलन करने बाध्य न हो अधिकारियों से मुलाक़ात के दौरान प्रतिनिधिमंडल मे प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह राजपूत,प्रदेश सचिव गिरीश साहू,अनिल मार्कण्डेय, अशोक देवांगन,लेखराज देवांगन शामिल थे

Monday, July 29, 2024

निरीक्षण के समय अधिकारियों द्वारा दुर्व्यवहार नही करने पदोन्नति हेतु विषयवार वरिष्ठता सूची जारी करने एनजीओ का दखल करने शिक्षकों को गैर शैक्षणिक कार्य से मुक्त करने की मांग जिससे स्कूलों मे पाठ्यक्रम अनुसार पढ़ाई व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित हो



दुर्ग-  प्रदेश पदाधिकारी गिरीश साहू ,दुष्यन्त कुम्भकार व जिलाध्यक्ष संजीव मानिकपुर के नेतृत्व मे प्रतिनिधि मंडल सयुंक्त संचालक शिक्षा संभाग दुर्ग व जिलाशिक्षाधिकारी दुर्ग से मुलाक़ात कर स्कूलों मे एनजीओ की बढ़ती दखल को समाप्त करने की मांग को एक बार फिर रखते हुए तर्क दिया की एनजीओ के दखल के कारण शिक्षकों को पढ़ाई से ज्यादा ऑनलाइन कार्य, ऑफलाइन कार्य व प्रशिक्षण मे समय देना पड़ता है जिससे स्कूलों मे शिक्षकों को विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम अनुसार पढ़ाने मे परेशानी का सामना करना पड़ता है वही शिक्षकों को विभिन्न प्रकार के गैर शैक्षणिक कार्यो मे व्यस्त करने से भी विद्यार्थियों के पढ़ाई व्यवस्था मे बाधा पहुंचती है इसलिए शिक्षकों को गैर शैक्षणिक कार्यो से मुक्त रखा जाय शिक्षक संवर्ग की जल्दी ही वरिष्ठता सूची जारी कर पदोन्नति प्रक्रिया पूर्ण किया जाय काउंसलिंग पश्चात रिक्त प्रधान पाठक पदो की पूर्ति प्रतीक्षा सूची से जल्दी करने आनलाइन कार्य लिपिको के माध्यम से विकासखंड या संकुल स्तर पर किया जाय संशोधन से पीड़ित शिक्षकों को लंबित चार माह का वेतन जल्दी भुगतान किया जाय निरीक्षण के समय अधिकारियों द्वारा शिक्षक संवर्ग से दुर्व्यवहार न करने सहित अन्य मांगो को प्रमुखता से रखा गया जिस पर पदोन्नति हेतु शिक्षक संवर्ग की वरिष्ठता सूची जल्दी प्रकाशित करने,लंबित चार माह का वेतन लोक शिक्षण संचालनालय से आदेश जारी होते ही भुगतान करने सहित अन्य मुद्दों पर नियमानुसार कार्यवाही करने की बात अधिकारियों द्वारा कही गई     प्रतिनिधिमंडल मे   गिरीश साहु,दुष्यंत कुंभकार,संजीव मानिकपुरी,संजय शर्मा, रूपा साहु,,मनोज जोशी,संजय मानिकपुरी,रोहित साहु,लक्ष्मी नायडू,राकेश धनकर,विनोद ठाकुर,भूपेंद्र दिल्लीवार,लक्ष्मीकांत नागवंशी, आदि शामिल थे

Thursday, July 25, 2024

शिक्षकों से अभद्र व्यवहार करने वाले अधिकारियों पर कार्यवाही किया जाय जिससे भविष्य मे कोई भी अधिकारी शिक्षकों को अपमानित न कर सके



