रायपुर-कलेक्टर गार्डन रायपुर में नवीन शिक्षक संघ छत्तीसगढ़ के प्रांतीय बैठक का आयोजन किया गया प्रांतीय बैठक में संगठन को मजबूत करने एवं आने वाले समय मे शिक्षक संवर्ग के हित मे परिणाम मुलक संघर्ष करने पर चर्चा के पश्चात संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष चयन पर चर्चा हुआ जिसमें उपस्थित समस्त सदस्यों ने चुनाव के स्थान पर सर्वसम्मति से संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष चयन करने का सुझाव दिया,अभिनय शर्मा ने प्रांतीय अध्यक्ष के लिए विकास सिंह राजपूत के व गीता चन्द्राकर ने महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष के लिए उमा जाटव के नाम का प्रस्ताव रखा अजय कडव, ब्रिज नारायण मिश्रा व हरिकांत अग्निहोत्री ने सचिव पद के लिए गिरीश साहू के नाम का प्रस्ताव रखा,प्रकाशचन्द कांगे,चन्द्रशेखर रात्रे छन्नूलाल साहू व अमीन बंजारे ने कोषाध्यक्ष पद के लिए अभिनय शर्मा के नाम का प्रस्ताव रखा,देवकांत सिन्हा,वेदप्रकाश साहू,राजेश पांडेय व सुशील मिश्रा ने महिला प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए बलविंदर कौर के नाम का प्रस्ताव रखा जिसे उपस्थित सभी सदस्यों ने ध्वनिमत सर्वसम्मति से सभी प्रस्ताव का समर्थन किया गया नवीन शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष चयन होने के पश्चात नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह राजपूत एवं उमा जाटव ने नवीन शिक्षक संघ के समस्त सदस्यों को भरोसा दिलाया कि आगामी दिनों में नवीन शिक्षक संघ छ. ग. द्वारा पूरी ऊर्जा के साथ प्रथम नियुक्ति तिथि से सेवा गणना कर दो वर्ष पश्चात प्रत्येक वर्ष का वार्षिक वेतनवृद्धि वेटेज लाभ, देय समयमान वेतनमान के आधार पर वेतन का निर्धारण कर संविलियन पश्चात सातवां वेतनमान या एक ही पद पर लगातार पूर्व व वर्तमान सेवा अवधि की गणना कर 10,20 वर्ष पूर्ण कर चुके शिक्षक एलबी संवर्ग को क्रमोन्नति वेतनमान एवं रिक्त पदों पर पदोन्नति प्रक्रिया प्रारम्भ करने,पेंशन, अनुकम्पा व स्थान्तरण नीति को लागू करवाने शासन-प्रशासन में बैठे अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के ध्यानाकर्षण व मांग पूर्ति के लिए सड़क की लड़ाई लड़ने व सफल होने की बात कहीं प्रांतीय बैठक में विकास सिंह राजपूत,उमा जाटव,गिरीश साहू,अभिनय शर्मा,ब्रिजनारायन मिश्रा,प्रकाशचन्द कांगे,देवकांत सिन्हा,चन्द्रशेखर रात्रे,अजय कडव,सतीस टण्डन,बलविंदर कौर,गीता चन्द्राकर,हरिकांत अग्निहोत्री,वेदप्रकाश साहू,छन्नूलाल साहू,अमीन बंजारे,सुनील मिश्र,राजेश पांडेय,हिलेश्वर देवांगन,तेमन भुवार्य, खिलेंद्र बघेल,सैबान बेग,अनिल मार्कण्डेय,तेमन साहू,दिलेश्वर महाबे सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।
Sunday, March 7, 2021
Thursday, March 4, 2021
कोविड-19 के जांच के स्थान पर शिक्षको को भी लगाया जाय कोविड-19 के टीका* -विकास सिंह राजपूत
