रायपुर-सरकारी स्कूल मे समर कैम्प का हाल बेहाल है।बढ़ती गर्मी के बीच अब शिक्षक,पालक और बालक भी कह रहे है ये कैसा नवाचार है।भीषण गर्मी को देखते हुए समर कैम्प मे बच्चे भी नही आ रहे है,शासन के उच्च पदो पर बैठे अधिकारियो ने जिस मकसद से समर कैम्प लगाने सम्बन्धी आदेश जारी किये है वो मकसद भी बच्चो के समर कैम्प मे कम उपस्थिति से सफल होते नजर नही आ रहा है और इस बात को शिक्षा विभाग से जुड़े ब्लॉक स्तर के अधिकारियो ने भी स्वीकार कर रहे है लेकिन शासन के आदेश होने के कारण खुलकर कुछ भी बोलने से बच रहे है।अभी वर्तमान मे सूरज का तापमान बढ़ा हुआ है 44 डिग्री तापमान मे बच्चो का स्कूल आना कितना सही है ये जवाब तो आदेश जारी करने वाले अफसर ही दे पाएंगे क्योकि सरकारी स्कूलो मे 44 डिग्री गर्मी से निपटने के लिए न तो ठीक से पंखा है है भी तो पंखा से गरम हवा निकलता है,क्लास रूम को ठंडा रखने के लिए छ.ग.किसी भी सरकारी स्कूल मे कूलर का व्यवस्था ही नही है,अत्यधिक गर्मी के कारण अभी कुछ दिनों पूर्व एक स्कूल के बच्ची के नाक से खून निकल रहा था,इसका जवाबदेही कौन लेगा,आसमान से तो सूरज आग उगल रहा है पारा 44 डिग्री से भी अधिक हो गया है तापमान सामान्य से कई गुना बढ़ गया है जो विद्यार्थीयो के स्वास्थ्य पर विपरीत असर डाल सकता है ।इस सम्बन्ध मे नवीन शिक्षाकर्मी संघ के प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह राजपूत का कहना है की गर्मी के अवकाश के समय समर क्लास लगाने का कोई औचित्य नही है जब तापमान सामान्य से अधिक 44 डिग्री पारा को भी पार कर गया है आसमान से सूरज आग उगल रहे है तो नीचे धरती से जल स्रोत की कमी होते जा रहे है जिसके कारण नलकूप,नल,तालाब व कुंआ से दिन ब दिन पानी सुख रहा है सरकारी स्कूलो मे गर्मी से निपटने के लिए पर्याप्त संसाधन नही है ऐसी परिस्थिति मे शासन-प्रशासन को बढ़ती गर्मी व सूखते जल स्रोत को संज्ञान मे लेकर जल्दी स्कूलो मे संचालित समर कैम्प को बन्द करने का आदेश जारी करना चाहिए जिससे विद्यार्थीयो के स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव न पड़े।
Saturday, May 11, 2019
Friday, May 10, 2019
10 वी व 12वी का परिणाम घोषित माध्यमिक शिक्षा मण्डल के अध्यक्ष गौरव द्वेवेदि ने किया घोषित
रायपुर-छ.ग.बोर्ड परीक्षा 10 वी व 12वी का परीक्षा परिणाम माध्यमिक शिक्षा मण्डल के अध्यक्ष गौरव द्वेवेदि जी ने आज लगभग एक बजे घोषित किया 12 वी मे मुंगेली जिला के योगेंद्र वर्मा 97.40% व 10 वी मे रायगढ़ जिला के निशा पटेल 99.33% हासिल कर प्रावीण्य सूची मे प्रथम स्थान प्राप्त किया है 12 वी मे 78.45% व 10 वी मे 68.20% विद्यार्थी सफल रहे छ.ग.के इतिहास मे पहली बार 12 वी व 10 वी का परिणाम एक साथ घोषित किया।