Friday, February 7, 2025
Monday, February 3, 2025
माननीय मुख्यमंत्री जी के द्वारा आहुत शिक्षा विभाग के समीक्षा बैठक मे नवीन शिक्षक संघ छत्तीसगढ़ मांग पर लगी मुहर
रायपुर - नवीन शिक्षक संघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश सचिव गिरीश साहू ने जानकारी दिया है की माननीय मुख्यमंत्री जी के द्वारा आहूत शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक के बाद जारी स्कूल शिक्षा विभाग के पत्र मे बिंदु क्रमांक 10 व बिंदु क्रमांक 18 मे प्रदेश के शिक्षकों के लिए स्थानांतरण नीति व विषयवार भर्ती / पदोन्नति के संबंध मे उल्लेखित किया गया है दोनो महत्वपूर्ण मांग के लिए नवीन शिक्षक संघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह राजपूत के नेतृत्व मे संघ का प्रतिनिधि मंडल मांग पत्र के माध्यम से लगातार शासन प्रशासन पास मांग को उठाते आ रहे है साथ ही जिलाध्यक्ष राजनांदगांव छन्नूलाल साहू,कोरबा चंद्रिका पाण्डेय,बालोद वेदप्रकाश साहू,दुर्ग संजीव मानिकपुरी,कांकेर प्रकाश चंद कांगे, बलविंदर कौर,बलौदाबाजार सतीस टंडन, मुंगेली रमन शर्मा,रायपुर चंद्रशेखर रात्रे,गंगा शरण पासी, जांजगीर अमित मेसी, सैय्यद रफीक, कोरिया हरीकांत अग्निहोत्री,धमतरी वैदराम सहित सभी पदाधिकारियों द्वारा जिला एवं प्रदेश मे जन-प्रतिनिधियों व अधिकारियों को ज्ञापन सौपकर शासन प्रशासन को नवीन शिक्षक संघ छत्तीसगढ़ के प्रमुख मांगो से ध्यानकर्षण कराया गया प्रदेश पदाधिकारी उमा जाटव,ज्योति सक्सेना,गीता चंद्राकर,नंदिनी देशमुख,रूपेंद्र सिन्हा,अजय कड़व,दुष्यन्त कुम्भकार,अमितेश तिवारी,ब्रिज नारायण मिश्रा,नरेश गुप्ता,शंकर लाल भार्गव मनोज चंद्रा सभी ने कहा है की प्रदेश/जिला/ब्लॉक/संकुल पदाधिकारियों व सदस्यो के सहयोग से आज दो महत्वपूर्ण मांग पर सफलता मिली है और आने वाले समय मे नवीन शिक्षक संघ छत्तीसगढ़ द्वारा किये जा रहे महत्वपूर्ण मांग पूर्व सेवा अवधि की गणना कर प्रथम नियुक्ति तिथि से देय समयमान/ कर्मोन्नति वेतनमान के आधार पर वेतन व पेशन की गणना व प्रदेश के शासकीय कर्मचारियो के केसलेस इलाज के संबंध मे भी जल्दी ही छत्तीसगढ़ शासन द्वारा निर्णय लिया जायेगा जिसके लिए प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह राजपूत के नेतृत्व मे लगातार शासन प्रशासन का ध्यानकर्षण कराया जा रहा है।नवीन शिक्षक संघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह राजपूत ने माननीय मुख्यमंत्री जी के द्वारा आहूत समीक्षा बैठक के बाद स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी दिशा निर्देश के बिंदु क्रमांक 10 व 18 का स्वागत करते हुए नवीन शिक्षक संघ के मांग पर प्रदेश के शिक्षकों हित मे निर्णय लेने के लिए माननीय मुख्यमंत्री जी, माननीय सांसद लोकसभा क्षेत्र राजनांदगांव संतोष पाण्डेय जी एवं समस्त विभागीय अधिकारियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए पूर्व सेवा की अवधि की गणना कर देय समयमान / कर्मोन्नति वेतनमान के अनुसार वेतन व पेंशन एवं प्रदेश के कर्मचारियों के केसलेस इलाज पर जल्दी ही निर्णय लेने की अपील किया है और जल्दी ही उपरोक्त दोनो मुद्दों को लेकर नगरीय निकाय व त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव के बाद मांग पत्र नवीन शिक्षक संघ छ. ग .द्वारा सौपा जायेगा
