Wednesday, July 10, 2019

जिला शिक्षाधिकारी के लगातार स्कूलो मे औचक निरीक्षण 24 जून से 10 जुलाई तक 22 शिक्षक पहुचे देरी से स्कूल,सभी के एक दिन के वेतन काटने का निर्देश

दुर्ग-जिला शिक्षाधिकारी दुर्ग प्रवास बघेल का लगातार धमधा,दुर्ग व पाटन के स्कूलो का दौरा कर औचक निरीक्षण किया जा रहा है,जिला शिक्षाधिकारी प्रवास बघेल दुर्ग जिला मे स्कूलो मे पढ़ाई बेहतर तरीके से संचालित हो इसके लिए जिला के शिक्षा विभाग व शिक्षको का सहयोग ले रहे है इस बीच जिला शिक्षाधिकारी दुर्ग के निरीक्षण के समय कुछ स्कूलो के शिक्षको का लापरवाही भी सामने आया है जो देरी से स्कूल पहुचे है या बिना अवकाश लिए स्कूल नही आये ऐसे शिक्षको की संख्या मात्र 22 है,देरी से या बिना अवकाश लिए स्कूल नही आये 22 शिक्षको का एक दिन का वेतन काटने का निर्देश देकर ब्लॉक शिक्षाधिकारी के माध्यम से स्पष्टीकरण जारी कर समय सीमा के अंदर जवाब मांगा गया है,
दुर्ग जिले मे जिला शिक्षाधिकारी व शिक्षा विभाग के अधिकारियो द्वारा स्कूलो का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है जिसका नवीन शिक्षाकर्मी संघ के जिलाध्यक्ष संजीव मानिकपुरी,नंदिनी देशमुख,संजय शर्मा व जागेश्वर चन्द्राकर ,बी.प्रकाश ने स्वागत करते हुए इसे स्कूलो मे बेहतर पढ़ाई हो का प्रयास बताया, नवीन शिक्षाकर्मी संघ के जिलाध्यक्ष संजीव मानिकपुरी व नंदिनी देशमुख  व बी.प्रकाश ने कहा है की जिला शिक्षाधिकारी व शिक्षा विभाग के अधिकारियो के औचक निरीक्षण से एक अच्छी बात सामने आया की जिले मे लगभग 7000 से अधिक शिक्षक कार्यरत है जिसमे से सिर्फ 22 शिक्षको को देरी से पहुचने व बिना आवेदन के स्कूल नही आना पाया गया,ब्लॉक अध्यक्ष संजय शर्मा व जगेश्वर चन्द्राकर ने जिला शिक्षाधिकारी से अपील किया है की 22 शिक्षक किस कारण से देरी स्कूल पहुचे या बिना बताये स्कूल नही आ पाये ऐसे शिक्षको के ऊपर एक दिन के वेतन कटौती या कार्यवाही करने के स्थान पर कारण पूछे क्योकि कभी-कभी कुछ स्थानीय कारणों से समय पर स्कूल पहुचना संभव नही होता है व अचानक स्वास्थ्य मे खराबी या पारिवारिक कार्य की वजह से बिना सूचना दिये स्कूल नही आ पाते ऐसे सभी शिक्षको के समुचित जवाब के बाद ही कार्यवाही का निर्णय ले ।

डीईओ को ज्ञापन सौपकर पहिली से आठवी कक्षा तक पर्याप्त पुस्तके स्कूलो मे भेजने की मांग जिससे समय पर पूरा हो सके कोर्स