नवीन शिक्षाकर्मी संघ के प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह राजपूत,महिला अध्यक्ष उमा जाटव,गिरीश साहू,गंगा पासी,अमित नामदेव,रूपेंद्र सिन्हा,अजय कड़व,ब्रिज नारायण मिश्रा,राजेश शुक्ला,नंदिनी देशमुख,मनोज चन्द्रा,दुष्यंत कुम्भकार,अभिनय शर्मा,अमितेश तिवारी,संगीता बैस,चन्द्रशेखर रात्रे सहित सभी शिक्षको ने परीक्षा मे सफल हुए समस्त विद्यार्थियों को बधाई देते हुए असफल हुए विद्यार्थियों से कहा है की निराश होने की जरूरत नही है क्योकि सफलता और असफलता जीवन मे चलते रहता है अभी भी आप सभी असफल हुए विद्यार्थीयो के पास अवसर है आगे बढ़ने का असफलता ही सफलता की पहिली सीढ़ी है,कोई भी विद्यार्थी ऐसा कदम न उठाये जिससे माता-पिता को दुख का सामना करना पड़े,कई असफल लोग आज वर्तमान मे बड़े-बड़े पदो पर कार्यरत है इसलिए इस असफलता को अपनी ताकत बनाकर आगे आने वाले समय मे मेहनत कर ऐसे मुकाम को हासिल करे जिससे माता-पिता सहित सभी परिजन आप सब पर गर्व करे।
Wednesday, May 8, 2019
सर्व शिक्षा अभियान मद मे कार्यरत शिक्षक पंचयात संवर्ग के लिए जल्दी ही जारी होगा राज्य कार्यालय से वेतन भुगतान हेतु आबंटन
सर्व शिक्षा अभियान मद का वेतन हेतु आबंटन राज्य कार्यालय से एक-दो दिनों के अंदर होने की जानकारी नवीन शिक्षाकर्मी संघ के प्रतिनिधिमंडल को दिया सर्व शिक्षा अभियान मद के वेतन विलम्ब होने के कारण आज नवीन शिक्षाकर्मी संघ के प्रतिनिधि मण्डल ने सर्व शिक्षा अभियान कार्यालय रायपुर मे अधिकारियो से मिलकर वेतन समस्या पर चर्चा किया जिस पर शिक्षक पंचायत वेतन प्रभारी महोदय ने बताया की सर्व शिक्षा अभियान के अधिकारी छुट्टी पर गये थे जो आज ही वापस आकर कार्यभार ग्रहण किये है और आज ही वेतन आबंटन हेतु प्रयास किया गया लेकिन एडुपोर्टल नही खुलने के कारण आज वेतन आबंटन नही किया जा सका एक दो दिनों के अंदर शिक्षक पंचायत संवर्ग के वेतन भुगतान हेतु आबंटन राशि राज्य कार्यालय से जारी कर दिया जायेगा प्रतिनिधि मण्डल मे विकास सिंह राजपूत,गिरीश साहू,देवकांत सिन्हा,उमा जाटव, गंगा पासी,सतीस टण्डन आदि शामिल थे
Saturday, May 4, 2019
साजा मे शिक्षक पंचायत संवर्ग का वेतन अप्राप्त
साजा-बेमेतरा जिला के साजा ब्लॉक मे कभी भी समय पर शिक्षक पंचायत संवर्ग को वेतन का भुगतान नही हुआ है आबंटन रहे या न रहे आबंटन रहने पर 25 लाख से अधिक बिल होने के कारण लेट लतीफी हो जाता है,अभी इस माह का वेतन प्रायः सभी ब्लॉको मे भुगतान हो गया है लेकिन वेतन समस्या साजा ब्लॉक के शिक्षक पंचायत संवर्ग का पीछा छोड़ने का नाम ही नही ले रहा है,वेतन भुगतान के मामला मे साजा विकासखण्ड आज भी पीछे है,नवीन शिक्षाकर्मी संघ साजा ब्लॉक अध्यक्ष सुनील राजपूत ने वेतन भुगतान नही होने के कारण जिला पंचायत सीईओ से बात कर साजा ब्लॉक के शिक्षक पंचायत संवर्ग के वेतन भुगतान करने की मांग की जिस पर जिला पंचायत सीईओ ने जल्दी ही आबंटन राशि जारी करने का आस्वासन दिया है अब देखना है की वेतन इस माह साजा ब्लॉक मे कब तक मिलता है क्या इस माह भी पूर्व महीनों की तरह लेट लतीफी से भुगतान होता है नवीन शिक्षाकर्मी संघ के प्रदेश सचिव गिरीश साहू ने इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है की इस तरह वेतन समस्या तब तक चलता रहेगा जब तक लेट लतीफी करने वाले अधिकारी कर्मचारी पर कार्यवाही न हो लेकिन सिस्टम ही इस बना है की वेतन भुगतान समय पर नही करने वाले अधिकारी कर्मचारी पर आज तक कार्यवाही नही होने से सब अपने हिसाब से वेतन भुगतान करने मे देर करता है और इसका खामियाजा अल्प वेतन मे कार्यरत शिक्षक पंचायत संवर्ग को भुगतना पड़ता है।
