Monday, September 16, 2024

शिक्षकों के गैर शिक्षकीय कार्य से* *मुक्त रखने की मांग को लेकर नवीन शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन



राजनांदगांव । जिला राजनांदगांव के शिक्षकों ने नवीन शिक्षक संघ के अगुवाई में अनुविभागीय अधिकारी राजनांदगांव द्वारा राजनांदगांव विधानसभा के अंतर्गत मतदान केन्द्रों में ओ.बी.सी. सर्वे एवं अन्य गैर शिक्षकीय कार्यों से शिक्षकों को मुक्त रखने की मांग को लेकर अपर कलेक्टर सी.एल. मार्कण्डेय के हाथों ज्ञापन सौंपा। नवीन शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष छन्नू लाल साहू एवं सचिव अजय कड़व ने बताया कि कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) राजनांदगांव से जारी आदेश में राजनांदगांव विकासखण्ड से लगभग डेढ़ सौ से अधिक शिक्षकों की ड्यूटी ओ.बी.सी. सर्वे में लगायी गई है।  इसी तरह अन्य विकासखण्डों में भी प्राथमिक एवं मिडिल शालाओं के शिक्षकों को गैर शिक्षकीय कार्य में झोक दिया गया है। इतनी अधिक संख्या में शिक्षकों की गैर शिक्षकीय कार्य में ड्यूटी लगने से प्राथमिक एवं मिडिल स्कूलों की व्यवस्था और पढऩे वाले विद्यार्थियों पर भी दिख रहा है। कई प्रधान पाठकों की भी ड्यूटी ओ.बी.सी. सर्वे में लगाया गया है। प्राथमिक शालाओं एवं मिडिल शालाओं में पहले से ही शिक्षकों की कमी हुई है। जाहिर है जुलाई, अगस्त एवं सितंबर का माह अध्ययन - अध्यापन की दृष्टि से महत्वपूर्ण होता है। नवीन शिक्षक संघ के द्वारा सौंपे गए ज्ञापन में प्रमुख मांग प्राथमिक एवं मिडिल शालाओं के शिक्षकों को गैर शिक्षकीय कार्य से मुक्त रखने एवं पूर्व में किये गये आर्थिक सामाजिक सर्वेक्षण के दिनों को अर्जित अवकाश में जोडऩे की मांग किया गया है। विदित हो कि पूर्ववर्ती सरकार के शासन काल में गर्मी की छुट्टियों में शिक्षकों से आर्थिक सर्वेक्षण के रूप में सवे कार्य कराया गया था। गर्मी की छुट्टी के दिनों में किये गये कार्य दिवसों की संख्या को अर्जित अवकाश में नियमानुसार बदलने की मांग संघ की ओर से किया गया है। नवीन शिक्षक संघ के प्रतिनिधियों ने कहा है कि शासन प्रशासन इसी तरह प्राथमिक एवं मिडिल शालाओं की ड्यूटी गैर शिक्षकीय कार्य में लगाते रहें तो शासकीय शालाओं में पढऩे वाले विद्यार्थियों की गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा प्रभावित होगी। वैसे ही शिक्षा विभाग को एन.जी.ओ. का प्रयोगशाला बना दिया गया है। कई प्रकार की अन्य गतिविधियां स्कूलों में इन अनेक योजनाओं का क्रियान्वयन कराने से कोर्स वैसे भी पूरा नही हो पा रहा है। संघ ने कहा है कि यदि शासन प्रशासन शिक्षकों की मांग का निराकरण नही करता है तो जन प्रतिनिधियोंं के बीच जाकर इन समस्याओं के बारें में अवगत कराया जायेगा। 

नवीन शिक्षक संघ छ. ग.के प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह राजपूत ने इस संबंध मे कहा है की शिक्षकों को गैर शैक्षणिक कार्यो से मुक्त रखने के लिए कई बार उच्चाधिकारियो को मांग पत्र दे चुके है उसके बाद भी शिक्षकों को गैर शैक्षणिक कार्यो मे झोंक दिया जाता जिसका सीधा नुकसान सरकारी स्कूलों के ग्रामीण क्षेत्र के छोटे छोटे विद्यार्थियों का होता है इसलिए शासन प्रसाशन को चाहिए की छोटे छोटे विद्यार्थियों की हित मे शिक्षकों का गैर शैेक्षणिक कार्यो मे संलग्न न किया जाय।

