Monday, November 21, 2022

केसलेस इलाज नहीं होने से शासकीय कर्मचारी हो रहे है परेशान


रायपुर - नवीन शिक्षक संघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह राजपूत ने बयान जारी कर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री जी व स्वास्थ्य मंत्री जी से राज्य के सभी शासकीय कर्मचारियों व आश्रित परिजन को शासन द्वारा मान्यता प्राप्त हॉस्पिटल मे केसलेस इलाज कि सुविधा प्रदान करने कि अपील किया है ।

नवीन शिक्षक संघ के प्रदेश पदाधिकारी उमा जाटव,गिरीश साहू,दुष्यन्त कुम्भकार, अमितेश तिवारी,रुपेन्द्र सिन्हा,संजय साहू,अजय कडव,प्रकाशचंद कांगे,चन्द्रशेखर रात्रे,सतीश टंडन,अमित नामदेव,राजेश शुक्ला,ब्रिज नारायण मिश्रा,गंगा शरण पासी, बलविंदर कौर,नंदिनी देशमुख,ज्योति सक्सेना,गीता चन्द्राकार,सुमन लता यादव सहित अन्य पदाधिकारियों ने बताया है कि अभी वर्तमान मे प्रदेश के शासकीय कर्मचारी अपने व अपने परिवार के सदस्यों के बीमार हो जाने पर शासन द्वारा मान्यता प्राप्त  निजी हॉस्पिटल मे इलाज करवाते है उस समय इलाज के लिए नगद राशि जमा करने के लिए लाखो रुपए व्यवस्था करने मे पीड़ित कर्मचारियों को अत्यधिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है जमा पूंजी व इधर -उधर से व्यवस्था कर इलाज होने के बाद शासन द्वारा राशि वापसी हेतु विभागीय चक्कर लगाने के कई महीनो बाद इलाज मे खर्च किये गए राशि का लगभग 60 से 70 प्रतिशत राशि हि कर्मचारियों को मिल पाता इसलिए नवीन शिक्षक संघ कर्मचारियों व उनके परिजन के इलाज के समय व इलाज के बाद हो रहे परेशानियों को देखते हुए प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री जी व स्वास्थ्य मंत्री जी से केसलेस इलाज प्रदेश मे प्रारम्भ करने के लिए निवेदन करता है।प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह राजपूत ने कहा कि केसलेस इलाज प्रारम्भ होने से प्रदेश के समस्त कर्मचारी अपने व अपने आश्रित परिजन का इलाज मान्यता प्राप्त बड़े व सुविधाजनक हॉस्पिटल मे करवा सकता है और बीमारी से उबरने के पश्चात् विभागीय चक्कर लगाने के बजाय अपने कर्तव्य स्थलों पर कार्य करते नजर आयेंगे।