Friday, May 3, 2019
कब घोषित होगा परिणाम,शिक्षक,बालक व पालक सब परेशान सबका संविलियन व क्रमोन्नति वेतनमान देने से सुधर सकता है सरकारी स्कूलो मे पढ़ाई व्यवस्था
SLA बेसलाइन परीक्षा पहिली से आठवीं तक राज्य स्तर पर हुआ जिसके माध्यम से शासन छ.ग.के सरकारी स्कूलो मे पढ़ने वाले विद्यार्थियों के समझने की क्षमता का आंकलन कर आने वाले समय के लिए योजना बनाकर विद्यार्थियों के समझ के अनुसार विषय सामग्री बनाकर बच्चो के पढ़ने की क्षमता मे विकास करने की योजना पर कार्य कर रही है,बेसलाइन परीक्षा परिणाम के बाद कमजोर छात्रों को आगे बढ़ाने के लिए भीषण गर्मी मे स्कूल संचालित करने व विषय शिक्षको का प्रशिक्षण करवाने के सम्बन्ध मे निर्णय ले चुका है,बेसलाइन परीक्षा के समाप्ति के बाद प्राथमिक व माध्यमिक स्तर के समस्त शिक्षक परीक्षा मूल्यांकन कार्य कर रहे है लेकिन नित नये-नये आदेश कभी 1 से 15 प्रश्नों का अंक को लिखना,कभी 1 से 15 प्रश्नों के एक-एक प्रश्नों के अंक को लिखना तो कभी शिक्षको द्वारा ही ऑनलाइन एंट्री कर अंको को सीधे राज्य कार्यालय भेजना जिसके कारण मूल्यांकनकर्ता शिक्षक परेशान व हलाकान है और नतीजा यह रहा की मई का पहला सप्ताह समाप्त होने को पर परीक्षा परिणाम कब घोषित होगा कोई भी अधिकारी सही जवाब देने की स्थिति मे नही है क्योकि खराब नेटवर्क के कारण शिक्षको को परीक्षा परिणाम ऑनलाइन एंट्री करने मे बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है,छ.ग. के लोकल परीक्षा परिणाम के इतिहास मे पहिली बार यह हो रहा है की 30 अप्रेल की स्थिति मे परीक्षा परिणाम घोषित नही हो सका है जिसके कारण शिक्षक,बालक व पालक सभी परेशान है,सबको अपने परीक्षा परिणाम का बेसब्री से इंतजार रहता है पर बच्चो का इंतजार कब समाप्त होगा,परीक्षा परिणाम जानने के बाद पालक बच्चो के साथ भ्रमण की योजना बनाते है,इस सम्बन्ध मे नवीन शिक्षाकर्मी संघ के जिलाध्यक्ष संजीव मानिकपूरी(दुर्ग),हरिकांत अग्निहोत्री(कोरिया),अनुभव तिवारी(जांजगीर) व देवकांत सिन्हा(सूरजपुर) ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है की बेसलाइन SLA परीक्षा राज्य स्तर पर लिया गया है स्वागत योग्य कदम है लेकिन परीक्षा मूल्यांकन समय सीमा हो जाना चाहिए था लेकिन नित नये-नये दिशा निर्देश के कारण आज तक परीक्षा परिणाम घोषित नही किया जा सका है,सरकारी स्कूलो मे नित नये-नये प्रयोग बन्द होने से बेहतर परिणाम की उम्मीद किया जा सकता है, नवीन शिक्षाकर्मी संघ के प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह राजपूत का कहना है की प्राथमिक व माध्यमिक स्तर के शिक्षको का शैक्षिक कार्य के स्थान पर अन्य गैर शिक्षक कार्य को शासन द्वारा पूर्ण बन्द करने,प्रत्येक कक्षा के अनुसार सभी स्कूलो मे शिक्षको की व्यवस्था करने,समस्त शिक्षक पंचायत संवर्ग का आठ वर्ष का बन्धन समाप्त कर शिक्षा विभाग के शासकीय शिक्षक पद पर संविलियन करने व एक ही पद पर लगातार 10 वर्षो तक कार्यरत संविलियन हुए शिक्षको को क्रमोन्नति वेतनमान प्रदान करने से निश्चित रूप से सरकारी स्कूलो मे पढ़ाई व्यवस्था बेहतर हो सकता है।