दुर्ग- नवीन शिक्षक संघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह राजपूत ने  बयान जारी कर दुर्ग व धमधा ब्लॉक के संकुल समन्वयकों को कुछ विभागीय अधिकारियों द्वारा अपमानित करने की शिकायत प्राप्त हुआ है जो अपने शब्दों के तीर से शिक्षक संवर्ग जिसमे संकुल समन्वयक व प्राचार्य भी शामिल है से   दुर्व्यवहार किया गया है जिसकी नवीन शिक्षक संघ कठोर शब्दों मे निंदा व्यक्त किया है व संकूल समन्वयको के साथ दुर्व्यवहार करने वाले अधिकारियों पर तत्काल कार्यवाही कर पद से हटाने की मांग किया है जिससे भविष्य मे शिक्षक संवर्ग को कोई अधिकारी अपमानित करने की हिम्मत न कर सके प्रदेश पदाधिकारी गिरीश साहू,अमितेश तिवारी व दुष्यन्त कुम्भकार ने कहा है की शिक्षा विभाग के स्कूलों मे निरीक्षण के नाम से अन्य विभाग के अधिकारियों को दायित्व सौपा जाता है जो बिना कुछ समझे शिक्षक संवर्ग के साथ दुर्व्यवाहर करना आम बात हो गया है जिससे शिक्षक संवर्ग मे निराशा व्याप्त होते जा रहे है इसलिए शिक्षकों के साथ उच्च अधिकारी सभ्यता के साथ पेश आये व अन्य विभागीय अधिकारी व कर्मचारियों को स्कूलों मे निरीक्षण के नाम से न भेजे वही जिलाध्यक्ष दुर्ग संजीव मानिकपुरी,ब्लॉक अध्यक्ष धमधा संजय शर्मा,दुर्ग दिलीप देशमुख व पाटन जगेश्वर चंद्राकर ने कहा है की विभिन्न एनजीओ द्वारा स्कूलों मे कई प्रकार के कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है जिसमे ऑनलाइन व ऑफलाइन कार्य को समय मे करने एनजीओ के कर्मचारियों व विभागीय अधिकारियों द्वारा दबाब बनाया जाता है जिससे शिक्षक संवर्ग को कई प्रकार के परेशानियों का सामना करना पड़ता है ऑनलाइन कार्य तकनीकी दिक्क़त के करण समय पर पुरा नही होता है जिसके कारण शिक्षकों को नोटिस जारी किया जाता  अभी वर्तमान मे स्कूलो मे नव भारत साक्षरता मिशन के अंतर्गत उल्लास ऐप मे ऑनलाइन एंट्री करने मे भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है विभाग द्वारा लगातार ऑनलाइन करने हेतु विभिन्न कार्य एक बाद एक लगातार दिया जाता अधिकांश कार्य ऑनलाइन विभाग द्वारा मंगाया जाता है लेकिन डाटा भत्ता व मोबाईल भत्ता देने के बारे मे आज तक विभाग द्वारा विचार नही किया गया है शिक्षकों को गैर शिक्षकीय कार्य मे व्यस्त रखने के कारण स्कूलो मे पढ़ाई व्यवस्था चौपट हो जाते है जिससे सीधा नुकसान विद्यार्थियों का होता है साथ शिक्षा मे गुणवत्ता की कमी या कमजोर परिणाम पर सीधा सीधा शिक्षक संवर्ग को दोषी ठहरा दिया जाता है नवीन शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने स्पष्ट कहा है की शिक्षकों को गैर शैक्षणिक कार्यो से मुक्त रखे व विभाग द्वारा दबाव पूर्वक कार्य न कराये जिससे शिक्षा मे गुणवत्ता बढ़ेगा व परिणाम भी बेहतर मिलेगा नवीन शिक्षक संघ के पढ़ाशिकारियों ने दुर्ग संकुल समन्वयको के द्वारा उठाये गये कदम का समर्थन करता है और आगे जो भी शिक्षा व शिक्षक हित मे संघर्ष की रणनीति बनाएंगे उसमे नवीन शिक्षक संघ कदम से कदम मिलाकर चलने की बात कही है साथ ही विभागीय अधिकारियों से भी अपिल किया है की संकुल समन्वयक व शिक्षकों के साथ दुर्व्यवहार न किया जाय ।

