रायपुर- 17 जून 2021 को कॉंग्रेस सरकार के ढाई साल पूरे हो जाने पर सरकार के कर्मचारियों के प्रति व्यवहार पर चर्चा करते हुए नवीन शिक्षक संघ छ. ग.के प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह राजपूत ने कहा कि चुनावी जनघोषणा पत्र के अवलोकन के बाद प्रदेश के समस्त कर्मचारियों ने कॉंग्रेस पार्टी के सत्ता पर बैठने से कर्मचारी हित मे निर्णय लेने की आस पाल के रखा था और ये आस उस समय और मजबूत हुआ जब नवीन शिक्षक संघ सहित अन्य कर्मचारी संघो ने मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण के पश्चात मुलाकात कर कर्मचारी हित मे निर्णय लेने के लिए मुख्यमंत्री जी को ज्ञापन सौंपा उस मुख्यमंत्री जी ने नवीन शिक्षक संघ सहित सभी कर्मचारी संगठन को विश्वास दिलाया था कि पहला वर्ष किसानों के कर्ज माफी,2500 रुपये में धान खरीदी,हाफ बिजली जैसे महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है इसलिए आने वाला दूसरा वर्ष शिक्षको सहित अन्य कर्मचारियों के लिए बेहतर निर्णय सरकार द्वारा लिया जाएगा,दूसरे वर्ष के बजट सत्र के दौरान नवीन शिक्षक संघ के महत्वपूर्ण मांग दो वर्ष पूर्ण कर चुके समस्त शिक्षक पंचायत संवर्ग के स्कूल शिक्षा विभाग में संविलियन व पिछले महीने कोरोना काल मे निधन हुए कर्मचारियों के आश्रित परिजन को तृतीय श्रेणी के पदों पर अनुकम्पा नियुक्ति हेतु 10 प्रतिशत के बंधन को 31 मई 2022 तक शिकथिल करने के निर्णय लिया जिसका नवीन शिक्षक संघ द्वारा सरकार का आभार व्यक्त किया गया इस दो निर्णय के अलावा शिक्षक संवर्ग के वेतन विसंगति को दूर नही करना,शिक्षक एलबी संवर्ग के पूर्व सेवा अवधि की गणना नही कर पदोन्नति व क्रमोन्नति से वंचित करना, दिवंगत पंचायत शिक्षक संवर्ग के आश्रित परिजन को अनुकम्पा नियुक्ति नही,केंद्र सरकार के समान महंगाई भत्ता नही दिया गया,पुरानी पेंशन लागू करने के सम्बंध में मौन धारण कर लेना,अनियमित कर्मचारियों को नियमित नही किया गया,लिपिक,नर्स,आंगनबाड़ी कार्यकर्ता,मितानितन,विद्यमितान सहित अन्य कर्मचारियों की मांगों पर कोई निर्णय नही लिया गया,इन सब परिस्थितियों को देखते हुए प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह राजपूत ने कहा कि शिक्षक संवर्ग सहित अन्य कर्मचारियों के लिए सरकार का ढाई वर्ष निराशाजनक रहा अब देखने वाली बात है कि क्या सत्ताधारी दल द्वारा शिक्षको सहित अन्य कर्मचारियों से जनघोषणा पत्र के माध्यम से किये गए चुनावी वादे को पूर्ण करते है कि नही क्या प्रदेश के शिक्षक संवर्ग सहित अन्य कर्मचारी आने वाले ढाई वर्ष में खुशी या अपने आप को ठगा सा महसूस करते है ।
Wednesday, June 16, 2021
Saturday, June 12, 2021
संविलियन के लिए संघर्ष करते-करते प्राण गंवा देने वाले दिवंगत शिक्षक पंचायत संवर्ग के आश्रित परिजन को अनुकम्पा नियुक्ति देने की मांग