ज्ञापन सौंपने वालों में सर्व श्री छन्नूलाल साहू, अजय कड़व, जितेन्द्र हिरवानी, प्रफुल्ल झा, जितेन्द्र देवांगन, महेश ठाकरे, अर्जुन सेन, प्रमोद साहू, कन्हैया लाल कुंजाम, गुरूदत्त सिन्हा के साथ अन्य शिक्षकगण शामिल थे।


Thursday, September 12, 2024

मोदी गारंटी के अंतर्गत सहायक शिक्षकों के वेतन विसंगति व पूर्व सेवा अवधि की गणना की मांग को लेकर छ. ग.शिक्षक संघर्ष मोर्चा ने किया मुलाक़ात दुर्ग सांसद से

 

दुर्ग- नवीन शिक्षक संघ छ. ग.के प्रदेश सचिव गिरीश साहू ने जानकारी दिया है की छ. ग.शिक्षक संघर्ष मोर्चा के प्रांतीय संचालक विकास सिंह राजपूत,संजय शर्मा,वीरेंद्र दुबे, मनीष मिश्रा के नेतृत्व मे लगातार शिक्षकों के समस्याओ के समाधान के लिए पूरे एकजुटता के साथ संघर्ष किया जा रहा है जिससे प्रदेश के शिक्षक संवर्ग का विश्वास लगातार छ. ग.शिक्षक संघर्ष मोर्चा के प्रति बढ़ता ही जा रहा है प्रदेश संचालक विकास सिंह राजपूत व संजय शर्मा की सहमति से प्रदेश संचालक वीरेंद्र दुबे व मनीष मिश्रा के नेतृत्व मे छ ग.शिक्षक संघर्ष मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल भारतीय जनता पार्टी के चुनाव घोषणा- पत्र के अध्यक्ष व वर्तमान दुर्ग लोकसभा सांसद माननीय विजय बघेल जी से मुलाक़ात कर ज्ञापन सौपकर चर्चा करते हुए विधानसभा चुनाव के समय भाजपा के संकल्प पत्र मोदी गारंटी मे सहायक शिक्षकों के वेतन विसंगति दूर करने,प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों को कर्मोन्नति प्रदान करने ,केंद्र के समान राज्य कर्मचारियो को एरियर्स सहित देय तिथि से महंगाई भत्ता प्रदान करने साथ ही शिक्षक एलबी संवर्ग के पूर्व सेवा अवधि की गणना कर प्रथम नियुक्ति तिथि से वेतन व पेंशन की निर्धारण कर संविलियन पश्चात रिवाइज्ड एलपीसी जारी करने की मांग को प्रमुखता से रखा प्रतिनिधिमंडल मे शामिल दुर्ग जिला संचालक चंद्रशेखर तिवारी,शत्रुहन साहू,संजीव मानिकपुरी ने कहा है की मोदी गारंटी मे सत्ता धारी दल द्वारा किये कर्मचारियों से वादों को सरकार को जल्दी पुरा किया जाना चाहिए और हमारे दुर्ग के लोकप्रिय सांसद व भाजपा घोषणा पत्र के अध्यक्ष को  शिक्षकों एवं कर्मचारियों के हित मे निर्णय लेने हेतु शासन स्तर पर गंभीरता से पहल करना चाहिए जिससे प्रदेश के लाखो शासकीय कर्मचारी अपने आप को आर्थिक रूप से सुरक्षित महसूस करे मोर्चा के  प्रतिनिधिमंडल मे प्रदेश संचालक मनीष मिश्रा,वीरेंद्र दुबे, गिरीश साहू,चंद्रशेखर तिवारी,शत्रुहन साहू,संजीव मानिकपुरी,बसंत कौसिक,मिलन साहू,मनीष साहू,किशन साहू आदि उपस्थित थे।

Monday, September 9, 2024

बेमेतरा जिला मे पूरक सूची का जल्दी प्रकाशन कर रिक्त प्रधान पाठक प्राथमिक के पदो पर सहायक शिक्षकों को पदोन्नति दिया जाय



