Tuesday, May 4, 2021

400 शिक्षको का निधन विभाग के अधिकारी कहते है जो ड्यूटी लगाये है वही जाने,अन्य विभाग के अधिकारी लगातार ड्यूटी लगा रहे है शिक्षको की सुरक्षा का कोई उपाय नही,शिक्षको के मौत के बाद भी छ. ग.सरकार आज तक बीमा सुरक्षा पर नही ले पाए कोई निर्णय

रायपुर-नवीन शिक्षक संघ छ. ग.के प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह राजपूत ने बयान जारी कर कहा है कि


छ. ग.राज्य के समस्त शिक्षक अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभा रहे है,लगातार कोरोना वायरस संक्रमण के खतरे के बीच अपने जान की परवाह किये बिना प्रदेश के शिक्षक देशसेवा,जनसेवा में लगे हुए है,स्वयं संक्रमित हो रहे है लेकिन आमजन को कोरोना वायरस संक्रमण से दूर रखने का कार्य कर रहे,

शिक्षको द्वारा कोरोना रोकथाम कार्य को बखूबी कर रहे है लेकिन शिक्षा विभाग और प्रदेश सरकार शिक्षको के कोरोना कार्य मे ड्यूटी करते हुए संक्रमित होने और निधन होने पर चुप्पी साधकर सिर्फ शिक्षको के मौत का तमाशा देख रहे है,

अन्य विभाग के अधिकारी शिक्षको की ड्यूटी कोरोना रोकथाम कार्य मे बिना बीमा सुरक्षा,बिना पीपीटी किट सहित सुरक्षा के अन्य संसाधन उपलब्ध कराए बिना संलग्न करते जा रहे है बीमा सुरक्षा सहित अन्य मांग करने पर शिक्षा विभाग या सरकार की जिम्मेदारी है कहकर पल्ला झाड़ लेते है वहीं शिक्षा विभाग के अधिकारी कहते है कि हमने किसी भी शिक्षक को गैर शिक्षकीय कार्य मे संलग्न नही किया है जो अधिकारी शिक्षको की ड्यूटी लगाई है वही जाने साथ ही शिक्षको के मामले में राज्य सरकार की चुप्पी पर भी बड़ा सवाल है,अभी तो लगभग 400 शिक्षक साथियो का निधन हुआ है आगे बिना सुरक्षा संसाधन के और कितने शिक्षक साथियो को हमे खोना पड़ेगा ।

नवीन शिक्षक संघ छ. ग.पुनः एक बार सभी जिम्मेदार अधिकारी व सत्ता में बैठे लोगो से निवेदन करता है कि कोरोना रोकथाम कार्य मे संलग्न शिक्षको को कोरोना योद्धा का दर्जा प्रदान कर पचास लाख बीमा सुरक्षा,पीपीटी किट व सुरक्षा के अन्य संसाधन उपलब्ध कराने व कोरोना काल मे निधन हुए शिक्षको के एक आश्रित परिजन को जल्दी ही अनुकम्पा नियुक्ति प्रदान करने हेतु आदेश जारी करे जिससे कोरोना रोकथाम कार्य मे संलग्न कोरोना योद्धा शिक्षको व आश्रित परिजन अपने आप को सुरक्षित महसूस कर सके।


Friday, April 30, 2021

न शिक्षा विभाग साथ मे और न ही सरकार,372 शिक्षको के मौत से शिक्षको में मच गया है हाहाकार-नवीन शिक्षक संघ छ. ग.