जगदलपुर-नवीन शिक्षक संघ महिला प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष बलविंदर कौर ने जानकारी दिया है कि नवीन शिक्षक संघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रकाशचन्द कांगे जी के नेतृत्व में संभाग आयुक्त बस्तर संभाग को ज्ञापन सौंपकर संविलियन के लिए संघर्ष करते-करते अपने प्राण गवां देने वाले दिवंगत शिक्षक पंचायत संवर्ग के आश्रित परिजन विगत कई वर्षों से शासन व पंचायत विभाग से अनुकम्पा नियुक्ति की मांग को लेकर भटक रहे है,अनुकम्पा नियुक्ति प्राप्त करने के लिए सरकार के मंत्रियों से लेकर विभाग के अधिकारियों तक लगातार चक्कर काट रहे है लेकिन दिवंगत शिक्षक पंचायत संवर्ग के आश्रित परिजन को अब तक न्याय नही मिल पाया है,दिवंगत शिक्षक पंचायत संवर्ग के आश्रित परिजन अनुकम्पा नियुक्ति की मांग को लेकर अब इतने निराश व हताश हो चुके है कि शासन से अब इच्छा मृत्यु की भी मांग करना प्रारम्भ कर दिए है,दिवंगत शिक्षक पंचायत संवर्ग के आश्रित परिजन को अनुकम्पा नियुक्ति मिले इस दिशा में लगातार नवीन शिक्षक संघ द्वारा प्रयास किया जा रहा है इसी कड़ी में दुर्ग संभाग के बाद बस्तर संभाग में ज्ञापन सौंपकर दिवंगत शिक्षक पंचायत संवर्ग के आश्रित परिजन को यथा योग्यतानुसार अनुकम्पा नियुक्ति प्रदान करने की मांग को प्रमुखता से रखा है।
Wednesday, June 9, 2021
खुला स्थानांतरण नीति व दिवंगत शिक्षक पंचायत संवर्ग के आश्रित परिजन को अनुकम्पा नियुक्ति की मांग
दुर्ग- नवीन शिक्षक संघ जिला दुर्ग के सचिव बी.प्रकाश ने बताया है कि प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह राजपूत,प्रदेश सचिव गिरीश साहू व जिला अध्यक्ष दुर्ग संजीव मानिकपुरी ने डिप्टी कलेक्टर दुर्ग व उप-आयुक्त सम्भाग कार्यालय आयुक्त दुर्ग से मुलाकात कर विगत तीन से चार वर्षो से अनुकम्पा नियुक्ति के आस में जिला व जनपद पंचायत के चक्कर काट रहे दिवंगत शिक्षक पंचायत संवर्ग के आश्रित परिजन को यथा योग्यतानुसार अनुकम्पा नियुक्ति प्रदान करने हेतु समस्त जिला/जनपद पंचायत को निर्देशित करने की मांग को प्रमुखता से रखा है ।
प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह राजपूत ने कहा है कि दिवंगत शिक्षक पंचायत संवर्ग के आश्रित परिजन अब इतने निराश हो चुके है कि अब शासन से आत्मदाह व इच्छामृत्यु की भी मांग करने लगे है राज्य शासन को जल्दी ही दिवंगत शिक्षक पंचायत संवर्ग के आश्रित परिजन को यथा योग्यतानुसार अनुकम्पा नियुक्ति प्रदान कर राहत प्रदान करना चाहिये वही दूसरी ओर प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह राजपूत,प्रदेश सचिव गिरीश साहू व जिलाध्यक्ष जांजगीर अनुभव तिवारी ने ट्विटर व फेसबुक जैसे बड़े सोशल मीडिया प्लेटफार्म के माध्यम से विगत दस वर्षों से अपने परिवार व गृहजिले से सैकड़ो किलोमीटर दूर सुदूर ग्रामीण क्षेत्रो में कार्यरत शिक्षक संवर्ग के खुला स्थानांतरण पर राज्य सरकार को जल्दी निर्णय लेने का आग्रह किया है,प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह राजपूत ने आगे कहा है कि स्थानांतरण में रोक लगे होने के बाद भी शिक्षा विभाग द्वारा टुकड़े-टुकड़े में समन्वय के नाम से प्रशासनिक व ऐच्छिक स्थानांतरण की सूची लगातार जारी किया जा रहा है जो कहीं न कहीं संदेह के दायरे में है इसलिए राज्य शासन व शिक्षा विभाग को पूरी पारदर्शिता के साथ साथ स्थानांतरण में लगे रोक को हटाकर खुली स्थानांतरण नीति लागू कर अपने परिवार से दूर सुदूर ग्रामीण क्षेत्रो में कार्यरत शिक्षको का स्थानांतरण किया जाना चाहिये।