बेमेतरा- नवीन शिक्षक संघ जिला बेमेतरा के जिलाध्यक्ष अमीन बंजारे ने कहा है की जिला शिक्षा कार्यालय बेमेतरा के द्वारा जिले मे रिक्त प्रधान पाठक प्राथमिक शालाओं के 107 स्कूलो की सूची जारी किया गया था जिसमे मात्र 89 शालाओं मे पदोन्नति हेतु काउंसलिंग के पश्चात पदोन्नत सहायक शिक्षकों का प्रधान पाठक प्राथमिक के पद पर पदस्थापना आदेश जारी किया गया वही 18 शालाओं मे रिक्त प्रधान पाठक प्राथमिक के पद आज भी लंबित है नवीन शिक्षक संघ ब्लॉक साजा के अध्यक्ष सुनील राजपूत व ब्लॉक अध्यक्ष बेरला गीता चंद्राकर ने आगे कहा की पदोन्नति पदस्थापना के बाद 18 शालाओं के रिक्त पद के साथ-साथ अनुपस्थित/ असहमति व कार्यभार ग्रहण नही करने के कारण लगभग 25 शालाओं मे आज भी रिक्त प्रधान पाठक प्राथमिक के पद है नवीन शिक्षक संघ महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष उमा जाटव ने जिला कलेक्टर,जिला शिक्षाधिकारी से रिक्त प्रधान पाठक प्राथमिक के पदो की पूर्ति के लिए जल्दी ही पूरक सूची का प्रकाशन कर पात्र सहायक शिक्षकों को प्रधान पाठक प्राथमिक के पद पर काउंसलिंग के माध्यम से पदोन्नति देना चाहिए जिससे वर्षो से पदोन्नति की राह देख रहे सहायक शिक्षकों को पदोन्नति व नए वेतनमान मे जाने का लाभ मिल सके नवीन शिक्षक संघ जिला बेमेतरा के पदाधिकारी उमा जाटव,अमीन बंजारे व सुनील राजपूत गीता चंद्राकर ने कहा है की जल्दी उच्च अधिकारियों से मिलकर ज्ञापन के माध्यम से रिक्त प्रधान पाठक प्राथमिक के पदो पर जल्दी ही पदोन्नति प्रदान करने की मांग को प्रमुखता से रखा जायेगा

Thursday, August 29, 2024

छ. शिक्षक संघर्ष मोर्चा के 9 सितंबर को तालाबंदी का हुआ व्यापक असर मोर्चा के सुझाव पर सरकार ने स्कूल व शिक्षक का युक्तियुक्तकरण किया स्थगित

 

