Tuesday, August 16, 2022
Sunday, August 14, 2022
6 से 9 प्रतिशत करवाने का खेल कर्मचारीयों के साथ फिर हो सकता है छल अनिश्चितकालिन आंदोलन से भागने का बहाना*
*नवीन शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह राजपूत,टीचर्स एसोसियेशन के प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा व शालेय शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र दुबे ने कहा है कि फेडरेशन के अगुआ में कर्मचारी संघो के बीच साम्राज्यवाद सा अहंकार है, लगातार निष्पक्ष बैनर व सामूहिक नेतृत्व की बात सामने आने पर भी कर्मचारियों से छल किया गया, 25 से 29 जुलाई के हड़ताल को जमीनी कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल में बदलने कहा परन्तु cg को केवल अपना समझ बैठे सारे ऊपरी लोगो ने आंखे मूंद ली,,अब यह बात तो फेडरेशन को ही सोचना है कि 22 अगस्त से अनिश्चतकालीन हड़ताल में जाते है कि फिर दूसरी बार जमीनी कर्मचारियों के भावना से खेल कर स्थगित करेंगे, 80 संघ का दम्भ भरने वाला खाली हाथ है, मान बचाने 6% da की सहमति को एक किश्त छोड़कर 9% करने का खेल जारी है,,ऐसे में फेडरेशन व महासंघ में क्या अंतर होगा, अब इन दोनों कुनबे में अपनी सेवा को दांव में लगाकर कर्मचारियों के लिए संघर्ष करने की नही बस कुनबा सजाने की होड़ है, इसमे सरकार को चुनौती नही मिल सकती और फिर कर्मचारियों को पूरा अधिकार भी नही मिलेगा, 12% लंबित da ही नही मिलेगा तो एरियर और hra की बात तो दूर की कौड़ी है, वर्तमान में न निश्चित में शामिल और न ही अनिश्चित हड़ताल में शामिल महासंघ ने 6% में चर्चा कर एक संदेश दिया है, यह कर्मचारी भावना के विपरीत है,,पर सम्पूर्ण प्रदेश बन्द होने के बाद मौके पर अनिश्चितकालीन नही करने वाले अब 12% में ही सहमति करेंगे तो कर्मचारियों का आक्रोश ठंडा होगा, अन्यथा मोहरे रूपी कर्मचारियों को दांव में लगाने वाले चिन्हित होंगे, निष्पक्ष बैनर व सामूहिक नेतृत्व में अनिश्चितकालीन हड़ताल को फेडरेशन के पीछे हटने के कारण 31 जुलाई को शिक्षकीय मुद्दे पर संघर्ष के लिए बन्द किया गया, आज भी फेडरेशन निष्पक्ष बैनर व सामूहिक नेतृत्व में 22 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रखेंगे तो हम जरूर सकारात्मक विचार करेंगे।*
सोचना था, जब हम अनिश्चितकालीन आंदोलन कर रहे थे तब 5 दिन का आंदोलन कर रहे थे, समय समझकर अपने निर्णय पर पुनर्विचार नही किए और प्रदेश के लाखों कर्मचारियों को यही कहा गया कि हम भी 22 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल करेंगे, हमे दर्द है क्योंकि हमने भी उसी अवधि में सहयोग में हड़ताल की है, तो अब साख की बारी है, वर्तमान में बिना हडताल किए अब श्रेय कोई और ले गया तो रोना क्यों। सूत्रों से पता चला है कि कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन का प्रतिनिधि मंडल माननीय मुख्यमंत्री से मिलकर 6 से 9 प्रतिशत महंगाई भत्ता मे समझौता कर 22 तारीख से होने वाले आंदोलन से भागने का बहाना खोज रहे है जबकि प्रदेश के कर्मचारीयों को 12 प्रतिशत से कम महंगाई भत्ता मंजूर नहीं *अब भी समय है फेडरेशन व महासंघ को शिक्षक एलबी संवर्ग के माँग पर विचार कर सामूहिक नेतृत्व निष्पक्ष बैनर मे आंदोलन करना चाहिए जिससे शासन वेतन विसंगति दूर करने के साथ साथ महंगाई व गृह भत्ता पर निर्णय लेने मजबूर हो*