Thursday, November 17, 2022

पूर्व सेवा अवधि की गणना,क्रमोन्नति, केसलेस इलाज व स्कूल समय मे परिवर्तन की मांग



रायपुर - नवीन शिक्षक संघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह राजपूत के मार्गदर्शन मे प्रदेश सचिव गिरीश साहू के नेतृत्व मे नवीन शिक्षक संघ छत्तीसगढ़ का एक प्रतिनिधि मंडल श्रीमान अवर सचिव छ. ग. शासन स्कूल शिक्षा विभाग आर. पी. वर्मा जी से मुलाक़ात कर पूर्व सेवा अवधि की गणना कर प्रथम नियुक्ति तिथि व देय समय वेतनमान के अनुसार वेतन व पेंशन का निर्धारण करने, पदोन्नति से वंचित शिक्षक एलबी संवर्ग को क्रमोन्नति वेतनमान प्रदान करने, प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों व आश्रित परिजनों का शासकीय व निजी हॉस्पिटल मे केसलेस इलाज की सुविधा प्रदान करने, स्कूल समय 9.45 के स्थान पर पूर्व की भांति 10 बजे करने व स्वामी आत्मानंद स्कूलों मे प्रतिनियुक्ति मे जाने हेतु सहमति प्रदान करने वाले शिक्षकों को जल्दी ही स्वामी आत्मानंद स्कूलो मे प्रतिनियुक्ति करने की मांग को प्रमुखता से रखा जिस पर अवर सचिव छ. ग. शासन स्कूल शिक्षा विभाग ने नवीन शिक्षक संघ के मांग -पत्र मे दिए गए बिन्दुओ को उच्च अधिकारियो तक जल्दी ही प्रेषित कर नवीन शिक्षक संघ छ. ग. के प्रतिनिधि मंडल को अवगत कराने की बात कही, नवीन शिक्षक संघ छ. ग. के प्रदेश पदाधिकारी उमा जाटव, नंदिनी देशमुख, गंगा शरण पासी, बलविन्दर कौर, ज्योति सक्सेना, दुष्यन्त कुम्भकार, अमितेश तिवारी, रूपेंद्र सिन्हा, अजय कड़व, संजय साहू, प्रकाश चंद कांगे, सतीश टंडन, चंद्रशेखर रात्रे, अमित नामदेव, राजेश शुक्ला,बृजनारायण मिश्रा ने कहा है की पूर्व सेवा अवधि की गणना कर प्रथम नियुक्ति तिथि से व देय वेतनमान के अनुसार संविलियन बाद शिक्षक एलबी संवर्ग के वेतन निर्धारण करने से ही वेतन विसंगति दूर हो सकता है साथ ही पदोन्नति से वंचित शिक्षक एलबी संवर्ग को क्रमोन्नति वेतनमान नहीं देने के कारण एक साथ एक ही वर्ष मे नियुक्त शिक्षक एलबी संवर्ग के वेतनमान मे बड़ा अंतर हो रहा है जिससे प्रदेश के शिक्षक एलबी संवर्ग के मन मे अत्यधिक आक्रोश पनप रहा है, जिला पदाधिकारी हरिकांत अग्निहोत्री, अनुभव तिवारी, रमन शर्मा, अमीन बंजारे, देवनाथ पटेल, संजीव मानिकपुरी, वेदप्रकाश साहू,नरेश चौहान, नरेश गुप्ता, रोशन मंसूरे, छन्नूलाल साहू ने अत्यधिक महंगाई व इलाज करवाने के लिए समय पर नगद राशि उपलब्ध नहीं होने के कारण प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों को अपने व अपने आश्रित परिजन के बीमार होने पर सुविधायुक्त निजी हॉस्पिटल मे इलाज करवाने मे असुविधा को देखते हुए प्रदेश के शासकीय व निजी हॉस्पिटल मे शासकीय कर्मचारियों व आश्रित परिजन का केसलेस इलाज की सुविधा प्रारम्भ करने व बढ़ते कड़ाके की ठंड को देखते हुए स्कूल समय 9.45 के स्थान पर पूर्व की भांति 10 बजे करने का निर्देश शासन द्वारा जारी किया जाना चाहिए, प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह राजपूत ने कहा है की पूर्व सेवा अवधि की गणना कर वेतनमान व पेंशन निर्धारण नहीं करने के कारण के करण शिक्षक एलबी संवर्ग के वेतन मे विसंगति आज भी व्याप्त है और पूर्व सेवा अवधि की गणना कर वेतन व पेंशन निर्धारण करने की मांग सिर्फ और सिर्फ नवीन शिक्षक संघ छ. ग. द्वारा लगातार किया जा रहा है  अगर पूर्व सेवा अवधि की गणना कर वेतन व पेंशन का निर्धारण कर वेतन विसंगति को दूर नहीं किया जाता है शासन -प्रशासन द्वारा तो जल्दी ही नवीन शिक्षक संघ छ. ग. द्वारा व्यापक आंदोलन का आगाज किया जायेगा और समान विचारधारा वाले अन्य संगठनों का सहयोग लिया जयेगा जिससे शिक्षक एलबी संवर्ग के वेतन मे व्याप्त विसंगति को दूर करने मे शासन प्रशासन बाध्य हो सके।

Sunday, November 13, 2022

स्थानांतरण व पदोन्नति पदस्थापना से पीड़ित शिक्षकों के साथ न्याय किया जाय -विकास सिंह राजपूत