रायपुर- छ. ग.शिक्षक संघर्ष मोर्चा के प्रांतीय संचालक विकास सिंह राजपूत ने कहा की स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा युक्तियुक्तकरण के आड़ मे 2008 सेटअप के विपरीत स्कूलो मे पदो मे कटौती सहित कई विसंगतिपूर्ण युक्तियुक्तकरण निर्देश जारी किया गया जिसका छ. ग.शिक्षक संघर्ष मोर्चा के प्रांतीय संचालक विकास सिंह राजपूत,संजय शर्मा,वीरेंद्र दुबे व मनीष मिश्रा के नेतृत्व मे विरोध कर 22 अगस्त को पूरे जिलों मे जिला संचालक/ब्लॉक पदाधिकारियों के माध्यम से ज्ञापन सौपकर चरणबद्ध आंदोलन की शुरुवात किया साथ ही 23 अगस्त से लगातार मोर्चा पदाधिकारियो द्वारा सांसदों व विधायकों को विसंगतिपूर्ण युक्तियुक्तकरण स्थगित करने के लिए ज्ञापन सौपा जा रहा था जिसके बाद मोर्चा के व्यापक विरोध व सक्रियता को देखते हुए स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव महोदय द्वारा नवीन शिक्षक संघ,टीचर्स एसोशियेशन,शालेय शिक्षक संघ,सहायक शिक्षक समग्र फेडरेशन,शिक्षक कांग्रेस, शिक्षक संघ,सयुंक्त शिक्षक संघ,शिक्षक महासंघ,प्रदेश शिक्षक फेडरेशन,कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के साथ बैठक आयोजित कर शिक्षक संगठनों से चर्चा किया जिस पर छ. ग.शिक्षक मोर्चा से विकास सिंह राजपूत,संजय शर्मा,वीरेंद्र दुबे, मनीष मिश्रा ,शिक्षक कांग्रेस से अनिल शुक्ला व अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन के कमल वर्मा ने सयुंक्त रूप से स्पष्ट कहा की सबसे पहले शिक्षक संवर्ग का पदोन्नति प्रक्रिया पूर्ण होने तक युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया स्थगित किया जाय पदोन्नति प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद शिक्षाविद व शिक्षक संगठनों से चर्चा पश्चात विसंगति रहित युक्तियुक्तकरण के लिए नियम बनाया जाय जिस पर विभाग के सचिव द्वारा कोई आश्वासन नही देने के कारण छ. ग.शिक्षक संघर्ष मोर्चा ने अपना 9 सितंबर के आंदोलन को जोरशोर से तैयारी करने व हड़ताल स्थल पर सभी शिक्षक संवर्ग को आने की अपील किया गया शिक्षक मोर्चा के 9 सितम्बर के स्कूल तालाबंदी हड़ताल की गुंज पूरे छत्तीसगढ़ मे गुंजने लगी और असर ये हुआ की विभाग के आला अधिकारियों ने देर रात माननीय मुख्यमंत्री जी से मिलकर शिक्षक संगठनों से हुई चर्चा व शिक्षक संगठनों के एकजुटता से विरोध विसंगतिपूर्ण युक्तियुक्तकरण के संबंध मे करने की जानकारी दिया जिस पर माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा तत्काल विसंगतिपूर्ण युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया रोकने की निर्देश जारी करने कहा जिस पर अमल भी प्रारम्भ हो गया है और जिम्मेदार अधिकारियों को मौखिक रूप से युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया रोकने कहा गया है निर्देश भी जल्दी जारी होंगे युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया स्थगित करने के लिए छ. ग.शिक्षक संघर्ष मोर्चा के प्रांतीय संचालक विकास सिंह राजपूत,संजय शर्मा,वीरेंद्र दुबे, मनीष मिश्रा ने माननीय मुख्यमंत्री जी मंत्रिमंडल के सदस्यों सांसदों विधायकों व विभागीय अधिकारीयों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए शिक्षक संवर्ग के पदोन्नति प्रक्रिया को समय सीमा निर्धरित कर जल्दी पूर्ण करने की अपील किया है धर्मेश शर्मा,चंद्रशेखर तिवारी,सुधीर प्रधान,मनोज सनाडय,उमा जाटव,गिरीश साहू,अजय कड़व,रूपेंद्र सिन्हा,गंगा शरण पासी, बलविन्दर कौर,सतीश टंडन,ब्रिज नारायण मिश्रा,चंद्रशेखर रात्रे,राजेश शुक्ला,दुष्यन्त कुम्भकार,अमितेश तिवारी,बसंत कौसिक,ने कहा की एकजुटता से सफलता निश्चित मिलता है आने वाले समय मे  छ. ग.शिक्षक संघर्ष मोर्चा के माध्यम से पूर्व सेवा अवधि की गणना कर प्रथम नियुक्ति तिथि से कर्मोन्नति/समयमान वेतनमान, पेंशन व सहायक शिक्षकों के वेतन विसंगति के लिए एकजुटता से संघर्ष कर शिक्षक हित मे परिणाम ला सकते है इसलिए समस्त शिक्षक संवर्ग छ. ग.शिक्षक मोर्चा के साथ मजबूती से रहे परिणाम जरूर मिलेगा

Wednesday, August 28, 2024

पहले पदोन्नति फिर युक्तियुक्तकरण छ. ग.शिक्षक संघर्ष मोर्चा ने रखी बैठक मे मजबूती से मांग जल्दी निर्णय नही होने पर 9 सितंबर को होगा हड़ताल


 