रायपुर- नवीन शिक्षक संघ छ.ग. के प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह राजपूत ने बयान जारी कर कोविड -19 महामारी के बढ़ते खतरे के बीच प्रदेश के शिक्षको ने अपने जान व स्वास्थ्य को जोखिम डालकर प्रवासी मजदूरों को लाने,ले जाने व देखरेख कर शासन के निर्देशों का ईमानदारी से पालन किया,कोरोना वाइरस संक्रमण के दौर में सेवा देते हुए कई शिक्षक साथी मृत्यु के आगोश में समा गए वही कई शिक्षक साथियो का कोरोना वाइरस से संक्रमित होकर लाखो रुपये इलाज में खर्च हो गए,शासन के तरफ से कोरोना वाइरस संक्रमण के दौर में कार्य करते हुए निधन हुए शिक्षक साथियो के आश्रित परिजन को 50 लाख बीमा राशि की सहायता नही मिला वही कोरोना वाइरस से संक्रमित होकर लाखो रुपये इलाज में खर्च करने वाले शिक्षक साथियो को शासन द्वारा कोई सहायता राशि भुगतान नही किया गया,प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह राजपूत ने आगे कहा कि कोरोना महामारी के दौर में शासन के निर्देशो के पालन कर कोरोना योद्धा के रूप में प्रदेश के शिक्षको ने ईमानदारी पूर्वक दिए गए जिम्मेदारी का निर्वहन किया,शासन के द्वारा अब धीरे-धीरे स्कूल खोलने की प्रक्रिया प्रारम्भ किया जा रहा स्कूल खुलने से शिक्षक,बालक व पालक का आपस मे मुलाकात सम्पर्क होगा जिससे कोरोना महामारी बढ़ने का खतरा मंडरा रहा है,कोरोना वाइरस के खतरे से शिक्षको को दूर रखने के लिए दुर्ग सहित प्रदेश के कई जिलों में प्राइमरी से हायर सेकेंडरी स्कूलों के समस्त शिक्षको को कोविड-19 के जांच कराने का आदेश संस्था प्रमुख व शिक्षको को दिया है नवीन शिक्षक संघ छ. ग.शासन से मांग किया है कि शिक्षको के कोविड-19 के जांच करने के स्थान पर
शिक्षको को कोरोना वाइरस नियंत्रण करने वाले टीका को लगाया जाना चाहिए जिससे प्रदेश के शिक्षक निर्भय होकर अपने-अपने स्कूलों में कोरोना वाइरस से भय मुक्त होकर अध्यापन कार्य सुचारू रूप से सम्पादित कर सकते है।
Monday, March 1, 2021
राज्य सरकार के बजट से प्रदेश के सरकारी कर्मचारी निराश-विकास सिंह राजपूत
रायपुर-नवीन शिक्षक संघ छ. ग.के प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह राजपूत ने राज्य बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा एक मार्च को प्रस्तुत बजट से प्रदेश के शिक्षक एलबी संवर्ग सहित लाखों कर्मचारी निराश हो गए,प्रदेश के शिक्षक एलबी संवर्ग को विश्वास था कि चुनाव पूर्व जन घोषणा पत्र के माध्यम से सत्ताधारी दल द्वारा जो वेतन विसंगति दूर करने व क्रमोन्नति वेतनमान देने का वादा किया था उसे तीसरे बजट में पूर्ण करेंगे साथ प्रदेश के लाखों कर्मचारियों को लंबित महंगाई भत्ते व अनियमित कर्मचारियों को नियमित करने के निर्णय लेने का विश्वास था लेकिन राज्य बजट प्रस्तुत होने के बाद शिक्षक एलबी संवर्ग ,शासकीय कर्मचारी सहित अनियमित कर्मचारियों में निराशा व्याप्त हो गया है,
Sunday, February 28, 2021
एक मार्च को प्रस्तुत होने वाले राज्य बजट में चुनाव पूर्व शिक्षक एलबी संवर्ग से किये गए वादों को पूरा करे सरकार-नवीन शिक्षक संघ छ. ग.