  नवीन शिक्षाकर्मी संघ जिला इकाई बालोद का प्रतिनिधि  जिलाध्यक्ष वेदप्रकाश साहू के नेतृत्व में ए डी ओ श्री एम ए आर खान के माध्यम से डी ई ओ बालोद को ज्ञापन सौपा।जिला सचिव प्रवीण पाण्डेय व मीडिया प्रभारी लिमेश रात्रे ने बताया कि जिलाध्यक्ष वेदप्रकाश साहू ने संघ के मांग से अवगत कराते हुए ए डी ई ओ बालोद को बताया कि जिले में अब तक कक्षा पहिली से आठवीं तक के पर्याप्त पुस्तकें शालाओं में नहीं पहुँच पाई है।जिससे कि अभी तक कक्षाओं में अध्यापन कार्य प्रारंभ नही हो पाया है।कक्षा चौथी की गणित एवं हिंदी की एक भी पुस्तकें अधिकांश शालाओं में नहीं पहुँच पाई है।वैसे ही कक्षा पहिली से आठवीं तक के विषय के अनुसार पर्याप्त पुस्तकें अभी तक नहीं पहुँचने से अध्ययन अध्यापन का कार्य नहीं हो पा रहा है।जिससे की शिक्षक एवं बच्चों को बहुत परेशानी हो रही है।
संघ की मांग
पहिली से आठवीं तक कि पाठ्यपुस्तकें शालाओं में शीघ्र पहुँचाया जाए।एवं अगर पुस्तकें प्रान्त से जिलें तक नहीं पहुँच पाई हो तो शीघ्र ही प्रान्त से मांग अनुरूप पुस्तकें जिले की शालाओं तक पहुचाने की कष्ट करे।संघ के ज्ञापन का संज्ञान लेते हुए ए डी ई ओ  खान ने संबंधित पाठ्यपुस्तक प्रभारी को बुलाकर पुस्तकों के वितरण एवं मांग की जानकारी लिया एवं सभी  ब्लॉक के बी ई ओ को आवश्यकता अनुसार  पुस्तकों का मांगपत्र विकासखंड अनुसार भेजने हेतु पत्र भेजने का निर्देश अपने अधीनस्थ को प्रदान किया।जिला प्रवक्ता महेश यादव ने बताया कि जिले के सभी विकासखंडों में मांग के अनुसार पुस्तकें शालाओं में नहीं पहुँचने से कोर्स सही समय मे पूरा नहीं हो पायेगा जिसका संज्ञान लेकर ही आज संघ ने मांग पत्र का ज्ञापन सौंपकर डी ई ओ बालोद को समस्या से अवगत कराया।ज्ञापन सौपने वालो में जिला उपसंयोजक हिलेश्वर देवांगन, जिला सचिव प्रवीण पांडेय,बालोद ब्लॉक अध्यक्ष लोकेश साहू, हीरा सिंह गंधर्व,लोमन भौर्य,लीमेश रात्रे,नरेन्द्र साहू,प्रेमलाल पाटिल,टोमन भुआर्य,संतोष विश्वकर्मा,कुशल यादव, आदि थे।

            

Monday, July 1, 2019

पुरानी पेंशन की मांग को लेकर बनी रणनीति-छन्नूलाल साहू

राजनांदगॉव- छत्तीसगढ अंशदायी पेंशन कल्याण संघ के जिलाध्यक्ष छन्नूलाल साहू   ने बताया कि प्रदेशभर के सन 2004 से नियुक्त पेंशनविहीन कर्मचारियों के लिये  छत्तीसगढ़ के NMOPS टीम के सभी प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक राजधानी रायपुर मे आहुत किया गया था जिसमें  NMOPS के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और छत्तीसगढ़ के प्रभारी श्री वितेश खांडेकर जी की उपस्थिति में सभी कर्मचारी संघठनों से प्रमुख पदाधिकारीगण शामिल हुये !इस बैठक  में पुरानी पेंशन बहाली हेतु आगामी आंदोलन की रूपरेखा और रणनीति पर चर्चा किया गया साथ ही संघठन का एकमात्र उद्देश्य पुरानी पेंशन बहाली को एक एक कर्मचारी तक पहुंचाने का जिम्मा लिया गया जिसमे संयुक्त शिक्षा कर्मी संघ के प्रदेशाध्यक्ष केदार जैन, सहायक शिक्षक फेडरेशन शिक्षक कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष राजेश चटर्जी,राज्य पंचायत सचिव संघ के प्रमुख श्री राजपुतजी  शामिल हुये  और उन्होंने पूरे प्रदेश में अपनी कार्यकारणी को हमारे संघठन के उद्देश्य  को संकुल से प्रदेश तक पहुंचाने एवं हर संघर्ष में  सहयोग देने की प्रतिबद्धता दोहराई है!*