Sunday, January 12, 2025
छ. ग.राजपत्र स्कूल शिक्षा विभाग 5 मार्च 2019 के पदोन्नति नियम के पालन करते हुए व्याख्याता व प्राचार्य पदोन्नति के लिए प्रक्रिया प्रारम्भ किया जाय -विकास सिंह राजपूत
रायपुर- नवीन शिक्षक संघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह राजपूत ने सचिव व संचालक स्कूल शिक्षा विभाग से अपील करते हुए व्याख्याता पदोन्नति के लिए मात्र बीएड प्रशिक्षित शिक्षकों के सीआर मंगाए जाने पर रोक लगाकर 5 मार्च 2019 को जारी छ. ग.राजपत्र स्कूल शिक्षा विभाग के पदोन्नति नियम के अनुसार शिक्षकों के पदोन्नति के लिए संशोधित आदेश प्रशिक्षित स्नाकोत्तर विषय आधारित वरिष्ठता सूची जारी कर सीआर मंगवाये जाने की मांग किया है प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह राजपूत ने कहा है की भर्ती नियम व पदोन्नति नियम दोनो की छ.ग. राजपत्र स्कूल शिक्षा विभाग मे अलग - अलग वर्णन किया गया है नवीन भर्ती के लिए अलग नियम व पदोन्नति के लिए अलग नियम है जो छ. ग.राजपत्र स्कूल शिक्षा विभाग 5 मार्च 2019 को जारी नियम के अध्ययन करने से स्पष्ट हो जाता है अभी वर्तमान मे स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा मांगे गये सीआर की जानकारी छ. ग.राजपत्र स्कूल शिक्षा विभाग 5 मार्च 2019 के प्रावधान की विपरीत है उपरोक्त राजपत्र के पृष्ठ क्रमांक 158(11) पदोन्नति द्वारा नियुक्त व पृष्ठ क्रमांक 158(15) चयन सूची मे स्पष्ट उल्लेख है की समिति/शासन द्वारा अंतिम रूप से अनुमोदित सूची अनुसूची - चार के कॉलम (2) मे उल्लेखित पदो से अनुसूची - चार के कॉलम (4) मे उल्लिखित पदो पर पदोन्नति के लिए चयन सूची होगी प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह राजपूत ने आगे बताया की अनुसूची -चार के कॉलम (1) के बिंदु क्रमांक 14 मे शिक्षक/ प्रधान पाठक प्रशिक्षित स्नातकोत्तर 5 वर्ष के अनुभव होने पर अनुसूची- चार कॉलम (4) के अनुसार व्याख्याता के पद पर पदोन्नति का प्रावधान उल्लिखित किया गया है और विभाग को 5 मार्च 2019 को जारी राजपत्र स्कूल शिक्षा विभाग का पालन करना चाहिए इस संबंध मे जल्दी ही नवीन शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल मंत्रालय महानदी व इंद्रवती भवन मे सचिव व संचालक महोदय से मुलाक़ात कर प्रशिक्षित स्नातकोत्तर शिक्षक/ प्रधान पाठक प्राथमिक शाला को व्याख्याता पदोन्नति देने की मांग पूरे तथ्यों के साथ किया जायेगा।
Thursday, December 19, 2024
पूर्व सेवा अवधि की गणना कर प्रथम नियुक्ति तिथि से वेतन व पेंशन निर्धारण करने साथ ही शिक्षक एलबी संवर्ग की पदोन्नति की मांग को लेकर पहुंचे मंत्रालय संघ प्रतिनिधि