Thursday, August 11, 2022
केंद्र से करोडो रूपये जारी अब राशि की कमी बताने के बजाय छ. ग. के शासकीय कर्मचारियों व पेंशनरो को को दे लम्बित महंगाई व गृह भत्ता
रायपुर - नवीन शिक्षक संघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह राजपूत,टीचर्स एसोसियेशन के प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा व शालेय शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र दुबे के नेतृत्व मे प्रदेश के शासकीय शासकीय कर्मचारियों व पेंशनरो ने 25 जुलाई से अनिश्चितकालिन आंदोलन कर 31 को आंदोलन समाप्ति के तुरंत बाद राज्य के माननीय उद्योग मंत्री व शिक्षा मंत्री से चर्चा के बाद प्रदेश के मुखिया माननीय मुख्यमंत्री जी के निर्देश पर सामूहिक नेतृत्व निष्पक्ष बैनर के प्रतिनिधिमंडल को सामान्य प्रशासन छ. ग. सरकार द्वारा आमंत्रित कर महंगाई भत्ता व गृह भत्ता के आंदोलन पर चर्चा किया जिस पर सामूहिक नेतृत्व निष्पक्ष बैनर के नेतृत्वकर्ता ने बैठक मे केंद्र के सामान 34% महंगाई भत्ता व सातवे वेतनमान के अनुसार गृह भत्ता देने कि माँग के साथ - साथ सहायक शिक्षकों को शिक्षकों व व्याख्याता के समानुपातिक वेतनमान व पूर्व सेवा अवधि कि गणना कर प्रथम नियुक्ति तिथि से वेतनमान व पेंशन प्रदान कर शिक्षक एलबी संवर्ग के समस्याओ के समाधान करने कि माँग को पूरे दस्तावेज के साथ रखा।
राज्य सरकार के माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा मिडिया के माध्यम से केंद्र द्वारा छ. ग. राज्य के करोड़ो रूपये रोके जाने के कारण 34% महंगाई भत्ता व सातवे वेतनमान के अनुसार गृह भत्ता देने मे असमर्थता व्यक्त करते रहे है इस पर संजय शर्मा,वीरेंद्र दुबे,संजय शर्मा,उमा जाटव,गिरीश साहू,दुष्यन्त कुम्भकार, अमितेश तिवारी,रुपेन्द्र सिन्हा,अजय कडव,प्रकाशचंद कांगे,राजेश शुक्ला,चन्द्र शेखर रात्रे,सतीश टंडन, ब्रिज नारायण मिश्रा,बलविंदर कौर, गंगा शरण पासी,नंदिनी देशमुख,संगीता बैस,गीता चन्द्राकार,ज्योति सक्सेना,सुमन लता यादव,रमन शर्मा सहित अन्य पदाधिकारियों ने आगे कहा है कि केंद्र सरकार द्वारा छ. ग. सरकार को 3974.82 करोड़ रुपए जारी कर दिया गया है अब राज्य सरकार अपने
शासकीय कर्मचारियों व पेंशनरो को केंद्र के समान 34% महंगाई भत्ता व सातवे वेतनमान के अनुसार गृह भत्ता 15 अगस्त स्वतन्त्रता दिवस के शुभ अवसर पर देने का निर्णय ले जिससे प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों व पेंशनरो को अपने कार्यालय व स्कूलों को छोड़कर सड़क पर उतरकर धरना प्रदर्शन करने कि जरुरत ही न पड़े।
Tuesday, August 9, 2022
सहायक शिक्षकों को समानुपातिक वेतनमान व पूर्व सेवा अवधि कि गणना कर प्रथम नियुक्ति तिथि से वेतनमान,पेंशन के लिए शिक्षक एलबी संवर्ग संघ रहे तैयार निर्णायक संघर्ष करने