*कार्यक्रम की शुरुआत में पुरानी पेंशन के लिए लड़ते लड़ते हुये स्वर्ग सिधार गए*
*श्रीमान स्वर्गीय इन्द्र कुमार जी को श्रद्धांजलि दी गई ,मीटिंग में निर्णय लिया गया कि 30 सितम्बर 2019 के प्रदेश में महासम्मेलन कराई जाएगी ,*

*पुराने पेंशन की मांग के लिये  बैठक प्रोo जे एन पांडेय बहुउद्देश्यीय शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला समन्न हुई इस  मीटिंग में संघ के प्रदेशाध्यक्ष राकेश सिंग,संभाग अध्यक्ष मुकुन्द उपाध्याय, केदार जैन,राजेश चटर्जी,सत्य व्रत जानडे रोहित बंजारे,सरिता सिंग,रोशन भारद्वाज,विपिन तिवारी, बजरंग दास, मनहरण कुर्रे,गंगा पासी,रविन्द्र तिवारी,अजय कडव,अजय गडपायले,पुरुषोत्तम पडोती ,कृष्णा दास,छन्नलालू साहू के अलावा  राजनांगॉव जिला सहित अन्य सभी जिलो से  सैकड़ो पेंशन विहीन साथी एवं पदाधिकारीगण उपस्थित रहें!राजनांगॉव जिले में सदस्यता के बारे में जानकारी देते हुये जिलाध्यक्ष छन्नू साहू ने बताया कि अब तक लगभग 400 कर्मचारी संघ की सदस्यता ले चुके है और शीघ्र  राजनांदगॉव में एक मजबुत और सर्वसमावेशी टीम  तैयार हो जायेगी जिसके लिये पदाधिकारीगण अन्य कर्मचारी संघठनो के प्रतिनिधियों से सतत संपर्क किया जा रहा है**
   

Sunday, June 30, 2019

आठ वर्ष का बन्धन समाप्त कर समस्त शिक्षक पंचायत संवर्ग का संविलियन व जन घोषणापत्र के अनुरूप समयमान वेतनमान के आधार पर रिवाइज्ड एल.पी.सी. जारी करने हेतु निर्देश जारी करे शासन

रायपुर-नवीन शिक्षाकर्मी संघ के प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह राजपूत, महिला अध्यक्ष उमा जाटव,गिरीश साहू,अभिनय शर्मा,अमितेश तिवारी,दुष्यंत कुम्भकार,रूपेंद्र सिन्हा,प्रकाशचन्द कांगे,ब्रिज नारायण मिश्रा,अजय कड़व,अमित नामदेव,मनोज चन्द्रा,चन्द्र शेखर रात्रे,संजय साहू,राजेश शुक्ला,महेंद्र देवांगन,गंगा पासी,नंदिनी देशमुख,बलविंदर कौर, विद्या जुर्री,संगीता बैस,निर्मला पांडेय,मंदाकनी वर्मा सहित समस्त प्रदेश,जिला व ब्लॉक पदाधिकारियो ने प्रदेश के समस्त शिक्षक एल.बी.संवर्ग को 1 जुलाई 2018 से शासकीय शिक्षक के पद पर संविलियन होने पर व 1 जुलाई 2019 को संविलियन होने वाले शिक्षक पंचयात संवर्ग को  बहुत-बहुत बधाई दिया है साथ ही साथ शिक्षक पंचायत संवर्ग का  संविलियन हुए दिन 1 जुलाई को पूर्व मुख्यमंत्री माननीय डॉ. रमन सिंह  के ऐतिहासिक निर्णय के लिए सादर साधुवाद ज्ञापित करते हुए वर्तमान मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल जी निवेदन करते हुए कहा की चुनाव पूर्व जन घोषणा पत्र के अनुरूप व प्रदेश मे शिक्षक भर्ती के पहले समस्त शिक्षक पंचायत संवर्ग का आठ वर्ष का बन्धन समाप्त कर स्कूल शिक्षा विभाग मे संविलियन,समयमान/क्रमोन्नति वेतनमान के आधार पर वेतन की गणना कर संविलियन पश्चात सातवां वेतनमान के लिए रिवाइज्ड एल.पी.सी. जारी करने व 3500 दिवंगत शिक्षक पंचायत संवर्ग के एक आश्रित परिजन को अनुकम्पा नियुक्ति प्रदान करने के लिए जल्दी शासन स्तर पर निर्देश जारी किया जाय जिससे प्रदेश मे कार्यरत समस्त शिक्षक पंचायत/एल.बी.संवर्ग के साथ न्याय हो सके।