Saturday, June 5, 2021
दर-दर की ठोकर खाने को मजबूर दिवंगत शिक्षक पंचायत संवर्ग के आश्रित परिजन अब आत्मदाह करने की दे रहे है चेतावनी
रायपुर- नवीन शिक्षक संघ छत्तीसगढ़ के प्रवक्ता दुष्यंत कुम्भकार,गंगा शरण पासी व मीडिया प्रभारी मनोज चन्द्रा ने जानकारी दिया है कि नवीन शिक्षक संघ छ. ग.के प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह राजपूत व महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष उमा जाटव,गिरीश साहू,अमितेश तिवारी,रूपेंद्र सिन्हा,संजय साहू व अजय कड़व ने कहा है कि संविलियन से पहले दिवंगत शिक्षक पंचायत संवर्ग के आश्रित परिजन राज्य सरकार के द्वारा अनुकम्पा नियुक्ति नही देने के कारण दर-दर ठोकर खाने को मजबूर हो गए है स्थिति यहां तक पहुंच गया है कि दिवंगत शिक्षक पंचायत संवर्ग के पत्नी व आश्रित परिजन अब अनुकम्पा नियुक्ति में कोई निर्णय नही होने पर आर्थिक म व मानसिक परेशानी के कारण राज्य सरकार से आत्मदाह करने की अनुमति मांग रहे है।
नवीन शिक्षक संघ के प्रदेश पदाधिकारी प्रकाशचंद कांगे,बलविंदर कौर,राजेश शुक्ला,चन्द्र शेखर रात्रे,देवकांत सिन्हा,सतीस टण्डन,अमित नामदेव व हरिकांत अग्निहोत्री ने आगे बताया है कि 2010 से शिक्षा अधिकार नियम लागू होने के बाद सहायक शिक्षक के पद पर नियुक्ति के लिए टीईटी व डीएड/बीएड उत्तीर्ण करना अनिवार्य कर दिया गया है जिसके कारण 2011 से 2018 तक शिक्षक पंचायत संवर्ग के निधन होने के बाद दिवंगत शिक्षक पंचायत संवर्ग के आश्रित परिजन को टीईटी व डीएड/बीएड उत्तीर्ण होने के अभाव में सहायक शिक्षक पंचायत के पद पर अनुकम्पा नियुक्ति नही मिल पाया जिससे दिवंगत शिक्षक पंचायत संवर्ग के आश्रित परिजन को अपने सास-ससुर व बच्चों के भरण-पोषण के लिए भारी आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है।
नवीन शिक्षक संघ जिला प्रमुख अभिनव तिवारी,हरिकांत अग्निहोत्री,रमन शर्मा,अमिन बंजारे,संजीव मानिकपुरी,वेदप्रकाश साहू,छन्नूलाल साहू,देवनाथ पटेल,नरेश चौहान,रोशन मंसुरे,लीलाधर पटेल,गिरिजा शंकर,तुमन साहू,निर्मला पांडेय,दिलेश्वर महाबे,नंदिनी देशमुख,गीता चन्द्राकर,संगीता बैस,खिलेश्वरी साहू,ज्योति सक्सेना व सुमनलता यादव ने कहा है कि दिवंगत शिक्षक पंचायत संवर्ग के आश्रित परिजन को टीईटी व डीएड/बीएड के नियम को शिथिल कर सहायक शिक्षक पंचायत के पद पर अनुकम्पा नियुक्ति की मांग को लेकर नवीन शिक्षक (शिक्षाकर्मी) संघ द्वारा होली व दीपावली जैसे बड़े पर्व के समय भी धरना करने के बाद भी शासन द्वारा अनुकम्पा नियुक्ति के सम्बन्ध में आज तक कोई निर्णय नही लेना बहुत ही दुर्भाग्य जनक है ।