 रायपुर - नवीन शिक्षक संघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह राजपूत ने बयान जारी कहा है की प्रदेश मे शिक्षकों की लगातार जिलावार पदोन्नति जारी है जिसमे राजनांदगाँव, मुंगेली, बीजापुर, कांकेर सहित कई जिलों मे पदोन्नति प्रक्रिया सम्पन्न हो गया है जिसमे डीपीआई के निर्देश का पालन नहीं करते हुए सैकड़ो शिक्षकों को अपने नजदीकी स्कूल, संकुल, ब्लॉक मे पद रिक्त होने के बाद भी सैकड़ो किलोमीटर दूर के स्कूलो मे पदोन्नति पश्चात पदास्थापना आदेश जारी किया गया है साथ ही राज्य शासन द्वारा बहुत दिनों के बाद  स्थानांतराण  प्रक्रिया चालू किया गया है जिससे शिक्षकों मे हर्ष का वातावरण था लेकिन कई ऐसे शिक्षक है जिसे प्रशासनिक स्थानातरण के नाम पर बिना सहमति के सैकड़ो किलोमीटर दूर के स्कूलो मे पदास्थापना आदेश जारी किया है जिससे स्थानांतरण व पदोन्नति से पदास्थापना पीड़ित शिक्षकों को मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है कई बार आवेदन व ज्ञापन देने के बाद भी सकारात्मक निर्णय नहीं आने ऐसे प्रशासनिक स्थानांतराण व पदोन्नति पदास्थापना से पीड़ित शिक्षक निराश व हताश हो गए है प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह राजपूत ने प्रदेश के संवेदना शील माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी से अपील करते हुए प्रशासनिक स्थानांतराण व पदोन्नति पदास्थापना से पीड़ित शिक्षकों के साथ न्याय करने सार्थक पहल करने के लिए निवेदन किया है।

Friday, October 21, 2022

दीपावली के पहले वेतन भगतान के लिए राज्य शासन जल्दी आदेश करे जारी



 रायपुर - नवीन शिक्षक संघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह राजपूत ने बयान जारी कर कहा है की भारत का सबसे बड़े त्यौहार सर पर लेकि सरकार द्वारा अभी तक दीपावली त्यौहार के पहले वेतन भुगतान करने का कोई निर्णय नहीं लिया गया है जिसके कारण प्रदेश के शिक्षकों को दीपावली त्यौहार के पहले वेतन मिलने पर संशय बना हुआ दीपावली त्यौहार के पहले वेतन नहीं मिलने पर प्रदेश के शिक्षकों का दीपावली फीका ही रहेगा. प्रदेश पदाधिकारी उमा जाटव, गिरीश साहू, दुष्यन्त कुम्भकार, अमितेश तिवारी, रूपेंद्र सिन्हा, संजय साहू, अजय कड़व, प्रकाशचंद कांगे, राजेश शुक्ला, बृजनारायण मिश्रा, सतीश टंडन, चंद्रशेखर रात्रे, गंगा शरण पासी, बलविंदर कौर, नंदनी देशमुख, ज्योति सक्सेना, गीता चंद्राकर, सुमनलता यादव ने कहा है की पुरे प्रदेश मे विकासखंड शिक्षा कार्यालय द्वारा वेतन देख़ बिल कोषालय मे प्रस्तुत कर दिया गया है राज्य शासन के आदेश के बिना वेतन भगतान जिला कोषालय द्वारा नहीं किया जा रहा है, जिला पदाधिकारी अनुभव तिवारी, रमन शर्मा, हरिकांत अग्निहोत्री, छन्नू लाल साहू, वेद प्रकाश साहू, संजीव मानिकपुरी, अमीन बंजारे, देवनाथ पटेल, नरेश चौहान, नरेश गुप्ता, लीलेश्वर महावे, गौतम मंडल, बी. प्रकाश, लोकेश साहू, गैंद लाल साहू, सवंत यादव ने कहा की सरकार द्वारा राज्य के अन्य शासकीय कर्मचारियों को सातवाँ वेतनमान के एरियर्स राशि के पांचवी किश्त जारी करने के आदेश कर दिए गए वहीं शिक्षक एलबी संवर्ग जो सिर्फ अपने वेतन के भरोसे जीवन यापन कर अपने व अपने परिवार के भरण पोषण करते है ऐसे शिक्षक एलबी संवर्ग वेतन नहीं मिलने पर दीपावली त्यौहार कैसे मना पाएंगे नवीन शिक्षक संघ छ. ग. ने राज्य सरकार से मांग करते हुए कहा है की अति शीघ्र ही सभी जिला कोषालय अधिकारियो को  कर वेतन देख़ बिल को क्लियर कर दीपावली के पहले समस्त शिक्षक एलबी संवर्ग व शासकीय कर्मचारियों के बैंक खाता मे वेतन भुगतान करने के लिए निर्देशित किया जाय जिससे प्रदेश के दो लाख शिक्षक संवर्ग व शासकीय कर्मचारी अपने घर परिवार के साथ ख़ुशी व उत्साह पूर्वक दीपावली पर्व पुरे हर्षोल्लास के साथ मना सके।

Thursday, October 20, 2022

न ही वेतन का ठिकाना न ही दीपावली अवकाश का शिक्षकों को बेसलाइन आंकलन करने किया जा रहा है मजबूर

