Monday, September 8, 2025

44 प्रधान पाठक व प्राचार्य के रोके गए वेतन को देने एवं शिक्षक को गैर शैक्षणिक कार्यों से मुक्त रखने सहित विभिन्न मांगो को लेकर जिला शिक्षाधिकारी दुर्ग से किया संघ प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकत



दुर्ग - मिशन लाइफ पोर्टल पर नोटिफिकेशन अपलोड नही करने वाले दुर्ग,धमधा, पाटन के 44 स्कूलो के प्रधान पाठक व प्रचार्यो का माह अगस्त का वेतन जिला शिक्षाधिकारी दुर्ग द्वारा रोक दिया गया है वही शिक्षकों को अनेक प्रकार के गैर शैक्षणिक कार्यों को करने विभागीय अधिकारियो द्वारा लगातार दबाव डाला जा रहा है जिसके कारण शिक्षकों को मानसिक रूप से परेशान होना पड़ रहा है वही अन्य शासकीय कर्मचारियो को प्रति शनिवार अवकाश शासन द्वारा दिया जाता है वही पर शिक्षक संवर्ग को शनिवार को सुबह स्कूल संचालन को भी विभागीय अधिकारियो द्वारा बंद कर अन्य सामान्य दिनों की तरह 10 से 4 बजे तक स्कूल संचालन का दबाव डालकर शिक्षकों का मानसिक व शारीरिक शोषण किया जा रहा है  जिसके कारण शिक्षकों के मन मे शासन के इस निर्णय से अत्यधिक आक्रोश है युक्तिक्तकरण, पुरे दिन शनिवार शाला संचालन, कोर्ट का हवाला देकर पदोन्नति प्रक्रिया बाधित करने, शिक्षक संवर्ग के लिए ही VSK हाजरी ऐप डाऊनलोड करने दबाव सहित कई प्रकार के शिक्षकों के हित के विरुद्ध लगातार शासन द्वारा आदेश जारी किया जा रहा है वही कोर्ट के आदेश के बाद भी श्रीमती सोना साहू जी की तरह सभी पात्र शिक्षकों को कर्मोंनती वेतनमान नही दिया जा रहा है अन्य शासकीय कर्मचारियों की तरह 30दिनों के अर्जित अवकाश से शिक्षकों को वंचित रखा गया है जिससे प्रतीत होता है की शासन शिक्षकों के शोषण लगातार कर रहे है अभी तक युक्तियुक्तकरण मे सैंकड़ो गड़बड़ी विभिन्न ब्लाक व जिलों से सामने आया है लेकिन शिक्षकों के द्वारा प्रस्तुत साक्ष्य को एक सिरे से अमान्य किये जा रहे है जबकि इसके ठीक उलट शासन को गड़बड़ी करने वाले अधिकारियो पर कार्यवाही किया जाना चाहिए नवीन शिक्षक संघ द्वारा लगातार प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह राजपूत के नेतृत्व मे विरोध किया जा रहा है उसी परिपेक्ष्य मे प्रदेश सचिव गिरीश साहू कोषाध्यक्ष अमितेश तिवारी जिला अध्यक्ष संजय मानिकपुरी ब्लॉक अध्यक्ष दीपक साहू के नेतृत्व मे जिला शिक्षाधिकारी दुर्ग से मुलाक़ात कर ज्ञापन सौपकर मिशन लाइफ पोर्टल मे वर्तमान मे नोटिफिकेशन अपलोड कर चुके समस्त प्रधान पाठक व प्रचार्यो का अगस्त माह का रुके हुए वेतन को भुगतान करने, शनिवार सुबह शाला संचालन करने के लिए निर्देश जारी करने, शिक्षकों को गैर शैक्षणिक कार्यों से मुक्त रखने, अवकाश के समय किये गए कार्यों को सेवा पुस्तिका मे अर्जित अवकाश को संधारित करने, दुर्ग ब्लॉक के शिक्षकों का GPF कटौती एनपीएस की तरह किया जा रहा है जिसमे सुधार सहित विभिन्न मांगो को लेकर ज्ञापन सौंपा गया है ज्ञापन सौपते समय प्रतिनिधि मंडल मे नंदिनी देशमुख, रूपा साहू, नागवंशी सर, राकेश धनकर, मणिकांत मरकाम, अशोक साव, ललन प्रसाद, शशिलता साहू आदि उपस्थित थे

