Thursday, December 28, 2023

आर्थिक परेशानी से जूझ रहे संशोधन पीड़ित शिक्षकों को जल्द किया जाय वेतन का भुगतान



रायपुर - नवीन शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह राजपूत ने कहा है की शिक्षा विभाग द्वारा सहायक शिक्षक एलबी  एव शिक्षक एलबी का प्रधान पाठक व शिक्षक के पद पर काउंसलिंग के माध्यम से पदोन्नति मे पदस्थापना आदेश जारी किया था काउंसलिंग के समय विभिन्न दिशा - निर्देश का हवाला देकर संभाग कार्यालय द्वारा सभी रिक्त पद वाले शालाओं को काउंसलिंग के समय सूची मे नही दर्शाया गया था जिसके कारण लगभग 3000 से अधिक शिक्षक एलबी संवर्ग पदोन्नति प्राप्त करने के लिए मजबूरी मे काउंसलिग मे दर्शाये गया 100 से 200 किलोमीटर के दूरी वाले स्कूल का चयन कर लिया साथ ही अपने सयुंक्त संचालक शिक्षा संभाग कार्यालय मे विभिन्न परेशानियों का हवाला देते हुए विधि - सम्मत आवेदन संशोधन हेतु प्रस्तुत किया शिक्षक एलबी संवर्ग के संशोधन हेतु दिये गये आवेदन पर सयुंक्त संचालक शिक्षा संभाग ने निर्णय लेते हुए संशोधित शाला मे पदस्थापना हेतु आदेश जारी किया गया शिक्षक एलबी संवर्ग द्वारा सयुंक्त संचालक शिक्षा संभाग के आदेशानुसार संशोधित शाला मे कार्यभार ग्रहण कर लगातार तीन महीने कार्य करने के बाद विभाग द्वारा भ्रस्ट्राचार का आरोप लगते हुए पुरे प्रदेश मे सयुंक्त संचालक शिक्षा संभाग कार्यालय के लगभग 10 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया एवं पदोन्नत प्राप्त शिक्षक एलबी संवर्ग के संशोधन को निरस्त कर एकतरफा कार्यमुक्त कर काउंसलिंग पश्चात स्कूलो मे कार्यभार ग्रहण करने आदेश जारी किया जिससे असंतुष्ट होकर सभी संशोधित शिक्षक एलबी संवर्ग ने माननीय न्यायालय मे याचिका दायर कर न्याय की मांग किया लगातार केस चलने के कारण विगत चार माह से यहाँ तक दीपावली जैसे बड़े पर्व के समय शिक्षकों को वेतन नही मिल पाया जिससे संशोधन पीड़ित शिक्षक एलबी संवर्ग के समक्ष भयंकर आर्थिक संकट निर्मित हो गया जैसे तैसे परिवार का भरण पोषण कर अपना गुजारा चला रहे थे माननीय न्यायालय के द्वारा संशोधित शाला मे 10 दिन के अंदर कार्यभार ग्रहण करने के व 45 दिनों मे संशोधन पीड़ित शिक्षक एलबी संवर्ग के संबंध मे निर्णय करने के निर्देश के बाद लगभग 20 दिनों पश्चात संशोधित पीड़ित शिक्षकों को सरगुजा,दुर्ग सहित अन्य शिक्षा संभाग मे संशोधित शाला मे संशोधन पीड़ित शिक्षकों को कार्यभार ग्रहण कराया जा रहा है।

नवीन शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह राजपूत,उमा जाटव,गिरीश साहू,अमितेश तिवारी,रूपेंद्र सिन्हा, अजय कड़व,प्रकाश चंद कांगे,बलविन्दर कौर, नंदिनी देशमुख,दुष्यन्त कुम्भकार, गंगा शरण पासी,ज्योति सक्सेना,सतिस टंडन,चंद्रशेखर रात्रे,देवकांत सिन्हा, ब्रिजनारायण मिश्रा ने विगत चार महीनो से आर्थिक संकट की परेशानी से जूझ रहे संशोधन पीड़ित शिक्षकों के साथ न्याय करते हुए लंबित वेतन का भुगतान करने के लिए सभी संबंधित अधिकारियों को जल्दी ही निर्देश जारी करने की अपील राज्य शासन से किया है।