नवीन शिक्षक संघ छ. ग.के प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह राजपूत सहित सभी पदाधिकारियों व सदस्यों ने राज्य शासन से निवेदन किया है कि दिवंगत शिक्षक पंचायत संवर्ग के एक आश्रित परिजन को टीईटी व डीएड/बीएड. उत्तीर्ण करने नियमो में शिथिलता प्रदान करते हुए सहायक शिक्षक के पद पर जल्दी अनुकम्पा नियुक्ति प्रदान कर दिवंगत शिक्षक पंचायत संवर्ग के आश्रित परिजनों को कोरोना संक्रमण के दौर में दर-दर के ठोकर खाने,आर्थिक व मानसिक परेशानी बचाया जाय।
Monday, May 31, 2021
शिक्षा विभाग में कहने मात्र को लगी है रोक,आज भी चल रहा है स्थानांतरण का खेला,हजारो शिक्षक कर रहे है स्थानांतरण में रोक हटने का इंतजार-विकास सिंह राजपूत
रायपुर-नवीन शिक्षक संघ छ. ग. के प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह राजपूत ने बयान जारी कर कहा है कि स्कूल शिक्षा विभाग में नाम मात्र कहने को स्थानांतरण में रोक लगी है लेकिन हकीकत में प्रशासनिक व स्वैच्छिक के नाम पर टुकड़े-टुकड़े में सूची जारी कर आज भी स्थानांतरण में हो रहा है खेला जबकि बस्तर,सरगुजा,जशपुर ,बलरामपुर,
सुकमा,दंतेवाड़ा,नारायणपुर,बीजापुर,सूरजपुर जैसे दूर-दराज जिलो में अपने गृह जिले से लगभग 10वर्षो से सुदूर ग्रामीण अंचलों के स्कूलों में सेवा दे रहे हजारो शिक्षक स्थानांतरण में रोक हटने का इंतजार कर रहे है,नवीन शिक्षक सहित स्थानांतरण चाहने वाले शिक्षको द्वारा स्थानांतरण की मांग किया जाता है तो विभागीय अधिकारियों द्वारा दो टूक कहा जाता है कि अभी वर्तमान में स्थानांतरण में रोक लगी हुई शासन द्वारा रोक हटाने पर स्थानांतरण प्रक्रिया प्रारम्भ किया जाएगा ,शिक्षा विभाग में स्थानांतरण चाहने वाले शिक्षको से आवेदन लेने से मना भी किया जाता है लेकिन 0 6 अक्टूबर 2020 को चार शिक्षको, 01 जनवरी 2021 को तीन शिक्षको, 09 मार्च 2021 को छ: शिक्षको व वर्तमान में 19 मई 2021 को एक मात्र शिक्षक का पिछले दरवाजे से स्थानांतरण प्रशासनिक व स्वैच्छिक के नाम से किया गया है इन सभी सूची के साथ 30 मार्च 2021 को एक ऐसा सूची भी 21 शिक्षको के नाम से जारी हुआ था जिसे नवीन शिक्षक संघ के द्वारा सवाल उठाने पर उस सूची को ही विभाग द्वारा फर्जी बता दिया गया,
नवीन शिक्षक संघ छ. ग.के प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह राजपूत सहित हजारो शिक्षको ने शिक्षा विभाग से सवाल किया है कि जब स्थानांतरण में शासन द्वारा रोक लगाया गया है तो टुकड़े-टुकड़े में प्रशासनिक व स्वैच्छिक स्थानांतरण क्यों किया जा रहा है, क्या स्थानांतरण में रोक हटाकर वर्षो से अपने परिवार व गृह जिले से कई किलो मीटर दूर सेवा दे रहे शिक्षको का स्थानांतरण प्रक्रिया प्रारम्भ नही किया जा सकता,टुकड़े-टुकड़े में स्थानांतरण सूची जारी कर कुछ लोगो को उपकृत करने के स्थान पर स्थानांतरण चाहने वाले शिक्षको का स्वयं के व्यय से स्थानांतरण क्यो नही किया जा सकता,