Saturday, June 29, 2019

शिक्षक संवर्ग के विभिन्न समस्याओ के समाधान की मांग को लेकर मिले संघ प्रतिनिधिमंडल उच्चाधिकारियों से

बालोद-नवीन शिक्षाकर्मी संघ का जिला प्रतिनिधि मंडल उप प्रांताध्यक्ष रूपेंद्र सिन्हा, प्रान्त महामंत्री श्री संजय साहू एवं जिलाध्यक्ष वेदप्रकाश साहू के संयुक्त नेतृत्व में कलेक्टर बालोद,जिला पंचायत सी ई ओ बालोद,एवं डी ई ओ बालोद को शिक्षक पंचायत संवर्ग एवं शिक्षक एल बी संवर्ग के मांगो एवं समस्याओं के निराकरण के लिए ज्ञापन सौंपा।जिला सचिव प्रवीण पांडेय ने बताया कि कलेक्टर बालोद को अपर कलेक्टर बालोद के माध्यम से ज्ञापन सौंपा गया। संघ के मांग से अवगत कराते हुए जिलाध्यक्ष वेदप्रकाश साहू ने अपर कलेक्टर  महोदय को बताया कि बिना अनुमति निम्न से उच्च पद एवं समान से समान पद में गए शिक्षक पंचायत संवर्ग की सेवा की गणना माननीय उच्च न्यायालय के आदेश के तहत उनकी प्रथम नियुक्ति तिथि से किया जावे। जिला पंचायत ने भी सेवा की गणना प्रथम नियुक्ति से कर दी है तो संविलयन की पात्रता 1 जुलाई 2018 से बनती है।अतः 1 जुलाई 2018 की स्थिति में संविलियन करते हुए वरिष्ठता सूची में शामिल किया जाने का आग्रह किया ।जिला प्रवक्ता महेश यादव ने बताया कि संघ ने निम्न से उच्च पद एवं समान से समान पद के अंतर एरियस राशि का भुगतान शिक्षक संवर्ग को करने का मांग भी किया है। साथ ही साथ शिक्षक पंचायत संवर्ग एवं शिक्षक एल बी संवर्ग की समयमान,पुनरीक्षित वेतनमान, डी ए एरियस की राशि का भुगतान करने का मांग किया है।अध्यापन कार्य मे मोबाइल के उपयोग की छूट देने की मांग करते हुए संघ ने तर्क दिया कि इस वर्ष  दीक्षा एप्प  का प्रत्येक पाठ  में उपयोग करते हुए  बच्चों को  रोचक एवं प्रभावी अध्यापन कराना है।साथ  ही सम्पर्क फाउंडेशन के द्वारा विषय आधारित शिक्षा भी बिना मोबाइल उपयोग के नहीं हो सकती है।अतः मोबाइल का  उपयोग कक्षा में  प्रतिबन्धित कर देने से शिक्षकों द्वारा अध्यापन कार्य पाठ्यपुस्तक के अनुसार नहीं हो पायेगा। संघ ने सहायक शिक्षक विज्ञान जो कि हाई स्कूल एवं हायर सेकंडरी में पदस्थ है उनको सहायक शिक्षक एल बी की वरिष्ठता सूची में सम्मलित किया जाने की मांग संघ ने किया है।जिला उपाध्यक्ष चंद्रजीत यादव ने बताया कि शिक्षा शाखा जिला पंचायत के द्वारा एरियस राशि एवं आगामी माह के वेतन के भुगतान के संबंध में  संघ को जानकारी दी गयी है कि वेतन एवं समस्त प्रकार के एरियर के भुगतान के लिए मांग पत्र प्रान्त कार्यालय को प्रेषित किया गया है। भुगतान होने पर राशि का भुगतान किया जावेगा।वेतन एवं एरियस राशि भुगतान के लिए जिला प्रतिनिधिगण प्रांताध्यक्ष विकास सिंह राजपूत के नेतृत्व में एवं जिलाध्यक्ष वेदप्रकाश साहू के साथ सचिव पंचायत, स्कूल शिक्षा एवं संचालको से मिलकर आबंटन की मांग  जिला बालोद एवं सम्पूर्ण प्रदेश के लिए करेगा जिससे लंबित एरियस राशि एवं आगामी माह का वेतन भुगतान हो सके। जिला प्रतिनिधि मंडल में ज्ञापन सौंपने वालों में ब्लॉक अध्यक्ष बालोद लोकेश साहू,किशोर डहरे,ओ पी यादव,टी डी ठाकुर,रामेश्वरी देवांगन,कंचना कमड़े ,एच एल साहू,अजय देशमुख, एस के ठाकुर,कीर्ति चन्द्राकर, डी आर जुर्री,विजय साहू,डी के साहू आदि थे।