रायपुर- नवीन शिक्षक संघ छत्तीसगढ़ प्रवक्ता दुष्यंत कुम्भकार,गंगा शरण पासी व मीडिया प्रभारी मनोज चन्द्रा ने जानकारी दिया है कि नवीन शिक्षक संघ छ. ग. के प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह राजपूत,महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष उमा जाटव ने बयान जारी कर 2018 राज्य विधान सभा चुनाव में जन घोषणा पत्र के माध्यम से वर्तमान सत्ताधारी पार्टी ने प्रदेश के शिक्षक संवर्ग से वेतन विसंगति दूर करने,क्रमोन्नति वेतनमान प्रदान करने का वादा किया था लेकिन लगातार दो बजट सत्र निकल जाने के बाद भी सत्ताधारी दल के द्वारा शिक्षको से किये गए वादों को पूरा नही किया गया है प्रदेश के लाखो शिक्षक संवर्ग राज्य सरकार से चुनाव पूर्व किये गए वादों को 1 मार्च के बजट में शामिल कर पूरा करने का निवेदन माननीय मुख्यमंत्री जी किया है,प्रदेश पदाधिकारी गिरीश साहू,अभिनय शर्मा,दुष्यंत कुम्भकार,अमितेश तिवारी,रूपेंद्र सिन्हा,संजय साहू,अजय कडव,प्रकाशचन्द कांगे,राजेश शुक्ला,चन्द्र शेखर रात्रे,सतीश टण्डन,अमित नामदेव,ब्रिज नारायण मिश्रा ने कहा है कि 1 नवम्बर 2020 से दो वर्ष पूर्ण कर चुके शिक्षक पँचायत संवर्ग का स्कूल शिक्षा विभाग में शिक्षक एलबी संवर्ग में संविलियन करने के पश्चात आठ वर्ष पूर्ण कर संविलियन होने वाले समस्त शिक्षक एलबी संवर्ग को प्रथम नियुक्ति तिथि से दो वर्ष पश्चात प्रत्येक वर्ष का एक वार्षिक वेतनवृद्धि वेटज लाभ प्रदान करने हेतु 1 मार्च को प्रस्तुत होने वाले राज्य बजट में रखने की अपील माननीय मुख्यमंत्री जी से किया है,हरिकांत अग्निहोत्री,अनुभव तिवारी,संतोष द्विवेदी,रमन शर्मा,संजीव मानिकपुरी,नंदिनी देशमुख,संगीता बैस, वेदप्रकाश साहू,छन्नूलाल साहू,बलविंदर कौर,नरेश चौहान,रोशन मंसुरे,नरेश गुप्ता,सावंत यादव,ज्योति ठाकुर,देवकांत सिन्हा,संजय डोंगरे,अमीन बंजारे,देवनाथ पटेल ने आगे कहा है कि शिक्षक पँचायत संवर्ग में कार्य करते हुए सात वर्ष पूर्ण करने पर समयमान वेतनमान शासन द्वारा प्रदान किया गया लेकिन आठ वर्ष बाद पुनरीक्षित वेतनमान व संविलियन के समय वेतन का निर्धारण नए कर्मचारियों के समान करने के कारण शिक्षक संवर्ग को प्रतिमाह हजारों रुपये का आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है सभी पदाधिकारियो ने माननीय मुख्यमंत्री जी से निवेदन करते हुए 1 मार्च को प्रस्तुत करने वाले बजट में शिक्षक एलबी संवर्ग को पूर्व सेवा में की गई सेवा अवधि की गणना कर देय समयमान वेतनमान के आधार पर वेतन का निर्धारण कर संविलियन पश्चात सातवां वेतनमान हेतु प्रवधान करने हेतु बजट में राशि आबंटन करने की अपील किया है,सभी पदाधिकारियो ने राज्य सरकार की मुखिया व मंत्रिमंडल से अपील करते हुए विश्वास व्यक्त किया है कि चुनाव पूर्व प्रदेश के लाखों शिक्षक संवर्ग से किये गए वादों को पूरा कर शिक्षक एलबी संवर्ग के साथ सत्ताधारी दल न्याय करेंगे
Saturday, February 27, 2021
मध्यप्रदेश में जब पूर्व सेवा अवधि का लाभ दिया गया तो छत्तीसगढ़ में कार्यरत शिक्षक एलबी संवर्ग को क्यो नही-विकास सिंह राजपूत
