Monday, May 27, 2019

लोकसभा चुनाव हुए महीना बीत गया,चुनाव परिणाम भी आ गया पर जो सफलता पूर्वक चुनाव कार्य सम्पादित किये ऐसे चुनाव अधिकारियो को आज तक नही मिला है मानदेय

रायपुर-छ.ग.मे तीन चरणों मे लोकसभा चुनाव सम्पन्न हुआ 23 अप्रेल को अंतिम चरण का मतदान कार्य पूर्ण हुआ जिसमे छ.ग.के सबसे बड़े कर्मचारी समूह शिक्षक पंचायत व शिक्षक एल.बी.सहित अन्य शासकीय कर्मचारियो ने चुनाव कार्य सफलता पूर्वक सम्पादित करने मे महत्वपूर्ण योगदान दिया,23 अप्रेल से आज 28 अप्रेल हो गया याने एक महीना से भी ज्यादा का समय बीत जाने के बाद यहां तक की चुनाव परिणाम भी घोषित हो चुका है लेकिन चुनाव कार्य को सफलता पूर्वक सम्पन्न करने वाले चुनाव अधिकारियो को आज दिनांक तक चुनाव कार्य के मानदेय भुगतान नही हुआ है ,चुनाव कार्य मे सलंग्न अधिकारी कर्मचारी अपने जेब से राशि लगाकर चुनाव कार्य स्थल पर भोजन का व्यवस्था किये थे ।इस सम्बन्ध मे नवीन शिक्षाकर्मी संघ के प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह राजपूत ने कहा है की पहले विधानसभा,लोकसभा या स्थानीय चुनाव मे मतदान अधिकारी व कर्मचारियो को चुनाव के दिन ही शाम तक मानदेय का भुगतान कर दिया जाता था जिससे चुनाव अधिकारी कर्मचारी राशन सामग्री के लिए व रसोइयों को राशि दे देते थे जिससे अधिकारी कर्मचारी को अपने जेब से राशि खर्च करने की आवश्यकता नही पड़ती थी लेकिन इस बार विधानसभा व लोकसभा चुनाव से ऑनलाइन सीधे अधिकारी कर्मचारी के बैंक खातो मे मानदेय भुगतान का व्यवस्था किया था,विधानसभा चुनाव के समय जल्दी ही बैंक खातो मे मानदेय आ गया था लेकिन लोकसभा चुनाव हुए आज महीना भर से अधिक समय हो गया उसके बाद भी चुनाव कार्य मे संलग्न अधिकारी कर्मचारी को मानदेय भुगतान नही हुआ है,मानदेय भुगतान जल्दी हो इस सम्बन्ध मे राज्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा समस्त जिला निर्वाचन अधिकारियो को दिया जाना चाहिए और भविष्य मे स्थानीय निकाय के चुनाव के समय पूर्व की भांति चुनाव कार्य मे संलग्न अधिकारी कर्मचारी को मानदेय नगद भुगतान किया जाना चाहिए जिससे चुनाव कार्य मे संलग्न अधिकारी कर्मचारियो को अपने जेब से राशन सामग्री व रसोइयों को राशि भुगतान न करना पड़े।

Sunday, May 26, 2019

26 मई 2018 को संविलियन की मांग को लेकर हुआ था पूरे नब्बे विधानसभा क्षेत्र मे धरना प्रदर्शन