Friday, September 5, 2025

सुबह स्कूल संचालन व शिक्षक संवर्ग को 30दिनों की अर्जित अवकाश की मांग संचालक ने भेजा शासन को 7.30 से 11.30 तक शनिवार स्कूल संचालन का प्रस्ताव जल्दी ही होगा निर्णय



 

रायपुर - स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा शनिवार को 10 से 4 बजे तक स्कूल संचालन करने हेतु समस्त जिला शिक्षाधिकारी को निर्देशित किया है जिसके बाद अधिकांश जिलों मे सुबह स्कूल संचालन के स्थान पर 10 बजे से  4 बजे तक किया जा रहा है अधिकारियो द्वारा दबाव भी डाला जा रहा है नवीन शिक्षक संघ छ. ग.द्वारा लगातार सोशल मिडिया व अखबारों के माध्यम से विरोध दर्ज कराकर इस अव्यवहारिक निर्णय का विरोध किया जा रहा है साथ नवीन शिक्षक संघ छ. ग. के प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह राजपूत ने संचालक लोक शिक्षण संचालनालय को शनिवार सुबह स्कूल संचालन एवं शिक्षक संवर्ग को 30 दिनों के अर्जित अवकाश के लिए निवेदन पत्र प्रेषित कर विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को ध्यान मे रखते हुए शनिवार को 10 से 4 बजे के स्थान पर सुबह 7.30 से 11.30 तक सुबह स्कूल संचालन व शिक्षक संवर्ग के हित मे शिक्षक संवर्ग को 30 दिनों की अर्जित अवकाश प्रदान करने की मांग को प्रमुखता से रखा प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह राजपूत ने बताया है की सोशल मिडिया के माध्यम से जानकारी मिला है की संचालक लोक शिक्षण संचालनालय ने शासन को सुबह स्कूल संचालन के लिए प्रस्ताव प्रेषित किया है नवीन शिक्षक संघ छ. ग. ने विश्वास व्यक्त किया है सुबह स्कूल संचालन के लिए लोक शिक्षण संचालनालय के प्रस्ताव पर शासन जल्दी ही निर्णय लेंगे सुबह स्कूल संचालन व शिक्षक संवर्ग को 30 दिनों के अर्जित अवकाश की मांग को लेकर जल्दी ही माननीय शिक्षा मंत्री जी से नवीन शिक्षक संघ छ. ग. के प्रतिनिधि मंडल मुलाक़ात करेंगे

Wednesday, September 3, 2025

शनिवार 10 से 4 शाला संचालन आदेश रद्द कर शिक्षक संवर्ग के लिए अन्य शासकीय कर्मचारियों की तरह 30 दिनों की अर्जित अवकाश का निर्णय लिया जाय