Sunday, June 23, 2019

आज से खुलेंगे स्कूल शिक्षक व छात्र अब साथ मे देंगे उपस्थिति,सभी शिक्षक पंचायत संवर्ग का संविलियन व समयमान वेतन के आधार पर वेतन भुगतान के लिए आदेश जारी करे राज्य सरकार कहा विकास सिंह राजपूत ने

रायपुर-नया शिक्षा सत्र 2019-20 वैसे तो 18 जून को ही प्रारम्भ हो गया था लेकिन भीषण गर्मी को देखते हुए राज्य शासन स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा मध्यप्रदेश की तरह विद्यार्थीयो को स्कूल से 23 जून तक अवकाश प्रदान कर सिर्फ शिक्षको को स्कूल मे उपस्थिति देने का अजीब से आदेश जारी किया था जिसे छत्तीसगढ़ के मेहनत कस व ईमानदारी पूर्वक कार्य करने वाले समस्त शिक्षको ने पूरी जिम्मेदारी से बगैर बच्चो को स्कूलो मे अपनी उपस्थिति प्रदान की,आज 24 जून से शिक्षको व बच्चो की उपस्थिति होने से सही मायने मे अब शिक्षा सत्र 2019-20 का प्रारम्भ हो रहा है,शिक्षा सत्र प्रारम्भ होने के साथ-साथ शिक्षको का प्रशिक्षण का कार्य भी प्रारम्भ हो गया है,उड़ीसा राज्य उत्कर्ष कार्यक्रम के माध्यम से बच्चो के दक्षता मे भारी सफलता के बाद अब छत्तीसगढ़ के बच्चो मे दक्षता को निखारने के लिए निखार कार्यक्रम के माध्यम से दुर्ग सहित 10 जिलो मे कक्षा 8 वीं व 9वीं के के शिक्षको को हिन्दी,अंग्रेजी,गणित व विज्ञान विषय का प्रशिक्षण विकासखण्ड स्तर पर दिया जा रहा है,निखार कार्यक्रम की सफलता शिक्षको के सहयोग से ही हो सकता है,राज्य सरकार को विश्वास है की निखार कार्यक्रम के माध्यम से बच्चो को शिक्षा प्रदान करने से छत्तीसगढ़ राज्य के बच्चो की सीखने व समझने की क्षमता मे विकास होगा।
नवीन शिक्षाकर्मी संघ के प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह राजपूत ने नये शिक्षा सत्र 2019-20 के प्रारम्भ होने पर प्रदेश के शिक्षको व विद्यार्थीयो का अभिनंदन व स्वागत करते हुए विगत परीक्षा मे अच्छे परिणाम लाने के लिए समस्त शिक्षको को बधाई देते हुए इस शिक्षा सत्र मे भी पहले से बेहतर परिणाम देने की उम्मीद जताई है,प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह राजपूत ने कहा है की जब शिक्षक लगतार मेहनत कर बच्चो के सीखने व समझने के क्षमता मे विकास कर लगतार परीक्षा परिणाम मे व्यापक सुधार कर रहे तो राज्य सरकार  को भी चाहिए की शिक्षक पंचायत संवर्ग मे कार्य कर रहे समस्त शिक्षको का स्कूल शिक्षा विभाग मे संविलियन,समयमान वेतनमान के आधार पर पुनरीक्षित वेतनमान मे वेतन की फिक्सेशन के बाद संविलियन पश्चात सातवां वेतनमान व अनुकम्पा नियुक्ति की इन्जार कर रहे दिवंगत शिक्षक पंचायत संवर्ग के एक आश्रित परिजन को अनुकम्पा नियुक्ति देने के लिए जल्दी ही आदेश जारी करना चाहिए जिससे प्रदेश के शिक्षक भी पूरी ऊर्जा व उत्साह के साथ छत्तीसगढ़ राज्य के शिक्षा के स्तर को ऊंचाई तक ले जा सके।