रायपुर-26 मई 2018 को शिक्षक पंचायत नगरीय निकाय मोर्चा के प्रान्तीय संचालक विकास सिंह राजपूत,चन्द्रदेव राय,संजय शर्मा,वीरेंद्र दुबे व केदार जैन के नेतृत्व मे छ.ग.के पूरे नब्बे विधान सभा क्षेत्र मे वेतन विसंगति मे सुधार कर एक ही पद पर दस वर्ष पूर्ण करने वाले शिक्षक पंचायत संवर्ग को क्रमोन्नति वेतनमान देकर वर्ष बन्धन समाप्त कर सबका संविलियन करने हेतु धरना प्रदर्शन किया गया जिसमे साजा-धमधा विधानसभा क्षेत्र मे विकास सिंह राजपूत,बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र मे संजय शर्मा,बिलाईगढ़ विधानसभा क्षेत्र मे चन्द्रदेव राय व रायपुर विधानसभा क्षेत्र मे वीरेंद्र दुबे, केदार जैन,अहिवारा विधानसभा क्षेत्र मे गिरीश साहू,अभिनय शर्मा,बेमेतरा विधानसभा क्षेत्र मे उमा जाटव ने अपनी उपस्थिति प्रदान किया था अहिवारा विधानसभा मे उपस्थित शिक्षक पंचायत संवर्ग ने धरना प्रदर्शन के साथ साथ संविलियन की मांग को पूर्ण करने हेतु मुंडन होकर अपने केश का त्याग कर संविलियन क्रांति को गति प्रदान किया और पूरे प्रदेश के नब्बे विधानसभा क्षेत्र के शिक्षक पंचायत संवर्ग के जोश व जज्बा के कारण अंततः तत्कालीन राज्य सरकार को शिक्षक पंचायत संवर्ग का स्कूल शिक्षा विभाग मे संविलियन करना पड़ा, वेतन विसंगति मे सुधार,क्रमोन्नति वेतनमान व आठ वर्ष के बन्धन को समाप्त नही करने के कारण पूरे प्रदेश के शिक्षक पंचायत संवर्ग मे भारी आक्रोश रहा संविलियन होने के बाद भी समय समय पर शिक्षक पंचायत संवर्ग व संविलियन हुए शिक्षक संवर्ग द्वारा धरना प्रदर्शन कर अपना विरोध दर्ज कराया परन्तु पूर्व राज्य सरकार ने न तो क्रमोन्नति वेतनमान और न ही वर्ष बन्धन समाप्त करने मे रुचि दिखाई विधानसभा चुनाव के बाद शिक्षक पंचायत संवर्ग व संविलियन हुए शिक्षको को वर्तमान राज्य सरकार से बहुत उम्मीद थी की शिक्षक संवर्ग की मांगो को लोकसभा चुनाव के पूर्व पूर्ण कर दिया जायेगा परन्तु प्रदेश के शिक्षक संवर्ग को निराशा ही हाथ लगी।
नवीन शिक्षाकर्मी संघ छ.ग.के प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह राजपूत ने 26 मई 2018 को हुए धरना प्रदर्शन व अहिवारा विधान सभा क्षेत्र के शिक्षक पंचायत संवर्ग द्वारा गिरीश साहू व अभिनय शर्मा के नेतृत्व मे केश त्याग कर मुंडन होकर वेतन विसंगति दूर करते हुए क्रमोन्नति वेतनमान निर्धारण कर सबका संविलियन करने की मांग को शासन के समक्ष पूरी ताकत के साथ रखा पूरे नब्बे विधान सभा के आंदोलन मे शामिल शिक्षक पंचायत संवर्ग के सफल धरना प्रदर्शन शिक्षक पंचायत संवर्ग के संविलियन के लिए महत्वपूर्ण पड़ाव साबित हुआ,विकास सिंह राजपूत ने वर्तमान राज्य सरकार के मुखिया छ.ग.प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल जी से आठ वर्ष का बन्धन समाप्त कर शिक्षक पद पर नई भर्ती के पहले समस्त शिक्षक पंचायत संवर्ग का स्कूल शिक्षा विभाग मे संविलियन,एक ही पद पर लगातार कार्य कर रहे संविलियन हुए शिक्षक संवर्ग को क्रमोन्नति वेतनमान व 3500 अनुकम्पा पीड़ित परिवार को अनुकम्पा नियुक्ति प्रदान कर शिक्षक संवर्ग,शिक्षक पंचायत संवर्ग व अनुकम्पा की राह देख रहे 3500 परिवार का साथ न्याय करने की अपील किया है

Thursday, May 23, 2019

प्राथमिक व माध्यमिक स्कूलो के विद्यार्थीयो को 30 मई 2019 तक प्रगति पत्रक देने हेतु समस्त जिला शिक्षाधिकारियों को लिखा पत्र