रायपुर - लोकशिक्षण संचालनालय इंद्रावती भवन मंत्रालत रायपुर द्वारा जारी दिशा निर्देश के अंतर्गत प्रदेश के विभिन्न जिला शिक्षाधिकारियो द्वारा शनिवार शाला संचालन सुबह पाली के स्थान पर 10 से 4 बजे तक करने का अव्यवहारिक आदेश जारी किया जा रहा है जिस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए नवीन शिक्षक संघ छ. ग. के प्रदेश पदाधिकारी गिरीश साहू, दुष्यन्त कुम्भकार, रूपेंद्र सिन्हा, अजय कड़व, राजेश शुक्ला, शंकर लाल भार्गव,प्रकाशचंद कांगे, अमितेश तिवारी, चंद्र शेखर रात्रे, मनोज चंद्रा, ब्रिज नारायण मिश्रा, नरेश गुप्ता सहित नवीन शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने शनिवार को 10 से 4 शाला संचालन किये जाने का पुरजोर विरोध करते हुए कहा है की स्कूल शिक्षा विभाग को तुरंत शनिवार शाला संचालन 10 से 4 किये जाने वाले दिशा निर्देश को रद्द करना चाहिए और पूर्व की भांति 7.30 से 11.30 तक शाला संचालन के लिए समस्त जिला शिक्षधिकारियो को निर्देशित करना चाहिए जिससे स्कूली विद्यार्थियों को प्रातः काल योग, शारीरिक व्यायाम व विभिन्न खेलकूद कराया जा सके जो विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिया लाभदायक हो आगे चर्चा करते हुए जिलाध्यक्ष संजीव मानिकपुरी, वेदप्रकाश साहू, छंन्नू लाल साहू, रमन शर्मा, वेदराम साहू,चंद्रिका पाण्डेय, अमित मैसी,सतीस टंडन, देवकांत सिन्हा, नरेश चौहान, हरिकांत अग्निहोत्री ने कहा की प्रत्येक शासकीय कर्मचारियों को 30दिनों की अर्जित अवकाश के साथ साथ प्रति शनिवार शासन द्वारा अवकाश दिया जाता है जिनकी संख्या लगभग 52 है वही शिक्षक संवर्ग को ग्रीष्म कालीन अवकाश प्रदान किया जाता जो रविवार को जोड़कर 45 होता है जिसमे भी अधिकांश दिन शिक्षकों को विभागीय प्रशिक्षण सहित अन्य कार्यों मे संलग्न कर दिया जाता है जिससे ग्रीष्म कालीन अवकाश भी लगभग नही के बराबर होता है इस पर भी शासन को गंभीरता से विचार कर शिक्षक संवर्ग को भी अन्य शासकीय कर्मचारियों की तरह 30 दिनों के अर्जित अवकाश प्रदान करने हेतु निर्देश जारी किया जाना चाहिए शनिवार सुबह स्कूल संचालन व 30 दिनों के अर्जित अवकाश की मांग को लेकर नवीन शिक्षक संघ छ. ग. के प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह राजपूत के नेतृत्व मे सितंबर माह के 20 तारीख के पहले मांग पत्र विभागीय मंत्री व अधिकारियो को सौंपा जायेगा।

Saturday, August 30, 2025

शनिवार को सुबह स्कूल संचालन को बंद करना शिक्षकों के मानसिक शोषण शासन को सुबह स्कूल संचालन का आदेश जारी करना चाहिए


रायपुर -नवीन शिक्षक संघ छ. ग.प्रदेश प्रवक्ता डा गंगा शरण पासी  व ज्योति सक्सेना ने कहा है की शनिवार को सुबह स्कूल संचालन को बंद कर प्रदेश के शिक्षकों का मानसिक शोषण करने के समान एक तरफ प्रदेश के अन्य शासकीय कर्मचारियों को शनिवार का अवकाश दिया जाता है वही शिक्षकों को शनिवार के स्थान पर ग्रीष्मकालीन अवकाश दिया जाता है जो कागजो मे सिमट कर रह गया है अधिकांश समय प्रशिक्षण व अन्य कार्यों मे शिक्षकों को लगा दिया जाता है साथ ही अन्य शासकीय कर्मचारियों की तरह 30 दिनों की अर्जित भी नही दिया जाता है जिससे प्रतीत होता है की शासन द्वारा शिक्षकों का मात्र शोषण किया जा रहा है इस शोषण का नवीन शिक्षक संघ छ. ग द्वारा प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह राजपूत के नेतृत्व मे पुरजोर विरोध किया जायेगा शनिवार को सुबह पाली मे स्कूल संचालन के आदेश जारी करना ही होगा उमा जाटव व बलविंदर कौर ने कहा है की शनिवार को पूरे समय स्कूल में रहने से बच्चों के अन्य गतिविधियों पर असर पड़ रहा है शनिवार के दिन हिंदी प्रायोजना में श्रवण कौशल और वाचन कौशल के लिए गति कविता भाषण, वाद-विवाद आयोजित की जाती है तथा हायर सेकंडरी स्कूल के बच्चों को नैतिक शिक्षा स्वास्थ्य सम्बंधी गतिविधियों को सीखाया जाता है वही सृजनात्मक लेखन साहित्य के विकास के लिए लेखन प्रतियोगिता भी किया जाता है,जो अब नहीं हो पायेंगे वही शनिवार को व्यायाम भी बच्चों का होता है।ये सभी बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए जरूरी है वही शिक्षकों को भी मानसिक थकान महसूस हो रहा है अतः शनिवार को सुबह स्कूल संचालित किया जाए इस संबंध मे जल्दी ही नवीन शिक्षक संघ छ. ग. का प्रतिनिधिमंडल माननीय मुख्यमंत्री जी व शिक्षा मंत्री जी को ज्ञापन सौपेंगे।