 रायपुर - नवीन शिक्षक संघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह राजपूत ने बयान जारी कर कहा है की भारत का सबसे बड़े त्यौहार सर पर लेकि सरकार द्वारा अभी तक दीपावली त्यौहार के पहले वेतन भुगतान करने का कोई निर्णय नहीं लिया गया है जिसके कारण प्रदेश के शिक्षकों को दीपावली त्यौहार के पहले वेतन मिलने पर संशय बना हुआ दीपावली त्यौहार के पहले वेतन नहीं मिलने पर प्रदेश के शिक्षकों का दीपावली फीका ही रहेगा साथ स्कूल शिक्षा विभाग के रुख को देखते हुए ऐसा प्रतीत होता है की शिक्षा विभाग मे बैठे उच्च अधिकारी शिक्षकों को दीपावली अवकाश मे भी स्कूल आकर बेसलाइन मूल्यांकन करने मजबूर कर शिक्षकों को मानसिक व शारीरिक रूप से परेशान कर रहे है अपने गृह जिला से सैकड़ो किलोमीटर दूर दराज क्षेत्रो मे पदस्थ शिक्षक दीपावली अवकाश मे अपने घर परिवार के साथ दीपावली नहीं मना पाएंगे और कारण है स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा तो बकायदा दीपावली अवकाश की घोषणा 21 से  26 अक्टूबर तक कर दिए है लेकिन वही प्रदेश के शिक्षकों को बेसलाइन मूल्यांकन कार्य करने हेतु 21 व 22 अक्टूबर को स्कूल आने मजबूर कर दिया गया है वही स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा पहिली बार भाई दूज पर्व पर अवकाश घोषित नहीं करने के कारण प्रदेश के लाखो शिक्षक व विद्यार्थी भाई दूज पर्व मनाने  से वंचित हो जायेंगे नवीन शिक्षक संघ ने प्रदेश के मुख्यमंत्री जी, शिक्षा मंत्री जी व शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियो से दीपावली त्योहार के पहले प्रदेश के शिक्षकों को वेतन भुगतान करने की व्यवस्था करने एवं 21व 22 तारीख के अवकाश के स्थान पर 23 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक प्रदेश के स्कूलो मे दीपावली अवकाश प्रदान करने की मांग किया है आज वेतन भुगतान व दीपावली अवकाश 23 से 30 अक्टूबर तक करने की मांग को लेकर माननीय मुख्यमंत्री जी,शिक्षा मंत्री जी व विभाग के उच्च अधिकारियो के नाम ज्ञापन सौपा जायेगा 

Wednesday, October 19, 2022

शिक्षकों के खुशियों को लगा ग्रहण दीपावली अवकाश मे स्कूलो मे कार्य करेंगे शिक्षक

 रायपुर - नवीन शिक्षक संघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह राजपूत ने बयान जारी कर स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा 19 व 20 अक्टूबर को बेसलाइन आंकलन  के बाद 21 व 22 अक्टूबर तक शिक्षकों को मूल्यांकन करने के लिए जारी निर्देश को अव्यवहारिक बताते हुए बेसलाइन मूल्यांकन कार्य को दीपावली अवकाश के बाद कराने की मांग किया है, प्रदेश पदाधिकारी उमा जाटव, गिरीश साहू, दुष्यन्त कुम्भकार, अमितेश तिवारी, रूपेंद्र सिन्हा, अजय कड़व, प्रकाशचंद कांगे, चंद्रशेखर रात्रे, सतीश टंडन, राजेश शुक्ला, बृजनारायण मिश्रा, गंगा शरण पासी, ज्योति सक्सेना, नंदिनी देशमुख, बलविंदर कौर, सुमनलता यादव, गीता चंद्राकर ने कहा की स्कूल शिक्षा विभाग कहने मात्र को स्कूलो मे 21 से 26 अक्टूबर तक दीपावली अवकाश घोषित किया है लेकिन शिक्षा विभाग के शिक्षकों के प्रति व्यवहार को देखकर नहीं लगता की प्रदेश के शिक्षक सुख चैन से दीपावली पर्व मना पाएंगे और कारण है की 21 व 22 अक्टूबर को शिक्षक अवकाश के समय बेसलाइन मूल्यांकन कार्य करेंगे जिससे अपने घर से दूर दराज क्षेत्र मे पदस्थ शिक्षक दीपावली पर्व पर अपने घर समय पर नहीं पहुंच पाएंगे, जिला पदाधिकारी संजीव मानिकपुरी, वेदप्रकाश साहू, छन्नू लाल साहू, अमीन बंजारे, लीलेश्वर महावे, नरेश गुप्ता, नरेश चौहान, देवनाथ पटेल, हरिकांत अग्निहोत्री, रमन शर्मा व अनुभव तिवारी ने कहा है की दीपावली अवकाश मे शिक्षकों को मूल्यांकन कार्य मे झोकने से ऐसा लगता है की दीपावली पर्व मे भी शिक्षकों के खुशियों मे विभागीय निर्देश के वजह से ग्रहण लग गया है स्कूल शिक्षा विभाग ही एक ऐसा विभाग है जहां अवकाश मे भी शिक्षकों को मूल्यांकन कार्य करने, प्रशिक्षण, सर्वें सहित अन्य कार्य करने पर मजबूर कर दिया जाता है जिससे प्रदेश के शिक्षक शारीरिक मेहनत करने के साथ साथ मानसिक रूप से हमेशा परेशान रहते है, नवीन शिक्षक संघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष ने राज्य के माननीय मुख्यमंत्री जी, शिक्षा मंत्री जी से अपील किया है की अवकाश के समय शिक्षकों को अतिआवश्यक कार्य नहीं होने पर स्कूल आने व कार्य करने पर मजबूर नहीं किया जाय व बेसलाइन मूल्यांकन कार्य दीपावली अवकाश मे करवाने के बजाय दीपावली अवकाश के बाद बेसलाइन मूल्यांकन कार्य करवाना चाहिए जिससे प्रदेश के शिक्षक अपने घर परिवार के साथ भारत के सबसे बड़े पर्व को हर्षोल्लास के साथ मना सके।