Thursday, December 21, 2023

रिजर्व मतदान कर्मियों को नही मिला मानदेय नवीन शिक्षक संघ ने कहा जल्दी किया जाय मानदेय का भुगतान



रायपुर - नवीन शिक्षक संघ छ.ग.के प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह राजपूत ने बयान जारी कर कहा की छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव सात एवं सत्रह  नवंबर को सम्पन्न हो गया चुनाव होने के बाद परिणाम आ गया अब मुख्यमंत्री जी शपथ भी ले चुके है यहाँ तक की मंत्रिमंडल का गठन भी जल्दी होने वाला है इस तरह से चुनाव कार्य सम्पन्न हुए एक माह से ज्यादा का समय हो जाने के बाद भी प्रदेश के हजारों रिजर्व मतदान कर्मियों को मानदेय का भुगतान नही किया गया जबकि रिजर्व मतदान कर्मी भी तीन से दो प्रशिक्षण, मतदान समग्री उठाने के दिन व मतदान के दिन लगातार दो दिन भूखे प्यासे मतदान समग्री वितरण केंद्र मे जिला निर्वाचन अधिकारी के आदेश से बैठे रहते है खाने पीने व रहने का व्यवस्था नही होने के बाद हजारों रिजर्व मतदान कर्मियों को निर्वाचन आयोग द्वारा मानदेय का भुगतान नही किया जाना समझ से परे है साथ ही निर्वाचन कार्य मे संलग्न रिजर्व मतदान कर्मियों के साथ मतदान समग्री वितरण स्थल पर प्रभारी अधिकारी द्वारा अभद्र व्यवहार किया जाता है बात बात पर धमकी दिया जाता जिसके कारण रिजर्व मतदान कर्मी लगातार दो दिन भूखे प्यासे सुबह 5.30 से शाम 6 बजे तक  उपस्थिति रहने मजबूर रहते है,रिजर्व मतदान कर्मियों को मानदेय भुगतान की मांग को लेकर प्रदेश पदाधिकारी गिरीश साहू,अमितेश तिवारी,जिला अध्यक्ष दुर्ग संजीव मानिकपुरी, संजय मानिकपुरी ने जिला निर्वाचन अधिकारी दुर्ग के नाम ज्ञापन सौपा है जल्दी ही मानदेय के संबंध मे निराकरण नही होने पर राज्य निर्वाचन आयोग रायपुर मे मुख्य निर्वाचन आयुक्त से मुलाक़ात कर रिजर्व मतदान कर्मियों को मानदेय भुगतान करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौपा जयेगा।

Monday, December 11, 2023

संशोधन पीड़ित शिक्षकों के साथ किया जाय न्याय जल्दी ही कार्यभार ग्रहण करवाकर दिया जाय रुके हुए तीन माह का वेतन