रायपुर - नवीन शिक्षक संघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह राजपूत ने बयान जारी कर कहा है कि टीचर्स एसोसियेशन के प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा व शालेय शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र दुबे जी के साथ नवीन शिक्षक संघ ने एकजुटता का प्रदर्शन कर सामूहिक नेतृत्व निष्पक्ष बैनर मे लम्बित महंगाई भत्ता व गृह भत्ता के लिए अनिश्चितकालिन आंदोलन करने के बाद राज्य सरकार के उद्योग मंत्री माननीय कवासी लखमा,शिक्षामंत्री माननीय प्रेम साय टेकाम व माननीय मुख्यमंत्री जी के निर्देश के बाद सामान्य प्रशासन के मंत्रालयीन स्तर के अधिकारियो से चर्चा करते हुए टीचर्स एसोसियेशन,शालेय शिक्षक संघ व नवीन शिक्षक संघ द्वारा लम्बित महंगाई भत्ता व गृह भत्ता के साथ- साथ सहायक शिक्षकों को शिक्षकों व व्याख्याता के समानुपातिक वेतनमान देकर वेतन विसंगति को दूर करने एवं पूर्व सेवा अवधि कि गणना कर प्रथम नियुक्ति तिथि से वेतनमान,पेंशन क्रमोन्नति सहित अन्य लाभ देने की माँग को पूरे तथ्यों के साथ रखा है प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह राजपूत,संजय शर्मा व वीरेंद्र दुबे ने कहा है की मंत्रीद्वय व शासन के अधिकारियो के माध्यम से पहिली बार सहायक शिक्षकों के वेतन विसंगति दूर करने के उपाय पूरे तथ्यों के साथ माननीय मुख्यमंत्री तक पहुंचा है नवीन शिक्षक संघ,टीचर्स एसोसियेशन व शालेय शिक्षक संघ द्वारा पूरी एकजुटता के साथ सहायक शिक्षक व शिक्षक एलबी संवर्ग के ज्वलंत मुद्दों को सरकार के समक्ष पुरजोर तरिके से रखा गया है अब निर्णय शासन को जल्दी ही लेना चाहिए नहीं तो सामूहिक नेतृत्व निष्पक्ष बैनर के अंतर्गत अन्य शिक्षक एलबी संवर्ग संगठनों के साथ मिलकर आने वाले माह मे निर्णयक संघर्ष करने के लिए रणनीति तैयार किया जा रहा है। संजय शर्मा,वीरेंद्र दुबे व विकास सिंह राजपूत ने प्रदेश के समस्त सहायक शिक्षक,शिक्षक व व्याख्याता से अपील किया है कि आने वाले समय मे सामूहिक नेतृत्व निष्पक्ष बैनर के अंतर्गत बिना वर्ग भेद के वेतन विसंगति दूर करवाने,प्रथम नियुक्ति तिथि से वेतनमान व पेंशन कि माँग को लेकर निर्णायक संघर्ष करने के लिए तैयार रहने कहा है जिससे समस्त शिक्षक एलबी संवर्ग के साथ सरकार न्याय कर सके।
Wednesday, August 3, 2022
दिवंगत शिक्षक पंचायत संवर्ग के आश्रित परिजन को अनुकम्पा नियुक्ति देने का निर्णय बहुत ही संवेदन शील निर्णय अनुकम्पा नियुक्ति देने से ही होगा आश्रित परिजन के साथ न्याय
रायपुर - नवीन शिक्षक संग छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह राजपूत ने डीपीआइ द्वारा दिवंगत शिक्षक पंचायत संवर्ग के आश्रित परिजन कि अनुकम्पा नियुक्ति हेतु जानकारी मंगाये जाने का स्वागत करते हुए कहा है कि दिवंगत शिक्षक पंचायत संवर्ग के एक आश्रित परिजन को अनुकम्पा नियुक्ति देने का निर्णय बहुत ही संवेदनशील निर्णय है।
नवीन शिक्षक संघ महिला प्रकोष्ठ के अध्यक्ष उमा जाटव, उपाध्यक्ष बलविंदर कौर,सचिव नंदिनी देशमुख,महामंत्री गंगा शरण पासी, प्रवक्ता ज्योति सक्सेना,गीता चन्द्राकार,सुमन लता यादव सहित अन्य पदाधिकारीयों ने आगे कहा है कि विगत कई वर्षो से अनुकम्पा नियुक्ति संघ के अध्यक्ष माधुरी मृगे के नेतृत्व मे कई दिनों तक सड़को मे बिना खाए धूप,बरसात व ठंड मे अनुकम्पा नियुक्ति कि माँग को लेकर राजधानी रायपुर मे सैकड़ो आश्रित परिजनों के साथ धरना प्रदर्शन किया गया पंचायत मंत्री जी,शिक्षा मंत्री जी, मुख्यमंत्री जी से कई बार मुलाकात कर ज्ञापन सौपा गया अब अनुकम्पा नियुक्ति संघ के अध्यक्ष कि मेहनत