Tuesday, September 23, 2025

केसलेस इलाज आवश्यक शासकीय कर्मचारियों को चिकित्सा प्रतिपूर्ति राशि के लिए पड़ता है भटकना नवीन शिक्षक संघ की लगातार प्रयास जारी संचालक स्वास्थ्य विभाग को सौंपा ज्ञापन

 

रायपुर -संचालक स्वास्थ्य विभाग छ. ग. शासन नवा रायपुर अटल नगर को को प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों के केसलेस इलाज की सुविधा प्रदान करने की मांग को लेकर नवीन शिक्षक संघ छ. ग. द्वारा ज्ञापन सौपा गया है नवीन शिक्षक संघ छ. ग. के प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह राजपूत ने मांग पत्र सौपने के बाद कहा की प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों को केसलेस इलाज की सुविधा बहुत जरूरी है केसलेस इलाज के आभाव मे पीड़ित कर्मचारी एवं उनके आश्रित परिजन को भारी आर्थिक समस्याओ का सामना करना पड़ता है प्रदेश पदाधिकारी उमा जाटव गंगा शरण पासी, बलविंदर कौर, ज्योति सक्सेना, नंदिनी देशमुख, रूपा साहू ने कहा की शासकीय कर्मचारी या आश्रित परिजन बीमार या दुर्घटना होने पर सुविधा सम्पन्न महंगे निजी अस्पतालो मे इलाज कराते है तो सबसे पहले अस्पताल मे राशि जमा करते है फिर इलाज पूर्ण हो जाने के बाद अस्पताल से छुट्टी होने इलाज मे खर्च हुए भारी भरकम राशि को अपने जमीन, घर, गहने बेचकर या गिरवी रखकर चुकाते है उसके बाद पीड़ित कर्मचारी चिकत्सा प्रतिपूर्ति राशि प्राप्त करने के लिए विभागीय चक़्कर लगातार काटते काटते परेशान हो जाते है तब कही जाकर सालभर बाद चिकित्सा प्रतिपूर्ति की लगभग 70% के आसपास की राशि पीड़ित कर्मचारियो को भुगतान होता है कई ऐसे कर्मचारी तो राशि के आभाव मे अपने व अपने आश्रित परिजन का इलाज सुविधा सम्पन्न अस्पताल मे नही करवा पाते जिससे उनको शारीरिक व आर्थिक दोनों नुकसान का सामना करना पड़ता है प्रदेश पदाधिकारी  गिरीश साहू,चंद्र शेखर रात्रे,रूपेंद्र सिन्हा, अजय कड़व, प्रकाश चंद कांगे, मनोज चंद्रा, शंकर लाल भार्गव, दुष्यन्त कुम्भकार, राजेश शुक्ला, ब्रिज नारायण मिश्रा, अमितेश तिवारी, सतीस टंडन, नरेश गुप्ता,आदि ने आगे कहा की आखिर राज्य शासन इलाज के बाद पीड़ित कर्मचारियो को चिकित्सा प्रतिपूर्ति की राशि भुगतान करते ही है जिसको प्राप्त करने के लिए पीड़ित कर्मचारियो को अनेको बार विभागीय कार्यालय का चक़्कर काटना पड़ता है खर्च हुए राशि की मात्र 70% राशि ही भुगतान प्राप्त कर पाते है जिससे कर्मचारियों को मानसिक, आर्थिक व शारीरिक परेशानियों का सामना इलाज से उबरने के पश्चात करना पड़ता है इसलिए प्रदेश सरकार को चाहिए की प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों का सुविधा सम्पन्न अस्पतालो मे शासकीय कर्मचारियों व आश्रित परिजनों का केसलेस इलाज के लिए शासनादेश लागु किया जाना चाहिए जिससे प्रदेश के शासकीय कर्मचारी अपने व अपने आश्रित परिजनों का इलाज बिना किसी परेशानियों के  सुविधा सम्पन्न अस्पतालो मे सहजता से करवा सके संजीव मानिकपुरी, चंद्रिका पाण्डेय, वेदप्रकाश साहू, छंन्नू लाल साहू, रमन शर्मा, अमित मैसी, वेदराम साहू, हरिकांत अग्निहोत्री, सैय्यद रफीक, प्रकाश झा, लोकेश साहू, लीलेश्वर महावे, मुकेश यादव,सावंत यादव ने प्रदेश के शासकीय कर्मचारियो के लिए केसलेस इलाज को अत्यंत आवश्यक बताया और कहा की प्रदेश सरकार के संवेदन शील मुख्यमंत्री जी व स्वास्थ्य मंत्री जी को जल्दी ही केसलेस इलाज के संबंध मे निर्णय लेना चाहिए सभी कर्मचारी संगठनों, शिक्षकों व समस्त शासकीय कर्मचारियों को नवीन शिक्षक संघ के द्वारा किये जा रहे केसलेस इलाज के प्रयास मे सहयोग करना चाहिए जिससे केसलेस इलाज के लिए सरकार पर दबाव पड़ सके प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह राजपूत ने स्पष्ट कहा की

केसलेस इलाज के लिए नवीन शिक्षक संघ छ. ग. का संघर्ष सफलता प्राप्त करने तक जारी रहेगा।

No comments:

Post a Comment