रायपुर-नवीन शिक्षक संघ छ. ग.के प्रदेश प्रवक्ता दुष्यंत कुम्भकार,गंगा शरण पासी व मीडिया प्रभारी मनोज चन्द्र ने बताया है कि नवीन शिक्षक संघ छ. ग.के प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह राजपूत व महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष उमा जाटव ने बयान जारी कर कोरोना वायरस संक्रमण के चपेट में आकर पूरे प्रदेश में 372 शिक्षको की निधन हो चुके है जिससे प्रदेश के शिक्षको में हाहाकार मच गया है।

गिरीश साहू,अमितेश तिवारी,रूपेंद्र सिन्हा,संजय साहू,अजय कड़व,प्रकाशचन्द कांगे,बलविंदर कौर व राजेश शुक्ला ने कहा कि अन्य विभाग के अधिकारी लगातार आदेश जारी कर प्रदेश के शिक्षको की ड्यूटी कोरोना रोकथाम कार्य मे लगाते जा रहे है लेकिन कोरोना से सुरक्षित रखने हेतु शिक्षको को पीपीटी किट सहित कोई सुरक्षा संसाधन उपलब्ध कराने की मांग पर कोई कार्यवाही नही करते है,ब्रिजनारायन मिश्रा,अमित नामदेव,चन्द्रशेखर रात्रे,सतीस टण्डन,नंदिनी देशमुख,संगीत बैस,गीता चन्द्राकर,खिलेश्वरी साहू,ज्योति सक्सेना,सुमन यादव ने आगे कहा कि कोरोना से मृत मरीजो को अब कब्रिस्तान तक ले जाने में पुरुष शिक्षको के साथ महिला शिक्षको की ड्यूटी लगाई जा रही है परंतु सुरक्षा के नाम पर अधिकारियों की चुप्पी से समझा जा सकता है कि शिक्षको की सुनने वाला कोई नही है,

प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह राजपूत ने कहा कि अन्य विभाग के अधिकारियों द्वारा बिना बीमा सुरक्षा,बिना पीपीटी किट सहित सुरक्षा के अन्य संसाधन उपलब्ध कराए बिना कोरोना रोकथाम कार्य मे ड्यूटी लगाने का आदेश जारी किया जा रहा इस सम्बंध में शिक्षा विभाग के अधिकारी का बयान की जो ड्यूटी  लगाये है वही जाने इस प्रकार वक्तव्य  से स्पष्ट है कि शिक्षा विभाग भी इस भीषण संकट के समय शिक्षको के हित के रक्षा के लिए शिक्षको के साथ नही है प्रदेश के शिक्षक अपने आप को असहाय महसूस कर रहे न विभाग सुन रहे न ही कई बार मांग पत्र देने के बाद भी सरकार भी मौन है न जाने 372 शिक्षको के मौत के अब और कितने शिक्षक कोरोना वायरस संक्रमण के शिकार होंगे।

संजीव मानिकपुरी,वेदप्रकाश साहू,छन्नूलाल साहू,नरेश चौहान,देवकांत सिन्हा,नरेश गुप्ता,सावंत यादव,लीलाधर पटेल,रमन शर्मा,अनुभव तिवारी,हरिकांत अग्निहोत्री,देवनाथ पटेल,निर्मला पांडेय,गिरिजा शंकर,टेमन साहू व दिलेश्वर महावे  ने राज्य सरकार व शिक्षा विभाग से पुनः अपील किया है कि कोरोना रोकथाम कार्य मे संलग्न शिक्षको को पचास लाख रुपये की बीमा सुरक्षा,पीपीटी किट सहित सुरक्षा के अन्य संसाधन उपलब्ध कराए जिससे प्रदेश के शिक्षक कोरोना वायरस संक्रमण के शिकार न हो और अपनी प्राण की रक्षा कर सके साथ ही कोरोना संक्रमण काल मे निधन हुए है ऐसे शिक्षको के आश्रित परिजन को नियमो में छूट प्रदान करते हुए जल्दी ही अनुकम्पा नियुक्ति प्रदान करे ।

Thursday, April 15, 2021

कितने शिक्षको के मौत के बाद जागेगा सरकार,बीमा सुरक्षा, टीकाकरण की है दरकार-विकास सिंह राजपूत