नवीन शिक्षक संघ छ. ग.के प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह राजपूत ने टुकड़े-टुकड़े में पिछले दरवाजे से स्थानांतरण सूची जारी करने के बजाय स्थानांतरण नीति में लगी रोक को तत्काल हटाकर खुली स्थानांतरण नीति लागू कर वर्षो से अपने परिवार व गृह जिले से दूर शिक्षको का स्थानांतरण जून-जुलाई तक करने की मांग राज्य सरकार व शिक्षा विभाग से किया है जिससे वर्षो से अपने परिवार से दूर शिक्षको के साथ न्याय हो सके।
Thursday, May 27, 2021
संसदीय सचिव चन्द्रदेव राय के साथ शिक्षक संघो की बैठक संपन्न, संसदीय सचिव शिक्षा द्वारिकाधीश यादव व विकास सिंह राजपूत हुए शामिल,नवीन शिक्षक संघ ने 50 लाख का बीमा,पंचा.शिक्षक संवर्ग अनुकंपा नियुक्ति, वेतन विसंगति, क्रमोन्नति, पुराना पेंशन लागू करने हेतु पहल करने का रखा सुझाव
रायपुर-प्रदेश सचिव गिरीश साहू ने बताया है पूर्व शिक्षाकर्मी नेता एवं वर्तमान में छत्तीसगढ़ शासन के संसदीय सचिव माननीय श्री चंद्रदेव राय जी के द्वारा दिनांक 27 मई 2021 को शाम 5:00 बजे जूम मीटिंग ऐप के माध्यम से शिक्षक संघों की एक बैठक आहूत की गई। इस बैठक में शिक्षा विभाग के संसदीय सचिव श्री द्वारकाधीश यादव जी व नवीन शिक्षक संघ छ. ग.के प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह राजपूत भी शामिल हुए। छत्तीसगढ़ प्रदेश नवीन शिक्षक संघ की ओर से संघ के प्रदेशाध्यक्ष विकास सिंह राजपूत , महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष उमा जाटव, एवं प्रदेश सचिव गिरीश साहू इस बैठक में शामिल होकर शिक्षक हित मे मांग व प्रस्ताव रखा। आपसी परिचय के बाद संघ के प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह राजपूत व उमा जाटव ने नवीन शिक्षक संघ के तरफ से निम्न प्रस्ताव रखा जी,
विकास सिंह राजपूत ने सबसे पहले संविलियन पूर्व व संविलियन के बाद निधन हुए शिक्षक संवर्ग को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद प्रथम सुझाव दिवंगत शिक्षक पंचायत संवर्ग के एक आश्रित परिजन को यथा योग्यतानुसार तृतीय या चतुर्थ श्रेणी के पदों पर अनुकम्पा नियुक्ति,कोरोना रोकथाम कार्य मे संलग्न शिक्षकों को कोरोना वारियर्स का दर्जा प्रदान कर पचास लाख राशि की बीमा सुरक्षा,स्वास्थ्य लाभ हेतु निजी अस्पतालों में इलाज कराने वाले शासकीय कर्मचारियों को मेडिकल क्लेम के स्थान पर कैसलेस इलाज हेतु पहल करने का सुझाव रखा साथ ही विकास सिंह राजपूत ने अपने सम्बोधन में कहा कि सम्पूर्ण संविलियन व वेतन विसंगति दूर कराने हेतु आप(चन्द्रदेव राय) और हम लगातार अंतिम समय तक संघर्ष किये जिसका परिणाम सम्पूर्ण संविलियन पर सफलता मिली लेकिन वेतन विसंगति आज तक दूर नही हुआ है इसलिए पूर्व सेवा की गणना कर समयमान वेतनमान के आधार पर वेतन निर्धारण कर संविलियन पश्चात सातवां वेतनमान प्रदान कर वेतन विसंगति दूर कराने हेतु सार्थक पहल करने की बात को प्रमुखता से रखा,फिर उमा जाटव जी संघ के तरफ से नवीन पेंशन से होने वाले नुकसान को बताते हुए पुरानी पेंशन को जल्दी ही छत्तीसगढ़ में लागू बहाल करवाने हेतु पहल करने का आग्रह किया । श्री चंद्रदेव राय जी द्वारा बैठक को संबोधित करते हुए कोरोना काल मे शासन स्तर पर किए जा रहे जनहित के कार्यो को विस्तार से बताकर संघो से प्राप्त प्रस्ताव एवं मांगो को शासन के समक्ष रखने और उसके निराकण के दिशा में पहल करने की बात कही