रायपुर- नवीन शिक्षक संघ छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधिमंडल प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह राजपूत के नेतृत्व मे प्रथम नियुक्ति तिथि से पूर्व सेवा अवधि की गणना कर देय समयमान/ कर्मोन्नति वेतनमान का निर्धारण कर शिक्षक एलबी संवर्ग के वेतन मे व्याप्त विसंगति को दूर करने , पूर्व सेवा अवधि की गणना कर पुरानी पेंशन का भुगतान करने वरिष्ठता सूची मे व्याप्त त्रुटि को सुधार कर शिक्षा मे गुणवत्ता बनाये रखने के लिए सहायक शिक्षक/शिक्षक/व्याख्याता एलबी संवर्ग का विषय आधारित पदोन्नति जल्दी करने, समन्वय मे स्थानांतरण के बजाय शिक्षक एलबी संवर्ग के लिए खुला स्थानांतरण नीति लागु कर स्थानांतरण प्रक्रिया चलू करने व पढ़ाई व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित हो इसलिए शिक्षकों को गैर शैक्षणिक कार्यो से मुक्त रखने की मांग को लेकर मंत्रालय पहुंचकर मांग पत्र सौपकर जल्दी ही उपरोक्त मांगो पर निर्णय लेने की अपील किया
प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह राजपूत,गिरीश साहू,राजेश शुक्ला ने मोदी के गारंटी के अंतर्गत वेतन विसंगति दूर कर सहायक शिक्षक व शिक्षक एलबी संवर्ग के वेतन समयमान/ कर्मोन्नति वेतनमान के आधार निर्धारण करने की आवश्यकता बताई
वही पर सतीश टंडन व चंद्रिका पाण्डेय ने शिक्षा के स्तर बनाये रखने के लिए शिक्षक एलबी संवर्ग के पदोन्नति विषय आधारित जल्दी ही प्रारम्भ करने की मांग पर जोर दिया
साथ ही मनीष साहू,अशोक देवांगन,जय प्रकाश झा,शैलेन्द्र सिंह राठौर,राहुल मिश्रा व कन्हैया देवांगन ने समन्वय मे हो रहे स्थानांतरण को नीति संगत नही बताते हुए पुरी पारदर्शिता से शिक्षक एलबी संवर्ग का स्थानांतरण हो इसलिए खुली स्थानांतरण नीति बनाने की मांग को प्रमुखता से रखा।
Wednesday, December 18, 2024
केसलेस इलाज शिक्षकों,कर्मचारियों के लिए नितांत आवश्यकता
रायपुर- नवीन शिक्षक संघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह राजपूत के नेतृत्व मे संघ का प्रतिनिधिमंडल अपर मुख्य सचिव परिवार एवं कल्याण विभाग व संचालक स्वास्थ्य विभाग को मांग पत्र सौपकर प्रदेश के लाखो शिक्षकों,कर्मचारियों व आश्रित परिजनों का मान्यता प्राप्त सरकारी व निजी अस्पतालो मे केसलेस इलाज की मांग किया है।
प्रदेश पदाधिकारी गिरीश साहू,राजेश शुक्ला ने कहा की बढ़ती महंगाई को देखते हुए प्रदेश के शिक्षकों एव कर्मचारियों के लिए केसलेस इलाज की नितांत आवश्यकता है।
वही बलोदा बाजार जिलाध्यक्ष सतीश टंडन व कोरबा जिलाध्यक्ष चंद्रिका पाण्डेय ने कहा की केसलेस इलाज के आभाव मे शिक्षक व कर्मचारी अपने व अपने आश्रित परिजन के इलाज करवाने के दौरान अपने घर मे रखे थोड़ा बहुत सोने चांदी के गहने व जमीन को बेचने मजबूर हो जाते है जिससे इलाज के बाद संबंधित कर्मचारियों की आर्थिक स्थिति अत्यंत दयनीय हो जाती है ।