रायपुर-नवीन शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह राजपूत ने कहा है पूरे देश मे प्रतिदिन डेढ लाख से दो लाख तक कोरोना पॉजिटिव मिल रहे है वहीं छत्तीसगढ़ में प्रतिदिन पन्द्रह हजार कोरोना पॉजिटिव केस मिल रहे है पूरे देश के साथ-साथ हमारे प्रदेश में कोरोना वायरस का भयावह रूप देखने को मिल रहा है हम सब सामान्य भाषा मे इस कोरोना के कहर को दूसरा लहर के नाम से पुकार रहे है, दूसरा लहर इतना खतरनाक है की अब हमें प्रतिदिन सोशल मीडिया में पहला शब्द विनम्र श्रद्धांजलि लिखना पड़ रहा है,प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह राजपूत आगे कहा कि कोरोना के कहर से प्रदेश के शिक्षक संवर्ग भी परेशान है विगत पन्द्रह दिवस से औसतन प्रतिदिन चार शिक्षको की निधन का समाचार सुनने को मिल रहा है अब तो शिक्षको के आंखों से आंसुओ का गिरना भी बंद हो गया है,

विकास सिंह राजपूत ने आगे कहा कि एक तरफ लगातार शिक्षको के निधन के समाचार दूसरी तरफ शासन द्वारा प्रतिदिन आदेश जारी कर शिक्षको की ड्यूटी बिना किसी मेडिकल अनुभव के दबाव पूर्वक स्वास्थ्य विभाग के साथ टीकाकरण केंद्र,कोविड सेंटर,कांटेक्ट ट्रेसिंग,सर्वे जैसे जोखिम भरे कोरोना रोकथाम कार्य मे लगाया जा रहा है,कोरोना रोकथाम कार्य करते समय शिक्षक सैकड़ो लोगो के सम्पर्क में आ रहे है जिससे कई शिक्षक संक्रमित हो चुके परन्तु सरकार को शिक्षको की परवाह कहाँ है,लगातार शिक्षको के निधन के समाचार सुनकर मन बहुत ही दुखी हो जाता है और अब कहना पड़ रहा है कि आखिर कितने शिक्षको के मौत के बाद सरकार जागेगा,अब तो शिक्षको के प्रति सरकार ध्यान दे नही तो हम अपने कई साथियो को ऐसे ही बिना किसी बीमा सुरक्षा,बिना टीकाकरण व बिना पीपीटी किट व सुरक्षा के अन्य उपाय उपलब्ध नही होने के कारण सिर्फ मरते देख और सुन सकते है,

प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह राजपूत ने आगे कहा है नवीन शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष होने व एक जिम्मेदार शिक्षक प्रतिनिधि होने के नाते प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री,माननीय स्वास्थ्यमंत्री,माननीय शिक्षामंत्री से हाथ जोड़कर प्रार्थना करता हु की  जो कोरोना रोकथाम कार्य मे संलग्न है ऐसे हमारे शिक्षक साथियो के लिए जल्दी ही पचास लाख राशि की बीमा सुरक्षा, टीकाकरण व पीपीटी किट व अन्य सुरक्षा संसाधन उपलब्ध कराने के लिए निर्णय ले जिससे शिक्षको व शिक्षको के परिजन के मन में जो भय है दूर हो सके,

Saturday, April 10, 2021

न बीमा सुरक्षा न ही टीकाकरण और न ही पीपीटी किट,न्याय मांगने शिक्षको ने चलाया सोशल मीडिया में अभियान हम है कोरोना योद्धा