Thursday, May 2, 2019
बालोद व मुंगेली जिला मे ग्रीष्मकालीन अवकाश मे समर क्लास लगाने डीईओ के आदेश का विरोध
नवीन शिक्षाकर्मी संघ बालोद जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश साहू व मुंगेली जिला अध्यक्ष रमन शर्मा ने ग्रीष्मकालीन अवकाश के समय समर क्लास लगाने के डीईओ के आदेश का विरोध कर इसे तुगलगी फरमान करार दिया है भीषण गर्मी मे बच्चो के स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ सकता है प्रदेश उपाध्यक्ष रूपेंद्र सिन्हा व प्रकाशचन्द कांगे ने कहा है की ग्रामीण क्षेत्र के स्कूलो मे भीषण गर्मी से निपटने के लिए पर्याप्त संसाधन नही है जिससे छात्रों के सेहत पर असर पड़ सकता है।
बालोद व मुंगेली जिला शिक्षा अधिकारी का वह आदेश जिसमे 1 मई से जिले भर के स्कुलो में समर क्लास शुरू करने का आदेश दिया गया उसका शिक्षक भारी विरोध कर रहे है। शिक्षको की भड़ास सोशल मीडिया में दिखाई भी दे रही है। शिक्षक राज्य सरकार के उस आदेश को माने कि जिसमे एक मई से 15 जून तक ग्रीष्म कालीन अवकाश दिया गया है या फिर उस आदेश को जिसे बालोद व मुंगेली के जिला शिक्षा अधिकारी ने अनिवार्य किया है।
जहां पूरे प्रदेश में भीषण गर्मी की स्थिति को देखते हुए बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर कई जिलों के कलेक्टर शैक्षणिक सत्र समाप्त होने से पहले ही अवकाश घोषित कर चुके है वहीं बालोद व मुंगेली जिला शिक्षा अधिकारी का यह आदेश पूरी तरह समझ से परे है और साफ तौर पर दर्शाता है कि कई अधिकारी जमीनी हकीकत को समझे बगैर शिक्षा विभाग को प्रयोगशाला बनाने में तुले हुए हैं ।
नवीन शिक्षाकर्मी संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष रुपेन्द्र सिन्हा ने बताया कि स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा हर आयाम को ध्यान में रखकर शैक्षणिक सत्र की रूपरेखा तैयार की जाती है, और उस निश्चित समय में अध्यापन व्यवस्था सुचारू रूप से संपन्न भी हो जाती है । छत्तीसगढ़ शाशन के पत्र दिनांक 03/05/2018 को दशहरा, दीपावली, शीत कालीन और ग्रीष्म कालीन अवकाश के बारे में स्पस्ट किया गया है।
प्रदेश उपाध्यक्ष प्रकाश चंद कांगे ने बताया कि प्रदेश के अधिकांश शासकीय शालाओं में ढंग से पंखे तक की व्यवस्था नहीं है और ऐसी भीषण गर्मी जिसमें कूलर,एसी भी ढंग से काम नहीं कर रहे हैं वैसी स्थिति में स्कूलों में बच्चों को बुलाना कितना नुकसानदेह हो सकता है इसका भी एक बार आकलन कर लेना चाहिए । ऐसे तुगलकी फरमानों को तत्काल प्रभाव से वापस लेना ही छात्र और शिक्षण जगत के हित में है ।