मनीष साहू,अशोक देवांगन,जय प्रकाश झा ,शैलेन्द्र सिंह राठौर, राहुल मिश्रा,कन्हैया देवांगन ने आगे कहा की केसलेस इलाज के अभाव मे चिकित्सा प्रतिपूर्ति राशि प्राप्त करने के लिए कर्मचारियों को अपने विभाग के साथ-साथ स्वास्थ्य विभाग लगातार चक्कर काटने के बाद भारी मुश्किल से चिकित्सा प्रतिपूर्ति राशि मिलता है जिससे कर्मचारी मानसिक रूप से अत्यधिक परेशान हो जाते है कर्मचारियों की आर्थिक व मानसिक परेशानियों को देखते हुए व पूर्ण ऊर्जा व स्वस्थ मन से कर्मचारी अपनी सेवा प्रदान कर सके इसलिए केसलेस इलाज सरकारी कर्मचारियों के लिए अत्यंत जरूरी है नवीन शिक्षक संघ छत्तीसगढ़ ने केसलेस इलाज प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों के लिए लागु करवाने के लिए लगातार संघर्ष व प्रयास करने प्रतिबद्धता दोहराई है
Friday, October 18, 2024
वेतन विसंगति दूर कराने व पूर्व सेवा अवधि गणना की सहित महंगाई भत्ता की मांग को लेकर 24 अक्टूबर को शिक्षक मोर्चा द्वारा छत्तीसगढ़ के सभी जिलों मे जंगी प्रदर्शन
रायपुर- छत्तीसगढ़ शिक्षक संघर्ष मोर्चा के प्रांतीय संचालक विकास सिंह राजपूत ने बयान जारी कर कहा की सहायक शिक्षकों की वेतन विसंगति दूर करने, कर्मोन्नति वेतनमान प्रदान करने व केंद्र के समान देय तिथि से छ. ग. राज्य कर्मचारियों को महंगाई भत्ता देने के मोदी गारंटी मे प्रदेश के शिक्षक एलबी संवर्ग व राज्य कर्मचारियों से वादा कर चुनाव पूर्व सत्ताधारी दल ने अपना घोषणापत्र जारी किया था जिस पर दस माह हो जाने के बाद भी सत्ताधारी दल द्वारा कोई निर्णय नही लेने से प्रदेश के शिक्षक एलबी संवर्ग सहित लाखो सरकारी कर्मचारी के मन मे भारी आक्रोश है मोदी गारंटी, पूर्व सेवा अवधि की गणना व सोना साहू कर्मोन्नति केस पर हाईकोर्ट के डबल बेंच के निर्णय पर राज्य शासन सुप्रीम कोर्ट जाने के बजाय शिक्षक एलबी संवर्ग के लिए शासनादेश जारी करने की मांग को लेकर छत्तीसगढ़ शिक्षक संघर्ष मोर्चा द्वारा प्रदेश संचालक मनीष मिश्रा,वीरेंद्र दुबे, विकास राजपूत व संजय शर्मा के नेतृत्व मे छत्तीसगढ़ के समस्त जिलों मे 24 अक्टूबर को जिला स्तरीय जंगी धरना प्रदर्शन किया जायेगा जिसमे प्रदेश के लगभग पौने दो लाख शिक्षक एलबी संवर्ग सामूहिक अवकाश लेकर हड़ताल मे शामिल रहेंगे प्रदेश सह संचालक उमा जाटव,गिरीश साहू,बसंत चतुर्वेदी,सुधीर प्रधान,चंद्रशेखर तिवारी,धर्मेश शर्मा,बसंत कौशिक,रविन्द्र राठौर ने प्रदेश के समस्त शिक्षक एलबी संवर्ग से अपील करते हुए कहा है की शिक्षक एलबी संवर्ग के हित मे 24 अक्टूबर को शिक्षक मोर्चा के जिला स्तरीय धरना प्रदर्शन मे अधिक से अधिक संख्या मे शामिल होकर राज्य सरकार को जल्दी ही शिक्षक मोर्चा के मांगो पर निर्णय लेने का दबाव बनाया जाय अमितेश तिवारी,दुष्यन्त कुम्भकार,रूपेंद्र सिन्हा,अजय कड़व,संजय साहू,प्रकाश्चंद कांगे,बलविंदर कौर,सतीश टंडन,चंद्रशेखर रात्रे,गंगा पासी, देवकांत सिन्हा, राजेश शुक्ला,ज्योति सक्सेना,अमित नामदेव,ब्रिजनारायण मिश्रा,गीता चंद्राकर,रूपा साहू,हरिकांत अग्निहोत्री,रमन शर्मा,अमित मैसी,संतोष द्विवेदी,नरेश चौहान,देवनाथ पटेल,सुनील राजपूत,शिव आडिल, वैदराम साहू,लिलेश्वर महावे,छन्नू लाल साहू,वेदप्रकाश साहू,संजीव मानिकपुरी,सहित नवीन शिक्षक संघ के समस्त पदाधिकारियों ने राज्य सरकार से अपील करते हुए निवेदन किया है की मोदी गारंटी पर दिये गये वचन को पूर्ण कर मोदी गारंटी की मान सम्मान को बनाय रखे आने वाले समय मे प्रदेश के शिक्षक एलबी