अतिरिक्त संचालक एस. सी.ई. आर.टी.छ.ग. व सहायक नोडल अधिकारी SLA ने समस्त जिला शिक्षाधिकारी के नाम से पत्र जारी कर SLA बेसलाइन राज्य स्तरीय मूल्यांकन के प्रगति पत्रक मे प्राप्तांको का प्रविष्टि का कार्य चल रहा है जो समाप्ति पर है जल्दी ही स्कूलो द्वारा प्रगति पत्रक मे प्राप्तांको का प्रविष्टि कार्य पूर्ण करने के पश्चात 30 मई 2019 तक पहिली से आठवीं कक्षा के विद्यार्थीयो को प्रगति पत्रक वितरण करने के सम्बन्ध मे लिखा है,विदित हो की बेसलाइन राज्य स्तरीय मूल्यांकन पहिली से आठवीं तक के विद्यार्थीयो का किया गया था जिसका परिणाम का इंतजार प्राथमिक व माध्यमिक स्तर के समस्त विद्यार्थीयो व पालको को था अब अतिरिक्त संचालक एस. सी.ई. आर.टी.छ.ग. व सहायक नोडल अधिकारी SLA के निर्देश के बाद 30 मई 2019 तक समस्त विद्यार्थीयो को प्रगति पत्रक का वितरण हो सकता है।

Wednesday, May 22, 2019

छत्तीसगढ़ लोकसभा चुनाव के अब तक की स्थिति कांग्रेस -3 व बीजेपी-8

अब तक की स्थिति मे
छ.ग. लोकसभा चुनाव परिणाम की रुझान आना शुरू हो गया है जिसमे दोनो राष्ट्रीय पार्टी के बीच कांटे की टक्कर बनी हुई है अब तक जो रुझान 11 लोकसभा क्षेत्र से आये है जो निम्न है-
   बस्तर से कॉंग्रेस के दीपक बैज करीब ग्यारह हज़ार
bilaspur से बीजेपी के अरुण साव करीब सात हज़ार
दुर्ग से विजय बघेल बीजेपी के करीब चौबीस हज़ार
जांजगीर से बीजेपी के गुहरम अजगलले करीब बीआईएस हज़ार
कंकेर से बीजेपी के मोहन मंदावी करीब छह हज़ार
कोरबा से बीजेपी के ज्योतिनंद दुबे करीब सत्रह हज़ार
महासमुंद से कॉंग्रेस के धनेद्र साहू करीब तीन हज़ार
रायगढ़ से बीजेपी की गोमती साय करीब 5524
रायपुर से बीजेपी के सुनील सोनी करीब अठारह हज़ार
राजनादगाओं से कॉंग्रेस के भोलारम साहू करीब तीन हज़ार
सरगुजा से बीजेपी की रेणुका सिंह करीब उन्नीस हज़ार वोट से आगे चल रही है।