रायपुर-नवीन शिक्षलछत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह राजपूत ने बयान जारी कर माननीय मुख्यमंत्री जी ,मंत्रिमंडल के सदस्य व वर्तमान पक्ष व विपक्ष के विधायकों से अपील करते हुए कहा कि वर्तमान विधानसभा बजट सत्र में शिक्षक पंचायत से शिक्षक एलबी संवर्ग के पद पर संविलियन होने वाले लाखों शिक्षा विभाग के कर्मचारियों के वेतन निर्धारण पूर्व सेवा में की सेवा का गणना कर किये जाने हेतु निर्णय लिया जाय, छत्तीसगढ़ जिस राज्य से अलग होकर एक नया राज्य बन उस राज्य मध्यप्रदेश में अध्यापक संवर्ग का पँचायत विभाग से शिक्षा विभाग में संविलियन करने पर पूर्व विभाग में की गई सेवा को वर्तमान विभाग में सेवा गणना कर सातवां वेतनमान का निर्धारण कर पदोन्नति व क्रमोन्नति वेतनमान प्रदान किया जा रहा है तो उसी मध्यप्रदेश राज्य से अलग होकर बने छत्तीसगढ़ राज्य में पंचायत विभाग से शिक्षा विभाग में संविलियन प्राप्त शिक्षक एलबी संवर्ग को पूर्व विभाग में की गई सेवा का सेवा गणना कर संविलियन बाद वेतन निर्धारण कर पदोन्नति,क्रमोन्नति से वंचित क्यो किया जा रहा है इस सम्बंध में विधानसभा में सभी माननीय विधायक विचार कर शिक्षक एलबी संवर्ग के हित मे निर्णय लेकर छतीसगढ़ प्रदेश के लाखों शिक्षक एलबी संवर्ग के साथ न्याय करने की अपील नवीन शिक्षक संघ छत्तीसगढ़ ने किया है
Friday, February 19, 2021
पूर्व सेवा अवधि की गणना कर पंचायत विभाग व शिक्षा विभाग में की गई सेवा को जोड़कर वेतन का निर्धारण किया जाय-विकास सिंह राजपूत
रायपुर-नवीन शिक्षक संघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह राजपूत ने कहा है कि माननीय उच्च न्यायालय छ. ग. बिलासपुर के निर्णय का हवाला देकर पंचायत व शिक्षा विभाग द्वारा निम्न पद से उच्च पद व समान पद से समान पद पर नई नियुक्ति प्राप्त करने वाले शिक्षक संवर्ग को दोनों पद की सेवा अवधि को जोड़कर वेतन का निर्धारण कर एरियर्स सहित वेतन का भुगतान किया गया है जबकि लगातार पंचायत विभाग में नौकरी करते हुए आठ वर्ष पूर्ण करने वाले शिक्षक पंचायत संवर्ग का पूर्व सेवा के आधार पर शिक्षा विभाग में संविलियन किया गया लेकिन वर्तमान में स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा एक नवम्बर 2020 से दो वर्ष पूर्ण कर चुके शिक्षक पंचायत संवर्ग का शिक्षक एलबी संवर्ग में संविलियन कर दिया गया है तो अब स्कूल शिक्षा विभाग को पूर्व में संविलियन प्राप्त शिक्षक एलबी संवर्ग को पंचायत व शिक्षा विभाग में की गई सेवा की सेवा गणना कर प्रथम नियुक्ति तिथि से दो वर्ष पश्चात प्रत्येक वर्ष का एक वार्षिक वेतनवृद्धि वेटेज लाभ जोड़कर शिक्षक एलबी संवर्ग का वेतन निर्धारण किया जाय इस सम्बन्ध में नवीन शिक्षक संघ छत्तीसगढ़ द्वारा लगातार विभागीय अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के समक्ष मांग पत्र के माध्यम से ध्यानाकर्षण कराया जा रहा है,प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह राजपूत ने पूर्व सेवा अवधि की गणना कर पंचायत व शिक्षा विभाग में की गई सेवा अवधि को जोड़कर शिक्षक एलबी संवर्ग का वेतन निर्धारण कर शिक्षक एलबी संवर्ग के साथ न्याय करने की मांग को प्रमुखता से रखा गया है अब निर्णय विभाग व मुख्यमंत्री जी को लेना है प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह राजपूत ने कहा है कि क्या विभाग व मुख्यमंत्री जी शिक्षक एलबी संवर्ग के साथ न्याय करेंगे या पुनः शिक्षक संवर्ग को सड़क पर उतरकर अपने अधिकार के लिए संघर्ष करने मजबूर करेंगे ।