संवर्ग व अन्य सरकारी कर्मचारी मोदी के गारंटी पर विश्वास कर सके 24 अक्टूबर को प्रदेश के समस्त शिक्षक एलबी संवर्ग अपने अधिकार के संघर्ष मे शामिल होकर पूर्व सेवा गणना मिशन का जंगी आगाज करेंगे प्रदेश के एक एक शिक्षक एलबी संवर्ग अपने हक की संघर्ष शिक्षक मोर्चा के बैनर तले कर राज्य सरकार को शिक्षक एलबी संवर्ग के सहायक शिक्षकों के वेतन विसंगति को दूर कराने,पूर्व सेवा अवधि की गणना कराने,केंद्र के समान देय तिथि से महंगाई भत्ता व लंबित महंगाई भत्ता के एरियरस राशि पर जल्दी निर्णय लेने राज्य शासन पर संघर्ष के माध्यम से पुरा कराने के लिए पुरी ताकत के साध दबाव बनाने का प्रयास शिक्षक मोर्चा के बैनर तले किया जायेगा।
Monday, October 14, 2024
छ. ग. शिक्षक संघर्ष मोर्चा द्वारा सभी जिलों मे सौपा गया ज्ञापन 24 अक्टूबर को सामूहिक अवकाश लेकर जिला मुख्यालय में देंगे धरना, रैली निकालकर सौपेंगे ज्ञापन
छत्तीसगढ़ शिक्षक संघर्ष मोर्चा के प्रदेश संचालक मनीष मिश्रा,वीरेंद्र दुबे, विकास राजपूत व संजय शर्मा के मार्गदर्शन व समस्त जिला संचालको के नेतृत्व मे जिला कलेक्टर/ एस डी एम व डीईओ को माननीय मुख्यमंत्री, शिक्षा सचिव छत्तीसगढ़ शासन व विभागीय अधिकारियों के नाम ज्ञापन सौंपा गया। प्रांतीय संचालक मनीष मिश्रा राजनांदगांव,वीरेंद्र दुबे रायपुर,विकास राजपूत दुर्ग व संजय शर्मा बिलासपुर मे ज्ञापन सौपते समय उपस्थित रहे
सौंपे गए ज्ञापन में मोदी जी के गारंटी के तहत, सहायक शिक्षकों के वेतन विसंगति दूर कर, समस्त एल बी संवर्ग को क्रमोन्नत वेतनमान प्रदान किया जावे। समतुल्य वेतनमान (पुनरीक्षित वेतनमान ) में सही वेतन का निर्धारण कर 1.86 के गुणांक पर वेतन निर्धारण किया जावे। पूर्व सेवा अवधि की गणना करते हुए समस्त शिक्षक एलबी संवर्ग के पुरानी पेंशन को निर्धारित करें एवं भारत सरकार द्वारा 2 सितंबर 2008 को जारी आदेश के समान 33 वर्ष में पूर्ण पेंशन के स्थान पर 20 वर्ष में पूर्ण पेंशन का प्रावधान किया जावे। माननीय उच्च न्यायालय बिलासपुर द्वारा याचिका क्रमांक WA/261/2024 में डबल बैंच द्वारा पारित निर्णय दिनांक 28/02/2024 के तहत सभी पात्र एल बी संवर्ग के शिक्षको के लिए क्रमोन्नति/समयमान का विभागीय आदेश किया जावे। शिक्षक व कर्मचारियों को केंद्र के समान 01 जनवरी 2024 से 4 प्रतिशत महंगाई भत्ता दिया जाये तथा जुलाई 2019 से देय तिथि पर महंगाई भत्ते के एरियर राशि का समायोजन जीपीएफ/सीजीपीएफ खाता में किया जाए। उपरोक्त मांग प्रमुखता से रखी गई है।
मोर्चा पदाधिकारी उमा जाटव,गिरीश साहू,बसंत चतुर्वेदी, सुधीर प्रधान, चंद्रशेखर तिवारी, धर्मेश शर्मा, बसंत कौशिक,रविंद राठौर ने बताया कि अपनी मांगों के निराकरण के लिए मोर्चा के प्रदेश इकाई के चरणबद्ध आंदोलन के तहत आज का ज्ञापन सभी जिलों मे सौंपा गया। अगले चरण में 24 अक्टूबर को सभी जिलो में शिक्षक एल बी संवर्ग एक दिवसीय सामूहिक अवकाश लेकर जिला मुख्यालय में धरना प्रदर्शन कर जंगी रैली निकालकर अपनी मांगों को पुरजोर तरीके से सरकार के समक्ष पहुंचाएंगे।
Subscribe to:
Posts (Atom)