रंग लाने लगी है । नवीन शिक्षक संघ के प्रदेश पदाधिकारी गिरीश साहू,दुष्यन्त कुम्भकार,अमितेश तिवारी,रुपेन्द्र सिन्हा,अजय कडव,राजेश शुक्ला,प्रकाश चन्द कांगे, चन्द्रशेखर रात्रे,सतीश टंडन,ब्रिज नारायण मिश्रा ने राज्य सरकार के द्वारा अनुकम्पा नियुक्ति शिक्षक पंचायत संवर्ग के आश्रित परिजन कि जानकारी डीपीआइ द्वारा मंगाई गई है जिससे आश्रित परिजन के अनुकम्पा नियुक्ति कि उम्मीद बढी है दिवंगत शिक्षक पंचायत संवर्ग के एक आश्रित परिजन को अनुकम्पा नियुक्ति वर्षो के संघर्ष के बाद मिलता है तो देर भले होगा लेकिन आश्रित परिजनों के साथ न्याय होगा नवीन शिक्षक संघ छ. ग. ने विश्वास व्यक्त किया है कि जल्दी ही सरकार द्वारा आश्रित परिजन को अनुकम्पा नियुक्ति दिया जाएगा।
Tuesday, August 2, 2022
सहायक शिक्षकों को शिक्षकों व व्याख्याता के समानुपातिक वेतन व महंगाई भत्ता जल्दी देने कि माँग को रखा गया प्रमुखता के साथ
रायपुर - टीचर्स एसोसियेशन,शालेय शिक्षक संघ व नवीन शिक्षक संघ द्वारा सामूहिक नेतृत्व निष्पक्ष बैनर के अंतर्गत संजय शर्मा,वीरेंद्र दुबे व विकास सिंह राजपूत के नेतृत्व मे 25 जुलाई से केंद्र के समान महंगाई व गृह भत्ता के माँग को लेकर अनिश्चितकालिन आंदोलन का आगाज किया जो 31 जुलाई को तीनो नेतृत्व कर्ता ने सोची समझी रणनीति के तहत अनिश्चितकालिन आंदोलन को स्थगित किया आंदोलन स्थगन के तत्काल बाद राज्य सरकार के मंत्रिमण्डल के महत्वपूर्ण सदस्य वाणिज्य व आबकारी मंत्री कवासी लखमा जी व शिक्षा मंत्री प्रेम साय सिंह टेकाम जी से निष्पक्ष बैनर सामूहिक नेतृत्व के प्रतिनिधि मंडल के मुलाकात के बाद माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के निर्देश के बाद सामान्य प्रशासन विभाग छ. ग.शासन के बुलावे के बाद हुए बैठक मे निष्पक्ष बैनर सामूहिक नेतृत्व के संयोजक टीचर्स एसोसियेशन के प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा जी के द्वारा लम्बित महंगाई व गृह भत्ता,पुरानी पेंशन पर जल्दी निर्णय लेने व वेतन मे किये जा रहे कटौती निर्देश को निरस्त करने कि माँग को प्रमुखता से रखा वहीं बैठक मे शामिल नवीन शिक्षक संघ के प्रदेश सचिव गिरीश साहू ने पूर्व सेवा अवधि कि गणना कर प्रथम नियुक्ति तिथि से वेतनमान व पेंशन निर्धारण करने व सहायक शिक्षकों एलबी को शिक्षक एलबी व व्याख्याता एलबी के समानुपातिक वेतन देने कि माँग को पुरजोर तरीके से रखते शिक्षक एलबी संवर्ग के हित मे जल्दी निर्णय लेने कि माँग को प्रमुखता से रखा साथ बैठक मे शामिल नवीन शिक्षक संघ के सामान्य सदस्य व सहायक शिक्षक बसंत गायकवाड ने शासन द्वारा वेतन विसंगति दूर करने के लिए गठित कमेटी के पाँच महीने बाद भी कोई रिपोर्ट नहीं आने व निर्णय नहीं लेने पर बैठक मे शामिल उच्च अधिकारियो का ध्यानाकर्षण कर सहायक शिक्षकों के वेतन विसंगति दूर करने के लिए जल्दी हि निर्णय लेने कि माँग किया गया।
बैठक मे शामिल अधिकारियो ने वेतन कटौती के लिए जारी आदेश को निरस्त कर अवकाश मे समायोजन करने कि व महंगाई भत्ता,पेंशन व वेतन विसंगति दूर करने के संबंध मे टीचर्स एसोसियेशन,शालेय शिक्षक संघ व नवीन शिक्षक संघ द्वारा रखे गए माँग को बिंदु वार माननीय मुख्यमंत्री जी के समक्ष रखने कि बात कहीं जिससे शिक्षक एलबी संवर्ग कि समस्या को जल्दी हि निराकरण किया जा सके बैठक मे प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा,गिरीश साहू,सुधीर प्रधान,मनोज सनाढ्य, आयुष पिल्लै,बसन्त गायकवाड शामिल थे