Saturday, May 18, 2019

दसवीं की परीक्षा मे कम अंक आने के कारण जिम्नास्टिक की नेशनल प्लेयर ने की खुदकुशी

भिलाई - नम्बर का खेल हो रहा है खतरनाक कम नम्बर आने की वजह से बच्चे कर रहे है अपनी जीवनलीला समाप्त जबकि परीक्षा परिणाम से पहले व परीक्षा परिणाम के बाद से ही शिक्षको,प्रदेश के प्रबुद्ध नागरिको,पत्रकारों द्वारा अखबारों व सोशल मीडिया के माध्यम से लगातार बच्चो को समझाने का प्रयास कर रहे है की कम नम्बर आने से आगे का अवसर समाप्त नही होता है । लाख कोशिश के बावजूद कम नंबरों की वजह से बच्चों की खुदकुशी का मामला थम नहीं रहा है। मुंगेली के बाद 10वीं बोर्ड में कम नंबर आने के बाद भिलाई से भी एक बच्ची की खुदकुशी कर ली है। जानकारी के मुताबिक दसवीं बोर्ड परीक्षा में कम अंक आने से स्कूली छात्रा बेहद परेशान थी, जिससे निराश होकर उसने गुरुवार रात को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। छात्रा जिम्नास्टिक की नेशनल प्लेयर भी थी। माता पिता होनहार बेटी के इस कदम से काफी सदमे में है तो वहीँ घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस टीम पहुंचकर शव को पीएम के लिए भेज दिया है।मृतिका छात्रा 10 विद्यार्थी थी और कुछ दिन पहले ही नतीजे आने के बाद से ही छात्रा काफी निराश चल रही थी। जब माता-पिता को इसकी जानकारी हुई तो छात्रा को काफी समझाया गया, लेकिन वह कम नंबर मिलने के सदमे से वह उबर नहीं पा रही थी। रात दिन सोच सोचकर छात्रा डिप्रेशन की स्थिति में आ गई थी। छात्रा का 10 वीं बोर्ड परीक्षा में 55 प्रतिशत अंक आया था। छात्रा ने आधी रात को गैरेज का ताला खोलकर लोहे के एंगल में चुन्नी का फंदा बनाकर लटक गई। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है।इस मामले में भिलाई भट्टी थाना प्रभारी विजय ठाकुर ने बताया कि सेक्टर-4 निवासी बीएसपी कर्मी सलीम खान की बेटी कक्षा दसवीं में बीएसपी हायर सेकंडरी स्कूल में पढ़ती थी। वह पढऩे में होशियार थी, लेकिन कैसे उनकी बेटी ने इतना बड़ा कदम उठाया ये किसी को अहसास ही नहीं था।इस सम्बन्ध मे शिक्षाविदों का कहना है की फेल होने या कम नम्बर प्राप्त करने से बच्चो को निराश नही होना चाहिए क्योकि फेल होने या कम नम्बर प्राप्त करने के बाद भी आगे बढ़ने का रास्ता हमेशा खुला रहता है,नम्बरो के खेल या फेल-पास के चक्कर मे बच्चो को नही पड़ना चाहिए बल्कि मेहनत कर आने वाले भविष्य सफलता प्राप्त करने की कोशिश करनी चाहिए,बच्चो को निराश व हताश नही होना चाहिए हमे कई ऐसे उदाहरण मिलते है जो अंक प्राप्त करने के बाद भी आगे चलकर बहुत ही सफल व्यक्ति बने है।

Thursday, May 16, 2019

बेसलाइन टेस्ट मॉडल छाये रहे केंद्रीय मानव संसाधन विकास विभाग के बैठक मे,छत्तीसगढ़ मॉडल पूरे देश के अन्य राज्यो पर भी लागू करने पर हो सकता है विचार,

शिक्षा का अधिकार अधिनियम(आरटीई)के तहत जहां देश भर मे प्राथमिक-माध्यमिक शालाओ के बच्चो का सतत मूल्यांकन किया जा रहा है,वही छत्तीसगढ़ ने पहिली बार बेसलाइन टेस्ट मॉडल के तहत बच्चो का स्टेट लेवल असेसमेंट SLA किया,S LA  के अंतर्गत हुए मूल्यांकन मे बच्चो के द्वारा प्राप्त अंको की एंट्री को भी शिक्षको ने ऑनलाइन मोबाइल के माध्यम से किया।ऑनलाइन एंट्री के माध्यम से पहिली से आठवी तक सभी बच्चो का डेटाबेस तैयार किया गया जिससे पहिली से आठवी तक एक-एक बच्चो का स्तर के अनुसार आने वाले शिक्षा सत्र मे पढ़ाई कराया जा सके,बेसलाइन टेस्ट मॉडल को केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय भारत सरकार बेस्ट प्रेक्टिसेस माना है।केंद्रीय मानव संसाधन विकास विभाग ने प्रोजेक्ट एप्रूवल बोर्ड की दिल्ली मे आयोजित बैठक मे छत्तीसगढ़ को बेसलाइन टेस्ट मॉडल SLA को आगे बेहतर चलाने के लिए आकलन प्रकोष्ठ अलग से गठित करने की हरि झंडी दी इसके लिए छत्तीसगढ़ को 41 करोड़ रुपये मिले है।स्कूल शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव गौरव द्वेवेदि ने बताया है की छत्तीसगढ़ पहला राज्य होगा जहां प्राथमिक-माध्यमिक का मूल्यांकन अब आंकलन प्रकोष्ठ करेगा।वहीं बच्चो की सीखने की क्षमता का अनुसंधान करेगा निदान के लिए भी प्लान तैयार करेगा।बेसलाइन टेस्ट मॉडल को देखने व समझने के लिए जल्दी ही केंद्रीय मानव संसाधन विकास विभाग की एक टीम छत्तीसगढ़ का दौरा कर सकते है और इस मॉडल को देश के अन्य राज्यो मे भी लागू करने पर विचार कर सकते है।