वहीं प्रदेशसचिव गिरीश साहू,प्रदेश प्रवक्ता दुष्यंत कुम्भकार व मीडिया प्रभारी मनोज चन्द्रा का कहना है कि पूर्व शिक्षा सत्रों में कक्षा 1से 8 तक के परिणाम 30 अप्रैल से पहले तक घोषित कर दिया जाता था। वहीं इस सत्र में इन कक्षाओं का परिणाम आज पर्यंत घोषित नहीं किया गया हैं। विभाग अपने लेटलतीफी और कमजोरीयों को छुपाने के लिए समर कैम्पों का बहाना बना कर तुगलकी फरमान जारी कर रहें है। जिससे शिक्षक विद्यालय तक बने रहे।
प्रदेश महिला अध्यक्ष उमा जाटव,प्रवक्ता गंगा पासी,बलविंदर कौर व नंदिनी देशमुख ने मई माह के भीषण गर्मी मे बच्चो के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले विपरीत असर को देखते हुए तत्काल बालोद व मुंगेली जिला शिक्षाधिकारी द्वारा इस तुगलकी फरमान को वापस लेना चाहिए।
एस. एल.ए. पहिली से आठवीं पेपर मूल्यांकन के संबंध में नवीन शिक्षाकर्मी संघ के प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह राजपूत, उमा जाटव,गिरीश साहू, प्रदेश उपाध्यक्ष रूपेन्द्र सिन्हा , राजेश शुक्ला,अजय कड़व, ब्रिज नारायण मिश्रा,अमित नामदेव, चन्द्रशेखर रात्रे, रमन शर्मा,मनोज चन्द्रा,गंगा पासी,नंदिनी देशमुख, बलविंदर कौर, लालमन पटेल ने छ.ग.राज्य के दुर्ग,रायपुर,गरियाबंद,राजनांदगांव,बालोद,कांकेर,कोरिया,बेमेतरा,बिलासपुर,सरगुजा,बीजापुर,मुंगेली,कोरबा सहित समस्त जिलाशिक्षाधिकरियो मांग किया है की धमतरी जिला शिक्षाधिकारी की तरह ही सभी विकासखण्ड शिक्षाधिकारियों को एस. एल.ए. पहिली से आठवी तक पेपर मूल्यांकन कार्य मे सलंग्न समस्त शिक्षको को नियमानुसार आनुपातिक अर्जित अवकाश पात्रता सम्बन्धी स्पष्ट आदेश जारी किया जाय जिससे ग्रीष्म अवकाश के समय मूल्यांकन कार्य मे सलंग्न शिक्षको को अर्जित अवकाश का लाभ मिल सके।

Wednesday, May 1, 2019
ग्रीष्म अवकाश मे पेपर मूल्यांकन कार्य करने वाले शिक्षको को अर्जित अवकाश की पात्रता,नवीन शिक्षाकर्मी संघ ने किया मांग धमतरी जिला की तरह अन्य जिलो मे भी स्पष्ट आदेश जारी किया जाय
कार्यालय जिला शिक्षाधिकारी धमतरी ने धमतरी जिला के अंतर्गत आने वाले सभी विकासखण्ड शिक्षाधिकारियों को पत्र प्रेषित कर निर्देशित किया है की एस.एल.ए. के अंतर्गत पहिली से आठवी कक्षा के पेपर मूल्यांकन कार्य मे संलग्न सभी शिक्षको को ग्रीष्म अवकाश के समय कार्य करने के कारण नियमानुसार आनुपातिक अर्जित अवकाश की पात्रता है,नवीन शिक्षाकर्मी संघ के प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह राजपूत,उमा जाटव,गिरीश साहू,रूपेंद्र सिन्हा,राजेश शुक्ला,अजय कड़व,ब्रिज नारायण मिश्रा,अमित नामदेव,चन्द्रशेखर रात्रे,रमन शर्मा,मनोज चन्द्रा,गंगा पासी,नंदिनी देशमुख,बलविंदर कौर,लालमन पटेल ने छ.ग.राज्य के दुर्ग,रायपुर,गरियाबंद,राजनांदगांव,बालोद,कांकेर,कोरिया,बेमेतरा,बिलासपुर,सरगुजा,बीजापुर,मुंगेली,कोरबा सहित समस्त जिलाशिक्षाधिकरियो मांग किया है की धमतरी जिला शिक्षाधिकारी की तरह ही सभी विकासखण्ड शिक्षाधिकारियों को एस. एल.ए. पहिली से आठवी तक पेपर मूल्यांकन कार्य मे सलंग्न समस्त शिक्षको को नियमानुसार आनुपातिक अर्जित अवकाश पात्रता सम्बन्धी स्पष्ट आदेश जारी किया जाय जिससे ग्रीष्म अवकाश के समय मूल्यांकन कार्य मे सलंग्न शिक्षको को अर्जित अवकाश का लाभ मिल सके।
Subscribe to:
Posts (Atom)