रायपुर - नवीन शिक्षक संघ छ. ग.के प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह राजपूत ने  संचालक लोक शिक्षण संचालनालय रायपुर एवं सयुंक्त संचालक रायपुर,सरगुजा,बस्तर,बिलासपुर व दुर्ग शिक्षा संभाग से जल्दी ही न्यायालय के निर्देशानुसार पदोन्नत प्राप्त संशोधन पीड़ित शिक्षकों को संशोधित शालाओं मे कार्यभार ग्रहण करवाकर रुके हुए तीन माह का वेतन भुगतान करने की अपील किया है प्रदेश पदाधिकारी उमा जाटव,गिरीश साहू,गंगा शरण पासी,रूपेंद्र सिन्हा, अजय कड़व,अमितेश तिवारी,दुष्यन्त कुम्भकार,प्रकाशचंद कांगे,सतिस टंडन,चंद्रशेखर रात्रे,देवकांत सिन्हा,राजेश शुक्ला,ब्रिज नरायण मिश्रा,ज्योति सक्सेना,सुमनलता यादव एवं नंदिनी देशमुख ने कहा है की संविदा मे पदस्थ पूर्व प्रमुख शिक्षा सचिव के द्वारा न्यायालय के आदेश के गलत व्याख्या कर संशोधन पीड़ित शिक्षकों को काउंसलिंग वाले स्कूलो मे कार्यभार ग्रहण करने के लिए दिशा निर्देश जारी कर न्यायालय का अवहेलना करते हुए 2733 संशोधन पीड़ित शिक्षकों के साथ अन्याय किया गया है जिसके कारण संशोधन पीड़ित सभी शिक्षकों को तीन माह से वेतन नही मिला है जिला पदाधिकारी  अनुभव तिवारी, हरिकांत अग्निहोत्री, रमन शर्मा,अमीन बंजारे,छन्नू लाल साहू,संजीव मानिकपुरी,वेदप्रकाश साहू ने आगे बताया की तीन माह से वेतन नही मिलने के कारण संशोधन पीड़ित शिक्षकों के आर्थिक हालत खराब हो चुके है संशोधन पीड़ित शिक्षकों को जानबूझकर दीपावली जैसे बड़े पर्व मे भी वेतन का भुगतान नही किया गया अब न्यायालय का स्पष्ट आदेश जारी हो चुका है इसलिए संशोधन पीड़ित 2733 शिक्षकों को जल्दी ही कार्यभार संशोधित शाला मे करवाकर रुके हुए तीन माह का वेतन भुगतान शिक्षा विभाग को करना चाहिए।

Sunday, December 10, 2023

छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी को बधाई साय जी के नेतृत्व मे छ. ग.बढ़ेगा आगे उम्मीद है कर्मचारी हित मे लेंगे निर्णय



रायपुर - नवीन शिक्षक संघ छ. ग.के प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह राजपूत ने  विधानसभा मे बहुमत दल के नेता चुने जाने एव छत्तीसगढ़ राज्य के नए मुख्यमंत्री बनने पर माननीय विष्णु देव साय जी को पूरे नवीन शिक्षक संघ छ. ग.के तरफ से बधाई देते हुए कहा है की माननीय साय जी के नेतृत्व मे हमारा छ. ग.निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ता ही रहेगा नवीन शिक्षक संघ छ. ग.के पदाधिकारी उमा जाटव,गिरीश साहू, अमितेश तिवारी,दुष्यंत कुम्भकार,रूपेंद्र सिन्हा, अजय कड़व, प्रकाश चंद कांगे,सतिस टंडन,गंगा शरण पासी, चंद्र शेखर रात्रे,देवकांत सिन्हा, राजेश शुक्ला,नंदिनी देशमुख,ज्योति सक्सेना,सुमनलता यादव,बलविंदर कौर,ब्रिज नारायण मिश्रा ने माननीय विष्णु देव साय जी को नए मुख्यमंत्री बनने पर बधाई देते हुए कहा की माननीय साय जी के नेतृत्व मे छ. ग.सरकार प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों को केंद्र के समान महंगाई भत्ता के साथ - साथ नियमित व अनियमित कर्मचारियों के समस्याओ के समाधान कर कर्मचारियों के हित मे निर्णय लेने की उम्मीद जताई है संजीव मानिकपुरी,वेदप्रकाश, छन्नूलाल साहू, नरेश चौहान,सावंत यादव, अमीन बंजारे, रमन शर्मा, हरिकांत अग्निहोत्री, संतोष द्वेवेदी, अनुभव तिवारी सहित अन्य पदाधिकारियों ने छ. ग.मे भाजपा सरकार बनने व माननीय विष्णु देव साय जी के मुख्यमंत्री बनने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई है की माननीय साय जी के नेतृत्व मे छ. ग.सरकार पूर्व सेवा अवधि की गणना कर प्रथम नियुक्ति तिथि से वेतन एवं पेंशन निर्धारण एवं कर्मोन्नति वेतनमान प्रदान कर शिक्षक एलबी संवर्ग के हित मे निर्णय लेंगे