रायपुर- संचालक लोक शिक्षण संचालनालय के द्वारा रखे गये बैठक मे छ. ग. शिक्षक संघर्ष मोर्चा के संचालक विकास सिंह राजपूत,संजय शर्मा,वीरेंद्र दुबे, मनीष मिश्रा,कर्मचारी अधिकारी सयुंक्त मोर्चा के संयोजक अनिल शुक्ला, फेडरेशन से कमल वर्मा,राजेश चटर्जी,चंद्रशेखर तिवारी सहित अन्य व स्कूल शिक्षा विभाग से सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी,अशोक नारायण बंजारा,आशुतोष चावरे,शिवहरे जी शामिल हुए छ. ग. शिक्षक संघर्ष  मोर्चा के संचालक विकास सिंह राजपूत,संजय शर्मा,वीरेंद्र दुबे, मनीष मिश्रा ने  विभाग द्वारा आयोजित बैठक मे युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया स्थगित कर पहले सहायक शिक्षक,शिक्षक व व्याख्याता का पदोन्नति करने,2008 के सेटअप मे परिवर्तन नही करने,वाणिज्य संकाय,हिंदी,अंग्रेजी,संस्कृत को अलग विषय मानते हुए प्राथमिक ,माध्यमिक ,हाई व हायर सेकेण्डरी स्कूलो मे कक्षा व विषय अनुसार पर्याप्त शिक्षक सभी स्कूलो मे रखने की मांग को मजबूती से रखा कर्मचारी अधिकारी सयुंक्त मोर्चा के संयोजक अनिल शुक्ला व फेडरेशन के तरफ से अध्यक्ष कमल वर्मा  ने भी पहले पदोन्नति फिर युक्तियुक्तकरण कर 2008 सेटअप को परिवर्तन नही करने का सुझाव दिया स्कूल मर्जीकरण का भी विरोध छ. ग.शिक्षक संघर्ष मोर्चा,कर्मचारी अधिकारी सयुंक्त मोर्चा व फेडरेशन ने  एकजुट होकर शिक्षा,शिक्षक व विद्यार्थी हित मे मांग को जोरशोर से उठाया सचिव स्कूल शिक्षा विभाग छ. ग.शासन ने भी शासन का पक्ष रखते हुए एनपीेए 2020 व भारत सरकार के निर्देश पर स्कूलो का युक्तियुक्तकरण करने पर अपने विचार रखे साथ ही प्रधान पाठक पद समाप्त नही करने व पदोन्नति प्रक्रिया जल्दी पूर्ण करने का भरोसा दिलाया शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार करने की भी बात कही जिस पर छ. ग.शिक्षक संघर्ष मोर्चा के संचालक विकास सिंह राजपूत ने अपनी बात रखते कहा की सभी शिक्षक संगठनों का मांग पहले पदोन्नति पूर्ण होने तक युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया को स्थगित किये जाने 2008 की सेटअप मे परिवर्तन नही करने की है उसके बाद भी अगर शासन युक्तियुक्तकरण करना चाहती है तों सबसे पहले 2008 सेटअप के अनुसार शहर व शहर के आसपास ग्रामीण क्षेत्रो के स्कूलो मे पदस्थ अतिशेष शिक्षकों, 2008 सेटअप के विरुद्ध नवीन भर्ती   मे पदस्थ परिवीक्षाधीन अतिशेष शिक्षकों व अतिथि शिक्षकों का जो 2008 सेटअप दर्ज संख्या व विषय के अनुसार अतिशेष हो ऐसे सभी शिक्षकों का शिक्षक विहीन व एकल शिक्षकीय स्कूलो मे पहले युक्तियुक्तकरण किया जाय फिर पदोन्नति प्रक्रिया मे तेजी लाकर नियमित (ई./टी. /एलबी) शिक्षकों  का पदोन्नति पश्चात  अगर अतिशेष बचते है तो युक्तियुक्तकरण किये जाने का सुझाव रखा जिस पर विभागीय अधिकारियों द्वारा पुनः संगठनों के साथ चर्चा करने की बात कही लेकिन कोई ठोस आश्वासन नही दिया इसलिए छ. ग.शिक्षक संघर्ष मोर्चा के संचालक विकास सिंह राजपूत,संजय शर्मा,वीरेंद्र दुबे व मनीष मिश्रा ने स्पष्ट कहा की शासन द्वारा हमारे मांगो व सुझाव पर जल्दी ही कोई निर्णय नही लिया जाता है तो 9 सितंबर को प्रस्तावित हड़ताल कर युक्तियुक्तकरण का पुरजोर विरोध किया जायेगा आज के बैठक मे छ. ग. शिक्षक संघर्ष मोर्चा,कर्मचारी अधिकारी सयुंक्त मोर्चा व फेडरेशन सभी ने एकजुट होकर शिक्षा,शिक्षक व विद्यार्थी हित मे युक्तियुक्तकरण का विरोध किया धर्मेश शर्मा, सुधीर प्रधान,मनोज सनाड्य,  चंद्रशेखर तिवारी, चंद्रशेखर रात्रे,अशोक देवांगन ने बैठक के बेनतीजा होने पर सभी शिक्षक संवर्ग से अपील करते हुए 9 सितंबर के आंदोलन को सफल बनाने हेतु एकजुट होकर कार्य करने की बात कही