रायपुर-नवीन शिक्षक संघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह राजपूत ने प्रदेश के समस्त शिक्षको से जो कोरोना रोकथाम में संलग्न है ऐसे शिक्षको से अपील करते हुए टीकाकरण केंद्र में कार्य करते हुए सेल्फी लेकर हम है कोरोना योद्धा के नाम अभियान चलाने की अपील किया है,इस सम्बंध में प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह राजपूत ने बताया कि कोरोना रोकथाम कार्य मे संलग्न शिक्षको को सरकार द्वारा पचास लाख की बीमा सुविधा नही दिया जा रहा है न ही टीकाकरण किया जा रहा है और नही पीपीटी किट सहित अन्य सुरक्षा संसाधन उपलब्ध कराया जा रहा है जिसके कारण हम सभी शिक्षक व हमारे परिवार में असुरक्षा की भावना पैदा हो रहा है क्योंकि हमारा परिवार हमारे ही भरोसे है,अगर कार्य क्षेत्र में हमे कुछ होता है तो इसके चपेट में हमारे साथ-साथ हमारा परिवार के सदस्य भी आएंगे,नवीन शिक्षक संघ छ. ग.सहित अन्य शिक्षक संगठनों द्वारा भी लगातार सरकार से कोरोना रोकथाम कार्य मे संलग्न शिक्षको को पचास लाख बीमा सुरक्षा व टीकाकरण कराने की मांग किया जा रहा है लेकिन अब सरकार इस महत्वपूर्ण मांग पर मौन धारण किये हुए है और बढ़ते कोरोना वायरस संक्रमण के खतरे के बीच टीकाकरण सहित अन्य कोरोना रोकथाम कार्य मे प्रदेश के शिक्षको को संलग्न किया जा रहा है और हमारे शिक्षक साथी पूरी ईमानदारी व लगन से इस संकट के घड़ी में सरकार के साथ मिलकर कदम से कदम मिलाकर अपने कर्तव्य को निभा रहे,नवीन शिक्षक संघ छत्तीसगढ़ ने शिक्षको को पचास लाख बीमा सुरक्षा ,टीकाकरण करने व सुरक्षा के अन्य संसाधन की मांग को लेकर सरकार के ध्यानाकर्षण हेतु सेल्फी लेकर सोशल मीडिया में फोटो भेजकर हम है कोरोना योद्धा अभियान का आगाज कर शिक्षको के साथ न्याय करने की मांग को प्रमुखता से रखा है

Friday, April 9, 2021

नवीन शिक्षक संघ छ. ग.सहित अन्य संगठनों की मांग व सामूहिक प्रयास से शासन ने दसवीं बोर्ड परीक्षा को किया स्थगित,




रायपुर-कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते खतरे के समय माध्यमिक शिक्षा मंडल छ.ग.द्वारा15 अप्रेल से आयोजित 10 वी व 12वी बोर्ड परीक्षा को विद्यार्थियों के हित व सुरक्षा को देखते हुए सबसे पहले 5 अप्रेल को नवीन शिक्षक संघ छ. ग.द्वारा माननीय मुख्यमंत्री जी,शिक्षामंत्री जी,संचालक लोक शिक्षण संचालनालय व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को ईमेल,ट्वीटर के माध्यम से मांग पत्र भेजकर बोर्ड परीक्षा को स्थगित करने की मांग को प्रमुखता से रखा जिसके दूसरे ही दिन 6 अप्रेल को माध्यमिक शिक्षा मण्डल ने स्पष्ट कर दिया था कि 15 अप्रेल से ही ऑफलाइन परीक्षा पूरे सुरक्षा के साथ  लिया जाएगा और प्रश्न पत्र व उत्तर पुस्तिका को सभी जिलो में भेजना भी प्रारम्भ कर दिया था लगातार कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ते व दुर्ग,रायपुर,बेमेतरा,बालोद,राजनांदगांव में लॉक डाउन के घोषणा के बाद प्रदेश शिक्षक कांग्रेस संघ,छ. ग.शिक्षक संघ,प्रदेश शिक्षक फेडरेशन व शालेय शिक्षक संघ,विधायक अरुण वोरा जी व बृजमोहन अग्रवाल जी ने मुख्यमंत्री सहित अन्य अधिकारियों को पत्र प्रेषित कर बोर्ड परीक्षा को स्थगित करने की मांग को पुरजोर तरीके से रखा वही 9 अप्रेल  को एसडीएम महोदय कांकेर को नवीन शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने ज्ञापन सौपकर बोर्ड परीक्षा स्थगित करने की मांग पत्र मुख्यमंत्री जी के नाम सौपा,माध्यमिक शिक्षा मंडल के सदस्यों द्वारा भी बोर्ड परीक्षा स्थगित करने का सुझाव परीक्षा समिति के बैठक में रखा, शिक्षामंत्री जी व मुख्यमंत्री जी   के सहमति के बाद 15 अप्रेल से आयोजित बोर्ड परीक्षा को स्थगित करने हेतु माध्यमिक शिक्षा मंडल ने निर्देश जारी किया,नवीन शिक्षक संघ छ. ग.,शिक्षक कांग्रेस,शिक्षक फेडरेशन,छ. ग.शिक्षक संघ व शालेय शिक्षक संघ ने  कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे व विद्यार्थियों के सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 10 वी बोर्ड परीक्षा स्थगित करने के निर्देश जारी होने के बाद माननीय मुख्यमंत्री जी,शिक्षामंत्री जी,माध्यमिक शिक्षा मंडल के सदस्यों ,दुर्ग विधायक व रायपुर दक्षिण के विधयक महोदय का आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि  सभी शिक्षक संघो के सामूहिक प्रयास से 10वी बोर्ड परीक्षा स्थगित हुआ है।