Wednesday, December 6, 2023

लगातार तीन महीने से वेतन नही मिलने के करण आर्थिक एवं मानसिक परेशानी का कर रहे सामना शिक्षक



रायपुर - नवीन शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह राजपूत ने शिक्षा विभाग के सचिव व संचालक से अपील किया है की पदोन्नति पश्चात संशोधन से पीड़ित शिक्षक संवर्ग को लंबित तीन महीने का वेतन भुगतान जल्दी किया जाय,प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह राजपूत,उमा जाटव,गिरीश साहू,रूपेंद्र सिन्हा, अमितेश तिवारी,अजय कड़व,दुष्यन्त कुम्भकार,ब्रिज नारायण मिश्रा,गंगा शरण पासी, सतिस टंडन, प्रकाश चंद कांगे,ज्योति सक्सेना,बलविन्दर कौर,सुमन लता यादव,राजेश शुक्ला सहीत अन्य पदाधिकारियों ने कहा है की लगातार तीन महीने से लगभग 2700 से अधिक शिक्षक संवर्ग को वेतन नही मिलने के कारण आर्थिक,मानसिक व शारीरिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है पदोन्नति पश्चात संशोधन पीड़ित शिक्षक संवर्ग न्याय की मांग को लेकर लगातार दौड़भाग कर रहे लेकिन अभी तक सफलता नही मिली है जिसके करण शिक्षक संवर्ग मे आक्रोश लगातार बढ़ता ही जा रहा है ,संजीव मानिकपुरी,वेदप्रकाश साहू,अनुभव तिवारी,छ्न्नूलाल साहू,अमीन बंजारे,रमन शर्मा,देवकांत सिन्हा, नरेश चौहान, सावंत यादव सहीत नवीन शिक्षक संघ के सभी पदाधिकारियों ने शासन प्रशासन मे पदस्थ उचाधिकारियों से जल्दी ही संशोधन से पीड़ित शिक्षक संवर्ग के पक्ष मे निर्णय व लंबित तीन महीने का वेतन भुगतान कर पीड़ित शिक्षकों के साथ न्याय करने की अपील किया है।

Friday, November 24, 2023

कर्मचारियों एवं पेंशनर को जुलाई 2023 से चार प्रतिशत महंगाई भत्ता प्रदान किया जाय - विकास सिंह राजपूत



रायपुर - नवीन शिक्षक संघ छ. ग. के  प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह राजपूत ने सचिव वित्त विभाग छ. ग. शासन को माँग पत्र भेजकर प्रदेश के लाखों कर्मचारियों एवं पेंशनर को केंद्रीय कर्मचारियों के सामान 46 प्रतिशत महंगाई भत्ता देने की माँग करते हुए जुलाई 2023 से राज्य कर्मचारियों एवं पेंशनर के महंगाई भत्ते मे चार प्रतिशत वृद्धि करने की माँग को प्रमुखता से रखा है साथ ही साथ प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह राजपूत ने आगे कहा की पिछले पाँच वर्षो से विलम्ब से राज्य कर्मचारियों व पेंशनर को महंगाई भत्ता शासन द्वारा प्रदान किया जाता रहा जिसके कारण लाखों राज्य  कर्मचारियों एवं पेंशनर को लाखों रुपए का नुकसान उठाना पड़ रहा है और भारत के इतिहास मे शिक्षक संवर्ग सहित अन्य शासकीय कर्मचारियों को महंगाई भत्ते के लिए अनिश्चितकालीन आंदोलन करने मजबूर होना पड़ा था शासन प्रशासन को ऐसी स्तिथी नहीं आने देना चाहिए जिससे शिक्षक एवं अन्य शासकीय कर्मचारियों को सड़क पर उतरने मजबूर होना पड़े कोई भी शिक्षक एवं शासकीय कर्मचारी सड़क पर उतरकर धरना प्रदर्शन आंदोलन नहीं करना चाहता ।