Monday, June 17, 2019

आज से खुलेंगे प्रदेश के स्कूल,विद्यार्थीयो की छुट्टी शिक्षक देंगे हाजरी

रायपुर-नवीन शिक्षा सत्र का प्रारम्भ आज 18 जून से प्रारम्भ हो जायेगा परीक्षा के बाद 1मई से 17 जून तक स्कूल मे शिक्षको व विद्यार्थीयो की ग्रीष्मकालीन अवकाश थी हालांकि शिक्षक इस वर्ष परीक्षा परिणाम मे देरी होने की वजह से 10 मई तक स्कूलो मे अपनी उपस्थिति प्रदान किये थे।इस वर्ष भीषण गर्मी को देखते हुए राज्य शासन ने 18 जून से 23 जून तक छात्रों को स्कूल से आने मे राहत प्रदान किया है लेकिन वही बिना छात्रों के पहिली बार आज से प्रदेश के शिक्षक स्कूलो मे अपनी उपस्थिति प्रदान करेंगे,शासन के इस बेतुका निर्णय का लगातार शिक्षक संगठनों द्वारा विरोध दर्ज कराया जा रहा है शिक्षक संगठनों का कहना है की जब विद्यार्थी ही स्कूल नही आएंगे तो शिक्षक 6 घण्टे स्कूल मे क्या करेंगे जहां तक पूर्व तैयारी की बात है तो साफ सफाई सहित अन्य कार्य स्कूल खुलने के पूर्व शिक्षको द्वारा करवा दिया जाता है।नवीन शिक्षाकर्मी संघ के दुर्ग जिलाध्यक्ष संजीव मानिकपुरी,बालोद जिलाध्यक्ष वेदप्रकाश साहू,कोरिया जिलाध्यक्ष हरिकांत अग्निहोत्री,बीजापुर जिलाध्यक्ष नरेश चौहान,सूरजपुर जिलाध्यक्ष देवकांत सिन्हा,मुंगेली जिलाध्यक्ष रमन शर्मा ने कहा है की राज्य शासन अपने बेतुका निर्णय वापस ले व शिक्षक और छात्रों को 23 जून तक अवकाश प्रदान करे क्योकि इस भीषण गर्मी मे छत्तीसगढ़ के अधिकांश गांवो के भू-जल स्तर बहुत ही नीचे चला गया है जिसके कारण बोर या नल से पानी पर्याप्त मात्रा मे उपलब्ध नही हो पा रहा है साथ ही भीषण गर्मी का मुकाबला शिक्षको को कंडम पड़े पुराना पँखो से करना पड़ेगा जिससे शिक्षको के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है,सबसे बड़ी बात 18 से 23 जून तक शिक्षक व स्कूल दोनो बगैर छात्र-छात्राओं के अधूरा ही है स्कूल का श्रृंगार सभी विद्यार्थी है विद्यार्थी वो सुन्दर फूल है जिससे स्कूलो का आंगन स्वतः ही खिल उठता है,