Wednesday, April 7, 2021

बोर्ड परीक्षा स्थगित करने की मांग,नवीन शिक्षक संघ के बाद प्रदेश के अन्य संगठनो ने भी उठाई आवाज



रायपुर- छत्तीसगढ़ राज्य में लगातार प्रतिदिन शहर हो या गांव हो कोरोना संक्रमण के चपेट में प्रतिदन हजारो लोग आते जा रहे है,नवीन शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह राजपूत व शिक्षक कॉंग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अनिल शुक्ल ने कहा है कि कोरोना वायरस संक्रमण लगातर बढ़ते ही जा रहे है पूरे प्रदेश में आम जनता के साथ-साथ प्रतिदिन अलग-अलग जिलो से हमारे शिक्षक साथी कोरोना संक्रमण से अपने जान गवां रहे है,

कोरोना संक्रमण के बढ़ते भयावह स्थिति को देखते हुए प्रदेश के विद्यार्थियों की सुरक्षा व बेहतर स्वास्थ्य की दृष्टि से प्रदेश के मुख्यमंत्री, स्वाथ्यमंत्री व प्रदेश कोंग्रेस अध्यक्ष छ. ग.को नवीन शिक्षक संघ छ. ग.के प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह राजपूत ने सबसे पहले ईमेल व ट्वीटर के माध्यम से मांग पत्र भेजकर 10वीं व 12वीं बोर्ड परीक्षा स्थगित कर संक्रमण कम होने की स्थिति में जून माह में आयोजित करने की विचार करने की मांग को प्रमुखता से रखा लेकिन माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं व 12वीं बोर्ड परीक्षा 15 अप्रेल से ही ऑफलाइन लेने की बात स्पष्ट 6 अप्रेल को एक बड़ी बैठक लेकर कर दिया,माध्यमिक शिक्षा मंडल छत्तीसगढ़ के द्वारा ऑफलाइन परीक्षा 15 अप्रेल से ही होने की स्पष्ट निर्णय का बाद प्रदेश में लगातार कोरोना संक्रमण को बढ़ते व अपने शिक्षक साथियो के लगातार निधन होने की समाचार सुनने के बाद नवीन शिक्षक संघ द्वारा उठाये गए परीक्षा स्थगित करने की मांग पर अप्रत्यक्ष सहमति जताते हुए प्रदेश शिक्षक कांग्रेस,प्रदेश शिक्षक फेडरेशन,छ. ग.शिक्षक संघ व शालेय शिक्षक संघ द्वारा भी मुख्यमंत्री,शिक्षामंत्री,शिक्षा सचिव को मांग पत्र प्रेषित कर माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा 15 अप्रेल से आयोजित परीक्षा को विद्यार्थी हित व सुरक्षा के मद्देनजर स्थगित करने की मांग को प्रमुखता से रखा है,अब परीक्षा आयोजन करना है कि नही निर्णय राज्य सरकार को ही करना है,