Thursday, November 9, 2023

न्यायालय के निर्देशानुसार संशोधन पीड़ित शिक्षकों को जल्दी करवाया जाय कार्यभार ग्रहण

 न्यायालय के निर्देशानुसार संशोधन पीड़ित शिक्षकों को जल्दी करवाया जाय कार्यभार ग्रहण

- विकास सिंह राजपूत

रायपुर - नवीन शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह राजपूत ने संचालक DPI इंद्रावती भवन मंत्रालय नवा रायपुर को ई - मेल के माध्यम से ज्ञापन देकर पदोन्नत प्राप्त शिक्षक जिनका संशोधन निरस्त कर संशोधित शाला से एकतरफा कार्यमुक्त कर दिया गया था जिसके बाद संशोधन से पीड़ित शिक्षकों ने माननीय न्यायालय मे याचिका दायर कर पुनः संशोधित शाला मे पदस्थापना की माँग किया जिस पर माननीय न्यायालय ने निर्णय देते हुए प्रमुख सचिव शिक्षा विभाग के अध्यक्षता मे कमेटी का गठन कर 45 दिनों के अंतर्गत निर्णय लेने का निर्देश दिया है वही पर संशोधित पीड़ित शिक्षकों को कार्यमुक्त करने के पश्चात् विगत दो माह से वेतन नहीं मिलने पर शिक्षक संवर्ग को आर्थिक व मानसिक परेशानी से गुजरना पड़ रहा है इस पर याचिकाकर्ता के वकील ने माननीय न्यायालय का ध्यानाकर्षण करवाया जिस पर माननीय न्यायालय ने पीड़ित शिक्षकों के पक्ष मे निर्णय देते हुए वेतन भुगतान करने हेतु पुनः संशोधित शाला मे पीड़ित शिक्षकों को कार्यभार ग्रहण करवाने के लिए शिक्षा विभाग को निर्देशित किया है माननीय न्यायालय के निर्देश के बाद पीड़ित शिक्षकों ने कार्यभार ग्रहण करने के लिए विभाग मे आवेदन दिए लेकिन दिशा - निर्देश के आभाव मे कार्यभार ग्रहण नहीं कराने की जानकारी पीड़ित शिक्षकों ने नवीन शिक्षक संघ के पदाधिकारियों को दिया जिसके बाद तुरंत जानकारी मिलते ही प्रदेश अध्यक्ष के दिशा निर्देश पर प्रदेश सचिव गिरीश साहू ने   सयुंक्त संचालक शिक्षा संभाग दुर्ग व ज़िला शिक्षाधिकारी दुर्ग को ज्ञापन सौपकर पीड़ित शिक्षकों को जल्दी ही संबंधित शाला मे कार्यभार ग्रहण करवाने का निवेदन किया जिस पर सयुंक्त संचालक शिक्षा संभाग दुर्ग एवं रायपुर ने संचालक DPI इंद्रावती भवन नवा रायपुर को मार्गदर्शन के लिए पत्र लिखा जिसके बाद पुनः नवीन शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह राजपूत ने ई - मेल के माध्यम से संचालक DPI को ज्ञापन भेजकर संशोधन से पीड़ित शिक्षक संवर्ग को जल्दी ही न्यायालय के निर्देशानुसार संशोधित शाला मे कार्यभार ग्रहण करवाने का निवेदन किया है नवीन शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह राजपूत,गिरीश साहू,संजीव मानिकपुरी,वेद प्रकाश साहू, सतीस टंडन विश्वास जताया है की जल्दी ही विभाग द्वारा संसोधन पीड़ित शिक्षकों को कार्यभार ग्रहण कराने के बाद वेतन भुगतान करेंगे।