Tuesday, October 18, 2022

दीपावली अवकाश 27अक्टूबर तक बढ़ाने की मांग भाई दूज के दिन पहले की तरह छुट्टी घोषित करे सरकार

 

रायपुर - नवीन शिक्षक संघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह राजपूत ने कहा है की हिन्दुओ के प्रमुख त्यौहार दीपावली मे भाई दूज के दिन पहिली बार स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा स्कूलों मे अवकाश घोषित नहीं किया है जिससे स्कूल शिक्षा विभाग मे पदस्थ शिक्षक, कर्मचारी व छोटे -छोटे बच्चे भाई दूज पर्व नहीं मना पाएंगे भाई दूज पर्व मे अवकाश नहीं मिलने से भाई बहन के लिए महत्वपूर्ण दिन भाई दूज के दिन शिक्षक, कर्मचारियों व विद्यार्थियों के खुशियों पर ग्रहण लगने के सामान है प्रदेश पदाधिकारी उमा जाटव, गिरीश साहू, दुष्यन्त कुम्भकार, अमितेश तिवारी, रूपेंद्र सिन्हा, संजय साहू, अजय कड़व, प्रकाशचंद्र कांगे, चंद्रशेखर रात्रे, सतीश टंडन, अमित नामदेव, ब्रिज नारायण मिश्रा, गंगा शरण पासी, बलविंद्र कौर, नंदिनी देशमुख, ज्योति सक्सेना, गीता चंद्राकर, सुमन लता यादव, रमन शर्मा, अनुभव तिवारी, हरिकांत अग्निहोत्री, संजीव मानिकपुरी, वेदप्रकाश साहू, अमीन बंजारे, छन्नूलाल साहू ने कहा है की पहले दीपावली अवकाश धन्तेरस से भाईदुज तक शासन द्वारा अवकाश घोषित किया जाता था लेकिन इस बार बीच मे सूर्य ग्रहण होने के कारण भाई दूज पर्व एक दिन बाद 27 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ के अधिकांश जिलों मे मनाया जा रहा है लेकिन शासन द्वारा 27 अक्टूबर को अवकाश घोषित नहीं करने के कारण स्कूली कर्मचारियों के साथ -साथ विद्यार्थी भी भाई दूज जैसे पवित्र पर्व को मनाने से वंचित हो जायेंगे इसलिए नवीन शिक्षक संघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह राजपूत ने पहल करते हुए माननीय मुख्यमंत्री जी, शिक्षामंत्री जी, मुख्य सचिव, सचिव व संचालक स्कूल शिक्षा विभाग को पत्र लिखकर 21 से 26 अक्टूबर तक घोषित अवकाश मे संशोधन कर पहले की ही तरह 21से 27 अक्टूबर तक अवकाश घोषित करने की निवेदन किया है जिससे प्रदेश के शिक्षक व विद्यार्थी सुख पूर्वक ख़ुशी -ख़ुशी भाई दूज त्यौहार मना सके।