Wednesday, May 15, 2019

भीषण गर्मी मे समर कैम्प स्थगित होने से हर्ष व्याप्त,सरकारी स्कूलो के बच्चो को मिली राहत

भीषण गर्मी मे जहां बच्चो व शिक्षको को भारी गर्मी से परेशान होना पड रहा है वही इस गर्मी मे संचालित समर कैम्प के निरस्त होने पर नवीनशिक्षाकर्मी संघ ने हर्ष व्यक्त किया है इस संबंध मे नवीनशिक्षाकर्मी संघ के जिलाध्यक्ष अनुभव तिवारी (जांजगीर),रमन शर्मा(मुंगेली),संजीव मानिकपुरी(दुर्ग),वेदप्रकाश साहू(बालोद)छन्नूलालसाहू(राजनांदगांव),(देवकांत सिन्हा),नरेश चौहान(बीजापुर),संजय डोंगरे(गरियाबंद)सहित अन्य जिलाध्यक्ष ने कहा की स्कूल शिक्षा विभाग छ.ग.शासन द्वारा सरकारी स्कूलो मे भीषण गर्मी को समर कैम्प बन्द करने के निर्णय से स्कूली बच्चो को तेज धूप से भारी राहत मिली है जांजगीर जिलाध्यक्ष अनुभव तिवारी ने  बतलाया कि कुछ दिन पूर्व ही जिले के कलेक्टर को संगठन के व्दारा बढती गर्मी को देखते हुए  समर कैम्प स्थगित करने कि मांग रखी गइ थी जिस पर डिप्टी कलेक्टर मेनका प्रधान ने ग्यापन को कलेक्टर को अवगत कराते हुए राज्य कार्यालय मे सूचना कर कार्यवाही होने कि बात कही थी ग्यापन के दो दिनो बाद ही पूरे प्रदेश मे  शिक्षा सचिव के व्दारा समर कैम्प को स्थगित करने का आदेश जारी होने से शिक्षक संगठनो मे हर्ष व्याप्त है इस संबंध मे संगठन के सदस्यो ने माननीय पंचायत मंत्री टीएस सिंहदेव व उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल से भी मुलाकात कर समर कैम्प निरस्त करने कि मांग कि थी साथ ही नवीनशिक्षाकर्मी संघ के प्रदेश अध्यक्ष विकासराजपूत ने गंभीरता पूर्वक समर कैम्प को स्थगित करने कि मांग शासन से की थी  जिस पर दोनो मंत्रियो ने गंभीरता से उक्त मामले मे शिक्षा सचिव को निर्देश दिया ज्ञात हो
कि समर कैम्प के वजह से जहां एक शिक्षक कि दुखद मृत्यु से पूरे शिक्षक जगत मे शोक का माहौल था व शासन के इस आदेश से संगठन के पदाधिकारियो मे भारी रोष व्याप्त था शासन के इस निर्णय का रफीक अली राघवेन्द्र शर्मा दीपक यादव  जयंत सिॆह क्षत्रीय वत्सराज सिंह अम्बरिश बैस देवेन्द्र तिवारी लक्ष्मीनारायण पाण्डे  अमित धीरही संजय श्रीवास अंजुला सोनी जीवनयादव  आदित्य पाण्डे सहित शिक्षक संगठनो ने हर्ष व्यक्त किया है