Sunday, August 11, 2024

पहले शिक्षकों की पदोन्नति फिर जारी युक्तियुक्तकरण दिशा निर्देश पर शिक्षक संगठनों से चर्चा के बाद युक्तियुक्तकरण नीति मे संशोधन कर युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया पूर्ण किया जाय



रायपुर- नवीन शिक्षक संघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह राजपूत ने बयान जारी कर कहा है की स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी युक्तियुक्तकरण  दिशा निर्देश शिक्षा व शिक्षक दोनो के लिए हितकारी नही है विभाग द्वारा जारी युक्तियुक्तकरण दिशा निर्देश से स्कूल शिक्षा व्यवस्था चौपट होने की आशंका है इसलिए स्कूल शिक्षा विभाग को सबसे पहले शिक्षक संवर्ग का पदोन्नति प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद जारी युक्तियुक्तकरण दिशा निर्देश के उपर समस्त शिक्षक संगठनों से चर्चा पश्चात जारी युक्तियुक्तकरण दिशा निर्देश मे संशोधन करने के बाद युक्तियुक्तकरण दिशा निर्देश जारी करना चाहिए जिससे शिक्षा व शिक्षक संवर्ग के लिए हितकारी हो और पढ़ाई व्यवस्था भी प्रदेश के स्कूलो मे सुव्यवस्थित ट्राइक से संचालित हो सके प्रदेश पदाधिकारी उमा जाटव,गंगा शरण पासी, ज्योति सक्सेना,नंदनी देशमुख,सुमनलता यादव,बलविंदर कौर,गीता चंद्राकर,गिरीश साहू,दुष्यन्त कुम्भकार,अमितेश तिवारी,रूपेंद्र सिन्हा,अजय कड़व,संजय साहू,प्रकाश चंद कांगे,राजेश शुक्ला,चंद्रशेखर रात्रे,सतिस टंडन,मनोज चंद्रा, अमित नामदेव,बृजनारायण मिश्रा ने कहा है की सभी शिक्षक संगठनों को एकजुट होकर विभाग द्वारा जारी त्रुटिपूर्ण युक्तियुक्तकरण का विरोध करना चाहिए और जरूरत पड़ने पर सभी संगठन एकजुट होकर आंदोलन भी करना चाहिए प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह राजपूत ने जानकारी दिया है की 8 अगस्त को संचालक लोक शिक्षण संचालनालय से मुलाक़ात कर नवीन शिक्षक संघ छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधि मंडल ने शिक्षकों के पदोन्नति प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया पूर्ण करने के संबंध मे चर्चा कर मांग पत्र सौपा है आगे अगर विभाग त्रुटि पूर्ण युक्तियुक्तकरण आदेश मे संशोधन नही करती है तो सभी शिक्षक संगठन एकजुट होकर विरोध दर्ज करायेगे और जरूरत पड़ी तो आंदोलन भी शिक्षक व शिक्षा हित मे किया जायेगा।

Thursday, August 8, 2024

केसलेस इलाज,पूर्व सेवा अवधि की गणना खुली स्थानांतरण प्रक्रिया सहित अन्य मांगो को लेकर संचालक लोकशिक्षण संचालनालय से मिले शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल



रायपुर-नवीन शिक्षक संघ के प्रदेश प्रवक्ता ज्योति सक्सेना ने जानकारी दिया है की डीपीआई मे एक दिन बैठक के बाद लोक शिक्षण संचालनालय इंद्रवती भवन नवा रायपुर अटल नगर मे नवीन शिक्षक संघ छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधिमंडल प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह राजपूत के नेतृत्व मे संचालक लोकशिक्षण संचालनालय से मुलाक़ात कर चर्चा कर नवीन शिक्षक संघ छत्तीसगढ़ ने पूर्व सेवा अवधि की गणना कर प्रथम नियुक्ति तिथि से पेंशन पदोन्नति से वंचित शिक्षक संवर्ग को संविलियन के बाद पांच वर्ष पूर्ण करने के बाद क्रमोन्नति /समयमान वेतनमान प्रदान कर वेतन विसंगति को दूर करने,सहायक शिक्षक,शिक्षक व व्याख्याता एलबी के जल्दी पदोन्नति प्रदान करने,पदोन्नति प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद युक्तियुक्तकरण करने युक्तियुक्तकरण मे विषय शिक्षक के स्थान पर विकल्प लेकर अन्य विषय शिक्षक को अतिशेष मानते हुए युक्तियुक्तकरण करने,शिक्षक संवर्ग के लिए जल्दी स्थानांतरण प्रक्रिया शुरु करने, आकस्मिक अवकाश को पूर्व की भांति ऑफलाइन करने,शिक्षक संवर्ग को गैर शैक्षणिक कार्यो से मुक्त रखने,पदोन्नति हेतु जारी वरिष्ठता सूची मे हुई त्रुटि को सुधार कर पुनः प्रकाशित करने की मांग को प्रमुखता से रखा जिस पर संचालक लोकशिक्षण संचालनालय छ. ग.शासन ने केसलेस इलाज के लिए विभाग के माध्यम से पहल करने का आश्वाशन दिया आकस्मिक अवकाश को ऑनलाइन करने पर शासन का पक्ष रखा लेकिन नवीन शिक्षक संघ ने मजबूती से पूर्व की भांति ऑफलाइन आवेदन स्वीकार करने का तर्क रखा,पदोन्नति प्रक्रिया त्रुटि रहित वरिष्ठता सूची जारी होने के बाद जल्दी प्रारम्भ करने की बात कही युक्तियुक्तकरण पर नवीन शिक्षक संघ के सुझाव पर विचार करने का आश्वासन दिया स्थानांतरण नीति,पूर्व सेवा अवधि की गणना पर कोई आश्वासन नही दिया इस पर सरकार ही निर्णय कर सकते है तत्पश्चात नवीन शिक्षक संघ छ. ग.का प्रतिनिधिमंडल संचालक स्वास्थ विभाग से मिलने कार्यालय पहुंचे जहां पर संचालक महोदय की अनुपस्थिति मे निज सचिव से मुलाक़ात कर प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों एवं आश्रित परिजनों का मान्यता प्राप्त शासकीय व आशासकीय अस्पताल मे केसलेस इलाज करने हेतु मांग पत्र सौपा प्रदेश  पदाधिकारी गिरीश साहू,उमा जाटव, बलविंदर कौर,गंगा शरण पासी,अमितेश तिवारी ,दुष्यन्त कुम्भकार,रूपेंद्र सिन्हा,अजय कड़व,प्रकाश चंद कांगे,सतिस टंडन,ब्रिज नारायण मिश्रा,मनोज चंद्रा,राजेश शुक्ला,नरेश गुप्ता ने कहा है की नवीन शिक्षक संघ छ. ग.के मांग पत्र मे दिये गये बिन्दुओ पर शासन द्वारा विचार नही किया जाता है तो पुनः जल्दी मंत्रालय स्तर के संबधित विभागीय अधिकारियों को स्मरण पत्र सौपा जायेगा उसके बाद भी शासन स्तर पर पहल नही होने पर नवीन शिक्षक संघ छ. ग. द्वारा परिणाम मूलक संघर्ष का आगाज किया जायेगा रमन शर्मा,वेदप्रकाश साहू,छन्नूलाल साहू,वेदराम साहू,अमीन बंजारे,चंद्रशेखर रात्रे,देवकांत सिन्हा,मुकेश यादव,संजीव मानिकपुरी,हरिकांत अग्निहोत्री,सैय्यद रफीक कुरैशी,देवनाथ पटेल,नरेश चौहान,संतोष द्विवेदी ने कहा है की नवीन शिक्षक संघ छ. ग.लगातार शिक्षक संवर्ग के हित मे शासन प्रशासन का ध्यानकर्षण करते आ रहे है संतोष जनक निर्णय नही होने पर प्रदेश के शिक्षक मजबूरी मे आंदोलन करने बाध्य होंगे शासन प्रशासन को जल्दी ही नवीन शिक्षक संघ के मांग व सुझाव पर निर्णय लेना चाहिए जिससे प्रदेश के शिक्षक संवर्ग आंदोलन करने बाध्य न हो अधिकारियों से मुलाक़ात के दौरान प्रतिनिधिमंडल मे प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह राजपूत,प्रदेश सचिव गिरीश साहू,अनिल मार्कण्डेय, अशोक देवांगन,लेखराज देवांगन शामिल थे