Tuesday, May 25, 2021
दिवंगत शिक्षक पंचायत/न.नि. संवर्ग के परिजन विगत कई वर्षों से अनुकम्पा नियुक्ति के लिए दर-दर भटक रहे है नवीन शिक्षक संघ महिला प्रकोष्ठ ने कहा अनुकम्पा पीड़ित परिजन को मिले न्याय
रायपुर-नवीन शिक्षक संघ छत्तीसगढ़ महिला प्रकोष्ठ के अध्यक्ष उमा जाटव,प्रवक्ता गंगा शरण पासी,उपाध्यक्ष बलविंदर कौर,नंदिनी देशमुख,संगीता बैस,गीता चन्द्राकर,खिलेश्वरी साहू,ज्योति सक्सेना,सुमनलता यादव,निर्मला पांडेय,कल्पना राजपूत,तुलेश ठाकुर,तेश्वरी साहू ने सँयुक्त रूप से कहा है संविलियन पूर्व शिक्षक पंचायत/न.नि. संवर्ग के पद पर कार्य करते हुए दिवंगत हुए शिक्षक पंचायत/न.नि. संवर्ग के आश्रित परिजनों पर दुखो का पहाड़ टूट पड़ा है,परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य के निधन के बाद सभी आश्रित परिजनों को समक्ष गम्भीर आर्थिक संकट गहरा गया है,वर्तमान में कोरोना संक्रमण काल मे लगातार लॉक-डाउन होने के कारण दिवंगत शिक्षक पंचायत/न.नि. संवर्ग के बीबी बच्चो सहित पूरे परिवार के समक्ष भूखे मरने की नौबत आ पड़ी है,अनुकम्पा नियुक्ति की मांग को लेकर नवीन शिक्षक संघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह राजपूत के नेतृत्व में रायपुर के बूढ़ातालाब धरना स्थल पर होली,दिवाली जैसे त्योहारों के समय धरना प्रदर्शन कर व मंत्रियों व अधिकारियों को मांग पत्र प्रेषित कर अनुकम्पा पीड़ित परिवार के साथ न्याय करने की मांग पर सरकार व अधिकारियों का ध्यानाकर्षण करवाने का पूरा प्रयास किया गया लेकिन दिवंगत शिक्षक पंचायत/न.नि. संवर्ग के आश्रित परिजन को न तो भाजपा शासनकाल में और न ही कांग्रेस शासनकाल में अभी तक अनुकम्पा नियुक्ति नही मिल पाया जिससे दिवंगत कर्मचारियों के परिजनों के मन मे सरकार के प्रति भारी आक्रोश है, उमा जाटव ने कहा है कि मैं नवीन शिक्षक संघ छत्तीसगढ़ के माध्यम से राज्य सरकार से हाथ जोड़कर निवेदन करती हूं कि दिवंगत शिक्षक पंचायत/न.नि. संवर्ग के एक आश्रित परिजन को टीईटी,डीएड/बीएड पूर्ण करने की बाध्यता को शिथिल करते हुए सहायक शिक्षक व यथा योग्यता तृतीय व चतुर्थ श्रेणी के पदों पर अनुकम्पा नियुक्ति प्रदान विगत कई वर्षों से दर-दर भटक रही दिवंगत शिक्षक पंचायत/न.नि. संवर्ग के आश्रित परिजनों के साथ न्याय करने कृपा करें जिससे इस वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण काल मे अनुकम्पा पीड़ित परिवार को आर्थिक सम्बल प्रदान हो सके,नवीन शिक्षक संघ छत्तीसगढ़ द्वारा पुनः दिवंगत शिक्षक पंचायत/न.नि. संवर्ग के आश्रित परिजन को अनुकम्पा नियुक्ति दिलाने हेतु प्रयास किया जाएगा,अनुकम्पा नियुक्ति हेतु सरकार व विभागीय अधिकारियों का ध्यानाकर्षण ज्ञापन,सोशल मीडिया के माध्यम से कराया जाएगा।