Thursday, February 18, 2021
गली-गली लाउडस्पीकर,मोहल्ला,मंच,सामुदायिक भवन व बगीचा में कक्षा संचालन से अच्छा सभी नियमो का पालन कर स्कूल खोलने पर विचार करे राज्य सरकार-विकास सिंह राजपूत
रायपुर-नवीन शिक्षक संघ छ. ग.के प्रदेश अध्यक्ष
विकास सिंह राजपूत ने कहा है कि राज्य सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा बच्चो की पढ़ाई नही हो पाने के कारण पढ़ई तुंहर दुवार के अंतर्गत पहले ऑनलाइन पढ़ाई को महत्व दिया गया शिक्षको के मेहनत के बाद भी ग्रामीण क्षेत्रो में नेटवर्क समस्या व पालको से अपेक्षित सहयोग नही मिलने से ऑनलाइन पढ़ाई व्यवस्था पूर्णतः असफल साबित हुआ फिर शिक्षा विभाग द्वारा पुनः पढ़ई तुंहर द्वार के अंतर्गत शिक्षको को स्वेच्छा से सोशल डिस्टेंसिंग के पालन करते हुए गली-गली लाउडस्पीकर के माध्यम से,मोहल्ला,मंच व बाग-बगीचे में कक्षा लगाकर पढ़ाई करने हेतु प्रोत्साहित किया गया परन्तु जिला व ब्लॉक स्तर के अधिकारियों द्वारा शिक्षको पर गली-गली घूमकर लाउडस्पीकर के माध्यम से,मोहल्ला,मंच व बाग-बगीचे में विद्यार्थियों को बुलाकर क्लास लगाने के लिए दबाव बनाया जा रहा है,मोहल्ला क्लास,मंच,सामुदायिक भवन व बाग बगीचे में विद्यार्थियों को इकट्ठा करके पढ़ाने से अगर कोरोना वाइरस का खतरा नही है तो इससे अच्छा शासन को सोशल डिस्टेंसिंग का पूर्णतः पालन करते हुए प्रति स्कूल एक कक्षा को बुलाकर तीन से चार भागों में विद्यार्थियों के सँख्यानुरूप बांटकर पढ़ाई व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित करने पर विचार करना चाहिए,गली-मोहल्ला,सामुदायिक भवन,मंच व बाग-बगीचे में विद्यार्थियों को पढ़ाई कराने के स्थान पर स्कूल में पढ़ाई व्यवस्था संचालित करने से ज्यादा सुरक्षित रहेगा,स्कूलो में शिक्षको के देखरेख में सोशल डिस्टेंसिंग व शासन के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए पढ़ाई व्यवस्था ज्यादा उचित रहेगा,नवीन शिक्षक संघ छ. ग.के प्रदेश अध्यक्ष ने माननीय मुख्यमंत्री जी से अपील करते कि अब कोरोना संक्रमण के प्रभाव कम होने के कारण आमजन में कोरोना वाइरस का डर लगभग नही रह बस,टेक्सी,राशन दुकान,शराब दुकान,बैंक हॉट बाजार में पहले की तरह भीड़ इकट्ठा हो रहे है साथ ही केंद्र व राज्य सरकार कॉलेज व 9 वी से 12वी तक स्कूल खोलने का आदेश जारी कर दिया गया है साथ ही प्रायमरी व माध्यमिक स्कूलों के विद्यार्थियों को मोहल्ला क्लास,मंच,सामुदायिक भवन व बाग-बगीचों में इकठ्ठा कर पढ़ाने के लिए लगातार शिक्षको पर अधिकारियों द्वारा दबाव बनाया जा रहा है जब मोहल्ला क्लास,मंच,सामुदायिक भवन व बाग-बगीचों में विद्यार्थियों को एकत्रित कर पढ़ाई व्यवस्था संचालित करने से कोरोना वाइरस का खतरा नही है तो मोहल्ला क्लास,मंच,सामुदायिक भवन या बाग-बगीचे में पढ़ाई कराने के स्थान पर मार्च माह से सभी नियमो का पालन करते हुए स्कूल खोलकर पढ़ाई व्यवस्था संचालन करने पर छःत्तीसगढ़ सरकार को विचार कर निर्णय लेना चाहिए।