Friday, August 29, 2025

शनिवार को सुबह स्कूल नही होने से बच्चो के सर्वांगीण विकास पर लग सकता है ग्रहण साथ ही शिक्षकों को पारिवारिक जिम्मेदारी से दूर रखने का प्रयास सरकार को पुनः विचार कर शनिवार को पूर्ववत सुबह लगाने का निर्णय लेना चाहिए -विकास

 रायपुर - लोकशिक्षण संचालनालय द्वारा जारी निर्देश के अंतर्गत प्रदेश के स्कूलो के संचालन का समय बदल दिया गया है पहले 7.30 से 11.30 तक सुबह स्कूल का संचालन किया जाता था अब वर्तमान दिशा निर्देश के अंतर्गत सोमवार से शनिवार तक 10 से 4 बजे तक स्कूल संचालित किया जाना है जिस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए नवीन शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह राजपूत ने कहा है की लोकशिक्षण संचालनालय रायपुर द्वारा जारी दिशा निर्देश सोमवार से शनिवार तक 10 से 4 स्कूल संचालन अव्यवहारिक है जारी दिशा निर्देश से सप्ताह मे एक दिन सुबह स्कूल संचालन करने से योगा, शारीरिक व्यायाम, खेलकूद बंद होने से बच्चो के सर्वांगीण विकास मे बाधक है वही शिक्षकों को भी इस अव्यवहारिक आदेश से अपने पारिवारिक जिम्मेदारी निभाने से दूर रखने का प्रयास है कुछ दिनों पूर्व विभाग द्वारा शहरों मे जमे अतिशेष शिक्षकों को युक्तियुक्तकरण कर ग्रामीण क्षेत्रो के स्कूलो मे पदस्थ करने के बजाय ग्रामीण क्षेत्रो के स्कूलो के शिक्षक के एक पद समाप्त कर हजारों शिक्षकों को अपने गृह ब्लॉक गृह जिला से सैंकड़ो किलोमीटर दूर के स्कूलो मे युक्तियुक्तकरण कर पदस्थ कर दिया गया है युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया मे व्यापक मात्रा मे गड़बड़ी का समाधान हुआ नही है सुनवाई जारी है शिक्षकों को सैंकड़ो किलोमीटर दूर स्कूलो मे पदस्थ शिक्षक अब वर्तमान मे जारी दिशा निर्देश के कारण अपने पारिवारिक जिम्मेदारी निभाने से भी वंचित रहेंगे आगे प्रदर्शन अध्यक्ष विकास सिंह राजपूत ने कहा की एक तरफ प्रदेश के समस्त कर्मचारियों को शनिवार अवकाश 30 दिनों का अर्जित अवकाश प्रदान किया जाता है वही दूसरी तरफ शिक्षकों को मात्र 10 दिनों का अर्जित अवकाश प्रदान किया जाता है साथ ही ग्रीष्मकालीन अवकाश भी कागजो मे सिमट कर रह गया है कुल मिलाकर शिक्षक अपने आप को शोषित व पीड़ित महसूस कर रहे है जो शिक्षा व्यवस्था के लिए उचित नही है इस संबंध मे माननीय मुख्यमंत्री जी व शिक्षामंत्री जी को स्वयं संज्ञान लेकर शिक्षा व शिक्षक हित मे उचित निर्णय लेना चाहिए जल्दी ही नवीन शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल माननीय मुख्यमंत्री जी व शिक्षामंत्री जी से मुलाक़ात कर शिक्षा व शिक्षकों के हित मे निर्णय लेने हेतु मांग पत्र सौंपा जायेगा।

Wednesday, August 6, 2025

नवीन शिक्षक भर्ती के पहले राजपत्र मे संशोधन कर विषय आधारित शिक्षक संवर्ग की पदोन्नति प्रक्रिया पूर्ण करने रखा नवीन शिक्षक संघ छ. ग. ने मांग