Friday, July 19, 2024

एनजीओ का दखल हो समाप्त जिससे स्कूलों मे पाठ्यक्रम अनुसार पढ़ाई व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित हो



दुर्ग- नवीन शिक्षक संघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह राजपूत के मार्गदर्शन मे प्रदेश सचिव गिरीश साहू के नेतृत्व मे प्रतिनिधि मंडल जिलाशिक्षाधिकारी दुर्ग से मुलाक़ात कर स्कूलों मे एनजीओ जे बढ़ती दखल को समाप्त करने की मांग को प्रमुखता से रखते हुए तर्क दिया की एनजीओ के दखल के कारण शिक्षकों को पढ़ाई से ज्यादा ऑनलाइन कार्य, ऑफलाइन कार्य व प्रशिक्षण मे समय देना पड़ता है जिससे स्कूलों मे शिक्षकों को विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम अनुसार पढ़ाने मे परेशानी का सामना करना पड़ता है वही शिक्षकों को विभिन्न प्रकार के गैर शैक्षणिक कार्यो मे व्यस्त करने से भी विद्यार्थियों के पढ़ाई व्यवस्था मे बाधा पहुंचती है इसलिए शिक्षकों को गैर शैक्षणिक कार्यो से मुक्त रखे जाने की मांग भी प्रमुखता रखा साथ ही प्रधान पाठक पदोन्नति की काउंसलिंग जल्दी कर 100% दिव्यांग शिक्षकों को सड़क किनारे आसपास के स्कूलो मे पदस्थ करने की मांग किया है प्रतिनिधिमंडल मे प्रदेश सचिव गिरीश साहू,जिलाध्यक्ष संजीव मानिकपुरी,ब्लॉक अध्यक्ष धमधा,दुर्ग दिलीप देशमुख,मनीष साहू,दीपक साहू,संजय मानिकपुरी,राकेश धनकर,गजेंद्र यादव,विजय शंकर डहरिया,संजय चंद्राकर, छ्गन गेड्रे आदि शामिल थे

Tuesday, July 16, 2024

एक ही पद पर 5 वर्ष पूर्ण कर चुके शिक्षक एलबी संवर्ग को कर्मोन्नति वेतनमान, केसलेस इलाज सहित 6 मांगो को लेकर सौपा ज्ञापन



रायपुर- नवीन शिक्षक संघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह राजपूत के नेतृत्व मे संचालक लोकशिक्षण संचालनालय इंद्रावती भवन रायपुर के नाम 6 सूत्रीय मांग को लेकर ज्ञापन सौपा गया जिसमे प्रमुख मांग पूर्व सेवा अवधि की गणना कर प्रथम नियुक्ति तिथि से पेंशन व पदोन्नति से वंचित जो एक ही पद पर पांच वर्ष पूर्ण कर चुके समस्त शिक्षक एलबी संवर्ग को कर्मोन्नति /समयमान वेतनमान,शिक्षक एलबी संवर्ग को शासन द्वारा मान्यता प्राप्त शासकीय/ आशासकीय चिकित्सालयों मे केसलेस इलाज,शिक्षक संवर्ग के पदोन्नति प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद ही युक्तियुक्तकरण करने,शिक्षक संवर्ग के लिए 15 अगस्त तक खुली स्थानतरण नीति लागु करने, आकस्मिक अवकाश के लिए पोर्टल मे ऑनलाइन आवेदन के स्थान पर पूर्व की भांति ऑफलाइन आवेदन स्वीकार करने व शिक्षक संवर्ग को गैर शैक्षणिक कार्यो से मुक्त रखने की मांग को प्रमुखता से रखा है उपरोक्त मांगो पर  जल्दी ही निर्णय होने की स्थिति मे नवीन शिक्षक संघ छत्तीसगढ़ द्वारा सुनियोजित रणनीति बनाकर शिक्षक हित मे परिणाम मूलक संघर्ष करने का निर्णय लिया है प्रतिनिधिमंडल मे प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह राजपूत,प्रदेश सचिव गिरीश साहू,अनिल मार्कण्डेय व अशोक देवांगन शामिल हुए।