Monday, August 1, 2022
वेतन कटौती करने के स्थान पर DA व HRA पर निर्णय ले सरकार, निष्पक्ष बैनर सामूहिक नेतृत्व से मंत्रीद्वय कि बातचीत जल्दी हि DA व HRA पर निर्णय लेने का दिया संकेत
रायपुर - निष्पक्ष बैनर सामूहिक नेतृत्व के नेतृत्वकर्ता नवीन शिक्षक संघ छ. ग. के प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह राजपूत,टीचर्स एसोसिएश के प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा व शालेय शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र दुबे ने कहा है कि राज्य के शिक्षक व अधिकारी कर्मचारी केंद्रीय कर्मचारीयों के समान महंगाई व गृह भत्ता के जायज माँग को लेकर अनिश्चितकालिन आंदोलन मे शामिल थे आंदोलन मे शिक्षकों व अधिकारी कर्मचारी के शामिल होने शासन के सभी विभागों मे रोज़मर्रा के कार्य ढप्प हो गया था जिससे तिलमिला कर शासन द्वारा राज्य कर्मचारीयों को परेशान करने 2006 के पुराने आदेश का हवाला देते हुए हडताली कर्मचारीयों के वेतन कटौती का आदेश जारी किया है वो किसी भी परिस्थिति मे उचित नहीं है।
प्रदेश पदाधिकारी उमा जाटव,गिरीश साहू,दुष्यन्त कुम्भकार, अमितेश तिवारी, रुपेन्द्र सिन्हा, अजय कडव, संजय साहू,प्रकाश चंद कांगे, चन्द्र शेखर रात्रे ,सतीस टंडन, राजेश शुक्ला, ब्रिज नारायण मिश्रा,बलविंद्र कौर, गंगा शरण पासी,नंदिनी देशमुख, गीता चन्द्राकार, ज्योति सक्सेना, सुमन लता यादव ने राज्य सरकार के तानाशाही आदेश का विरोध करते हुए कहा है कि शासन को शिक्षकों अधिकारियो कर्मचारीयों के वेतन कटौती के आदेश को निरस्त कर केंद्र के समान 34% महंगाई भत्ता व सातवे वेतनमान के अनुसार गृह भत्ता का आदेश जल्दी ही जारी करना चाहिए जिससे छत्तीसगढ़ के शिक्षकों व अधिकारी कर्मचारीयों के साथ न्याय हो सके।
संजीव मानिकपुरी,वेदप्रकाश साहू,छन्नूलाल साहू,अमीन बंजारे,नरेश चौहान,नरेश गुप्ता,रोशन मंसूरे,रमन शर्मा,हरिकांत अग्निहोत्रि, अनुभव तिवारी ने कहा है कि निष्पक्ष बैनर सामूहिक नेतृत्व के द्वारा किये गए अनिश्चितकालिन आंदोलन का परिणाम जल्दी ही देखने को मिलेगा जैसे कि हम सब जानते है कि शिक्षक आंदोलन से हि परिणाम आ सकता है हम शिक्षकों के संघर्ष का इतिहास रहा है हमारे प्रदेश के नेतृत्व करने वाले नेतृत्वकर्ता से राज्य के लोकप्रिय मंत्री कवासी लखमा जी व शिक्षामंत्री प्रेमसिंह टेकाम जी से बातचीत कर केंद्र के समान महंगाई व गृह भत्ता देने कि माँग करते हुए प्रदेश के समस्त कर्मचारीयों के आक्रोश महंगाई व गृह भत्ता को लेकर है उसे मंत्रीद्वय को अवगत कराया गया है जिस मंत्रीद्वय ने जल्दी हि लम्बित महंगाई भत्ता पर सरकार द्वारा निर्णय लिए जाने का संकेत निष्पक्ष बैनर सामूहिक नेतृत्व मे शामिल नवीन शिक्षक संघ,शालेय शिक्षक संघ व टीचर्स एसोसियेशन को दिए है सभी ज़िला पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई है कि राज्य सरकार जल्दी हि केंद्र के समान महंगाई व गृह भत्ता देने का निर्णय लेकर प्रदेश के शिक्षकों के साथ साथ कर्मचारीयों के साथ न्याय करेंगे।