Tuesday, April 6, 2021

10 शिक्षको के बाद कोरोना से फिर तीन शिक्षको की मौत,बीमा व टीकाकरण पर अब भी विभाग है मौन-नवीन शिक्षक संघ छ. ग.


रायपुर- नवीन शिक्षक संघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह राजपूत,उमा जाटव,गंगा शरण पासी,बलविंदर कौर,नंदिनी देशमुख,ज्योति सक्सेना,संगीत बैस,गीता चन्द्राकर,खिलेश्वरी साहू ने कहा है कि छत्तीसगढ़ राज्य के दुर्ग,राजनांदगांव ,बेमेतरा,रायपुर,

बिलासपुर सहित अन्य जिलों में कोरोना संक्रमण का खतरा लगातार बढ़ते ही जा रहा है,गिरीश साहू,दुष्यंत कुम्भकार,अमितेश तिवारी,रूपेंद्र सिन्हा,संजय साहू,अजय कड़व,प्रकाशचन्द कांगे,राजेश शुक्ला,चन्द्रशेखर रात्रे,देवकांत सिन्हा,अमित नामदेव,मनोज चन्द्रा,ब्रिजनारायन मिश्रा ने कहा है कि बढ़ते कोरोना खतरे के बीच लगातार प्रदेश के शिक्षको को कोरोना रोकथाम कार्य मे संलग्न किया जा रहा है और प्रदेश के कर्तव्यनिष्ठ,ईमानदारी की पर्याय शिक्षको द्वारा शासन को लगातार कोरोना रोकथाम कार्य मे सहयोग प्रदान किया जा रहा है,छन्नूलाल साहू,वेदप्रकाश साहू,संजीव मानिकपुरी,अनुभव तिवारी,हरिकांत अग्निहोत्री,रमन शर्मा,सतीस टण्डन,अमीन बंजारे, नरेश चौहान,नरेश गुप्ता,टेमन साहू, लीलाधर वर्मा,सावंत यादव,रोशन मंसुरे, देवनाथ पटेल ने आगे सरकार से कोरोना रोकथाम कार्य मे संलग्न समस्त शिक्षको,डॉक्टरों,पुलिसकर्मी,बैंककर्मी,राजस्व विभाग सहित अन्य विभाग के कर्मचारियों का पचास लाख की  बीमा सुरक्षा,टीकाकरण व पीपीटी किट सहित अन्य सुरक्षा संसाधन उपलब्ध कराने की मांग किया है,नवीन शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने बताया है कि आम जन के साथ-साथ प्रदेश के शिक्षक संवर्ग भी लगातार कोरोना संक्रमण का सामना कर रहे है सप्ताह भर के अंदर 10 शिक्षको के कोरोना से मौत के बाद फिर तीन शिक्षको बेरला बेमेतरा से संतोष चालीसा,धमधा दुर्ग से सी.आर.मुदलयार व कुरूद धमतरी से रूखमणी रमन चन्द्राकर जी का कोरोना से निधन की दुखद समाचार प्राप्त हुआ है नवीन शिक्षक संघ ने निधन होने वाले समस्त शिक्षको को श्रद्धांजलि अर्पित किया है,बीमा सुरक्षा,टीकाकरण सहित अन्य मांगो पर शासन इतने शिक्षको के निधन के बाद भी मौन है