रायपुर - माननीय मुख्यमंत्री जी के घोषणा के बाद शिक्षकों की कमी को दूर करने के लिए स्कूल शिक्षा विभाग छ. ग. शासन द्वारा 5000 नवीन शिक्षकों की भर्ती के लिए पहल प्रारम्भ कर दिया गया है जिस नवीन शिक्षक संघ छ. ग. के प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह राजपूत ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए स्कूलो मे शिक्षकों की कमी को देखते हुए नवीन शिक्षक भर्ती करने का सरकार के निर्णय का स्वागत करते हुए छ. ग. सरकार से मांग किया है की नवीन शिक्षक भर्ती करने से पहले स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी 2023  राजपत्र को संशोधित कर विषय आधारित भर्ती पदोन्नति नियम हेतु जल्दी ही स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा राजपत्र प्रकाशित कर पहले शिक्षक संवर्ग को पदोन्नति दिया जाय जिससे सहायक शिक्षक से प्रधान पाठक प्राथमिक /शिक्षक, शिक्षक से प्रधान पाठक माध्यमिक /व्याख्याता, व्याख्याता से प्राचार्य बनने का अवसर हजारों शिक्षक संवर्ग को मिल सके शिक्षक संवर्ग को पहले पदोन्नति देने से सहायक शिक्षक, शिक्षक व व्याख्याता के रिक्त पदों की वास्तविक आंकड़ा शासन को नवीन भर्ती के लिए मिल सकता है इस संबंध मे जल्दी ही नवीन शिक्षक संघ छ. ग. द्वारा संबंधित अधिकारियो व जनप्रतिनिधियों से मुलाक़ात कर ज्ञापन सौपा जायेगा।

Thursday, July 3, 2025

माननीय न्यायालय के शरण मे जाने वाले सैंकड़ो शिक्षकों विभाग ने भुगतान नही किया जून माह का वेतन



रायपुर - नवीन शिक्षक संघ छ. ग. के प्रदेश अध्यक्ष व शिक्षक साझा मंच के प्रांतीय संचालक विकास सिंह राजपूत ने कहा है की विभाग द्वारा जारी युक्तियुक्तयकरण दिशा निर्देश के अंतर्गत अतिशेष के सूची मे आने के बाद शिक्षकों ने अतिशेष सूची मे भारी विसंगति व गड़बड़ी के चलते न्याय मांगने माननीय हाईकोर्ट मे याचिका दायर किया जिस पर माननीय हाईकोर्ट ने याचिकाकर्ता शिक्षकों को जिला स्तरीय युक्तियुक्तकरण  समित के समक्ष अभ्यावेदन प्रस्तुत करने व समिति को सात दिनों मे प्रस्तुत अभ्यावेदन मे निर्णय करने कहा कहा जिस पर अतिशेष पीड़ित शिक्षकों ने माननीय कोर्ट द्वारा दिए गए समय सीमा के अंतर्गत अपना अभ्यावेदन जिला स्तरीय युक्तियुक्तकरण समिति के समक्ष प्रस्तुत कर दिया गया जिस पर कई जिलों मे अभी तक कोई निर्णय नही आने के कारण न्याय की प्रत्यासा मे अतिशेष पीड़ित शिक्षकों ने संबंधित स्कूलो मे कार्यभार ग्रहण नही किया ऐसे सैंकड़ो शिक्षकों को माह जून 2025 का वेतन विभाग द्वारा भुगतान नही किया गया है जिससे अतिशेष से पीड़ित शिक्षक मानसिक रूप से पहले ही परेशान है अब वेतन नही मिलने के कारण आर्थिक रूप से भी भारी परेशानी मे फंस गए है नवीन शिक्षक संघ के गिरीश साहू, दुष्यन्त कुम्भकार, अमितेश तिवारी, रूपेंद्र सिन्हा, अजय कड़व, प्रकाश चंद कांगे, सतीश टंडन, चंद्रशेखर रात्रे, शंकर लाल भार्गव, ब्रिज नारायण मिश्रा, नरेश गुप्ता,गंगा शरण पासी, बलविंदर कौर, उमा जाटव,ज्योति सक्सेना,रमन शर्मा, चंद्रिका पाण्डेय, अमित मैसी, सैय्यद रफीक अली, संजीव मानिकपुरी, वेदप्रकाश साहू, छन्नूलाल साहू ने स्कूल शिक्षा विभाग से माननीय कोर्ट मे न्याय मांगने गए सैंकड़ो शिक्षकों को जल्दी ही माह जून के वेतन भुगतान करने की अपील किया है जिससे अतिशेष पीड़ित शिक्षकों को मानसिक व आर्थिक परेशानी से मुक्ति मिल सके।